logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महिला थाना का पानी निकला हिदायत खान ने जिला प्रशासन का जताया आभार, पूरे मेवात से जलभराव खत्म करने की उठाई मांग मेवात के सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व कमांडो कांग्रेस नेता हिदायत खान ने नूंह जिला प्रशासन का आभार जताया है। उन्होंने आज बुधवार 1 बजे बताया कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाहिदा खान के साथ नूंह शहर में कल जलभराव का निरीक्षण करने के बाद प्रशासन ने रातों-रात महिला थाना परिसर में भरा पानी निकलवा दिया। हिदायत खान ने कहा कि यह सराहनीय कदम है, लेकिन अब पूरे मेवात में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए व्यापक योजना बनाकर पानी की निकासी सुनिश्चित की जानी चाहिए।

9 hrs ago
user_Mk
Mk
नूंह, नूंह, हरियाणा•
9 hrs ago

महिला थाना का पानी निकला हिदायत खान ने जिला प्रशासन का जताया आभार, पूरे मेवात से जलभराव खत्म करने की उठाई मांग मेवात के सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व कमांडो कांग्रेस नेता हिदायत खान ने नूंह जिला प्रशासन का आभार जताया है। उन्होंने आज बुधवार 1 बजे बताया कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाहिदा खान के साथ नूंह शहर में कल जलभराव का निरीक्षण करने के बाद प्रशासन ने रातों-रात महिला थाना परिसर में भरा पानी निकलवा दिया। हिदायत खान ने कहा कि यह सराहनीय कदम है, लेकिन अब पूरे मेवात में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए व्यापक योजना बनाकर पानी की निकासी सुनिश्चित की जानी चाहिए।

More news from हरियाणा and nearby areas
  • महिला थाना का पानी निकला हिदायत खान ने जिला प्रशासन का जताया आभार, पूरे मेवात से जलभराव खत्म करने की उठाई मांग मेवात के सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व कमांडो कांग्रेस नेता हिदायत खान ने नूंह जिला प्रशासन का आभार जताया है। उन्होंने आज बुधवार 1 बजे बताया कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाहिदा खान के साथ नूंह शहर में कल जलभराव का निरीक्षण करने के बाद प्रशासन ने रातों-रात महिला थाना परिसर में भरा पानी निकलवा दिया। हिदायत खान ने कहा कि यह सराहनीय कदम है, लेकिन अब पूरे मेवात में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए व्यापक योजना बनाकर पानी की निकासी सुनिश्चित की जानी चाहिए।
    1
    महिला थाना का पानी निकला हिदायत खान ने जिला प्रशासन का जताया आभार, पूरे मेवात से जलभराव खत्म करने की उठाई मांग

मेवात के सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व कमांडो कांग्रेस नेता हिदायत खान ने नूंह जिला प्रशासन का आभार जताया है। उन्होंने आज बुधवार 1 बजे बताया कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाहिदा खान के साथ नूंह शहर में कल जलभराव का निरीक्षण करने के बाद प्रशासन ने रातों-रात महिला थाना परिसर में भरा पानी निकलवा दिया। हिदायत खान ने कहा कि यह सराहनीय कदम है, लेकिन अब पूरे मेवात में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए व्यापक योजना बनाकर पानी की निकासी सुनिश्चित की जानी चाहिए।
    user_Mk
    Mk
    नूंह, नूंह, हरियाणा•
    9 hrs ago
