जगदेव ठाकुर के नेतृत्व में एसडीएम के माध्यम से सौंपा मांगपत्र, आक्रोश रैली में बड़ी संख्या में लोगों ने लिया भाग जगदेव ठाकुर के नेतृत्व में एसडीएम के माध्यम से सौंपा मांगपत्र, आक्रोश रैली में बड़ी संख्या में लोगों ने लिया भाग विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर गुरुवार को क्षेत्रवासियों ने पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष कांगड़ा जगदेव ठाकुर के नेतृत्व में एसडीएम फतेहपुर रमण कुमार शर्मा के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन एवं मांगपत्र भेजा। इस दौरान क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनके समाधान की मांग की गई। जगदेव ठाकुर ने कहा कि फतेहपुर क्षेत्र की कई सड़कों की हालत बेहद खराब है। उन्होंने कहा कि अनेक स्थानों पर सड़कों की स्थिति ऐसी है कि वाहन चलाना तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने सरकारी अस्पतालों में मरीजों को पर्याप्त दवाइयां उपलब्ध न होने को भी गंभीर समस्या बताया। उन्होंने कहा कि बंदरों और बेसहारा पशुओं के कारण क्षेत्र के किसानों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा क्षेत्र की अन्य समस्याओं को भी ज्ञापन के माध्यम से राज्यपाल के ध्यान में लाया गया है। जगदेव ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले जनता से कई वादे किए थे, लेकिन उनके अनुसार अनेक वादे अभी तक पूरे नहीं हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने महिलाओं के साथ-साथ युवाओं से किए वादे भी पूरे नहीं किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन उनके अनुसार सरकार के करीब चार वर्ष के कार्यकाल में रोजगार के मोर्चे पर अपेक्षित परिणाम सामने नहीं आए हैं। रोजगार के मुद्दे को लेकर हाल में प्रदेश विधानसभा में भी सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई है। सरकार ने विधानसभा में विभिन्न माध्यमों से रोजगार उपलब्ध करवाने तथा सरकारी पदों पर भर्तियां जारी रहने की बात कही है। इस दौरान क्षेत्रवासियों की ओर से आक्रोश रैली का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। एसडीएम फतेहपुर रमण कुमार शर्मा ने कहा कि उन्हें सौंपा गया ज्ञापन तुरंत प्रभाव से जिलाधीश कांगड़ा की सेवा में भेज दिया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व बीईईओ बलवंत सिंह, पूर्व प्रधान कुटवासी हरिन्दर पाल मेजर, राम कुमार शर्मा, सवर्ण सिंह राणा ,प्रधान भाटियां नीलमा देवी, उपप्रधान बलकार सिंह, कैप्टन भाग सिंह सहित बड़ी संख्या में महिला शक्ति, युवा वर्ग एवं क्षेत्र के अन्य लोग उपस्थित रहे।
जगदेव ठाकुर के नेतृत्व में एसडीएम के माध्यम से सौंपा मांगपत्र, आक्रोश रैली में बड़ी संख्या में लोगों ने लिया भाग जगदेव ठाकुर के नेतृत्व में एसडीएम के माध्यम से सौंपा मांगपत्र, आक्रोश रैली में बड़ी संख्या में लोगों ने लिया भाग विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर गुरुवार को क्षेत्रवासियों ने पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष कांगड़ा जगदेव ठाकुर के नेतृत्व में एसडीएम फतेहपुर रमण कुमार शर्मा के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन एवं मांगपत्र भेजा। इस दौरान क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनके समाधान की मांग की गई। जगदेव ठाकुर ने कहा कि फतेहपुर क्षेत्र की कई सड़कों की हालत बेहद खराब है। उन्होंने कहा कि अनेक स्थानों पर सड़कों की स्थिति ऐसी है कि वाहन चलाना तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने सरकारी
अस्पतालों में मरीजों को पर्याप्त दवाइयां उपलब्ध न होने को भी गंभीर समस्या बताया। उन्होंने कहा कि बंदरों और बेसहारा पशुओं के कारण क्षेत्र के किसानों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा क्षेत्र की अन्य समस्याओं को भी ज्ञापन के माध्यम से राज्यपाल के ध्यान में लाया गया है। जगदेव ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले जनता से कई वादे किए थे, लेकिन उनके अनुसार अनेक वादे अभी तक पूरे नहीं हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने महिलाओं के साथ-साथ युवाओं से किए वादे भी पूरे नहीं किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन उनके अनुसार सरकार के करीब चार वर्ष के कार्यकाल में रोजगार के मोर्चे पर अपेक्षित परिणाम सामने
