logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

- खटीमा में 14.97 करोड़ की सड़क परियोजना का शिलान्यास, सीएम धामी ने किया भूमि पूजन, बोले—प्रदेश के हर कोने में होगा समान विकास।

1 hr ago
user_DY NEWS
DY NEWS
Court reporter Khatima, Udam Singh Nagar•
1 hr ago

- खटीमा में 14.97 करोड़ की सड़क परियोजना का शिलान्यास, सीएम धामी ने किया भूमि पूजन, बोले—प्रदेश के हर कोने में होगा समान विकास।

More news from Udam Singh Nagar and nearby areas
  • स्लग - खटीमा में 14.97 करोड़ की सड़क परियोजना का शिलान्यास, सीएम धामी ने किया भूमि पूजन, बोले—प्रदेश के हर कोने में होगा समान विकास। स्थान - खटीमा जिला ऊधम सिंह नगर रिपोर्ट – अशोक सरकार मो -9758494633 एंकर/विजुअल –उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने गृह क्षेत्र खटीमा को बड़ी विकास सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को खटीमा के राणा मार्केट स्थित सितारगंज रोड पर 14 करोड़ 97 लाख रुपये की लागत से खटीमा चौक से थारू विकास भवन तक होने वाले सड़क चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के हर कोने में समान रूप से विकास कराना सरकार का संकल्प है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा चौराहे से पैदल चलते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचे, जहां जगह-जगह स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। राणा मार्केट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि खटीमा एक मिनी इंडिया का स्वरूप है, जहां सभी जाति, वर्ग, जनजाति और किसान समुदाय के लोग रहते हैं। इस सड़क के चौड़ीकरण की मांग लंबे समय से की जा रही थी, जो अब पूरी होने जा रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण होने से स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। बंडिया, चकरपुर, टनकपुर, लोहाघाट, पिथौरागढ़, धारचूला और चंपावत से लेकर पड़ोसी देश नेपाल तक आने-जाने वाले राहगीरों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही शहर में लगने वाले जाम से भी निजात मिलेगी।मुख्यमंत्री ने खटीमा में कराए गए और निर्माणाधीन विकास कार्यों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि डिग्री कॉलेज में नए भवन और कक्षाओं का निर्माण, आईटीआई एवं बालिका विद्यालयों का आधुनिकीकरण, सड़कों का चौड़ीकरण, खेतलसंडा पुल, बस अड्डा और किसानों के हित में शुगर फैक्ट्री का सुचारू संचालन सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके अलावा ड्रेनेज व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 300 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि स्वीकृत की गई है।मुख्यमंत्री ने कहा कि खटीमा को स्वच्छ और आधुनिक सुविधाओं से युक्त शहर बनाना उनका संकल्प है। शहर में शौचालयों की कमी दूर करने के साथ महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट बनाए जाने के प्रयास भी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सरकार का लक्ष्य नीति से माणा, मलारी से लेकर अंतिम सीमांत क्षेत्र और हरिद्वार से चकरपुर-टनकपुर तक पूरे प्रदेश का समान विकास करना है।मुख्यमंत्री ने कहा कि खटीमा की जनता का स्नेह और आशीर्वाद ही उन्हें निरंतर प्रदेश की सेवा करने की ऊर्जा देता है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, राज्य मंत्री मोहनी पोखरिया, संतोष गौरव, गंभीर सिंह धामी, किशन सिंह, रणजीत सिंह नामधारी, भाजपा नेता सतीश भट्ट, रामू भारती सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। बाइट - पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड
    1
    स्लग - खटीमा में 14.97 करोड़ की सड़क परियोजना का शिलान्यास, सीएम धामी ने किया भूमि पूजन, बोले—प्रदेश के हर कोने में होगा समान विकास।

