Shuru
Apke Nagar Ki App…
फतेहपुर की जनसमस्याओं को लेकर सड़कों पर उतरे लोग, भाजपा नेता जगदेव ठाकुर के नेतृत्व में राज्यपाल को भेजा मांगपत्र
Sanjeev kumar
फतेहपुर की जनसमस्याओं को लेकर सड़कों पर उतरे लोग, भाजपा नेता जगदेव ठाकुर के नेतृत्व में राज्यपाल को भेजा मांगपत्र
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- फतेहपुर की जनसमस्याओं को लेकर सड़कों पर उतरे लोग, भाजपा नेता जगदेव ठाकुर के नेतृत्व में राज्यपाल को भेजा मांगपत्र1
- जगदेव ठाकुर के नेतृत्व में एसडीएम के माध्यम से सौंपा मांगपत्र, आक्रोश रैली में बड़ी संख्या में लोगों ने लिया भाग जगदेव ठाकुर के नेतृत्व में एसडीएम के माध्यम से सौंपा मांगपत्र, आक्रोश रैली में बड़ी संख्या में लोगों ने लिया भाग विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर गुरुवार को क्षेत्रवासियों ने पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष कांगड़ा जगदेव ठाकुर के नेतृत्व में एसडीएम फतेहपुर रमण कुमार शर्मा के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन एवं मांगपत्र भेजा। इस दौरान क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनके समाधान की मांग की गई। जगदेव ठाकुर ने कहा कि फतेहपुर क्षेत्र की कई सड़कों की हालत बेहद खराब है। उन्होंने कहा कि अनेक स्थानों पर सड़कों की स्थिति ऐसी है कि वाहन चलाना तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने सरकारी अस्पतालों में मरीजों को पर्याप्त दवाइयां उपलब्ध न होने को भी गंभीर समस्या बताया। उन्होंने कहा कि बंदरों और बेसहारा पशुओं के कारण क्षेत्र के किसानों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा क्षेत्र की अन्य समस्याओं को भी ज्ञापन के माध्यम से राज्यपाल के ध्यान में लाया गया है। जगदेव ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले जनता से कई वादे किए थे, लेकिन उनके अनुसार अनेक वादे अभी तक पूरे नहीं हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने महिलाओं के साथ-साथ युवाओं से किए वादे भी पूरे नहीं किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन उनके अनुसार सरकार के करीब चार वर्ष के कार्यकाल में रोजगार के मोर्चे पर अपेक्षित परिणाम सामने नहीं आए हैं। रोजगार के मुद्दे को लेकर हाल में प्रदेश विधानसभा में भी सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई है। सरकार ने विधानसभा में विभिन्न माध्यमों से रोजगार उपलब्ध करवाने तथा सरकारी पदों पर भर्तियां जारी रहने की बात कही है। इस दौरान क्षेत्रवासियों की ओर से आक्रोश रैली का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। एसडीएम फतेहपुर रमण कुमार शर्मा ने कहा कि उन्हें सौंपा गया ज्ञापन तुरंत प्रभाव से जिलाधीश कांगड़ा की सेवा में भेज दिया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व बीईईओ बलवंत सिंह, पूर्व प्रधान कुटवासी हरिन्दर पाल मेजर, राम कुमार शर्मा, सवर्ण सिंह राणा ,प्रधान भाटियां नीलमा देवी, उपप्रधान बलकार सिंह, कैप्टन भाग सिंह सहित बड़ी संख्या में महिला शक्ति, युवा वर्ग एवं क्षेत्र के अन्य लोग उपस्थित रहे।3
- खैरियां स्कूल के रोहित ने कुश्ती में जीता गोल्ड! 57 किलो वर्ग में शानदार प्रदर्शन 🤼 रोहित ने दिखाया दम! जिला स्तरीय कुश्ती में जीता स्वर्ण पदक 🏆 खैरियां स्कूल का नाम रोशन! पहलवान रोहित ने जीता गोल्ड मेडल 🔥 57 किलो वर्ग में रोहित का जलवा! जिला स्तरीय कुश्ती में स्वर्ण पदक 💪 मैट पर रोहित का दमदार दांव! गोल्ड जीतकर बढ़ाया स्कूल का मान 🥇 खैरियां के होनहार रोहित ने रचा कमाल, कुश्ती में हासिल किया गोल्ड 🤼 जिला कुश्ती प्रतियोगिता में रोहित का शानदार प्रदर्शन, जीता स्वर्ण 🚩 रोहित की जीत से खैरियां स्कूल में खुशी! कुश्ती में गोल्ड मेडल 🏅 57 KG में रोहित बना चैंपियन! खैरियां स्कूल को दिलाया स्वर्ण पदक 🔥 छोटे पहलवान का बड़ा कमाल! रोहित ने जीता जिला स्तरीय गोल्ड 🥇 खैरियां स्कूल के होनहार खिलाड़ी रोहित ने जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 57 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। रोहित की इस उपलब्धि से विद्यालय, शिक्षकों और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी शानदार सफलता ने खैरियां स्कूल का नाम रोशन किया है। 🤼♂️🏆 📍 खैरियां, नूरपुर 🥇 57 किलोग्राम वर्ग — स्वर्ण पदक ऐसी ही स्थानीय खेल और शिक्षा से जुड़ी खबरों के लिए RK Himachal News को Subscribe करें। #RKHimachalNews #Rohit #Wrestling #Kushti #GoldMedal #Khairiyan #Nurpur #HimachalNews #WrestlingNews #SportsNews #YouTubeShorts1
