खजूरी गांव में ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ी मोंठ (झांसी)। शनिवार को मोंठ तहसील क्षेत्र के खजूरी गांव में अचानक हुई ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। खेतों में खड़ी फसलें ओलों की मार से बिछ गईं, जिससे किसानों के चेहरों पर चिंता साफ नजर आने लगी है। किसानों के अनुसार, इस समय गेहूं सहित अन्य फसलें कटाई के लिए तैयार थीं, लेकिन अचानक हुई ओलावृष्टि ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। गेंहू की बालियों में ओला लगने से दाने झड़ गए। कई किसानों ने बताया कि फसल झुक गई है, जिससे उत्पादन पर असर पड़ना तय है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। मोंठ के उपजिलाधिकारी अवनीश तिवारी ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों का जल्द ही मौका मुआयना किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी, ताकि शासन स्तर से किसानों को उचित सहायता दिलाई जा सके।

- Post by Mohammad Irshad4
- झांसी में बारिश के साथ ओले गिरे ⛈️ अप्रैल में बदला मौसम, लोगों ने कहा – ये क्या हो गया! राशिद पठान 63941312211
- Post by S News1
- बेटे की लात से पिता की मौत, आरोपी गिरफ्तार मऊरानीपुर (झांसी)। थाना मऊरानीपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां शराब के नशे में बेटे द्वारा मारी गई लात से घायल पिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि 2 अप्रैल 2026 को रवि अहिरवार ने शराब के नशे में घर का गेट खोलने को लेकर अपने पिता मुनालाल अहिरवार से विवाद कर लिया। विवाद के दौरान आरोपी ने अपने पिता को लात मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों द्वारा उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के आधार पर थाना मऊरानीपुर में मुकदमा संख्या 141/2026 धारा 105 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने जांच के बाद 4 अप्रैल को आरोपी रवि अहिरवार (33) निवासी नई बस्ती, देवरी सिंधपुर, रानीपुर को रेलवे ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक कुलदीप पंवार व कांस्टेबल शशिभूषण शामिल रहे।3
- झाँसी से वसीम रजा की रिपोर्ट! बुंदेलखंड राज्य निर्माण के वादे से मुकरी केंद्र सरकार और क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों के खिलाफ अब निर्णायक जंग का बिगुल फुक गया है। बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानू सहाय ने घोषणा की है कि क्षेत्र के 9 सांसदों और 55 विधायकों को जनता खून से लिखा धिक्कार पत्र भेजेगी। मोर्चा अब हर निर्वाचन क्षेत्र में दो दिवसीय 'जनप्रतिनिधि धिक्कार यात्रा' निकालेगा। भानू सहाय ने बताया कि रामराजा सरकार की कसम और गंगाजली उठाकर जनता को जागरूक किया जा रहा है ताकि आगामी चुनावों में मौन रहने वाले नेताओं को सत्ता से बाहर किया जा सके। ।1
- मऊरानीपुर के लोहारी टोल प्लाजा पर युवतियों ने जमकर काटा बवाल, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल चोरी का आरोप लगाकर युवती ने टोल प्लाजा पर की तोड़फोड़, कर्मियों के साथ की अभद्रता टोल कर्मियों ने दी पुलिस बुलाने की धमकी, तो जमीन पर ही धरने पर बैठ गई युवती युवती का दावा- टोल कर्मियों ने की चोरी; कर्मियों ने आरोपों को सिरे से नकारा झांसी में फिर दिखा युवतियों का उग्र रूप, टोल नाके पर सरकारी काम में डाली बाधा "बुला लो पुलिस!" टोल कर्मियों को ललकारते हुए बीच सड़क पर बैठी युवती, बाधित रहा ट्रैफिक युवती की दबंगई देख सहमे टोल कर्मी, तोड़फोड़ से हुआ संपत्ति का नुकसान बीच बचाव करने आए लोगों को भी युवतियों ने दिखाया रौब, वायरल वीडियो से फैली सनसनी1
- Post by Mohammad Irshad2
- Post by S News1
- Post by Khabar Today Bharat1