Shuru
Apke Nagar Ki App…
पीएमएफएमई से ज्योति ठाकुर बनीं सफल महिला उद्यमी,कृषक परिवार की ज्योति ठाकुर ने पीएमएफएमई योजना के तहत “जेके फूड” खाद्य प्रसंस्करण इकाई शुरू की सिवनी। कृषक परिवार की ज्योति ठाकुर ने पीएमएफएमई योजना के तहत “जेके फूड” खाद्य प्रसंस्करण इकाई शुरू की। योजना से 9.55 लाख रुपये का ऋण और 3.34 लाख रुपये की अनुदान राशि मिली। इकाई में केले-आलू के चिप्स और नमकीन तैयार किए जा रहे हैं। इससे उन्हें आत्मनिर्भरता के साथ स्थानीय किसानों को बाजार और लोगों को रोजगार भी मिल रहा है।
Devendra thakur
पीएमएफएमई से ज्योति ठाकुर बनीं सफल महिला उद्यमी,कृषक परिवार की ज्योति ठाकुर ने पीएमएफएमई योजना के तहत “जेके फूड” खाद्य प्रसंस्करण इकाई शुरू की सिवनी। कृषक परिवार की ज्योति ठाकुर ने पीएमएफएमई योजना के तहत “जेके फूड” खाद्य प्रसंस्करण इकाई शुरू की। योजना से 9.55 लाख रुपये का ऋण और 3.34 लाख रुपये की अनुदान राशि मिली। इकाई में केले-आलू के चिप्स और नमकीन तैयार किए जा रहे हैं। इससे उन्हें आत्मनिर्भरता के साथ स्थानीय किसानों को बाजार और लोगों को रोजगार भी मिल रहा है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- 🚨 सिवनी खबर: गोरखपुर-बलपुरा में विकास के नाम पर 'बड़ा खेल'? लाखों रुपये हजम, धरातल पर काम सिफर! सिवनी। धनोरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत गोरखपुर-बलपुरा से पंचायत राज व्यवस्था को कटघरे में खड़ा करने वाली एक गंभीर ग्राउंड रिपोर्ट सामने आई है। सरकारी खजाने से विकास कार्यों के नाम पर लाखों रुपये का भुगतान तो पूरा उठा लिया गया, लेकिन ज़मीन पर ग्रामीणों के हिस्से सिर्फ बदहाली, अधूरा निर्माण और पीने के पानी का संकट ही आया है। 1. 3.30 लाख की नाली में न बीम, न रॉड — पहली बारिश में ही पोल खुली! गांव में जल निकासी के नाम पर 3.30 लाख रुपये की लागत से बनाई गई नाली का काम आधा-अधूरा छोड़ दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि नाली निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल हुआ—बिना बीम और लोहे की रॉड के बनाई गई यह नाली चालू होने से पहले ही जर्जर हो रही है। 2. मंदिर की बाउंड्रीवाल का फंड गायब, काम अधूरा! खैरदाई मंदिर की बाउंड्रीवाल का मामला भी कम चौंकाने वाला नहीं है। खातों से प्लास्टर और छपाई का पूरा पैसा आहरित कर लिया गया, लेकिन मंदिर परिसर की दीवार आज भी अधूरी पड़ी है। सरकारी कागज़ों में जो काम 'पूर्ण' है, वह ज़मीन पर बदहाली बयां कर रहा है। 3. नल-जल योजना में 8.30 लाख स्वाहा, फिर भी जनता प्यासी! पीने के पानी की समस्या दूर करने के लिए नल-जल योजना के मरम्मत व रखरखाव मद से करीब 8.30 लाख रुपये की मोटी रकम निकाली गई। इसके बावजूद कई मोहल्लों में नल सूखे पड़े हैं और लोग आज भी बूंद-बूंद पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। 4. 'पति-राज' का बोलबाला: महिला सरपंच दरकिनार, पति चला रहे पंचायत! सबसे गंभीर आरोप पंचायत के संचालन को लेकर उठे हैं। निर्वाचित महिला सरपंच आशा भलावी की जगह उनके पति मोहन भलावी द्वारा पंचायत का पूरा कामकाज देखने की बात सामने आई है। ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि सरपंच के फर्जी दस्तखत कर राशि आहरित की जा रही है और नियम-कानूनों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। प्रशासन से तीखे सवाल: जब पूरी राशि खातों से निकाल ली गई, तो काम अधूरे क्यों छोड़ दिए गए? क्या जिला प्रशासन और जनपद पंचायत के वरिष्ठ अधिकारी इस पूरे फर्जीवाड़े पर संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच कराएंगे? #SeoniNews #GramPanchayat #Seoni #MadhyaPradeshNews #NewsNation81 #Bhrashtachar #JalJeevanMission #PanchayatRaj #PublicIssue #GroundReport #YogeshGarhwal #SocialAudit #SeoniPolice #CollectorSeoni #ViralNews 9584667143 अपने आस पास खबर भेज सकते है1