- प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा का प्रदेश सरकार पर तीखा हमला सुजानपुर विधायक आशीष शर्मा पर एक और एफआईआर दर्ज होने पर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। जारी प्रेस विज्ञप्ति में राजेंद्र राणा ने कहा कि एक तरफ सरकार मंचों से जनता से अपील करती है कि विकास के लिए जमीन दान करो, और दूसरी तरफ खुद मुख्यमंत्री ही अपने परिवार की जमीन सरकार को सोने के भाव बेच रहे हैं। सवाल जमीन किसकी है ये नहीं है। सवाल ये है कि जब जनसेवक ही मोलभाव करेगा तो आम गरीब दान क्यों करेगा? क्या सत्ता में आते ही मुख्यमंत्री जनसेवक से व्यापारी बन गए, जिनके मुख्यमंत्री पद संभालने के महज 20 दिन में जमीन की रजिस्ट्री हुई। मुख्यमंत्री और उनके मित्र बताएं कि क्या हिमाचल में लूट मचाने और मित्रों को लग्जरी सुविधाएं देने को मुख्यमंत्री बने हैं? राजेंद्र राणा ने तथ्यों के साथ वार करते हुए आरोप लगाया कि नादौन में ट्रांसपोर्ट नगर के लिए जो जमीन सिर्फ 1.62 लाख में खरीदी गई थी, उसी को सरकार को 6.72 करोड़ में बेच दिया गया। साढ़े 3 लाख की चीज का साढ़े 6 करोड़ में सौदा हुआ, यह कैसी जनसेवा है। 769 कनाल का 73 करोड़ वाला मॉडल भी सुर्खियों में है, जहां करीब 70 हजार में खरीदी गई जमीन का सरकारी कागजों में मूल्य 73 करोड़ आंका गया और जल शक्ति विभाग ने जमीन का अधिग्रहण किया। गरीब अपनी एक मरला दान दे दे तो उसे महान बताया जाता है और यहां कनालों का हिसाब करोड़ों में किया गया। परागपुर में 2 छोटे कुओं के लिए अधिग्रहित जमीन का 18 लाख मुआवजा बंटा तथा उसमें भी आरोप है कि मुख्यमंत्री के परिवार के खातों में सीधे लाखों रुपए गए। उन्होंने पूछा कि सुक्खू पानी पिलाने के भी पैसे लेने वाले मुख्यमंत्री बन गए हैं क्या? अगर ऐसा है तो प्रदेश में कितने लोगों की जमीनें जल शक्ति विभाग या अन्य विकास कार्यों के लिए सरकार ने अधिग्रहित की है और कितना मुआवजा दिया है। उन्होंने कहा कि यही है इस सरकार का ट्रिपल एस मॉडल। पहले बीएनएस की धारा 353 विपक्ष पर लगती थी, अब बीएनएस में यही धारा ट्रिपल एस यानि 'सुखविंदर सिंह सुक्खू' बन गई है। भ्रष्टाचार पूछो तो एफआईआर और नाकामी गिनाओ तो भी एफआईआर ही मिलती है। उन्होंने कहा कि हिमकेयर बंद हैं और सहारा योजना बेसहारा हो गई है। बुढ़ापा पेंशन लटकी हुई है और सरकार 45 हजार करोड़ के कर्ज का हिसाब नहीं दे रही है। लेकिन अपने लोगों से झूठी शिकायत करवाकर विपक्षी नेताओं पर केस करवाना याद है। उन्होंने कहा कि सरकार के अब गिनती के दिन रह गए हैं और सरकार की बेचैनी और छटपटाहट ही इस बात को लेकर है कि चोरी पकड़ी गई है जिसका उन्हें अंजाम भी भुगतना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार अपना आपा तो खो चुकी है, लेकिन जनता ने संयम नहीं तोड़ा है। जनता की अदालत में सरकार को हर हिसाब देना होगा।1
- 50 बिस्तरों वाले अस्पताल का बनेगा अतिरिक्त भवन, विधायक भवानी सिंह पठानिया ने किया भूमिपूजन फतेहपुर अस्पताल को 13.62 करोड़ की सौगात 50 बिस्तरों वाले अस्पताल का बनेगा अतिरिक्त भवन, विधायक भवानी सिंह पठानिया ने किया भूमिपूजन लोकेशन-नूरपुर, भूषण शर्मा एंकर- जिला कांगडा की विधानसभा फतेहपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। 13 करोड़ 62 लाख 65 हजार रुपये की लागत से सिविल अस्पताल फतेहपुर के अतिरिक्त भवन का निर्माण होगा। विधायक एवं राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया ने भूमिपूजन कर नींव पत्थर रखा। विशेषज्ञ चिकित्सकों और मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के बाद अब फतेहपुर सिविल अस्पताल के भवन विस्तार की ओर कदम बढ़ाया गया है। 