logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल हटवाड में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-14 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता का समापन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल हटवाड में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-14 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता का समापन वीरवार को हो गया। समापन समारोह में सोनिका धर्माणी ने बतौर विशेष अतिथि शिरकत की। उन्होंने प्रतियोगिता में विजेता व उप विजेता रही टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया,और खिलाड़ियों को खेलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और बच्चों को पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लिया। हॉकी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल घुमारवीं की टीम विजेता रही। बास्केटबॉल में दधोल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। हैंडबॉल में मोरसिंघी की टीम विजेता रही, जबकि फुटबॉल में घुमारवीं ने प्रथम स्थान हासिल किया। बॉक्सिंग में नाल्टी की टीम विजेता बनी। जूडो के मुकाबलों में चांदपुर की टीम ने विजेता का खिताब हासिल किया। वहीं कंदरौर, मरहाणा, घुमारवीं और हटवाड़ की टीमों ने उपविजेता स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न मुकाबलों में दमखम दिखाया। समापन समारोह में विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजकों ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी शिक्षकों, प्रशिक्षकों और अन्य लोगों का आभार जताया और राज्य प्रतियोगिता के लिए हुए खिलाड़ियों को चयन पर शुभकामनाए भी दी

15 hrs ago
user_रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
Local News Reporter घुमारवीं, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
15 hrs ago

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल हटवाड में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-14 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता का समापन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल हटवाड में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-14 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता का समापन वीरवार को हो गया। समापन समारोह में सोनिका धर्माणी ने बतौर विशेष अतिथि शिरकत की। उन्होंने प्रतियोगिता में विजेता व उप विजेता रही टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया,और खिलाड़ियों को खेलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और बच्चों को पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लिया। हॉकी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल घुमारवीं की टीम विजेता रही। बास्केटबॉल में दधोल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। हैंडबॉल में मोरसिंघी की टीम विजेता रही, जबकि फुटबॉल में घुमारवीं ने प्रथम स्थान हासिल किया। बॉक्सिंग में नाल्टी की टीम विजेता बनी। जूडो के मुकाबलों में चांदपुर की टीम ने विजेता का खिताब हासिल किया। वहीं कंदरौर, मरहाणा, घुमारवीं और हटवाड़ की टीमों ने उपविजेता स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न मुकाबलों में दमखम दिखाया। समापन समारोह में विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजकों ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी शिक्षकों, प्रशिक्षकों और अन्य लोगों का आभार जताया और राज्य प्रतियोगिता के लिए हुए खिलाड़ियों को चयन पर शुभकामनाए भी दी

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • साइकोलॉजी शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 68 उम्मीदवारों का चयन पात्र उम्मीदवार न मिलने के कारण 46 पद रह गए खाली हमीरपुर हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने स्कूल शिक्षा विभाग में साइकोलॉजी शिक्षकों के 114 पदों को फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए पोस्ट कोड-26031 के तहत आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच के बाद अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन पदों के लिए कुल 91 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 77 उम्मीदवारों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा दी थी और इस परीक्षा में 74 उम्मीदवारों का चयन दस्तावेजों की जांच के लिए किया गया था। 11 सितंबर को दस्तावेजों की जांच के बाद 68 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। पात्र उम्मीदवार न मिलने के कारण 46 पद खाली रह गए हैं। इनमें सामान्य ईडब्ल्यूएस वर्ग के 9, सामान्य (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) का एक, ओबीसी 10, ओबीसी बीपीएल 4, एससी 14, एससी बीपीएल 4, एससी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) वर्ग और एसटी का एक-एक तथा एसटी बीपीएल के 2 पद शामिल हैं। सचिव ने बताया कि यह अंतिम परिणाम सभी उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और अंकों सहित आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर उपलब्ध करवा दिया गया है।
