बंगाणा में शिकायत निवारण कमेटी की बैठक में 40 शिकायतों पर मंथन, विधायक ने अधिकारियों को 15 दिन में रिपोर्ट देने के दिए निर्देश एसडीएम कार्यालय बंगाणा में शिकायत निवारण कमेटी की बैठक राज्य कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता एवं कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में क्षेत्र के विभिन्न विभागों से संबंधित करीब 40 शिकायतें एवं समस्याएं सामने आईं। विधायक विवेक शर्मा ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित रहने के बजाय अधिकारी धरातल पर जाकर कार्य करें और शिकायतकर्ता को समाधान की जानकारी उपलब्ध करवाएं। बैठक में बंगाणा बाजार की निशानदेही करवाने, बस स्टॉप पर बने रेन शेल्टर को नगर पंचायत को सौंपने तथा लठियाणी, थानाकलां, बीहड़ू और रायपुर में रेन शेल्टर एवं सुलभ शौचालयों के निर्माण की मांग प्रमुखता से उठी। इसके अलावा लठियाणी बाजार में पानी की समस्या, विभिन्न क्षेत्रों में लिंक सडक़ों के निर्माण एवं मरम्मत सहित बिजली, पानी, सडक़ और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। विधायक ने अधिकारियों से कहा कि जिन कार्यों के लिए विभागीय स्तर पर प्रक्रिया पूरी की जा सकती है, उन्हें अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। विधायक विवेक शर्मा ने बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के समाधान के बाद उसकी लिखित रिपोर्ट तैयार की जाए। एक प्रति संबंधित शिकायतकर्ता को तथा एक प्रति विधायक कार्यालय को भेजी जाए। उन्होंने कहा कि उनके कार्यालय के माध्यम से जनता की जो भी शिकायतें विभागों को भेजी जाती हैं, उनके समाधान के बाद उसकी रिपोर्ट भी उनके कार्यालय में उपलब्ध करवाई जाए, ताकि प्रत्येक शिकायत की स्थिति की निगरानी की जा सके। विधायक विवेक शर्मा ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को आगामी 15 दिनों के भीतर अपने-अपने विभाग की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से ऐसे भवनों और विकास कार्यों की जानकारी मांगी, जिन्हें चार-पांच लाख रुपये जैसी छोटी राशि खर्च करके पूरा किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अधूरे कार्यों को चिन्हित किया जाए और आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाने के लिए सरकार के समक्ष मामला उठाया जाएगा। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि जनता को बार- बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए अधिकारी स्वयं क्षेत्र में जाकर समस्याओं का निरीक्षण करें और समाधान की प्रक्रिया को तेज करें। इस मौके पर एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, तहसीलदार बंगाणा अमित कुमार, खंड विकास अधिकारी केएल वर्मा, जल शक्ति विभाग के एक्सियन हरभजन सिंह, लोनिवि एक्सियन दुनी चंद ठाकुर, एसडीओ सुरेश कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
बंगाणा में शिकायत निवारण कमेटी की बैठक में 40 शिकायतों पर मंथन, विधायक ने अधिकारियों को 15 दिन में रिपोर्ट देने के दिए निर्देश एसडीएम कार्यालय बंगाणा में शिकायत निवारण कमेटी की बैठक राज्य कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता एवं कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में क्षेत्र के विभिन्न विभागों से संबंधित करीब 40 शिकायतें एवं समस्याएं सामने आईं। विधायक विवेक शर्मा ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित रहने के बजाय अधिकारी धरातल पर जाकर कार्य करें और शिकायतकर्ता को समाधान की जानकारी उपलब्ध करवाएं। बैठक में बंगाणा बाजार की निशानदेही करवाने, बस स्टॉप पर बने रेन शेल्टर को नगर पंचायत को सौंपने तथा लठियाणी, थानाकलां, बीहड़ू और रायपुर में रेन शेल्टर एवं सुलभ शौचालयों के निर्माण की मांग प्रमुखता से उठी। इसके अलावा लठियाणी बाजार में पानी की समस्या, विभिन्न क्षेत्रों में लिंक सडक़ों के निर्माण एवं मरम्मत सहित बिजली, पानी, सडक़ और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। विधायक ने अधिकारियों से कहा कि जिन कार्यों के लिए विभागीय स्तर पर प्रक्रिया पूरी की जा सकती है, उन्हें अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। विधायक विवेक शर्मा