  • "ऑपरेशन ट्रेकडाउन"अंतर्गत थाना सदर पुलिस को मिली सफलता, दीघोट गांव में हुए हमले व जानलेवा हमले के मामले में थाना सदर पलवल पुलिस ने मुख्य आरोपी बलराम उर्फ बबली पर कसा शिकंजा *आरोपी से वारदात में प्रयुक्त फरसा बरामद, भेजा जेल की सलाखों के पीछे।* पुलिस अधीक्षक पलवल श्री नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में थाना सदर पलवल पुलिस द्वारा जून 2026 में दीघोट गांव में परचून की दुकान के पास हुए जानलेवा हमले और हथियार लहराने के मामले में फरार चल रहे वांछित मुख्य आरोपी बलराम उर्फ बबली निवासी गांव दीघोट को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया फरसा भी बरामद कर लिया है। थाना सदर पलवल प्रभारी निरीक्षक हरिकिशन ने बताया कि दिनांक 19 जून 2026 को शिकायतकर्ता दीपक पुत्र राजबीर निवासी दीघोट ने थाना सदर पलवल में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी बलराम उर्फ बबली, अरुण पुत्र बंसी, और रवींद्र पुत्र संतराम ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर बलैनो गाड़ी में आकर दुकान पर बैठे दीपक, सोनू पर लोहे की फरसा व अन्य हथियारों से जानलेवा हमला किया था। इस दौरान देशी कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकियां भी दी गई थीं। पुलिस द्वारा वारदात में इस्तेमाल बलैनो कार पहले ही बरामद की जा चुकी है। पुलिस कार्रवाई व बरामदगी: 1- पूर्व में गिरफ्तार आरोपी अरुण पुत्र बंसी से पूछताछ के आधार पर घटना में प्रयुक्त देशी पिस्तौल पुलिस द्वारा पहले ही बरामद कर उसे जेल भेजा जा चुका है। 2- मुख्य आरोपी बलराम उर्फ बबली को दिनांक 11 अगस्त को अभियोग में नियम अनुसार गिरफ्तार किया गया। 3- आरोपी बलराम उर्फ बबली के एक दिन के पुलिस रिमांड के दौरान घटना में प्रयुक्त फरसा (हथियार) बरामद किया गया है। आज दिनांक 12.08.2026 को आरोपी बलराम उर्फ बबली की एक दिन की पुलिस रिमांड अवधि समाप्त होने पर उसे माननीय अदालत में पेश किया गया, जहाँ से अदालत के आदेशानुसार आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामले में अन्य नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। *अपराधिक रिकॉर्ड-* आरोपी वर्ष 2013 से अपराध की दुनिया में सक्रिय है। आरोपी के खिलाफ थाना सदर पलवल में जानलेवा हमला आदि संगीन धाराओं अंतर्गत 6 मामले दर्ज है। इसके अलावा आरोपी पर ₹5000 का इनाम भी घोषित था।
    1
    "ऑपरेशन ट्रेकडाउन"अंतर्गत थाना सदर पुलिस को मिली सफलता, दीघोट गांव में हुए हमले व जानलेवा हमले के मामले में थाना सदर पलवल पुलिस ने मुख्य आरोपी बलराम उर्फ बबली पर कसा शिकंजा
*आरोपी से वारदात में प्रयुक्त फरसा बरामद, भेजा जेल की सलाखों के पीछे।*
पुलिस अधीक्षक पलवल श्री नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में थाना सदर पलवल पुलिस द्वारा जून 2026 में दीघोट गांव में परचून की दुकान के पास हुए जानलेवा हमले और हथियार लहराने के मामले में फरार चल रहे  वांछित मुख्य आरोपी बलराम उर्फ बबली निवासी गांव दीघोट को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया फरसा भी बरामद कर लिया है। 
थाना सदर पलवल प्रभारी निरीक्षक हरिकिशन ने बताया कि दिनांक 19 जून 2026 को शिकायतकर्ता दीपक पुत्र राजबीर निवासी दीघोट ने थाना सदर पलवल में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी बलराम उर्फ बबली, अरुण पुत्र बंसी, और रवींद्र पुत्र संतराम ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर बलैनो गाड़ी में आकर दुकान पर बैठे दीपक, सोनू पर लोहे की फरसा व अन्य हथियारों से जानलेवा हमला किया था। इस दौरान देशी कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकियां भी दी गई थीं। पुलिस द्वारा वारदात में इस्तेमाल बलैनो कार पहले ही बरामद की जा चुकी है।
पुलिस कार्रवाई व बरामदगी:
1- पूर्व में गिरफ्तार आरोपी अरुण पुत्र बंसी से पूछताछ के आधार पर घटना में प्रयुक्त देशी पिस्तौल पुलिस द्वारा पहले ही बरामद कर उसे जेल भेजा जा चुका है।