    1
    साइकोलॉजी शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 68 उम्मीदवारों का चयन
पात्र उम्मीदवार न मिलने के कारण 46 पद रह गए खाली

हमीरपुर 
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने स्कूल शिक्षा विभाग में साइकोलॉजी शिक्षकों के 114 पदों को फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए पोस्ट कोड-26031 के तहत आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच के बाद अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।
आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन पदों के लिए कुल 91 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 77 उम्मीदवारों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा दी थी और इस परीक्षा में 74 उम्मीदवारों का चयन दस्तावेजों की जांच के लिए किया गया था। 11 सितंबर को दस्तावेजों की जांच के बाद 68 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। पात्र उम्मीदवार न मिलने के कारण 46 पद खाली रह गए हैं। इनमें सामान्य ईडब्ल्यूएस वर्ग के 9, सामान्य (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) का एक, ओबीसी 10, ओबीसी बीपीएल 4, एससी 14, एससी बीपीएल 4, एससी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) वर्ग और एसटी का एक-एक तथा एसटी बीपीएल के 2 पद शामिल हैं। सचिव ने बताया कि यह अंतिम परिणाम सभी उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और अंकों सहित आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर उपलब्ध करवा दिया गया है।
    user_खबरी लाल
    खबरी लाल
    रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    18 hrs ago
  • शामती बाईपास पर मौत को छूकर लौटा चालक, चलती कार पर गिरा भारी पत्थर, टला बड़ा हादसा। शामती बाईपास पर मौत को छूकर लौटा चालक, चलती कार पर गिरा भारी पत्थर, टला बड़ा हादसा।
    1
    शामती बाईपास पर मौत को छूकर लौटा चालक, चलती कार पर गिरा भारी पत्थर, टला बड़ा हादसा।
शामती बाईपास पर मौत को छूकर लौटा चालक, चलती कार पर गिरा भारी पत्थर, टला बड़ा हादसा।
    user_Journalist Pawan Kumar Singh
    Journalist Pawan Kumar Singh
    Local News Reporter कुनिहार, सोलन, हिमाचल प्रदेश•
    13 hrs ago
  • एक पल की देरी और हो सकता था बड़ा हादसा... सोलन के शामती बाईपास पर चलती कार पर गिरा विशाल पत्थर।
    1
    एक पल की देरी और हो सकता था बड़ा हादसा... सोलन के शामती बाईपास पर चलती कार पर गिरा विशाल पत्थर।
    user_हिमाचल आज तक
    हिमाचल आज तक
    अर्की, सोलन, हिमाचल प्रदेश•
    13 hrs ago
  • जल रक्षकों की सेवा अवधि 12 से 8 साल करने की मांग तेज | अधिसूचना जल्द जारी करने की मांग | Himachal News जल रक्षकों की सेवा अवधि 12 से 8 साल करने की मांग तेज | अधिसूचना जल्द जारी करने की मांग | Himachal News
    1
    जल रक्षकों की सेवा अवधि 12 से 8 साल करने की मांग तेज | अधिसूचना जल्द जारी करने की मांग | Himachal News
जल रक्षकों की सेवा अवधि 12 से 8 साल करने की मांग तेज | अधिसूचना जल्द जारी करने की मांग | Himachal News
    user_BHK News Himachal
    BHK News Himachal
    Local News Reporter Una, Himachal Pradesh•
    16 hrs ago
  • बंगाणा में शिकायत निवारण कमेटी की बैठक में 40 शिकायतों पर मंथन, विधायक ने अधिकारियों को 15 दिन में रिपोर्ट देने के दिए निर्देश एसडीएम कार्यालय बंगाणा में शिकायत निवारण कमेटी की बैठक राज्य कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता एवं कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में क्षेत्र के विभिन्न विभागों से संबंधित करीब 40 शिकायतें एवं समस्याएं सामने आईं। विधायक विवेक शर्मा ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित रहने के बजाय अधिकारी धरातल पर जाकर कार्य करें और शिकायतकर्ता को समाधान की जानकारी उपलब्ध करवाएं। बैठक में बंगाणा बाजार की निशानदेही करवाने, बस