*स्वास्थ्य रहने के लिए तिलक स्टेडियम में हुआ कार्यक्रम,होम्योपैथिक चिकित्सालय की गतिविधियों के अंतर्गत दिया गया स्वास्थ्य लाभ* *औरैया।* राष्ट्रीय आयुष मिशन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योग वैलनेस सेंटर राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय की गतिविधियों के अंतर्गत प्रातः काल प्रथम सत्र में स्थानीय तिलक स्टेडियम परिसर में उपस्थित वृद्ध एवं युवा योग साधकों को बिगड़ते स्वास्थ्य के कारणों पर चर्चा व बिगड़े हुए स्वास्थ्य को पुनः स्वस्थ रहने के लिए कौन-कौन से प्राकृतिक उपाय हैं, जिनके माध्यम से बिना जांच व दवाइयों के स्वस्थ ही ना रहा जाए। अपने आसपास के वातावरण को भी स्वस्थ बनाया जाए जैसी तमाम बातों के क्रम में उपस्थित साधकों को पाचन अंगों की सक्रियता बढ़ाने के लिए मंडूकासन, उत्तानपादासन, पवनमुक्तासन के अलावा बुजुर्गों को सुनाई ना पड़ने पर पेट व आंत की सफाई के लिए एनिमा आदि के विषय में वरिष्ठ योग प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार मिश्र द्वारा जानकारी दी गई।
*स्वास्थ्य रहने के लिए तिलक स्टेडियम में हुआ कार्यक्रम,होम्योपैथिक चिकित्सालय की गतिविधियों के अंतर्गत दिया गया स्वास्थ्य लाभ* *औरैया।* राष्ट्रीय आयुष मिशन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योग वैलनेस सेंटर राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय की गतिविधियों के अंतर्गत प्रातः काल प्रथम सत्र में स्थानीय तिलक स्टेडियम परिसर में उपस्थित वृद्ध एवं युवा योग साधकों को बिगड़ते स्वास्थ्य के कारणों पर चर्चा व बिगड़े हुए स्वास्थ्य को पुनः स्वस्थ रहने के लिए कौन-कौन से प्राकृतिक उपाय हैं, जिनके माध्यम से बिना जांच व दवाइयों के स्वस्थ ही ना रहा जाए। अपने आसपास के वातावरण को भी स्वस्थ बनाया जाए जैसी तमाम बातों के क्रम में उपस्थित साधकों को पाचन अंगों की सक्रियता बढ़ाने के लिए मंडूकासन, उत्तानपादासन, पवनमुक्तासन के अलावा बुजुर्गों को सुनाई ना पड़ने पर पेट व आंत की सफाई के लिए एनिमा आदि के विषय में वरिष्ठ योग प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार मिश्र द्वारा जानकारी दी गई।
- औरैया में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त: 5 एकड़ जमीन पर चला बुलडोजर, बड़ी कार्रवाई।1
- औरैया के दिबियापुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरिया चोरी का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। कोर्ट बिल्डिंग प्रोजेक्ट साइट से करीब 40 कुंतल सरिया चोरी हुआ था। पुलिस ने संयुक्त अभियान में 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनके पास से करीब 3.50 लाख रुपये का माल, ट्रैक्टर-ट्रॉली, सेंट्रो और i20 कार बरामद हुई। खास बात यह रही कि आरोपी साइट पर मजदूरी का काम करते थे।3
- औरैया के अयाना थाना क्षेत्र में हुए विवाद के मामले में ग्रामीणों के साथ एसपी से मिलने पहुंची सपा नेत्री पल्लवी पाल, अयाना थाना क्षेत्र के ग्राम पाकर का पुरवा एवं फरिहा गांव में दो पक्षों के बीच आपस में विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा की दोनों पक्ष एक दूसरे से भिड़ गए। जिसमें कई लोग घायल हुए थे। गुरुवार को समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेता पल्लवी पाल उनके समर्थन में पुलिस अधीक्षक से मिलने के लिए ककोर मुख्यालय पर पहुंची।1
- औरैया। जनपद में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चोरी की एक बड़ी घटना का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। दिबियापुर थाना पुलिस और एसओजी/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में कुल 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से चोरी किया गया भारी मात्रा में लोहे का सरिया और अन्य सामान भी बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने ककोर स्थित अपने कार्यालय में गुरुवार की दोपहर 3 बजे घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 1 अप्रैल को वादी मनोज कुमार जो अनेका इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े हैं ने थाना दिबियापुर में तहरीर दी थी। तहरीर में बताया गया कि कोर्ट बिल्डिंग प्रोजेक्ट साइट से निर्माण कार्य में उपयोग होने वाला सरिया चोरी हो गया है। इस सूचना के आधार पर तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया और घटना के शीघ्र अनावरण के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया। निर्देशन और कुशल पर्यवेक्षण में गठित टीम ने सक्रियता दिखाते हुए रात में गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस टीम ने उमरसाना तिराहा के पास एक खाली प्लॉटिंग में दबिश दी, जहां से करीब 1:25 बजे 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से लगभग 40 कुंतल (करीब 3.5 लाख रुपये मूल्य) लोहे के सरिये के टुकड़े, एक ट्रैक्टर ट्रॉली सहित, दो कारें और अन्य उपकरण बरामद किए गए। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे सभी कोर्ट बिल्डिंग प्रोजेक्ट में मजदूरी का कार्य करते थे, जिसमें सरिया लोडिंग-अनलोडिंग और फ्रेम बनाना शामिल था। अधिक पैसे कमाने के लालच में उन्होंने साइट से सरिया चोरी कर ट्रॉली में भरकर सुरक्षित स्थान पर ले जाने की योजना बनाई थी। लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते वे पकड़े गए। गिरफ्तार आरोपियों में हरियाणा और दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों के निवासी शामिल हैं। सभी के खिलाफ थाना दिबियापुर में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा इनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। बरामद सामान में 15-15 फुट के सरिया के टुकड़े, एक सेन्ट्रो कार, एक अन्य कार, एक फार्म ट्रेक ट्रैक्टर मय स्लाइडर बॉक्स ट्रॉली और ट्रॉली लॉक करने की चाबी शामिल है। यह बरामदगी पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है। इस पूरी कार्रवाई में थाना दिबियापुर के प्रभारी निरीक्षक रुद्र नारायण त्रिपाठी, सर्विलांस सेल के प्रभारी समित चौधरी, स्वाट टीम के प्रभारी कुलदीप कुमार सहित कई उपनिरीक्षकों और पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि अपराध पर नियंत्रण और त्वरित कार्रवाई पुलिस की प्राथमिकता है। गिरफ्तार अभियुक्तों में हर्ष उर्फ चुन्नू पुत्र विक्रम सिंह निवासी ग्राम अलालपुर थाना दारूबडा जनपद रिबाडी हरियाँणा, अर्जुन सिंह पुत्र सुरेन्द्र निवासी ई 87/192 कल्याणपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली, पुनीत पुत्र राजेन्द्र निवासी ई 87/255 कल्याणपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली, सागर पुत्र अजय निवासी संजयनगर थाना धरोडा जिला करनाल हरियाणा, अरुण पुत्र अजय निवासी संजयनगर थाना धरोडा जिला करनाल हरियाणा, विशाल पुत्र राजकुमार उम्र 19 वर्ष निवासी झुग्गी न0 19 कल्याणपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली, लाखन पुत्र भजन सिंह निवासी बनाणा थाना सदर जिला पानीपत हरियाणा, कृष्ण सिंह पुत्र मोहन सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी 11/197 कल्याणपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली, विड्डू पुत्र जसवन्त उम्र 24 वर्ष निवासी 11/456 कल्याणपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली, चरन सिंह पुत्र अवनीश सिंह निवासी झुग्गी न0 548 कल्याणपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली, कृष्ण सिंह पुत्र खजान सिंह उम्र 34 वर्ष निवासी 11/263 कल्याणपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली, लक्की सिंह पुत्र पप्पू सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी झुग्गी न0 20 कल्याणपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली शामिल हैं।1
- *थाना दिबियापुर व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना का 24 घंटे के अन्दर सफल अनावरण करते हुए कुल 12 नफर अभियुक्तगण को मय चोरी किये हुए माल सहित गिरफ्तार करने के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गयी बाईट-*1
- औरैया पुलिस को मिली बड़ी सफलता चोरी की घटना का एसपी ने किया बड़ा खुलासा औरैया जिले के थाना दिबियापुर व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना का 24 घंटे के अन्दर सफल अनावरण करते हुए कुल 12 अभियुक्तों को मय चोरी किये हुए माल सहित गिरफ्तार कर लिया। घटना को लेकर एसपी अभिषेक भारती ने बना खुलासा किया है।1
- तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रही महिला को मारी टक्कर, टक्कर लगने से महिला की हुई दर्दनाक मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी महिला, सड़क पार करने के दौरान हुआ हादसा, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा, ऊसराहार थाना क्षेत्र के कीरतपुर गांव की है पूरी घटना1
- औरैया,पाल समाज के सैकड़ों लोग पहुंचे औरैया एसपी कार्यालय, दहशत फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग1
- औरैया। जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सदर अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में ग्राम सेहुद में अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई की गई। करीब 5 एकड़ क्षेत्र में की गई प्लाटिंग को पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन ने बताया कि पहले नोटिस दिया गया था, लेकिन कोई जवाब न मिलने पर यह कार्रवाई की गई। विरोध को पुलिस ने नियंत्रित किया। प्रशासन ने साफ किया कि ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।3