दिल्ली-मुंबई-बड़ौदा एक्सप्रैसवे पर अवैध ढाबा-होटलों पर चला नूंह पुलिस प्रशासन का बुलडोजर नूंह । जिले की सीमा से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई-बड़ौदा एक्सप्रैसवे पर यातायात नियमों की पालना को लेकर नूंह पुलिस-प्रशासन ने कड़ा संज्ञान लेते हुए मंगलवार-बुधवार की देर रात प्रशासन ने एक्सप्रैसवे के किनारे अवैध रूप से संचालित हो रहे होटल-ढाबों और पंचर आदि की दुकानों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया । पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी । पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार के अनुसार एक्सप्रेसवे से सटे क्षेत्र में कई लोगों ने निजी जमीन या मकान किराए पर लेकर अवैध ढाबे, होटल और दुकानें खोल रखी थीं। इनके कारण एक्सप्रेसवे पर अवैध पार्किंग होती है, जिससे तेज रफ्तार वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना रहता है। पहले भी प्रशासन ने ऐसे संचालकों को चेतावनी दी थी और नोटिस जारी कर कार्रवाई की थी, लेकिन कुछ समय बाद फिर से इसी तरह के ढाबों का संचालन शुरू हो गया। खासकर नगीना, फिरोजपुर झिरका, पिनगवां, सदर नूंह और रोजकामेव थाना क्षेत्र में ऐसे ढाबे सबसे ज्यादा संचालित हो रहे थे, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही थीं । पुलिस प्रवक्ता के अनुसार अवैध गतिविधियों और अवैध पार्किंग के कारण यातायात बाधित हो रहा था । दिल्ली-मुंबई-बड़ौदा एक्सप्रेसवे पर वाहन तेज गति से चलते हैं, ऐसे में अवैध पार्किंग के कारण हादसे होने और जान जाने की आशंका बनी रहती है। इसी को देखते हुए पिनगवां, फिरोजपुर झिरका और नगीना थाना आदि क्षेत्रों में देर रात बुलडोजर कार्रवाई की गई और संचालकों को चेतावनी दी गई कि दोबारा संचालन करने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी । पुलिस प्रशासन ने कहा कि यातायात को सुगम बनाने और लोगों की जान बचाने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

- चेयरमैन सुमित राजपूत ने दी जन्माष्टमी और गोगा नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं1
- पुलिस टीम पर हमला करने के दो दोषियों को 5-5 साल की सजा, अदालत ने लगाया जुर्माना नूंह । जिले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डॉ. राहुल बिश्नोई की अदालत ने अवैध हथियार रखने, पुलिस टीम पर हमला करने और हत्या के प्रयास से जुड़े एक मामलें में दो आरोपियों लियाकत और उस्मान को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है। दोनों को पांच-पांच वर्ष की सजा के साथ-साथ जुर्माना भी लगाया गया है। यह मामला वर्ष 2020 का है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 11 अगस्त 2020 को दोनों आरोपियों ने साझा मंशा के तहत ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को उनके सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई, उनके साथ मारपीट की और उन्हें चोटें पहुंचाईं। आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की, जिसे अदालत ने हत्या के प्रयास की श्रेणी में माना। मामलें में आरोपी उस्मान के पास से एक देसी पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस और दो खाली खोखे बरामद हुए थे, जबकि लियाकत के कब्जे से एक देसी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस और एक खाली खोखा बरामद किया गया था। दोनों के पास हथियार रखने का कोई वैध लाइसेंस या परमिट नहीं था। सजा के आदेश में अदालत ने लियाकत को भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं तथा आर्म्स एक्ट के तहत अधिकतम पांच वर्ष के कठोर कारावास और कुल 25,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं आरोपी उस्मान को विभिन्न धाराओं के तहत अधिकतम पांच वर्ष के कठोर कारावास के साथ आर्म्स एक्ट की अतिरिक्त धारा में चार वर्ष के कठोर कारावास और कुल 35,000 रुपये जुर्माने से दंडित किया गया ।1