- लोकेशन_छपारा/सिवनी नरेश उर्फ नीलू यादव सिवनी.............!! NH-44 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक में घुसा ट्राला; चालक केबिन में फंसा छपारा/सिवनी/- शनिवार को सिवनी जिले के छपारा थाना क्षेत्र में बंजारी मंदिर के समीप NH-44 पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नागपुर से जबलपुर की ओर जा रहा तेज रफ्तार ट्राला आगे चल रहे ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्राला का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। हादसे की सूचना मिलते ही छपारा पुलिस मौके पर पहुंची और फंसे हुए चालक को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे के बाद हाईवे पर यातायात प्रभावित हो गया तथा वन-वे मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। चालक को बाहर निकालने के बाद उसकी स्थिति तथा हादसे में अन्य किसी के हताहत होने की जानकारी सामने आने की उम्मीद है।3
- पीएमएफएमई से ज्योति ठाकुर बनीं सफल महिला उद्यमी,कृषक परिवार की ज्योति ठाकुर ने पीएमएफएमई योजना के तहत “जेके फूड” खाद्य प्रसंस्करण इकाई शुरू की सिवनी। कृषक परिवार की ज्योति ठाकुर ने पीएमएफएमई योजना के तहत “जेके फूड” खाद्य प्रसंस्करण इकाई शुरू की। योजना से 9.55 लाख रुपये का ऋण और 3.34 लाख रुपये की अनुदान राशि मिली। इकाई में केले-आलू के चिप्स और नमकीन तैयार किए जा रहे हैं। इससे उन्हें आत्मनिर्भरता के साथ स्थानीय किसानों को बाजार और लोगों को रोजगार भी मिल रहा है।1
- NH-44 पर भीषण टक्कर, ट्राला के केबिन में फंसा चालक—रेस्क्यू ऑपरेशन जारी1
- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले की शैक्षणिक संस्थाओं में भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन #सिवनी/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले की शासकीय एवं अशासकीय शैक्षणिक संस्थाओं में शनिवार को ‘मेरे सपनों का भारत’ थीम पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विकसित एवं सशक्त भारत की अपनी कल्पनाओं और विचारों को रचनात्मक माध्यम से अभिव्यक्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने ‘मेरा भारत महान’, ‘मेरे सपनों का भारत’, ‘विकसित भारत की संकल्पना’ सहित विभिन्न विषयों पर आधारित चित्रों के माध्यम से भारत के उज्ज्वल भविष्य की परिकल्पना प्रस्तुत की। विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता और सृजनात्मकता के माध्यम से देश की प्रगति, विकास एवं समृद्धि के विभिन्न आयामों को चित्रों में उकेरा। इसी प्रकार भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने ‘विकसित भारत’, ‘मेरे सपनों का भारत कैसा हो’, ‘अभिनव भारत’ एवं ‘भारत-विश्वगुरु’ जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने मंच से आत्मविश्वासपूर्वक अपने विचार व्यक्त करते हुए राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका, नवाचार, विकास और भारत के उज्ज्वल भविष्य की परिकल्पना को सामने रखा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 21 सितम्बर 2026 को विद्यालय स्तर पर प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसके उपरांत विद्यालय स्तर पर चयनित विद्यार्थियों को नियमानुसार जिला एवं राज्य स्तर पर आयोजित चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं में सहभागिता के लिए शामिल कराया जाएगा।1
