Shuru
Apke Nagar Ki App…
Furkankhan
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- #बरेली के बहेड़ी में झोलाछाप डॉक्टर की कथित लापरवाही से एक महिला की मौत हो गई,#1
- Marwadi Yuva Manch dwara 7nirdhan kanyaon ka samuhik Vivah1
- Post by Furkankhan1
- बरेली – जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बारादरी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। बरेली पुलिस की टीम ने 712 ग्राम अवैध अफीम (अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 17 लाख रुपये) के साथ एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गश्त के दौरान सम्राट अशोक नगर मार्ग पर संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से भारी मात्रा में अफीम और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मो. असगर (35 वर्ष), निवासी एजाज नगर गौटिया, थाना बारादरी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी मीट की दुकान चलाता है और लालच में आकर नशे के कारोबार से जुड़ गया। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह यह अफीम अमन नामक व्यक्ति से खरीदकर मुनाफे में बेचता था। अमन फिलहाल फरार है और उसकी तलाश जारी है। इस मामले में थाना बारादरी में एनडीपीएस एक्ट की धारा तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस का कहना है कि जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी पूरे मामले में थाना पुलिस ने आज गुरुवार समय लगभग शाम के 5:00 बजे जानकारी देते हुए बताया1
- Post by Prem Sagar1
- बरेली में अमन कमेटी की सक्रियता: होली और रमजान को लेकर पुलिस पीस कमेटी की बैठकों में रखी अहम बातें शहाबुद्दीन की खास रिपोर्ट बरेली। आगामी होली और रमजान को सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर आज बरेली में विभिन्न थानों पर पुलिस पीस कमेटी की बैठकों का आयोजन किया गया। इन बैठकों में अमन कमेटी की टीम ने सक्रिय भागीदारी करते हुए सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। बैठकें सिविल लाइंस, थाना कोतवाली किला, थाना प्रेमनगर और थाना बारादरी क्षेत्रों में आयोजित हुईं, जहां दोनों समुदायों के सम्मानित लोगों ने अपने विचार साझा किए। सिविल लाइंस थाना कोतवाली में अमन कमेटी की ओर से यह मांग रखी गई कि होली के दौरान पानी की कमी न होने दी जाए। साथ ही मस्जिदों के आसपास जाम की समस्या को दूर करने के लिए विशेष व्यवस्था करने की अपील की गई। थाना कोतवाली किला में राम बारात और होली को लेकर सुरक्षा और यातायात प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा की गई। वहीं थाना प्रेमनगर में भी अमन कमेटी ने शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने पर जोर दिया। थाना बारादरी कोतवाली की बैठक में मस्जिदों के लाउडस्पीकर की आवाज को संतुलित रखने का मुद्दा उठाया गया, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो। अमन कमेटी के संरक्षक अश्विनी ओबेरॉय ने विशेष रूप से कहा कि स्कूल की छात्राओं पर जबरन रंग न डाला जाए और सभी लोग मर्यादा का पालन करें वहीं मनोज भारती ने कहा कि हम सभी पुलिस मित्र हैं और मिलजुल कर सभी त्योहारों को मनाना चाहिए। अमन कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कदीर अहमद ने कहा कि अमन कमेटी हर समय पुलिस प्रशासन के साथ खड़ी रहती है। चाहे हिंदू का त्योहार हो, मुस्लिम का, सिख या ईसाई समाज का—हमारे लिए सभी धर्म समान हैं और हमारा उद्देश्य शहर में अमन और भाईचारा बनाए रखना है। मिलाकर बैठकों में सौहार्द, शांति और आपसी सहयोग के साथ त्योहार मनाने का संकल्प लिया गया। अगर आपको यह खबर पसंद आई हो तो वीडियो को लाइक, शेयर और चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें। हिंदुस्तान खबर – बरेली1
- बरेली में नगर निगम द्वारा बदायूं रोड पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई 84 घंटा मंदिर से लेकर चौपला पुल तक की गई। अभियान के दौरान सुभाष नगर स्थित बदायूं रोड पर सड़क पर काउंटर लगाने और शाम के समय अवैध रूप से दुकान सजाने के मामले में राज स्वीट्स पर कार्रवाई की गई। नगर निगम ने बुलडोजर की मदद से काउंटर जब्त किए और 15 हजार रुपये का चालान काटकर सख्त चेतावनी दी। कार्रवाई के दौरान यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के जनरेटर को लेकर भी नियम उल्लंघन पाया गया। बैंक प्रबंधन द्वारा 15 हजार रुपये का चालान जमा करने के बाद जनरेटर को फिलहाल चेतावनी देकर छोड़ा गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि दोबारा सड़क या नगर निगम की जमीन पर काउंटर या जनरेटर रखा मिला तो सीधे जब्ती की कार्रवाई होगी, जुर्माना नहीं लगाया जाएगा। नगर निगम अधिकारी सच्चिदानंद सिंह ने लोगों और व्यापारियों को संदेश दिया कि नगर निगम की भूमि पर अवैध कब्जा न करें और अपने सामान को निर्धारित सीमा के भीतर ही रखें।1
- #पत्नी से परेशान युवक ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार#1