- Yuva jila adhyaksh mobin Khan tediya Safai karmchariyon ke dharna Sthal per pahunche punhana1
- लेहरवाडी में हुए अजहरुद्दीन हत्याकांड में दूसरा आरोपी पुनहाना पुलिस ने किया गिरफ्तार1
- पुन्हाना में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को युवा कांग्रेस का समर्थन, मांगें जल्द पूरी करने की मांग पुन्हाना नगर पालिका में हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों को युवा कांग्रेस ने समर्थन दिया। युवा कांग्रेस नूंह के जिला अध्यक्ष मुबीन खान तेड़िया धरना स्थल पर पहुंचे और कर्मचारियों की जायज मांगों को सरकार से जल्द पूरा करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी लगातार अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं और सरकार को उनकी समस्याओं का जल्द समाधान करना चाहिए।1
- बांके बिहारी लाल के जन्मदिन वृन्दावन धाम में धुम धाम से मनाया। कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम् भक्ति, प्रेम एवं धर्म के शाश्वत आलोक, वासुदेव भगवान श्रीकृष्ण जी के पावन अवतरण दिवस 'श्रीकृष्ण जन्माष्टमी' की सभी प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं। भक्तवत्सल भगवान श्रीकृष्ण की असीम कृपा से सभी के जीवन में प्रेम, करुणा, धर्म एवं निष्काम कर्म के आदर्श प्रतिष्ठित हों तथा चराचर जगत में सुख, शांति, समृद्धि व लोकमंगल का विस्तार हो, यही प्रार्थना है। जय श्रीकृष्ण!3
- भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के राष्ट्रीय शिविर में 12-13 सितंबर को बनारस में सभी सादर आमंत्रित हैं।1
- दिल्ली-मुंबई-बड़ौदा एक्सप्रैसवे पर अवैध ढाबा-होटलों पर चला नूंह पुलिस प्रशासन का बुलडोजर नूंह । जिले की सीमा से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई-बड़ौदा एक्सप्रैसवे पर यातायात नियमों की पालना को लेकर नूंह पुलिस-प्रशासन ने कड़ा संज्ञान लेते हुए मंगलवार-बुधवार की देर रात प्रशासन ने एक्सप्रैसवे के किनारे अवैध रूप से संचालित हो रहे होटल-ढाबों और पंचर आदि की दुकानों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया । पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी । पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार के अनुसार एक्सप्रेसवे से सटे क्षेत्र में कई लोगों ने निजी जमीन या मकान किराए पर लेकर अवैध ढाबे, होटल और दुकानें खोल रखी थीं। इनके कारण एक्सप्रेसवे पर अवैध पार्किंग होती है, जिससे तेज रफ्तार वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना रहता है। पहले भी प्रशासन ने ऐसे संचालकों को चेतावनी दी थी और नोटिस जारी कर कार्रवाई की थी, लेकिन कुछ समय बाद फिर से इसी तरह के ढाबों का संचालन शुरू हो गया। खासकर नगीना, फिरोजपुर झिरका, पिनगवां, सदर नूंह और रोजकामेव थाना क्षेत्र में ऐसे ढाबे सबसे ज्यादा संचालित हो रहे थे, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही थीं । पुलिस प्रवक्ता के अनुसार अवैध गतिविधियों और अवैध पार्किंग के कारण यातायात बाधित हो रहा था । दिल्ली-मुंबई-बड़ौदा एक्सप्रेसवे पर वाहन तेज गति से चलते हैं, ऐसे में अवैध पार्किंग के कारण हादसे होने और जान जाने की आशंका बनी रहती है। इसी को देखते हुए पिनगवां, फिरोजपुर झिरका और नगीना थाना आदि क्षेत्रों में देर रात बुलडोजर कार्रवाई की गई और संचालकों को चेतावनी दी गई कि दोबारा संचालन करने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी । पुलिस प्रशासन ने कहा कि यातायात को सुगम बनाने और लोगों की जान बचाने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार जारी रहेगा।1