2- मुख्य आरोपी बलराम उर्फ बबली को दिनांक 11 अगस्त को अभियोग में नियम अनुसार गिरफ्तार किया गया।
3- आरोपी बलराम उर्फ बबली के एक दिन के पुलिस रिमांड के दौरान घटना में प्रयुक्त फरसा (हथियार) बरामद किया गया है।
आज दिनांक 12.08.2026 को आरोपी बलराम उर्फ बबली की एक दिन की पुलिस रिमांड अवधि समाप्त होने पर उसे माननीय अदालत में पेश किया गया, जहाँ से अदालत के आदेशानुसार आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामले में अन्य नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
*अपराधिक रिकॉर्ड-*
आरोपी वर्ष 2013 से अपराध की दुनिया में सक्रिय है। आरोपी के खिलाफ थाना सदर पलवल में जानलेवा हमला आदि संगीन धाराओं अंतर्गत 6 मामले दर्ज है। इसके अलावा आरोपी पर ₹5000 का इनाम भी घोषित था।
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    5 hrs ago
  • kasan road Manesar Deepa colony
    1
    kasan road Manesar Deepa colony
    user_Manish Singh
    Manish Singh
    Voice of people मानेसर, गुरुग्राम, हरियाणा•
    12 hrs ago
  • यूपी: हरदोई के एक प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को जला हुआ चावल परोस दिया गया। चावल से दाल भी नदारद थी। जांच में समाने आया है...स्कूल में हेड मास्टर राजेश कुमार और सहायक अध्यापक विनोद कुमार के बीच विवाद चल रहा था। एक शिक्षक ने वीडियो बनवाकर वायरल कराया। जांच में ये भी सामने आया है मिड डे मील की गुणवत्ता कभी कभी खराब हो जाती है। स्कूल में शिक्षण कार्य भी कमजोर अवस्था में पाया गया। इसलिए स्कूल के दोनों शिक्षकों को सस्पेंड कर उनको घर भेज दिया गया है। ये घटना हरदोई के टड़ियावां विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय कोटरा का बताया जा रहा है। यूपी: हरदोई के एक प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को जला हुआ चावल परोस दिया गया। चावल से दाल भी नदारद थी। जांच में समाने आया है...स्कूल में हेड मास्टर राजेश कुमार और सहायक अध्यापक विनोद कुमार के बीच विवाद चल रहा था। एक शिक्षक ने वीडियो बनवाकर वायरल कराया। जांच में ये भी सामने आया है मिड डे मील की गुणवत्ता कभी कभी खराब हो जाती है। स्कूल में शिक्षण कार्य भी कमजोर अवस्था में पाया गया। इसलिए स्कूल के दोनों शिक्षकों को सस्पेंड कर उनको घर भेज दिया गया है। ये घटना हरदोई के टड़ियावां विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय कोटरा का बताया जा रहा है।
    1
    यूपी: हरदोई के एक प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को जला हुआ चावल परोस दिया गया। चावल से दाल भी नदारद थी।

जांच में समाने आया है...स्कूल में हेड मास्टर राजेश कुमार और सहायक अध्यापक विनोद कुमार के बीच विवाद चल रहा था। एक शिक्षक ने वीडियो बनवाकर वायरल कराया। जांच में ये भी सामने आया है मिड डे मील की गुणवत्ता कभी कभी खराब हो जाती है। स्कूल में शिक्षण कार्य भी कमजोर अवस्था में पाया गया। इसलिए स्कूल के दोनों शिक्षकों को सस्पेंड कर उनको घर भेज दिया गया है।

ये घटना हरदोई के टड़ियावां विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय कोटरा का बताया जा रहा है।
यूपी: हरदोई के एक प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को जला हुआ चावल परोस दिया गया। चावल से दाल भी नदारद थी।
जांच में समाने आया है...स्कूल में हेड मास्टर राजेश कुमार और सहायक अध्यापक विनोद कुमार के बीच विवाद चल रहा था। एक शिक्षक ने वीडियो बनवाकर वायरल कराया। जांच में ये भी सामने आया है मिड डे मील की गुणवत्ता कभी कभी खराब हो जाती है। स्कूल में शिक्षण कार्य भी कमजोर अवस्था में पाया गया। इसलिए स्कूल के दोनों शिक्षकों को सस्पेंड कर उनको घर भेज दिया गया है।