स्थान - खटीमा जिला ऊधम सिंह नगर 

रिपोर्ट – अशोक सरकार 
मो -9758494633


एंकर/विजुअल –उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने गृह क्षेत्र खटीमा को बड़ी विकास सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को खटीमा के राणा मार्केट स्थित सितारगंज रोड पर 14 करोड़ 97 लाख रुपये की लागत से खटीमा चौक से थारू विकास भवन तक होने वाले सड़क चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के हर कोने में समान रूप से विकास कराना सरकार का संकल्प है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा चौराहे से पैदल चलते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचे, जहां जगह-जगह स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। राणा मार्केट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि खटीमा एक मिनी इंडिया का स्वरूप है, जहां सभी जाति, वर्ग, जनजाति और किसान समुदाय के लोग रहते हैं। इस सड़क के चौड़ीकरण की मांग लंबे समय से की जा रही थी, जो अब पूरी होने जा रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण होने से स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। बंडिया, चकरपुर, टनकपुर, लोहाघाट, पिथौरागढ़, धारचूला और चंपावत से लेकर पड़ोसी देश नेपाल तक आने-जाने वाले राहगीरों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही शहर में लगने वाले जाम से भी निजात मिलेगी।मुख्यमंत्री ने खटीमा में कराए गए और निर्माणाधीन विकास कार्यों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि डिग्री कॉलेज में नए भवन और कक्षाओं का निर्माण, आईटीआई एवं बालिका विद्यालयों का आधुनिकीकरण, सड़कों का चौड़ीकरण, खेतलसंडा पुल, बस अड्डा और किसानों के हित में शुगर फैक्ट्री का सुचारू संचालन सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके अलावा ड्रेनेज व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 300 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि स्वीकृत की गई है।मुख्यमंत्री ने कहा कि खटीमा को स्वच्छ और आधुनिक सुविधाओं से युक्त शहर बनाना उनका संकल्प है। शहर में शौचालयों की कमी दूर करने के साथ महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट बनाए जाने के प्रयास भी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सरकार का लक्ष्य नीति से माणा, मलारी से लेकर अंतिम सीमांत क्षेत्र और हरिद्वार से चकरपुर-टनकपुर तक पूरे प्रदेश का समान विकास करना है।मुख्यमंत्री ने कहा कि खटीमा की जनता का स्नेह और आशीर्वाद ही उन्हें निरंतर प्रदेश की सेवा करने की ऊर्जा देता है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, राज्य मंत्री मोहनी पोखरिया, संतोष गौरव, गंभीर सिंह धामी, किशन सिंह, रणजीत सिंह नामधारी, भाजपा नेता सतीश भट्ट, रामू भारती सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