नहीं आए हैं। रोजगार के मुद्दे को लेकर हाल में प्रदेश विधानसभा में भी सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई है। सरकार ने विधानसभा में विभिन्न माध्यमों से रोजगार उपलब्ध करवाने तथा सरकारी पदों पर भर्तियां जारी रहने की बात कही है। इस दौरान क्षेत्रवासियों की ओर से आक्रोश रैली का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। एसडीएम फतेहपुर रमण कुमार शर्मा ने कहा कि उन्हें सौंपा गया ज्ञापन तुरंत प्रभाव से जिलाधीश कांगड़ा की सेवा में भेज दिया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व बीईईओ बलवंत सिंह, पूर्व प्रधान कुटवासी हरिन्दर पाल मेजर, राम कुमार शर्मा, सवर्ण सिंह राणा ,प्रधान भाटियां नीलमा देवी, उपप्रधान बलकार सिंह, कैप्टन भाग सिंह सहित बड़ी संख्या में महिला शक्ति, युवा वर्ग एवं क्षेत्र के अन्य लोग उपस्थित रहे।
- रेफर अस्पताल’ की छवि बदलने की ओर नूरपुर अस्पताल, अब मिलेगी मनोचिकित्सक की सुविधा नूरपुर अस्पताल में मनोचिकित्सक की तैनाती ‘रेफर अस्पताल’ की छवि बदलने की ओर नूरपुर अस्पताल, अब मिलेगी मनोचिकित्सक की सुविधा नागरिक अस्पताल नूरपुर में डॉ. सीमान्त मल्होत्रा ने संभाला कार्यभार, मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मरीजों को स्थानीय स्तर पर मिलेगी विशेषज्ञ सेवा लोकेशन- नूरपुर, भूषण शर्मा एंकर:- जिला कांगड़ा के नागरिक अस्पताल नूरपुर से क्षेत्रवासियों के लिए राहत की खबर है। लंबे समय से विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को लेकर चर्चा में रहे इस अस्पताल में अब मनोचिकित्सक की सुविधा उपलब्ध हो गई है। अस्पताल में डॉ. सीमान्त मल्होत्रा ने मनोचिकित्सक के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। उनकी तैनाती से मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे मरीजों को अब विशेषज्ञ परामर्श के लिए दूसरे अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा। नागरिक अस्पताल नूरपुर को स्थानीय लोग कई बार विशेषज्ञ सुविधाओं की कमी के चलते ‘रेफर अस्पताल’ तक कह चुके हैं। हालांकि अब अस्पताल में लगातार विशेषज्ञ सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मनोचिकित्सक डॉ. सीमान्त मल्होत्रा की तैनाती हुई है। अब मानसिक तनाव, चिंता, नींद से जुड़ी परेशानियों, अवसाद सहित विभिन्न मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे मरीजों को नूरपुर में ही विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह मिल सकेगी। नागरिक अस्पताल नूरपुर में अब मनोचिकित्सक की सुविधा उपलब्ध हो गई है। डॉ. सीमान्त मल्होत्रा ने मनोचिकित्सक के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। इससे मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं वाले मरीजों को काफी सुविधा मिलेगी। अब उन्हें छोटी-छोटी समस्याओं के लिए दूसरे अस्पतालों में जाने की जरूरत कम होगी। अस्पताल में विशेषज्ञ सेवाओं को लगातार मजबूत करने के प्रयास किए जा रहे हैं। मनोचिकित्सक की तैनाती से नूरपुर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी लाभ मिलेगा। मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के उपचार के लिए मरीजों और उनके परिजनों को अब स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ चिकित्सकीय मार्गदर्शन मिल सकेगा। मैंने नागरिक अस्पताल नूरपुर में मनोचिकित्सक के रूप में कार्यभार संभाला है। मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी समस्या को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। तनाव, चिंता, नींद की समस्या, अवसाद या अन्य मानसिक परेशानियों के लिए समय पर चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है। हमारी कोशिश रहेगी कि मरीजों को नूरपुर में ही बेहतर मनोचिकित्सकीय परामर्श और उपचार की सुविधा मिल सके। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार मानसिक स्वास्थ्य भी शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण है। समय पर पहचान और चिकित्सकीय सलाह से कई मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को प्रभावी तरीके से नियंत्रित किया जा सकता है। नूरपुर अस्पताल में मनोचिकित्सक की नियुक्ति को क्षेत्र में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। लोगों को उम्मीद है कि आने वाले समय में अस्पताल में अन्य विशेषज्ञ सेवाओं और सुविधाओं का भी विस्तार होगा। फिलहाल नूरपुर अस्पताल में मनोचिकित्सक की तैनाती से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली है। विशेषज्ञ डॉक्टर की उपलब्धता से मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं अब लोगों के घर के नजदीक उपलब्ध होंगी और मरीजों को बेहतर उपचार के लिए दूर जाने की जरूरत कम होगी। बाइट- डॉ. अनुपमा शर्मा एमएस, सिविल अस्पताल नूरपुर बाइट -डॉ. सीमान्त मल्होत्रा मनोचिकित्सक, नागरिक अस्पताल नूरपुर2
- अल्प अवधि के कौशल विकास कोर्सों के लिए करें युवाओं की पहचान जिला कौशल समिति की बैठक में एडीसी अभिषेक गर्ग ने दिए निर्देश अभी जिला में 5 चयनित क्षेत्रों में लगभग 2670 युवाओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य हमीरपुर एडीसी अभिषेक गर्ग ने हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम (एचपीकेवीएन) के अधिकारियों, शिक्षा विभाग, तकनीकी शिक्षण संस्थानों, उद्योग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत एचपीकेवीएन के माध्यम से करवाए जाने वाले अल्प अवधि के कौशल विकास प्रशिक्षण कोर्सों के लिए इच्छुक एवं जरुरतमंद युवाओं की पहचान करें। वीरवार को यहां हमीर भवन में जिला कौशल समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अभिषेक गर्ग ने कहा कि 18 से 45 वर्ष तक के दसवीं या बारहवीं पास युवाओं के लिए ये निशुल्क कोर्स काफी मददगार साबित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत मात्र कुछ दिनों या महीनों का प्रशिक्षण प्राप्त करके युवा अच्छा रोजगार पा सकते हैं या अपना उद्यम भी स्थापित कर सकते हैं। एडीसी ने बताया कि इस बार जिला में पांच चयनित क्षेत्रों में लगभग 2670 युवाओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इनमें 1080 युवाओं को 2 से 5 माह का प्रशिक्षण और 1590 युवाओं को 2 से 5 दिन का प्रशिक्षण प्रदान करने का लक्ष्य है। प्रारंभिक तौर पर इन प्रशिक्षण कोर्सों में योगा वैलनेस ट्रेनर, होम मैनेजमेंट एंड केयर गिवर, ग्रीन एनर्जी (सोलर) सुपरवाइजर, नेचर गाइड, असिस्टेंट राफ्टिंग गाइड, गैस्ट सर्विस एग्जीक्यूटिव, टूरिजम एंड हॉस्पिटैलिटी, एनवायरमेंटल साइंस और स्ट्रीट फूड जैसे सेक्टर चिह्नित किए गए हैं। एडीसी ने कहा कि ये कोर्स सरकारी संस्थानों में ही करवाए जाएंगे। इन संस्थानों में आईटीआई एवं अन्य तकनीकी शिक्षण संस्थान, होटल प्रबंधन संस्थान और अन्य संस्थान शामिल हैं। उन्होंने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और इसमें कुछ नए कोर्स शामिल करने के लिए विभागीय अधिकारियों से सुझाव देने की अपील भी की। बैठक में एचपीकेवीएन की जिला समन्वयक निशा कटोच ने इस योजना के लक्ष्यों और विभिन्न प्रशिक्षण कोर्सों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। उन्होंने सभी विभागों एवं संस्थानों के अधिकारियों से अधिक से अधिक युवाओं को इन कोर्सों के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया।1
- बंगाणा में शिकायत निवारण कमेटी की बैठक में 40 शिकायतों पर मंथन, विधायक ने अधिकारियों को 15 दिन में रिपोर्ट देने के दिए निर्देश एसडीएम कार्यालय बंगाणा में शिकायत निवारण कमेटी की बैठक राज्य कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता एवं कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में क्षेत्र के विभिन्न विभागों से संबंधित करीब 40 शिकायतें एवं समस्याएं सामने आईं। विधायक विवेक शर्मा ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित रहने के बजाय अधिकारी धरातल पर जाकर कार्य करें और शिकायतकर्ता को समाधान की जानकारी उपलब्ध करवाएं। बैठक में बंगाणा बाजार की निशानदेही करवाने, बस स्टॉप पर बने रेन शेल्टर को नगर पंचायत को सौंपने तथा लठियाणी, थानाकलां, बीहड़ू और रायपुर में रेन शेल्टर एवं सुलभ शौचालयों के निर्माण की मांग प्रमुखता से उठी। इसके अलावा लठियाणी बाजार में पानी की समस्या, विभिन्न क्षेत्रों में लिंक सडक़ों के निर्माण एवं मरम्मत सहित बिजली, पानी, सडक़ और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। विधायक ने अधिकारियों से कहा कि जिन कार्यों के लिए विभागीय स्तर पर प्रक्रिया पूरी की जा सकती है, उन्हें अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। विधायक विवेक शर्मा ने बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के समाधान के बाद उसकी लिखित रिपोर्ट तैयार की जाए। एक प्रति संबंधित शिकायतकर्ता को तथा एक प्रति विधायक कार्यालय को भेजी जाए। उन्होंने कहा कि उनके कार्यालय के माध्यम से जनता की जो भी शिकायतें विभागों को भेजी जाती हैं, उनके समाधान के बाद उसकी रिपोर्ट भी उनके कार्यालय में उपलब्ध करवाई जाए, ताकि प्रत्येक शिकायत की स्थिति की निगरानी की जा सके। विधायक विवेक शर्मा ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को आगामी 15 दिनों के भीतर अपने-अपने विभाग की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से ऐसे भवनों और विकास कार्यों की जानकारी मांगी, जिन्हें चार-पांच लाख रुपये जैसी छोटी राशि खर्च करके पूरा किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अधूरे कार्यों को चिन्हित किया जाए और आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाने के लिए सरकार के समक्ष मामला उठाया जाएगा। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि जनता को बार- बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए अधिकारी स्वयं क्षेत्र में जाकर समस्याओं का निरीक्षण करें और समाधान की प्रक्रिया को तेज करें। इस मौके पर एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, तहसीलदार बंगाणा अमित कुमार, खंड विकास अधिकारी केएल वर्मा, जल शक्ति विभाग के एक्सियन हरभजन सिंह, लोनिवि एक्सियन दुनी चंद ठाकुर, एसडीओ सुरेश कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।2
- रामनगर तहसील के सत्तूनियाँ, तागण सड़क की हालत है काफ़ी खस्ता, लोगों ने जिला प्रशासन से जल्द ठीक करने की लगाई गुहार...1
- भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश कुमार राणा का पूर्व विधायक जिया लाल कपूर पर तंज “पंडित तुलसी राम ने पार्टी को खड़ा किया, आप उसे तोड़ने का काम कर रहे हैं” कृष्ण चंद राणा | सम्पादक, पांगी न्यूज़ टुडे पांगी। भाजपा मंडल पांगी के अध्यक्ष सतीश कुमार राणा ने पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जिया लाल कपूर पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पंडित तुलसी राम जैसे वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वर्षों की मेहनत से भाजपा संगठन को खड़ा किया है। ऐसे में पार्टी और संगठन को कमजोर करने या तोड़ने का प्रयास नहीं होना चाहिए। सतीश कुमार राणा ने कहा कि पांगी में भाजपा संगठन एकजुट है और आगे भी एकजुट रहेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में डॉ. जनक राज भरमौर-पांगी विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व जिसे भी पार्टी का उम्मीदवार घोषित करेगा, पांगी भाजपा मंडल पूरी निष्ठा के साथ उसके साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि डॉ. जनक राज न्यूरो सर्जन हैं और वर्तमान में भाजपा के विधायक हैं। ऐसे में पार्टी के ही किसी नेता या कार्यकर्ता द्वारा उनका अपमान किया जाना भाजपा मंडल के लिए स्वीकार्य नहीं है। भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट को लेकर अपनी बात प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष रखना प्रत्येक कार्यकर्ता का अधिकार है, लेकिन किसी के बहकावे में आकर पार्टी और संगठन को नुकसान पहुंचाना उचित नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत मतभेदों से ऊपर उठकर संगठन की एकता और अनुशासन बनाए रखने की अपील की। सतीश कुमार राणा ने कहा कि भाजपा एक संगठन आधारित राजनीतिक दल है और संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत करने में वरिष्ठ नेताओं और पुराने कार्यकर्ताओं के योगदान को ध्यान में रखते हुए संगठन को तोड़ने के बजाय मजबूत करने की दिशा में प्रयास किए जाने चाहिए।1