ये घटना हरदोई के टड़ियावां विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय कोटरा का बताया जा रहा है।
    user_Yogesh jangar
    Yogesh jangar
    Voice of people गुरुग्राम, गुरुग्राम, हरियाणा•
    7 hrs ago
  • जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर आज उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम पलवल में पूर्व अभ्यास किया गया। रिहर्सल के दौरान जिला स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रस्तुत किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों का निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार अभ्यास किया गया। रिहर्सल में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों, देशभक्ति गीतों, पीटी शो तथा अन्य प्रस्तुतियों का भी पूर्वाभ्यास किया गया। पलवल पूर्वाभ्यास के दौरान विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत, समूह नृत्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां तथा अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक अपनी प्रस्तुतियां देकर स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य एवं आकर्षक बनाने की तैयारी का प्रदर्शन किया। सहायक मौलिक शिक्षा अधिकारी जसवीर तेवतिया ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य, गरिमापूर्ण एवं अनुशासित तरीके से आयोजित करने के लिए सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, खिलाडियों, विद्यार्थियों तथा अन्य प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। जिला प्रशासन ने आमजन से भी स्वतंत्रता दिवस समारोह में बढ़-चढ़कर भाग लेने और राष्ट्रीय पर्व को देशभक्ति एवं उत्साह के साथ मनाने का आह्वान किया।
    4
    जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर आज उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम पलवल में पूर्व अभ्यास किया गया। रिहर्सल के दौरान जिला स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रस्तुत किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों का निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार अभ्यास किया गया। रिहर्सल में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों, देशभक्ति गीतों, पीटी शो तथा अन्य प्रस्तुतियों का भी पूर्वाभ्यास किया गया।

पलवल पूर्वाभ्यास के दौरान विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत, समूह नृत्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां तथा अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक अपनी प्रस्तुतियां देकर स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य एवं आकर्षक बनाने की तैयारी का प्रदर्शन किया।
सहायक मौलिक शिक्षा अधिकारी जसवीर तेवतिया ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य, गरिमापूर्ण एवं अनुशासित तरीके से आयोजित करने के लिए सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, खिलाडियों, विद्यार्थियों तथा अन्य प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। जिला प्रशासन ने आमजन से भी स्वतंत्रता दिवस समारोह में बढ़-चढ़कर भाग लेने और राष्ट्रीय पर्व को देशभक्ति एवं उत्साह के साथ मनाने का आह्वान किया।
    user_Mahipal
    Mahipal
    Journalist पलवल, पलवल, हरियाणा•
    9 hrs ago
  • हरियाणा भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष के कुर्ता पजामा वाले बयान पर पलवल की धाकड़ महिला जगीता रावत ने क्या कहा