स्टॉप पर बने रेन शेल्टर को नगर पंचायत को सौंपने तथा लठियाणी, थानाकलां, बीहड़ू और रायपुर में रेन शेल्टर एवं सुलभ शौचालयों के निर्माण की मांग प्रमुखता से उठी। इसके अलावा लठियाणी बाजार में पानी की समस्या, विभिन्न क्षेत्रों में लिंक सडक़ों के निर्माण एवं मरम्मत सहित बिजली, पानी, सडक़ और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। विधायक ने अधिकारियों से कहा कि जिन कार्यों के लिए विभागीय स्तर पर प्रक्रिया पूरी की जा सकती है, उन्हें अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। विधायक विवेक शर्मा ने बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के समाधान के बाद उसकी लिखित रिपोर्ट तैयार की जाए। एक प्रति संबंधित शिकायतकर्ता को तथा एक प्रति विधायक कार्यालय को भेजी जाए। उन्होंने कहा कि उनके कार्यालय के माध्यम से जनता की जो भी शिकायतें विभागों को भेजी जाती हैं, उनके समाधान के बाद उसकी रिपोर्ट भी उनके कार्यालय में उपलब्ध करवाई जाए, ताकि प्रत्येक शिकायत की स्थिति की निगरानी की जा सके। विधायक विवेक शर्मा ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को आगामी 15 दिनों के भीतर अपने-अपने विभाग की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से ऐसे भवनों और विकास कार्यों की जानकारी मांगी, जिन्हें चार-पांच लाख रुपये जैसी छोटी राशि खर्च करके पूरा किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अधूरे कार्यों को चिन्हित किया जाए और आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाने के लिए सरकार के समक्ष मामला उठाया जाएगा। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि जनता को बार- बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए अधिकारी स्वयं क्षेत्र में जाकर समस्याओं का निरीक्षण करें और समाधान की प्रक्रिया को तेज करें। इस मौके पर एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, तहसीलदार बंगाणा अमित कुमार, खंड विकास अधिकारी केएल वर्मा, जल शक्ति विभाग के एक्सियन हरभजन सिंह, लोनिवि एक्सियन दुनी चंद ठाकुर, एसडीओ सुरेश कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
    2
    बंगाणा  में शिकायत निवारण कमेटी की बैठक में 40 शिकायतों पर मंथन, विधायक ने अधिकारियों को 15 दिन में रिपोर्ट देने के दिए निर्देश
एसडीएम कार्यालय बंगाणा में शिकायत निवारण कमेटी की बैठक राज्य कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता एवं कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में क्षेत्र के विभिन्न विभागों से संबंधित करीब 40 शिकायतें एवं समस्याएं सामने आईं। विधायक विवेक शर्मा ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित रहने के बजाय अधिकारी धरातल पर जाकर कार्य करें और शिकायतकर्ता को समाधान की जानकारी उपलब्ध करवाएं। 
बैठक में बंगाणा बाजार की निशानदेही करवाने, बस स्टॉप पर बने रेन शेल्टर को नगर पंचायत को सौंपने तथा लठियाणी, थानाकलां, बीहड़ू और रायपुर में रेन शेल्टर एवं सुलभ शौचालयों के निर्माण की मांग प्रमुखता से उठी। इसके अलावा लठियाणी बाजार में पानी की समस्या, विभिन्न क्षेत्रों में लिंक सडक़ों के निर्माण एवं मरम्मत सहित बिजली, पानी, सडक़ और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। विधायक ने अधिकारियों से कहा कि जिन कार्यों के लिए विभागीय स्तर पर प्रक्रिया पूरी की जा सकती है, उन्हें अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। विधायक विवेक शर्मा ने बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के समाधान के बाद उसकी लिखित रिपोर्ट तैयार की जाए। एक प्रति संबंधित शिकायतकर्ता को तथा एक प्रति विधायक कार्यालय को भेजी जाए। उन्होंने कहा कि उनके कार्यालय के माध्यम से जनता की जो भी शिकायतें विभागों को भेजी जाती हैं, उनके समाधान के बाद उसकी रिपोर्ट भी उनके कार्यालय में उपलब्ध करवाई जाए, ताकि प्रत्येक शिकायत की स्थिति की निगरानी की जा सके। विधायक विवेक शर्मा ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को आगामी 15 दिनों के भीतर अपने-अपने विभाग की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से ऐसे भवनों और विकास कार्यों की जानकारी मांगी, जिन्हें चार-पांच लाख रुपये जैसी छोटी राशि खर्च करके पूरा किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अधूरे कार्यों को चिन्हित किया जाए और आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाने के लिए सरकार के समक्ष मामला उठाया जाएगा। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि जनता को बार- बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए अधिकारी स्वयं क्षेत्र में जाकर समस्याओं का निरीक्षण करें और समाधान की प्रक्रिया को तेज करें। इस मौके पर एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, तहसीलदार बंगाणा अमित कुमार, खंड विकास अधिकारी केएल वर्मा, जल शक्ति विभाग के एक्सियन हरभजन सिंह, लोनिवि एक्सियन दुनी चंद ठाकुर, एसडीओ सुरेश कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
