Shuru
Apke Nagar Ki App…
भुवाखेड़ी,खाटूश्याम मंदिर निकट स्थित ओशो आशीष ध्यान केंद्र पर 3 मिनिट तक तेज बारिश छबड़ा:कस्बे से मात्र 7 किलोमीटर की दूरी पर है बाबा श्याम का मंदिर,शनिवार को 1 बजे के लगभग भुवाखेड़ी,खाटूश्याम मंदिर निकट स्थित ओशो आशीष ध्यान केंद्र पर 3 मिनिट तक तेज बारिश हुयीं।
Alakh Jyoti Yog Present
भुवाखेड़ी,खाटूश्याम मंदिर निकट स्थित ओशो आशीष ध्यान केंद्र पर 3 मिनिट तक तेज बारिश छबड़ा:कस्बे से मात्र 7 किलोमीटर की दूरी पर है बाबा श्याम का मंदिर,शनिवार को 1 बजे के लगभग भुवाखेड़ी,खाटूश्याम मंदिर निकट स्थित ओशो आशीष ध्यान केंद्र पर 3 मिनिट तक तेज बारिश हुयीं।
More news from Baran and nearby areas
- भुवाखेड़ी,खाटूश्याम मंदिर निकट स्थित ओशो आशीष ध्यान केंद्र पर 3 मिनिट तक तेज बारिश छबड़ा:कस्बे से मात्र 7 किलोमीटर की दूरी पर है बाबा श्याम का मंदिर,शनिवार को 1 बजे के लगभग भुवाखेड़ी,खाटूश्याम मंदिर निकट स्थित ओशो आशीष ध्यान केंद्र पर 3 मिनिट तक तेज बारिश हुयीं।1
- पूर्व विधायक ममता मीना के बयान पर आईपीएस पति पर एफआईआर, ममता मीना ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर बज़ाहिर गुस्सा-देखिए क्या बोलीं .. पूर्व विधायक ममता मीना के बयान पर आईपीएस पति पर एफआईआर, ममता मीना ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर बज़ाहिर गुस्सा-देखिए क्या बोलीं ..1
- मनोहर थाना कामखेड़ा के पास नांदहेड़ा गांव में अज्ञात लोगों ने काटी मक्के की फसल मनोहर थाना तहसील के पास गांव नादहेडा में अज्ञात लोगों ने रात के समय मक्के की फसल को नुकसान पहुंचा है खड़ी फसल काट कर गिरा दी गई है अभी तक अज्ञात लोगों का पता नहीं लग पाया कि आखिर किन कारणों की वजह से यह फसल काटी है लगभग 10 बीघा जमीन पर यह फसल काट कर गिरा दी गई है1
- श्रीरामनगर में रातभर गूंजा तेजाजी का अलगोजा, भोर तक डटे रहे श्रद्धालु देवली-अरनिया स्टेट हाईवे स्थित श्रीरामनगर में वीर तेजाजी मंडल के तत्वावधान में 'एक शाम तेजाजी महाराज के नाम' भजन संध्या का आयोजन हुआ। रात 9 से तड़के 4 बजे तक चले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरपंच संघ अध्यक्ष अर्जुन सिंह गौड़, थानाधिकारी संपतराज वैष्णव व विशिष्ट अतिथि सलाम भाई रहे, जिनका साफा पहनाकर स्वागत किया गया। भजन संध्या में दुर्गाशंकर मियाड़ा, प्रवीण प्रजापति, रणवीर नागर, भरत गुरायता, संजय मस्ताना और हरिओम वैष्णव बराना की भजन मंडलियों ने अलगोजे की धुन पर शानदार तेजाजी भजन पेश किए। सैकड़ों ग्रामीणों ने रातभर भजनों का आनंद लिया। अंत में मंडलियों को तेजाजी की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया।1
- फ्रेंड्स क्लब बारां में धूमधाम से मनाया राधा अष्टमी पर्व 🪷🌸 🌸🪷 फ्रेंड्स क्लब बारां में धूमधाम से मनाया राधा अष्टमी पर्व 🪷🌸 ✨ सजी 56 भोग की भव्य झांकी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हे-मुन्ने ✨ बारां।..... फ्रेंड्स क्लब की संस्थापिका (अध्यक्ष) सपना गोयल ने बताया क्लब द्वारा खाती कॉलोनी स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में राधा अष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में 56 भोग की भव्य झांकी सजाई गई, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। फ्रेंड्स क्लब की महिलाएं सुंदर पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर पहुंचीं, वहीं नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण के मनमोहक स्वरूप में आए। महिलाओं एवं बच्चों ने भजन-कीर्तन पर जमकर नृत्य किया और पूरा वातावरण राधे-राधे एवं कृष्ण भक्ति से गूंज उठा। सभी ने मस्ती और भक्ति के साथ राधा अष्टमी पर्व का आनंद लिया। कार्यक्रम में रुचि जैन, अंजना अरोड़ा, योगिता चौधरी, सुशीला पिपलानी, सुशीला बंसल आदि महिलाएं का भी सहयोग रहा मिनल चौरसिया, भाविक चौरसिया स्वामी, सान्वी सुमन आदि बच्चे राधा बनकरआए सभी बच्चों को क्लब की तरफ से पारितोषिक दिए गए फ्रेंड्स क्लब की संस्थापिका एवं अध्यक्ष सपना गोयल ने सभी को राधा अष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में प्रेम, भक्ति, संस्कार और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देते हैं। “राधा के प्रेम में रंगा हर मन प्यारा, 56 भोग से सजा आज बारां हमारा।” 💖 🙏 राधे-राधे • जय श्री कृष्ण 🙏4