    1
    हरियाणा भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष के कुर्ता पजामा वाले बयान पर पलवल की धाकड़ महिला जगीता रावत ने क्या कहा
    user_खबरदार पलवल
    खबरदार पलवल
    पलवल, पलवल, हरियाणा•
    12 hrs ago
  • गुरुग्राम पुलिस ने विदेश में बैठे गैंगस्टरों के संगठित अपराध नेटवर्क पर कसा शिकंजा हवाला कारोबारी समेत गैंग के 7 सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, 4 पिस्टल, 18 जिंदा कारतूस, 6 मोबाइल फोन और हवाला में इस्तेमाल आधा करेंसी नोट बरामद गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से करीब ढाई दर्जन आपराधिक मामले दर्ज गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 12 अगस्त 2026। गुरुग्राम पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टरों के आपराधिक नेटवर्क को बड़ा झटका दिया है। गुरुग्राम पुलिस की टीम ने विदेश में छिपे अपराधी दीपक नांदल, उसकी पत्नी मीनाक्षी तथा अपराधी हिमांशु भाऊ से जुड़े गिरोह के 7 सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में चांदनी चौक, दिल्ली में हवाला का काम करने वाला एक आरोपी भी शामिल है। बिल्डरों, व्यापारियों और म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को बनाते थे निशाना एसीपी ललित ने पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि यह गिरोह गुरुग्राम सहित हरियाणा और दिल्ली-NCR में संगठित अपराध को अंजाम दे रहा था। गिरोह द्वारा बिल्डरों, व्यापारियों तथा बॉलीवुड, हरियाणवी एवं म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को फोन कर अवैध वसूली और फिरौती के लिए धमकाया जाता था। इसके अलावा, आमजन में भय का माहौल पैदा करने के लिए वारदातों की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर लेकर गिरोह अपनी आपराधिक मौजूदगी प्रदर्शित करता था। रेकी से लेकर रंगदारी की रकम पहुंचाने तक पूरा नेटवर्क सक्रिय पुलिस जांच एवं पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी संदीप, बलविंदर उर्फ सोनू नांदल, योगेश उर्फ कछुआ और शुभम सिक्का सहित अन्य सहयोगी गिरोह के लिए व्यापारियों के मोबाइल नंबर उपलब्ध करवाने, उनके घरों एवं कार्यालयों की रेकी करवाने तथा अवैध रूप से वसूली गई रकम को गिरोह के फरार सदस्यों तक पहुंचाने का काम करते थे। इसके साथ ही गिरोह के सदस्यों को हथियार एवं कारतूस उपलब्ध कराने में भी इनकी भूमिका सामने आई है। चांदनी चौक से जुड़ा हवाला नेटवर्क गिरफ्तार आरोपी गौरव अरोड़ा चांदनी चौक, दिल्ली में हवाला का कारोबार करता है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आपराधिक गतिविधियों से अर्जित धन को हवाला चैनल के माध्यम से गिरोह के सदस्यों तक पहुंचाने के लिए इस नेटवर्क का इस्तेमाल किया जाता था। आरोपी के कब्जे से हवाला में प्रयुक्त आधा करेंसी नोट भी बरामद किया गया है। विदेश में बैठकर सोशल मीडिया के जरिए गैंग का संचालन पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि दीपक नांदल और हिमांशु भाऊ वर्तमान में विदेश में फरार हैं और सोशल मीडिया एप्लीकेशनों के माध्यम से गिरोह के अन्य सदस्यों के संपर्क में रहकर आपराधिक गतिविधियों को संचालित कर रहे हैं। पुलिस द्वारा अब विदेश में बैठे इन अपराधियों से जुड़े स्थानीय नेटवर्क, वित्तीय लेन-देन, डिजिटल संपर्कों तथा अन्य सहयोगियों की पहचान की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच में भी कई गंभीर मामले सामने आए हैं। योगेश उर्फ कछुआ के खिलाफ दिल्ली एवं हरियाणा में 8 अभियोग दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, जान से मारने की धमकी, चोरी एवं शस्त्र अधिनियम से संबंधित मामले शामिल हैं। संदीप हुड्डा के खिलाफ हत्या एवं शस्त्र अधिनियम के 2 अभियोग रोहतक में दर्ज हैं। वहीं रोहित उर्फ शक्ति के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास एवं शस्त्र अधिनियम सहित 2 अभियोग दर्ज हैं। बलविंदर उर्फ सोनू के खिलाफ हरियाणा में हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, शस्त्र अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट एवं प्रिजन एक्ट सहित 17 अभियोग दर्ज हैं। इस प्रकार गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से करीब ढाई दर्जन आपराधिक अभियोग दर्ज हैं। सात सक्रिय सदस्य गिरफ्तार उन्होंने बताया कि गुरुग्राम पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में 7 आरोपियों को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान योगेश उर्फ कछुआ निवासी कमला नगर, रोहतक, शुभम सिक्का निवासी कमला नगर, रोहतक, संदीप हुड्डा निवासी प्रीत विहार, रोहतक, रोहित उर्फ शक्ति निवासी गांव मैना, रोहतक, बलविंदर उर्फ सोनू निवासी गांव नांदल, रोहतक, सुरजीत निवासी गांव माकडोली, रोहतक तथा गौरव अरोड़ा निवासी पश्चिम विहार, दिल्ली के रूप में हुई है। सभी आरोपियों की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच है। हथियार, कारतूस और मोबाइल फोन बरामद गुरुग्राम पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 पिस्टल, 18 जिंदा कारतूस, 6 मोबाइल फोन तथा हवाला में प्रयुक्त आधा करेंसी नोट बरामद किया है। बरामद मोबाइल फोन एवं अन्य डिजिटल साक्ष्यों की तकनीकी जांच की जा रही है, ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों, आपराधिक वारदातों, वित्तीय लेन-देन और विदेश में बैठे सरगनाओं से उनके संपर्कों का पता लगाया जा सके।
    1
    गुरुग्राम पुलिस ने विदेश में बैठे गैंगस्टरों के संगठित अपराध नेटवर्क पर कसा शिकंजा

हवाला कारोबारी समेत गैंग के 7 सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, 4 पिस्टल, 18 जिंदा कारतूस, 6 मोबाइल फोन और हवाला में इस्तेमाल आधा करेंसी नोट बरामद

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से करीब ढाई दर्जन आपराधिक मामले दर्ज
गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 12 अगस्त 2026। गुरुग्राम पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टरों के आपराधिक नेटवर्क को बड़ा झटका दिया है। गुरुग्राम पुलिस की टीम ने विदेश में छिपे अपराधी दीपक नांदल, उसकी पत्नी मीनाक्षी तथा अपराधी हिमांशु भाऊ से जुड़े गिरोह के 7 सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में चांदनी चौक, दिल्ली में हवाला का काम करने वाला एक आरोपी भी शामिल है।
बिल्डरों, व्यापारियों और म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को बनाते थे निशाना
एसीपी ललित ने पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि यह गिरोह गुरुग्राम सहित हरियाणा और दिल्ली-NCR में संगठित अपराध को अंजाम दे रहा था। गिरोह द्वारा बिल्डरों, व्यापारियों तथा बॉलीवुड, हरियाणवी एवं म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को फोन कर अवैध वसूली और फिरौती के लिए धमकाया जाता था। इसके अलावा, आमजन में भय का माहौल पैदा करने के लिए वारदातों की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर लेकर गिरोह अपनी आपराधिक मौजूदगी प्रदर्शित करता था।
रेकी से लेकर रंगदारी की रकम पहुंचाने तक पूरा नेटवर्क सक्रिय