    user_ऊना की खबर
    ऊना की खबर
    Local News Reporter ऊना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    21 hrs ago
  • हमीरपुर में बेटी के घर आने की खुशी में पिता ने सजाई गाड़ी, बोले- पहली बेटी का स्वागत यादगार बनाना था हमीरपुर, बेटियों के जन्म को लेकर समाज में सकारात्मक सोच बढ़ रही है। हमीरपुर में एक परिवार ने अपनी पहली बेटी के जन्म की खुशी को खास अंदाज में मनाया। बेटी के अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उसे घर लाने के लिए पिता ने अपनी गाड़ी को फूलों और सजावटी सामान से सजाया। हमीरपुर निवासी साहिल कुमार की पत्नी शैलजा ने एक बेटी को जन्म दिया है। बेटी के जन्म के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद जब परिवार बेटी को घर ले जाने पहुंचा तो पिता ने अपनी खुशी जाहिर करने के लिए गाड़ी को विशेष रूप से सजाया। साहिल कुमार ने बताया कि यह उनकी पहली बेटी है और उसके घर आने की खुशी उनके लिए बेहद खास है। उन्होंने कहा, “मेरे पहली बार बेटी हुई है और आज हम अपनी बेटी को घर लेकर जा रहे हैं। इसलिए हमने अपनी गाड़ी को सजाया है।” साहिल ने बताया कि वह अपने भाई के साथ मिलकर ‘छोटू दी हट्टी, बंडू’ नाम से दुकान चलाते हैं और इसी कारोबार से परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बेटी के जन्म से परिवार में खुशी का माहौल है और घर में नन्ही परी के स्वागत की तैयारियां की गई हैं। परिवार द्वारा बेटी के स्वागत के लिए गाड़ी सजाने का यह अंदाज लोगों के बीच भी चर्चा का विषय बना हुआ है। पिता साहिल का कहना है कि बेटी के जीवन का यह पहला दिन उनके परिवार के लिए हमेशा यादगार रहेगा।
    1
    हमीरपुर में बेटी के घर आने की खुशी में पिता ने सजाई गाड़ी, बोले- पहली बेटी का स्वागत यादगार बनाना था
हमीरपुर,
बेटियों के जन्म को लेकर समाज में सकारात्मक सोच बढ़ रही है। हमीरपुर में एक परिवार ने अपनी पहली बेटी के जन्म की खुशी को खास अंदाज में मनाया। बेटी के अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उसे घर लाने के लिए पिता ने अपनी गाड़ी को फूलों और सजावटी सामान से सजाया।
हमीरपुर निवासी साहिल कुमार की पत्नी शैलजा ने एक बेटी को जन्म दिया है। बेटी के जन्म के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद जब परिवार बेटी को घर ले जाने पहुंचा तो पिता ने अपनी खुशी जाहिर करने के लिए गाड़ी को विशेष रूप से सजाया।
साहिल कुमार ने बताया कि यह उनकी पहली बेटी है और उसके घर आने की खुशी उनके लिए बेहद खास है। उन्होंने कहा, “मेरे पहली बार बेटी हुई है और आज हम अपनी बेटी को घर लेकर जा रहे हैं। इसलिए हमने अपनी गाड़ी को सजाया है।”
साहिल ने बताया कि वह अपने भाई के साथ मिलकर ‘छोटू दी हट्टी, बंडू’ नाम से दुकान चलाते हैं और इसी कारोबार से परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बेटी के जन्म से परिवार में खुशी का माहौल है और घर में नन्ही परी के स्वागत की तैयारियां की गई हैं।
परिवार द्वारा बेटी के स्वागत के लिए गाड़ी सजाने का यह अंदाज लोगों के बीच भी चर्चा का विषय बना हुआ है। पिता साहिल का कहना है कि बेटी के जीवन का यह पहला दिन उनके परिवार के लिए हमेशा यादगार रहेगा।
    user_खबरी लाल
    खबरी लाल
    रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    18 hrs ago
  • कुनिहार में सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू, अतिक्रमण हटाने में जुटे मकान मालिक - कोठी चौक से पेट्रोल पंप तक 300 मीटर सड़क होगी चौड़ी कुनिहार में सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू, अतिक्रमण हटाने में जुटे मकान मालिक - कोठी चौक से पेट्रोल पंप तक 300 मीटर सड़क होगी चौड़ी कुनिहार कुनिहार क्षेत्र में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में लोक निर्माण विभाग ने कोठी चौक से पेट्रोल पंप तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू कर दिया है। कार्य के दौरान सड़क की भूमि में आने वाले अतिक्रमण को हटाने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। कुछ स्थानों पर जेसीबी मशीन की सहायता से अतिक्रमण हटाया गया, जबकि अधिकतर मकान मालिक स्वयं ही सड़क की जमीन में आने वाले स्लैब, गेट, लोहे की रेलिंग और अन्य अवरोधों को हटाते दिखाई दिए। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व ही अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग मंडल अर्की के.के. चौहान के निर्देश पर सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग कुनिहार मनसा राम ने क्षेत्रवासियों से सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान विभाग को सहयोग देने की अपील की थी। उन्होंने लोगों से सड़क की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को स्वयं हटाने का आग्रह किया था, ताकि निर्माण कार्य को सुचारू रूप से पूरा किया जा सके। जानकारी के अनुसार कोठी चौक से पेट्रोल पंप तक लगभग 300 मीटर सड़क को चौड़ा किया जाना है। इसके अतिरिक्त कुनिहार क्षेत्र में सड़क के दोनों तरफ नालियों का निर्माण भी प्रस्तावित है। इसमें कोठी चौक से पुराने बस स्टैंड, तालाब तथा ऊंचागांव तक सड़क किनारे नालियों का निर्माण किया जाएगा। इससे बरसात के दौरान पानी की निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। ठेकेदार राकेश ठाकुर ने बताया कि कोठी चौक से पेट्रोल पंप तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो चुका है। इसके साथ ही सड़क के दोनों तरफ नालियों का निर्माण भी प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ी होने से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने में मदद मिलेगी तथा निर्माण कार्य के दौरान यातायात अधिक प्रभावित नहीं होगा। उन्होंने बताया कि सड़क के दोनों तरफ खुली नालियों का निर्माण होने से बरसाती पानी की बेहतर निकासी सुनिश्चित हो सकेगी। इसके अतिरिक्त निर्माण कार्य के दौरान क्षतिग्रस्त होने वाली पेयजल पाइप लाइन को बदला जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से निर्माण कार्य में विभाग को सहयोग देने की अपील की।
    1
    कुनिहार में सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू, अतिक्रमण हटाने में जुटे मकान मालिक - कोठी चौक से पेट्रोल पंप तक 300 मीटर सड़क होगी चौड़ी
कुनिहार में सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू, अतिक्रमण हटाने में जुटे मकान मालिक - कोठी चौक से पेट्रोल पंप तक 300 मीटर सड़क होगी चौड़ी
कुनिहार 
कुनिहार क्षेत्र में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में लोक निर्माण विभाग ने कोठी चौक से पेट्रोल पंप तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू कर दिया है। कार्य के दौरान सड़क की भूमि में आने वाले अतिक्रमण को हटाने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
कुछ स्थानों पर जेसीबी मशीन की सहायता से अतिक्रमण हटाया गया, जबकि अधिकतर मकान मालिक स्वयं ही सड़क की जमीन में आने वाले स्लैब, गेट, लोहे की रेलिंग और अन्य अवरोधों को हटाते दिखाई दिए।
गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व ही अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग मंडल अर्की के.के. चौहान के निर्देश पर सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग कुनिहार मनसा राम ने क्षेत्रवासियों से सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान विभाग को सहयोग देने की अपील की थी। उन्होंने लोगों से सड़क की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को स्वयं हटाने का आग्रह किया था, ताकि निर्माण कार्य को सुचारू रूप से पूरा किया जा सके।
जानकारी के अनुसार कोठी चौक से पेट्रोल पंप तक लगभग 300 मीटर सड़क को चौड़ा किया जाना है। इसके अतिरिक्त कुनिहार क्षेत्र में सड़क के दोनों तरफ नालियों का निर्माण भी प्रस्तावित है। इसमें कोठी चौक से पुराने बस स्टैंड, तालाब तथा ऊंचागांव तक सड़क किनारे नालियों का निर्माण किया जाएगा। इससे बरसात के दौरान पानी की निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
ठेकेदार राकेश ठाकुर ने बताया कि कोठी चौक से पेट्रोल पंप तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो चुका है। इसके साथ ही सड़क के दोनों तरफ नालियों का निर्माण भी प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ी होने से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने में मदद मिलेगी तथा निर्माण कार्य के दौरान यातायात अधिक प्रभावित नहीं होगा।
उन्होंने बताया कि सड़क के दोनों तरफ खुली नालियों का निर्माण होने से बरसाती पानी की बेहतर निकासी सुनिश्चित हो सकेगी। इसके अतिरिक्त निर्माण कार्य के दौरान क्षतिग्रस्त होने वाली पेयजल पाइप लाइन को बदला जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से निर्माण कार्य में विभाग को सहयोग देने की अपील की।