50 बिस्तरों वाले अस्पताल के अतिरिक्त भवन के लिए प्रदेश सरकार ने 1362.65 लाख रुपये की प्रशासनिक मंजूरी दी है। हमारा प्रयास है कि फतेहपुर के लोगों को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उनके क्षेत्र में ही मिलें। अस्पताल का विस्तार इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, ताकि इलाज के लिए लोगों को दूर न जाना पड़े। अस्पताल के विस्तार से आधारभूत ढांचा मजबूत होगा और फतेहपुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। विशेषज्ञ चिकित्सकों और मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के बाद अब भवन विस्तार की दिशा में कदम बढ़ाया गया है। 13.62 करोड़ की इस परियोजना से अस्पताल की सुविधाओं में विस्तार होगा और गरीब व जरूरतमंद परिवारों को इसका लाभ मिलेगा। नींव सिर्फ एक भवन की नहीं, बल्कि फतेहपुर में बेहतर इलाज और मजबूत स्वास्थ्य व्यवस्था की नई उम्मीद की रखी गई है। बाइट — भवानी सिंह पठानिया विधायक फतेहपुर एवं उपाध्यक्ष, राज्य योजना बोर्ड1
- अल्प अवधि के कौशल विकास कोर्सों के लिए करें युवाओं की पहचान जिला कौशल समिति की बैठक में एडीसी अभिषेक गर्ग ने दिए निर्देश अभी जिला में 5 चयनित क्षेत्रों में लगभग 2670 युवाओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य हमीरपुर एडीसी अभिषेक गर्ग ने हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम (एचपीकेवीएन) के अधिकारियों, शिक्षा विभाग, तकनीकी शिक्षण संस्थानों, उद्योग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत एचपीकेवीएन के माध्यम से करवाए जाने वाले अल्प अवधि के कौशल विकास प्रशिक्षण कोर्सों के लिए इच्छुक एवं जरुरतमंद युवाओं की पहचान करें। वीरवार को यहां हमीर भवन में जिला कौशल समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अभिषेक गर्ग ने कहा कि 18 से 45 वर्ष तक के दसवीं या बारहवीं पास युवाओं के लिए ये निशुल्क कोर्स काफी मददगार साबित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत मात्र कुछ दिनों या महीनों का प्रशिक्षण प्राप्त करके युवा अच्छा रोजगार पा सकते हैं या अपना उद्यम भी स्थापित कर सकते हैं। एडीसी ने बताया कि इस बार जिला में पांच चयनित क्षेत्रों में लगभग 2670 युवाओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इनमें 1080 युवाओं को 2 से 5 माह का प्रशिक्षण और 1590 युवाओं को 2 से 5 दिन का प्रशिक्षण प्रदान करने का लक्ष्य है। प्रारंभिक तौर पर इन प्रशिक्षण कोर्सों में योगा वैलनेस ट्रेनर, होम मैनेजमेंट एंड केयर गिवर, ग्रीन एनर्जी (सोलर) सुपरवाइजर, नेचर गाइड, असिस्टेंट राफ्टिंग गाइड, गैस्ट सर्विस एग्जीक्यूटिव, टूरिजम एंड हॉस्पिटैलिटी, एनवायरमेंटल साइंस और स्ट्रीट फूड जैसे सेक्टर चिह्नित किए गए हैं। एडीसी ने कहा कि ये कोर्स सरकारी संस्थानों में ही करवाए जाएंगे। इन संस्थानों में आईटीआई एवं अन्य तकनीकी शिक्षण संस्थान, होटल प्रबंधन संस्थान और अन्य संस्थान शामिल हैं। उन्होंने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और इसमें कुछ नए कोर्स शामिल करने के लिए विभागीय अधिकारियों से सुझाव देने की अपील भी की। बैठक में एचपीकेवीएन की जिला समन्वयक निशा कटोच ने इस योजना के लक्ष्यों और विभिन्न प्रशिक्षण कोर्सों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। उन्होंने सभी विभागों एवं संस्थानों के अधिकारियों से अधिक से अधिक युवाओं को इन कोर्सों के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया।1
- बंगाणा खंड विकास कार्यालय में बैठक के दौरान माननीय विधायक विवेक शर्मा जी खंड विकास कार्यालय में बैठक के दौरान माननीय विधायक विवेक शर्मा जी1
- खैरियां स्कूल के अनुराग पठानिया ने जीता गोल्ड! 70 किलो वर्ग में शानदार प्रदर्शन 🏆 GSSS खैरियां का चमका सितारा! अनुराग पठानिया ने 70 किलो वर्ग में जीता स्वर्ण 🔥 जिला स्तरीय कुश्ती में अनुराग पठानिया का दमदार दांव! 70 किलो वर्ग में गोल्ड मेडल1