ने बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के समाधान के बाद उसकी लिखित रिपोर्ट तैयार की जाए। एक प्रति संबंधित शिकायतकर्ता को तथा एक प्रति विधायक कार्यालय को भेजी जाए। उन्होंने कहा कि उनके कार्यालय के माध्यम से जनता की जो भी शिकायतें विभागों को भेजी जाती हैं, उनके समाधान के बाद उसकी रिपोर्ट भी उनके कार्यालय में उपलब्ध करवाई जाए, ताकि प्रत्येक शिकायत की स्थिति की निगरानी की जा सके। विधायक विवेक शर्मा ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को आगामी 15 दिनों के भीतर अपने-अपने विभाग की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से ऐसे भवनों और विकास कार्यों की जानकारी मांगी, जिन्हें चार-पांच लाख रुपये जैसी छोटी राशि खर्च करके पूरा किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अधूरे कार्यों को चिन्हित किया जाए और आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाने के लिए सरकार के समक्ष मामला उठाया जाएगा। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि जनता को बार- बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए अधिकारी स्वयं क्षेत्र में जाकर समस्याओं का निरीक्षण करें और समाधान की प्रक्रिया को तेज करें। इस मौके पर एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, तहसीलदार बंगाणा अमित कुमार, खंड विकास अधिकारी केएल वर्मा, जल शक्ति विभाग के एक्सियन हरभजन सिंह, लोनिवि एक्सियन दुनी चंद ठाकुर, एसडीओ सुरेश कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल हटवाड में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-14 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता का समापन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल हटवाड में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-14 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता का समापन वीरवार को हो गया। समापन समारोह में सोनिका धर्माणी ने बतौर विशेष अतिथि शिरकत की। उन्होंने प्रतियोगिता में विजेता व उप विजेता रही टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया,और खिलाड़ियों को खेलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और बच्चों को पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लिया। हॉकी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल घुमारवीं की टीम विजेता रही। बास्केटबॉल में दधोल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। हैंडबॉल में मोरसिंघी की टीम विजेता रही, जबकि फुटबॉल में घुमारवीं ने प्रथम स्थान हासिल किया। बॉक्सिंग में नाल्टी की टीम विजेता बनी। जूडो के मुकाबलों में चांदपुर की टीम ने विजेता का खिताब हासिल किया। वहीं कंदरौर, मरहाणा, घुमारवीं और हटवाड़ की टीमों ने उपविजेता स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न मुकाबलों में दमखम दिखाया। समापन समारोह में विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजकों ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी शिक्षकों, प्रशिक्षकों और अन्य लोगों का आभार जताया और राज्य प्रतियोगिता के लिए हुए खिलाड़ियों को चयन पर शुभकामनाए भी दी1
- जगदेव ठाकुर के नेतृत्व में एसडीएम के माध्यम से सौंपा मांगपत्र, आक्रोश रैली में बड़ी संख्या में लोगों ने लिया भाग जगदेव ठाकुर के नेतृत्व में एसडीएम के माध्यम से सौंपा मांगपत्र, आक्रोश रैली में बड़ी संख्या में लोगों ने लिया भाग विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर गुरुवार को क्षेत्रवासियों ने पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष कांगड़ा जगदेव ठाकुर के नेतृत्व में एसडीएम फतेहपुर रमण कुमार शर्मा के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन एवं मांगपत्र भेजा। इस दौरान क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनके समाधान की मांग की गई। जगदेव ठाकुर ने कहा कि फतेहपुर क्षेत्र की कई सड़कों की हालत बेहद खराब है। उन्होंने कहा कि अनेक स्थानों पर सड़कों की स्थिति ऐसी है कि वाहन चलाना तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने सरकारी अस्पतालों में मरीजों को पर्याप्त दवाइयां उपलब्ध न होने को भी गंभीर समस्या बताया। उन्होंने कहा कि बंदरों और बेसहारा पशुओं के कारण क्षेत्र के किसानों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा क्षेत्र की अन्य समस्याओं को भी ज्ञापन के माध्यम से राज्यपाल के ध्यान में लाया गया है। जगदेव ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले जनता से कई वादे किए थे, लेकिन उनके अनुसार अनेक वादे अभी तक पूरे नहीं हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने महिलाओं के साथ-साथ युवाओं से किए वादे भी पूरे नहीं किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन उनके अनुसार सरकार के करीब चार वर्ष के कार्यकाल में रोजगार के मोर्चे पर अपेक्षित परिणाम सामने नहीं आए हैं। रोजगार के मुद्दे को लेकर हाल में प्रदेश विधानसभा में भी सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई है। सरकार ने विधानसभा में विभिन्न माध्यमों से रोजगार उपलब्ध करवाने तथा सरकारी पदों पर भर्तियां जारी रहने की बात कही है। इस दौरान क्षेत्रवासियों की ओर से आक्रोश रैली का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। एसडीएम फतेहपुर रमण कुमार शर्मा ने कहा कि उन्हें सौंपा गया ज्ञापन तुरंत प्रभाव से जिलाधीश कांगड़ा की सेवा में भेज दिया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व बीईईओ बलवंत सिंह, पूर्व प्रधान कुटवासी हरिन्दर पाल मेजर, राम कुमार शर्मा, सवर्ण सिंह राणा ,प्रधान भाटियां नीलमा देवी, उपप्रधान बलकार सिंह, कैप्टन भाग सिंह सहित बड़ी संख्या में महिला शक्ति, युवा वर्ग एवं क्षेत्र के अन्य लोग उपस्थित रहे।3
- फतेहपुर की जनसमस्याओं को लेकर सड़कों पर उतरे लोग, भाजपा नेता जगदेव ठाकुर के नेतृत्व में राज्यपाल को भेजा मांगपत्र1
- खैरियां स्कूल के रोहित ने कुश्ती में जीता गोल्ड! 57 किलो वर्ग में शानदार प्रदर्शन 🤼 रोहित ने दिखाया दम! जिला स्तरीय कुश्ती में जीता स्वर्ण पदक 🏆 खैरियां स्कूल का नाम रोशन! पहलवान रोहित ने जीता गोल्ड मेडल 🔥 57 किलो वर्ग में रोहित का जलवा! जिला स्तरीय कुश्ती में स्वर्ण पदक 💪 मैट पर रोहित का दमदार दांव! गोल्ड जीतकर बढ़ाया स्कूल का मान 🥇 खैरियां के होनहार रोहित ने रचा कमाल, कुश्ती में हासिल किया गोल्ड 🤼 जिला कुश्ती प्रतियोगिता में रोहित का शानदार प्रदर्शन, जीता स्वर्ण 🚩 रोहित की जीत से खैरियां स्कूल में खुशी! कुश्ती में गोल्ड मेडल 🏅 57 KG में रोहित बना चैंपियन! खैरियां स्कूल को दिलाया स्वर्ण पदक 🔥 छोटे पहलवान का बड़ा कमाल! रोहित ने जीता जिला स्तरीय गोल्ड 🥇 खैरियां स्कूल के होनहार खिलाड़ी रोहित ने जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 57 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। रोहित की इस उपलब्धि से विद्यालय, शिक्षकों और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी शानदार सफलता ने खैरियां स्कूल का नाम रोशन किया है। 🤼♂️🏆 📍 खैरियां, नूरपुर 🥇 57 किलोग्राम वर्ग — स्वर्ण पदक ऐसी ही स्थानीय खेल और शिक्षा से जुड़ी खबरों के लिए RK Himachal News को Subscribe करें। #RKHimachalNews #Rohit #Wrestling #Kushti #GoldMedal #Khairiyan #Nurpur #HimachalNews #WrestlingNews #SportsNews #YouTubeShorts1
- सुखी जोहड़ी–मोतीकोना–गडखल सड़क रिपेयर का कार्य शुरु . जल्दी हि बहेतर सड़क सुविधा मिलेगी सुखी जोहड़ी–मोतीकोना–गडखल सड़क रिपेयर का कार्य शुरु. जल्दी हि बहेतर सड़क सुविधा मिलेगी1
- एक पल की देरी और हो सकता था बड़ा हादसा... सोलन के शामती बाईपास पर चलती कार पर गिरा विशाल पत्थर।1
- हमीरपुर में बेटी के घर आने की खुशी में पिता ने सजाई गाड़ी, बोले- पहली बेटी का स्वागत यादगार बनाना था हमीरपुर, बेटियों के जन्म को लेकर समाज में सकारात्मक सोच बढ़ रही है। हमीरपुर में एक परिवार ने अपनी पहली बेटी के जन्म की खुशी को खास अंदाज में मनाया। बेटी के अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उसे घर लाने के लिए पिता ने अपनी गाड़ी को फूलों और सजावटी सामान से सजाया। हमीरपुर निवासी साहिल कुमार की पत्नी शैलजा ने एक बेटी को जन्म दिया है। बेटी के जन्म के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद जब परिवार बेटी को घर ले जाने पहुंचा तो पिता ने अपनी खुशी जाहिर करने के लिए गाड़ी को विशेष रूप से सजाया। साहिल कुमार ने बताया कि यह उनकी पहली बेटी है और उसके घर आने की खुशी उनके लिए बेहद खास है। उन्होंने कहा, “मेरे पहली बार बेटी हुई है और आज हम अपनी बेटी को घर लेकर जा रहे हैं। इसलिए हमने अपनी गाड़ी को सजाया है।” साहिल ने बताया कि वह अपने भाई के साथ मिलकर ‘छोटू दी हट्टी, बंडू’ नाम से दुकान चलाते हैं और इसी कारोबार से परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बेटी के जन्म से परिवार में खुशी का माहौल है और घर में नन्ही परी के स्वागत की तैयारियां की गई हैं। परिवार द्वारा बेटी के स्वागत के लिए गाड़ी सजाने का यह अंदाज लोगों के बीच भी चर्चा का विषय बना हुआ है। पिता साहिल का कहना है कि बेटी के जीवन का यह पहला दिन उनके परिवार के लिए हमेशा यादगार रहेगा।1
- खैरियां स्कूल के अनुराग पठानिया ने जीता गोल्ड! 70 किलो वर्ग में शानदार प्रदर्शन 🏆 GSSS खैरियां का चमका सितारा! अनुराग पठानिया ने 70 किलो वर्ग में जीता स्वर्ण 🔥 जिला स्तरीय कुश्ती में अनुराग पठानिया का दमदार दांव! 70 किलो वर्ग में गोल्ड मेडल1
- शामती बाईपास पर मौत को छूकर लौटा चालक, चलती कार पर गिरा भारी पत्थर, टला बड़ा हादसा। शामती बाईपास पर मौत को छूकर लौटा चालक, चलती कार पर गिरा भारी पत्थर, टला बड़ा हादसा।1