- 🕉️ माता नैना के पधारने पर भक्तिमय हुआ बाजौर का माहौल 🕉️ बाजौर, जिला कुल्लू | 24 सितंबर 2026 महेंद्र ठाकुर के निवास स्थान बाजौर में सुंदरनगर से माता नैना के पधारने के शुभ अवसर पर धार्मिक एवं भक्तिमय माहौल बना हुआ है। इस पावन अवसर पर मां दशमी वारदा भजन मंडली सेऊबाग टीम द्वारा महामाई का गुणगान किया गया। भजनों और माता की जय-जयकार से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए और माता रानी के भजनों पर भक्तिमय वातावरण में झूमते दिखाई दिए। 📅 दिनांक: 24 सितंबर 2026 📍 स्थान: बाजौर, जिला कुल्लू (हि.प्र.) 🎶 प्रस्तुति: मां दशमी वारदा भजन मंडली सेऊबाग टीम 🕉️ माता नैना के पधारने पर भक्तिमय हुआ बाजौर का माहौल 🕉️ बाजौर, जिला कुल्लू | 24 सितंबर 2026 महेंद्र ठाकुर के निवास स्थान बाजौर में सुंदरनगर से माता नैना के पधारने के शुभ अवसर पर धार्मिक एवं भक्तिमय माहौल बना हुआ है। इस पावन अवसर पर मां दशमी वारदा भजन मंडली सेऊबाग टीम द्वारा महामाई का गुणगान किया गया। भजनों और माता की जय-जयकार से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए और माता रानी के भजनों पर भक्तिमय वातावरण में झूमते दिखाई दिए। 📅 दिनांक: 24 सितंबर 2026 📍 स्थान: बाजौर, जिला कुल्लू (हि.प्र.) 🎶 प्रस्तुति: मां दशमी वारदा भजन मंडली सेऊबाग टीम4
- साइकोलॉजी शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 68 उम्मीदवारों का चयन पात्र उम्मीदवार न मिलने के कारण 46 पद रह गए खाली हमीरपुर हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने स्कूल शिक्षा विभाग में साइकोलॉजी शिक्षकों के 114 पदों को फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए पोस्ट कोड-26031 के तहत आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच के बाद अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन पदों के लिए कुल 91 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 77 उम्मीदवारों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा दी थी और इस परीक्षा में 74 उम्मीदवारों का चयन दस्तावेजों की जांच के लिए किया गया था। 11 सितंबर को दस्तावेजों की जांच के बाद 68 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। पात्र उम्मीदवार न मिलने के कारण 46 पद खाली रह गए हैं। इनमें सामान्य ईडब्ल्यूएस वर्ग के 9, सामान्य (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) का एक, ओबीसी 10, ओबीसी बीपीएल 4, एससी 14, एससी बीपीएल 4, एससी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) वर्ग और एसटी का एक-एक तथा एसटी बीपीएल के 2 पद शामिल हैं। सचिव ने बताया कि यह अंतिम परिणाम सभी उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और अंकों सहित आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर उपलब्ध करवा दिया गया है।1
- TeT पर NC का प्रस्ताव - आंखों में धूल झोंकने जैसा, तकनीकी खामियों से भरा। डॉ सुनील भारद्वाज, विधायक रामनगर.. TeT पर NC का प्रस्ताव - आंखों में धूल झोंकने जैसा, तकनीकी खामियों से भरा। जरूरत दिखावे की नहीं, शिक्षकों की service conditions सुधारने और उनसे non teaching कार्य बंद करवाने की है।1
- पूर्व विधायक के स्वागत में लगे नारे अनुशासनहीनता : राजेंद्र ठाकुर प्रतिनिधि पांगी न्यूज़. टुडे पूर्व विधायक जिया लाल कपूर के स्वागत समारोह के दौरान वर्तमान विधायक के खिलाफ भाजपा के पटके पहनकर लगाए गए नारे पार्टी अनुशासन के अनुरूप नहीं हैं। यह बात भाजपा मंडल पांगी के पूर्व महामंत्री राजेंद्र कुमार ठाकुर ने कही। उन्होंने कहा कि भाजपा एक अनुशासित राजनीतिक संगठन है। कुछ कार्यकर्ताओं को गलत संदेश देकर रैली में बुलाए जाने की बात भी सामने आई है। उन्होंने कहा कि पुराने समय की तरह अब संगठन में कुछ नहीं है, बल्कि पढ़े-लिखे और योग्य लोगों को आगे लाने का प्रयास किया जा रहा है। राजेंद्र कुमार ठाकुर ने कहा कि पार्टी में टिकट मांगना हर कार्यकर्ता का अधिकार है, लेकिन किसी व्यक्ति के खिलाफ नारे लगाना उचित नहीं है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन की मर्यादा बनाए रखने और आपसी मतभेदों को संगठन के मंच पर रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन के लिए कार्य करना चाहिए और पार्टी की विचारधारा एवं अनुशासन के दायरे में रहकर अपनी भूमिका निभानी चाहिए। #BJP #Pangi #JiaLalKapoor #RajendraThakur #BJPDiscipline #PangiPolitics #BJPWorkers #Organization #PoliticalNews #PangiNewsToday1