पुलिस जांच एवं पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी संदीप, बलविंदर उर्फ सोनू नांदल, योगेश उर्फ कछुआ और शुभम सिक्का सहित अन्य सहयोगी गिरोह के लिए व्यापारियों के मोबाइल नंबर उपलब्ध करवाने, उनके घरों एवं कार्यालयों की रेकी करवाने तथा अवैध रूप से वसूली गई रकम को गिरोह के फरार सदस्यों तक पहुंचाने का काम करते थे। इसके साथ ही गिरोह के सदस्यों को हथियार एवं कारतूस उपलब्ध कराने में भी इनकी भूमिका सामने आई है।
चांदनी चौक से जुड़ा हवाला नेटवर्क
गिरफ्तार आरोपी गौरव अरोड़ा चांदनी चौक, दिल्ली में हवाला का कारोबार करता है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आपराधिक गतिविधियों से अर्जित धन को हवाला चैनल के माध्यम से गिरोह के सदस्यों तक पहुंचाने के लिए इस नेटवर्क का इस्तेमाल किया जाता था। आरोपी के कब्जे से हवाला में प्रयुक्त आधा करेंसी नोट भी बरामद किया गया है।
विदेश में बैठकर सोशल मीडिया के जरिए गैंग का संचालन
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि दीपक नांदल और हिमांशु भाऊ वर्तमान में विदेश में फरार हैं और सोशल मीडिया एप्लीकेशनों के माध्यम से गिरोह के अन्य सदस्यों के संपर्क में रहकर आपराधिक गतिविधियों को संचालित कर रहे हैं। पुलिस द्वारा अब विदेश में बैठे इन अपराधियों से जुड़े स्थानीय नेटवर्क, वित्तीय लेन-देन, डिजिटल संपर्कों तथा अन्य सहयोगियों की पहचान की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच में भी कई गंभीर मामले सामने आए हैं। योगेश उर्फ कछुआ के खिलाफ दिल्ली एवं हरियाणा में 8 अभियोग दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, जान से मारने की धमकी, चोरी एवं शस्त्र अधिनियम से संबंधित मामले शामिल हैं। संदीप हुड्डा के खिलाफ हत्या एवं शस्त्र अधिनियम के 2 अभियोग रोहतक में दर्ज हैं। वहीं रोहित उर्फ शक्ति के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास एवं शस्त्र अधिनियम सहित 2 अभियोग दर्ज हैं। बलविंदर उर्फ सोनू के खिलाफ हरियाणा में हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, शस्त्र अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट एवं प्रिजन एक्ट सहित 17 अभियोग दर्ज हैं। इस प्रकार गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से करीब ढाई दर्जन आपराधिक अभियोग दर्ज हैं।
सात सक्रिय सदस्य गिरफ्तार
उन्होंने बताया कि  गुरुग्राम पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में 7 आरोपियों को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान योगेश उर्फ कछुआ निवासी कमला नगर, रोहतक, शुभम सिक्का निवासी कमला नगर, रोहतक, संदीप हुड्डा निवासी प्रीत विहार, रोहतक, रोहित उर्फ शक्ति निवासी गांव मैना, रोहतक, बलविंदर उर्फ सोनू निवासी गांव नांदल, रोहतक, सुरजीत निवासी गांव माकडोली, रोहतक तथा गौरव अरोड़ा निवासी पश्चिम विहार, दिल्ली के रूप में हुई है। सभी आरोपियों की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच है।
हथियार, कारतूस और मोबाइल फोन बरामद
गुरुग्राम पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 पिस्टल, 18 जिंदा कारतूस, 6 मोबाइल फोन तथा हवाला में प्रयुक्त आधा करेंसी नोट बरामद किया है। बरामद मोबाइल फोन एवं अन्य डिजिटल साक्ष्यों की तकनीकी जांच की जा रही है, ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों, आपराधिक वारदातों, वित्तीय लेन-देन और विदेश में बैठे सरगनाओं से उनके संपर्कों का पता लगाया जा सके।
    user_Gaurav kumar
    Gaurav kumar
    विज्ञापन फोटोग्राफर मानेसर, गुरुग्राम, हरियाणा•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.