- आकाशीय बिजली का कहर: दो अलग-अलग स्थानों पर 12 बकरियों की मौत आकाशीय बिजली का कहर: दो अलग-अलग स्थानों पर 12 बकरियों की मौत बकरी चराने गए पशुपालकों के सामने हुआ हादसा, करीब पांच मिनट के अंतर से गिरी बिजली; पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण कुरई। कुरई विकासखंड क्षेत्र में शनिवार को मौसम के बीच आकाशीय बिजली गिरने से दो अलग-अलग स्थानों पर बड़ा हादसा हो गया। बिजली की चपेट में आने से कुल 12 बकरियों की मौत हो गई। हादसे के बाद पशुपालकों में चिंता का माहौल है। दोनों घटनाएं करीब पांच मिनट के अंतर से होना बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, घाटकोहका के समीप ग्राम टेवनी निवासी राहुल पिता रामभरोस धुर्वे बकरियों को चराने के लिए ले गए थे। दोपहर करीब 12 बजे अचानक आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से राहुल की 8 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। इसी दौरान ढूटेरा निवासी सीताराम पिता मुनेशी आहके की 4 बकरियां भी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं और उनकी मौत हो गई। पशुपालकों ने बताया कि बकरियां उनसे करीब 50 मीटर की दूरी पर चर रही थीं। अचानक तेज बिजली गिरने के दौरान उन्हें हल्की झुनझुनी महसूस हुई। जब उन्होंने बकरियों की ओर देखा तो कई बकरियां जमीन पर पड़ी थीं और देखते ही देखते सभी मृत अवस्था में मिलीं। अचानक हुए इस हादसे से पशुपालकों को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। बादलपार चौकी प्रभारी इंजन सिंह मर्सकोले ने बताया कि बकरी पालकों द्वारा चौकी पहुंचकर सूचना दी गई थी कि आकाशीय बिजली गिरने से करीब 12 बकरियों की मौत हो गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं मृत बकरियों के पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सक को प्रतिवेदन भेजा गया है। पुलिस द्वारा दोनों घटनाओं की जांच एवं विवेचना की जा रही है। अधिकारियों द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य आवश्यक कार्रवाई के आधार पर आगे की प्रक्रिया की जाएगी।1
- *संदीपनी विद्यालय सुकतरा में बनाया गया सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम* कुरई -कुरई विकासखंड अंतर्गत संदीपनी विद्यालय सुकतरा में आज सेवा संकल्प अभियान के निमित्त 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत के कार्यक्रम का आयोजन सांदीपनि विद्यालय सुकतरा में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम में स्कूल के छात्र छात्राओं ने विद्यालय के सेवा कार्य एवं विकसित भारत पर चित्र प्रदर्शनी एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता आदरणीय भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री आदरणीय श्री देवेन्द्र राहगंड़ाले जी, श्री नरेन्द्र पटेल जी दिलीप पटेल जी, राधेश्याम बीसेन जी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमन दीप सिंह भाटिया जी, देवेन्द्र भलावी उपस्थित रहे2
- 16,460 फीट पर तिरंगा फहराने वाले जतिन का केवलारी और गृह ग्राम कान्हीवाड़ा में भव्य स्वागत सिवनी। अरुणाचल प्रदेश के माउंट गोरिचेन क्षेत्र में करीब 16,460 फीट की ऊंचाई पर ग्लेशियर चोटी का सफल आरोहण कर तिरंगा फहराने वाले कन्हीवाड़ा के युवा जतिन बंदेवार का केवलारी और उनके गृह ग्राम कान्हीवाड़ा पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। जतिन ने NIMAS का 28 दिवसीय बेसिक माउंटेनियरिंग कोर्स भी सफलतापूर्वक पूरा किया है। उनकी उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने हर्ष जताते हुए शुभकामनाएं दीं।1