    user_Journalist Pawan Kumar Singh
    Journalist Pawan Kumar Singh
    Local News Reporter कुनिहार, सोलन, हिमाचल प्रदेश•
    22 hrs ago
  • दर्दनाक हादसा, बेटे ने एक ही हादसे में खोए मां, बाप और दादी IGMC से दवाई लेकर घर लौट रहा था परिवार घंडल-सोलह मील के पास HRTC बस से टकराई कार शिमला। राजधानी शिमला के घणाहट्टी क्षेत्र में गुरुवार को करीब 3 बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार को जिंदगी भर का गम दे दिया। घंडल-सोलह मील के पास कार की HRTC बस से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार बेटे ने अपनी मां, पिता और दादी को खो दिया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक घायल बताया जा रहा है और उसे उपचार के लिए IGMC अस्पताल पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है कि परिवार सुबह इलाज के लिए IGMC अस्पताल पहुंचा था। दवाई लेने के बाद सभी कार में सवार होकर वापस घणागुघाट लौट रहे थे। इसी दौरान घंडल-सोलह मील के पास उनकी कार HRTC बस की चपेट में आ गई। कार में दो महिलाएं और दो पुरुष सवार थे। हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक और घायल फांजी गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा ओवरस्पीड और पास लेने के दौरान हुआ। हालांकि हादसे में किसकी गलती थी, इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। एक ही हादसे में मां, बाप और दादी को खोने के बाद घायल बेटे पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हादसे की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
    2
    दर्दनाक हादसा, बेटे ने एक ही हादसे में खोए मां, बाप और दादी
IGMC से दवाई लेकर घर लौट रहा था परिवार
घंडल-सोलह मील के पास HRTC बस से टकराई कार
शिमला। राजधानी शिमला के घणाहट्टी क्षेत्र में गुरुवार को करीब 3 बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार को जिंदगी भर का गम दे दिया। घंडल-सोलह मील के पास कार की HRTC बस से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार बेटे ने अपनी मां, पिता और दादी को खो दिया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक घायल बताया जा रहा है और उसे उपचार के लिए IGMC अस्पताल पहुंचाया गया है।
बताया जा रहा है कि परिवार सुबह इलाज के लिए IGMC अस्पताल पहुंचा था। दवाई लेने के बाद सभी कार में सवार होकर वापस घणागुघाट लौट रहे थे। इसी दौरान घंडल-सोलह मील के पास उनकी कार HRTC बस की चपेट में आ गई।
कार में दो महिलाएं और दो पुरुष सवार थे। हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक और घायल फांजी गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा ओवरस्पीड और पास लेने के दौरान हुआ। हालांकि हादसे में किसकी गलती थी, इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
एक ही हादसे में मां, बाप और दादी को खोने के बाद घायल बेटे पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हादसे की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
    user_Roshan Sharma
    Roshan Sharma
    Local News Reporter Shimla (Urban), Himachal Pradesh•
    3 hrs ago
  • हिमाचल आजतक पर बुलेटिन देखें शहनाज़ भाटिया के साथ,खबरें 8 तक घंडल के पास दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करें खिलाड़ी: संजय अवस्थी शालाघाट समेत आसपास के क्षेत्रों में कल बिजली बंद कुनिहार में सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू कोठी चौक से पेट्रोल पंप तक 300 मीटर सड़क होगी चौड़ी राजकीय महाविद्यालय अर्की में नशा एवं एचआईवी जागरूकता कार्यक्रम । कचरा अब चार हिस्सों में करना होगा अलग सोने चांदी के दाम
    1
    हिमाचल आजतक पर बुलेटिन देखें शहनाज़ भाटिया के साथ,खबरें 8 तक
घंडल के पास दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत
लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करें खिलाड़ी: संजय अवस्थी
शालाघाट समेत आसपास के क्षेत्रों में कल  बिजली बंद
कुनिहार में सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू
कोठी चौक से पेट्रोल पंप तक 300 मीटर सड़क होगी चौड़ी
राजकीय महाविद्यालय अर्की में नशा एवं एचआईवी जागरूकता कार्यक्रम ।
कचरा अब चार हिस्सों में करना होगा अलग
सोने चांदी के दाम
    user_हिमाचल आज तक
    हिमाचल आज तक
    अर्की, सोलन, हिमाचल प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.