- छात्रों की गूंज कार्यक्रम का बीनागंज में एलईडी स्क्रीन पर हुआ लाइव प्रसारण बीनागंज। ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के अंतर्गत इंदौर में आयोजित कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कार्यक्रम का बीनागंज में बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चाचौड़ा-बीनागंज द्वारा राजीव गांधी चौराहा, बस स्टैंड बीनागंज पर एलईडी स्क्रीन लगाकर कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कराया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौके पर मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने एलईडी स्क्रीन के माध्यम से इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में राहुल गांधी का छात्रों एवं युवाओं के साथ संवाद देखा और सुना। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा व्यवस्था, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं, पेपर लीक सहित युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा एवं संवाद किया गया। बीनागंज में आयोजित लाइव प्रसारण के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम को देखा। राजीव गांधी चौराहा बस स्टैंड पर कार्यक्रम के प्रसारण को लेकर लोगों की मौजूदगी बनी रही।3
- एसआरजी अस्पताल में शनिवार को करीब दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा झालावाड़। शहर के एसआरजी अस्पताल में शनिवार को करीब दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह करीब 10 बजे से 12 बजे तक बिजली बंद रहने के दौरान अस्पताल के कई हिस्सों में अंधेरा छा गया। कुछ स्थानों पर इन्वर्टर के जरिए व्यवस्था संभालने का प्रयास किया गया, लेकिन पर्याप्त वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने से अस्पताल की व्यवस्थाएं प्रभावित नजर आईं। बिजली कटौती के दौरान डॉक्टरों और चिकित्सा स्टाफ को मरीजों के उपचार में परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों ने भी अव्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। सबसे अधिक परेशानी आईसीयू और इमरजेंसी वार्ड में सामने आने की बात कही गई, जहां लगातार बिजली आपूर्ति जरूरी होती है। अस्पताल के आईसीयू में स्थिति देखने पर कुछ मॉनिटर चलते हुए नजर आए, जबकि कुछ उपकरण बंद दिखाई दिए। लंबे समय तक बिजली नहीं रहने से वार्ड में गर्मी का असर भी दिखाई दिया। कई मरीजों के परिजन हाथ से हवा करते हुए नजर आए। वहीं कुछ स्थानों पर डॉक्टर और स्टाफ टॉर्च की रोशनी में मरीजों का उपचार करते दिखाई दिए। मरीजों के परिजनों का कहना था कि अस्पताल जैसी संवेदनशील जगह पर लंबे समय तक बिजली गुल होना चिंता का विषय है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर रखने और आपात स्थिति में पर्याप्त वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।हालांकि, बिजली आपूर्ति बाधित रहने के दौरान आईसीयू और इमरजेंसी जैसे महत्वपूर्ण वार्डों में मरीजों को हुई परेशानी ने अस्पताल की बैकअप व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मरीजों के परिजनों ने भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा होने पर पर्याप्त वैकल्पिक बिजली व्यवस्था उपलब्ध रखने की मांग की है। कटौती की सूचना नहीं मिलने से हुई परेशानी इस संबंध में अस्पताल अधीक्षक डॉ. अशोक शर्मा ने बताया कि बिजली कटौती की पूर्व सूचना नहीं मिली थी, जिसके कारण बिजली बंद होने पर अचानक परेशानी आई। बाद में इन्वर्टर के माध्यम से व्यवस्था कर ली गई। अस्पताल प्रशासन के अनुसार वैकल्पिक व्यवस्था के जरिए आवश्यक सेवाओं को संचालित किया गया। टिकट के लिए लगी रही भीड़ एसआरजी अस्पताल के ओपीडी परिसर में विंडो पर टिकट लेने के लिए रोगियों को घंटा इंतजार करना पड़ा इसके चलते पूरा परिसर भरा हुआ नजर आया। बिजली व्यवस्था के चलते यहां से टिकट लेने जांच और अन्य केंद्रों पर भीड़ लगी रही। पूरे अस्प्ताल में अंधेरा बना रहा।1
- रघुवीर सिंह मीना के खिलाफ कथित फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में एफआईआर दर्ज की जानकारी सामने आई है। केस पुलिस भर्ती के दौरान प्रमाणित प्रमाण पत्र से यात्रा के बारे में बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, यह पुराना मामला अब पूरी तरह सामने आया है। रघुवीर सिंह मीना के खिलाफ कथित फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में एफआईआर दर्ज की जानकारी सामने आई है। केस पुलिस भर्ती के दौरान प्रमाणित प्रमाण पत्र से यात्रा के बारे में बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, यह पुराना मामला अब पूरी तरह सामने आया है।1