Shuru
Apke Nagar Ki App…
सीकरी वार्ड नं. 19 में अचानक बदले चुनावी समीकरण! रवि शर्मा के समर्थन में 3 प्रत्याशियों का एक साथ आना सीकरी वार्ड नं. 19 में अचानक बदले चुनावी समीकरण! रवि शर्मा के समर्थन में 3 प्रत्याशियों का एक साथ आना और अन्य समाज के लोगों का समर्थन सामने आना वार्ड की चुनावी तस्वीर को नया मोड़ देता नजर आ रहा है। क्या यह समर्थन रोशन शर्मा के लिए बड़ी चुनौती साबित होगा? 📹 देखिए पूरी वीडियो और जानिए वार्ड नं. 19 की पूरी चुनावी कहानी।
SANDEEP SHARMA
सीकरी वार्ड नं. 19 में अचानक बदले चुनावी समीकरण! रवि शर्मा के समर्थन में 3 प्रत्याशियों का एक साथ आना सीकरी वार्ड नं. 19 में अचानक बदले चुनावी समीकरण! रवि शर्मा के समर्थन में 3 प्रत्याशियों का एक साथ आना और अन्य समाज के लोगों का समर्थन सामने आना वार्ड की चुनावी तस्वीर को नया मोड़ देता नजर आ रहा है। क्या यह समर्थन रोशन शर्मा के लिए बड़ी चुनौती साबित होगा? 📹 देखिए पूरी वीडियो और जानिए वार्ड नं. 19 की पूरी चुनावी कहानी।
More news from राजस्थान and nearby areas
- सीकरी वार्ड नं. 19 में अचानक बदले चुनावी समीकरण! रवि शर्मा के समर्थन में 3 प्रत्याशियों का एक साथ आना सीकरी वार्ड नं. 19 में अचानक बदले चुनावी समीकरण! रवि शर्मा के समर्थन में 3 प्रत्याशियों का एक साथ आना और अन्य समाज के लोगों का समर्थन सामने आना वार्ड की चुनावी तस्वीर को नया मोड़ देता नजर आ रहा है। क्या यह समर्थन रोशन शर्मा के लिए बड़ी चुनौती साबित होगा? 📹 देखिए पूरी वीडियो और जानिए वार्ड नं. 19 की पूरी चुनावी कहानी।1
- Yuva jila adhyaksh mobin Khan tediya Safai karmchariyon ke dharna Sthal per pahunche punhana1
- लेहरवाडी में हुए अजहरुद्दीन हत्याकांड में दूसरा आरोपी पुनहाना पुलिस ने किया गिरफ्तार1
- चेयरमैन सुमित राजपूत ने दी जन्माष्टमी और गोगा नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं1
- पुलिस टीम पर हमला करने के दो दोषियों को 5-5 साल की सजा, अदालत ने लगाया जुर्माना नूंह । जिले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डॉ. राहुल बिश्नोई की अदालत ने अवैध हथियार रखने, पुलिस टीम पर हमला करने और हत्या के प्रयास से जुड़े एक मामलें में दो आरोपियों लियाकत और उस्मान को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है। दोनों को पांच-पांच वर्ष की सजा के साथ-साथ जुर्माना भी लगाया गया है। यह मामला वर्ष 2020 का है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 11 अगस्त 2020 को दोनों आरोपियों ने साझा मंशा के तहत ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को उनके सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई, उनके साथ मारपीट की और उन्हें चोटें पहुंचाईं। आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की, जिसे अदालत ने हत्या के प्रयास की श्रेणी में माना। मामलें में आरोपी उस्मान के पास से एक देसी पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस और दो खाली खोखे बरामद हुए थे, जबकि लियाकत के कब्जे से एक देसी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस और एक खाली खोखा बरामद किया गया था। दोनों के पास हथियार रखने का कोई वैध लाइसेंस या परमिट नहीं था। सजा के आदेश में अदालत ने लियाकत को भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं तथा आर्म्स एक्ट के तहत अधिकतम पांच वर्ष के कठोर कारावास और कुल 25,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं आरोपी उस्मान को विभिन्न धाराओं के तहत अधिकतम पांच वर्ष के कठोर कारावास के साथ आर्म्स एक्ट की अतिरिक्त धारा में चार वर्ष के कठोर कारावास और कुल 35,000 रुपये जुर्माने से दंडित किया गया ।1
- नगरीय निकाय आम चुनाव 2026: निष्पक्ष, पारदर्शी व शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने हेतु संभागीय आयुक्त एवं प्रभारी सचिव नलिनी कठोतिया ने ली समीक्षा बैठक संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों पर विशेष निगरानी तथा जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को मुस्तैदी के निर्देश; जिले में लम्पी बीमारी की रोकथाम हेतु प्रभावित क्षेत्रों में टीमें तैनात करने के दिए निर्देश डीग, 03 सितम्बर। आगामी नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रभारी सचिव डीग एवं संभागीय आयुक्त भरतपुर नलिनी कठोतिया ने गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार, डीग में सभी चुनाव प्रकोष्ठ प्रभारियों एवं संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) मयंक मनीष एवं जिला पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ की मौजूदगी में चुनाव तैयारियों एवं सुरक्षा प्रबंधों का बिंदुवार जायजा लिया गया। बैठक में संभागीय आयुक्त ने निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए अब तक संपादित ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच, ईवीएम आवंटन, मतदान दलों के गठन एवं प्रशिक्षण व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि फील्ड में तैनात जोनल मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने आवंटित क्षेत्रों में निरंतर भ्रमणशील रहकर आचार संहिता की पालना और कानून-व्यवस्था की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। उन्होंने जिले के संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरतने, पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात करने तथा वीडियोग्राफी व वेबकास्टिंग जैसी तकनीकी निगरानी को सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी स्तर पर मतदान प्रक्रिया की शुचिता प्रभावित न हो। उन्होंने सभी प्रकोष्ठ प्रभारियों से आपसी समन्वय स्थापित कर सौंपे गए दायित्वों का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करने का आह्वान किया। चुनाव समीक्षा से पूर्व प्रभारी सचिव कठोतिया ने जिले में पशुधन में फैल रही लम्पी बीमारी के नियंत्रण एवं रोकथाम कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में जिन क्षेत्रों व गांवों में लम्पी का प्रकोप अधिक है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में पशु चिकित्सा दल उपलब्ध नहीं हैं, वहां तत्काल मोबाइल टीमें तैनात की जाएं तथा गोवंश के उपचार हेतु आवश्यक जीवनरक्षक दवाइयों, आइसोलेशन एवं टीकाकरण की शत-प्रतिशत उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि संक्रमण के फैलाव को पूरी तरह रोका जा सके। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी देवेन्द्र परमार, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन सिंह, विभिन्न चुनाव प्रकोष्ठों के प्रभारी अधिकारी तथा पशुपालन विभाग के अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।2
- किशनगढ़बास में स्वीप मतदाता जागरूकता रैली रवानाः लोगों को मतदान के लिए किया जागरूक किशनगढबास। राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता रैली आयोजित की गई। एसडीएम सत्यवीर यादव ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में स्कूल के छात्रों ने उत्साह से भाग लिया। उन्होंने हाथों में मतदाता जागरूकता से जुड़े पोस्टर और तख्तियां ले रखी थीं। छात्रों ने "मेरा वोट, मेरा अधिकार", "पहले मतदान, फिर जलपान" और "जागरूक मतदाता, मजबूत लोकतंत्र" जैसे नारों से लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। इस दौरान एसडीएम सत्यवीर यादव, प्रधानाचार्या डॉ. मंजू यादव, आरपी विजय सिंह यादव और पूरा स्टाफ मौजूद रहा। रैली स्कूल परिसर से शुरू होकर कई रास्तों से गुजरी। छात्रों ने आम लोगों से अपने वोट का इस्तेमाल करने और लोकतंत्र में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की।4
- दिल्ली-मुंबई-बड़ौदा एक्सप्रैसवे पर अवैध ढाबा-होटलों पर चला नूंह पुलिस प्रशासन का बुलडोजर नूंह । जिले की सीमा से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई-बड़ौदा एक्सप्रैसवे पर यातायात नियमों की पालना को लेकर नूंह पुलिस-प्रशासन ने कड़ा संज्ञान लेते हुए मंगलवार-बुधवार की देर रात प्रशासन ने एक्सप्रैसवे के किनारे अवैध रूप से संचालित हो रहे होटल-ढाबों और पंचर आदि की दुकानों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया । पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी । पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार के अनुसार एक्सप्रेसवे से सटे क्षेत्र में कई लोगों ने निजी जमीन या मकान किराए पर लेकर अवैध ढाबे, होटल और दुकानें खोल रखी थीं। इनके कारण एक्सप्रेसवे पर अवैध पार्किंग होती है, जिससे तेज रफ्तार वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना रहता है। पहले भी प्रशासन ने ऐसे संचालकों को चेतावनी दी थी और नोटिस जारी कर कार्रवाई की थी, लेकिन कुछ समय बाद फिर से इसी तरह के ढाबों का संचालन शुरू हो गया। खासकर नगीना, फिरोजपुर झिरका, पिनगवां, सदर नूंह और रोजकामेव थाना क्षेत्र में ऐसे ढाबे सबसे ज्यादा संचालित हो रहे थे, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही थीं । पुलिस प्रवक्ता के अनुसार अवैध गतिविधियों और अवैध पार्किंग के कारण यातायात बाधित हो रहा था । दिल्ली-मुंबई-बड़ौदा एक्सप्रेसवे पर वाहन तेज गति से चलते हैं, ऐसे में अवैध पार्किंग के कारण हादसे होने और जान जाने की आशंका बनी रहती है। इसी को देखते हुए पिनगवां, फिरोजपुर झिरका और नगीना थाना आदि क्षेत्रों में देर रात बुलडोजर कार्रवाई की गई और संचालकों को चेतावनी दी गई कि दोबारा संचालन करने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी । पुलिस प्रशासन ने कहा कि यातायात को सुगम बनाने और लोगों की जान बचाने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार जारी रहेगा।1