बाइट - पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड
    user_अशोक सरकार
    अशोक सरकार
    Khatima, Udam Singh Nagar•
    51 min ago
  • - खटीमा में 14.97 करोड़ की सड़क परियोजना का शिलान्यास, सीएम धामी ने किया भूमि पूजन, बोले—प्रदेश के हर कोने में होगा समान विकास।
    1
    - खटीमा में 14.97 करोड़ की सड़क परियोजना का शिलान्यास, सीएम धामी ने किया भूमि पूजन, बोले—प्रदेश के हर कोने में होगा समान विकास।
    user_DY NEWS
    DY NEWS
    Court reporter Khatima, Udam Singh Nagar•
    1 hr ago
  • **दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी** **राज्य के अराजपत्रित कर्मचारियों को अधिकतम ₹7,000 का मिलेगा तदर्थ बोनस** **समूह 'ग', 'घ' एवं पात्र समूह 'ख' के कर्मचारियों सहित दैनिक वेतनभोगी कार्मिकों को भी मिलेगा लाभ** मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार ने दीपावली के अवसर पर राज्य के कार्मिकों को बड़ी सौगात देते हुए वर्ष 2025-26 के लिए उत्पादकता असंबद्ध बोनस (तदर्थ बोनस) के भुगतान को स्वीकृति प्रदान की है। इस निर्णय से राज्य सरकार के हजारों कर्मचारियों के साथ ही विभिन्न राजकीय विभागों के कार्यप्रभारित कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, स्थानीय निकायों, जिला पंचायतों तथा पात्र दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार अपने कार्मिकों के हितों और कल्याण के प्रति संवेदनशील है। प्रदेश के विकास में सरकारी कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। कर्मचारियों के परिश्रम, समर्पण और योगदान से ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों को धरातल पर प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जाता है। सरकार का प्रयास है कि कार्मिकों के हितों का ध्यान रखते हुए उन्हें समय-समय पर प्रोत्साहन एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। वित्त विभाग द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार राज्य सरकार के समूह 'ग' एवं 'घ' के कर्मचारियों तथा समूह 'ख' के उन सभी अराजपत्रित कर्मचारियों को तदर्थ बोनस अनुमन्य किया गया है, जिनका ग्रेड वेतन ₹4,800 (पुनरीक्षित वेतनमान ₹47,600-1,51,100, लेवल-8) तक है तथा जो उत्पादकता से संबद्ध किसी अन्य बोनस योजना के अंतर्गत नहीं आते हैं। स्वीकृत व्यवस्था के अंतर्गत पात्र कर्मचारियों को 30 दिन की परिलब्धियों के बराबर तदर्थ बोनस दिया जाएगा। इसके लिए अधिकतम मासिक परिलब्धियों की गणना सीमा ₹7,000 निर्धारित की गई है। इस आधार पर पात्र कर्मचारी को अधिकतम लगभग ₹6,908 का बोनस प्राप्त होगा। इस निर्णय में कैजुअल एवं दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को भी शामिल किया गया है। छह कार्यदिवसीय सप्ताह वाले कार्यालयों में पिछले तीन वर्ष अथवा उससे अधिक अवधि में प्रत्येक वर्ष कम से कम 240 दिन तथा पांच कार्यदिवसीय सप्ताह वाले कार्यालयों में प्रत्येक वर्ष कम से कम 206 दिन कार्य करने वाले पात्र दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को भी तदर्थ बोनस का लाभ मिलेगा। इनके लिए बोनस की गणना ₹1,200 की निर्धारित मासिक सीमा के आधार पर की जाएगी, जो अधिकतम लगभग ₹1,184 होगी। शासनादेश के अनुसार बोनस के लिए वही कर्मचारी पात्र होंगे, जो 31 मार्च, 2026 को सेवा में कार्यरत थे तथा जिन्होंने 31 मार्च, 2026 तक न्यूनतम छह माह की निरंतर एवं संतोषजनक सेवा पूरी की हो। छह माह से एक वर्ष तक की सेवा अवधि वाले पात्र कर्मचारियों को नियमानुसार आनुपातिक आधार पर बोनस का भुगतान किया जाएगा। इसके साथ ही स्थानीय निकायों एवं विकास प्राधिकरणों के लाभ में होने की स्थिति में वहां कार्यरत पात्र कार्मिकों को भी निर्धारित व्यवस्था के अनुसार तदर्थ बोनस का लाभ दिया जाएगा। इसका भुगतान संबंधित निकाय एवं विकास प्राधिकरण अपने संसाधनों से करेंगे। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार कार्मिकों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उनके कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य एक ऐसा सकारात्मक कार्य वातावरण तैयार करना है, जिसमें प्रत्येक कार्मिक पूरी प्रतिबद्धता और उत्साह के साथ प्रदेश की प्रगति में अपना योगदान दे सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली खुशियों, उत्साह, समृद्धि और आपसी सद्भाव का पर्व है। इस अवसर पर कार्मिकों को तदर्थ बोनस की सौगात उनके और उनके परिवारों के लिए त्योहार की खुशियों को और बढ़ाने वाली होगी। राज्य सरकार भविष्य में भी कार्मिकों के हितों एवं कल्याण से जुड़े विषयों पर सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ निर्णय लेती रहेगी।
    1
    **दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी**

**राज्य के अराजपत्रित कर्मचारियों को अधिकतम ₹7,000 का मिलेगा तदर्थ बोनस**

**समूह 'ग', 'घ' एवं पात्र समूह 'ख' के कर्मचारियों सहित दैनिक वेतनभोगी कार्मिकों को भी मिलेगा लाभ**

 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार ने दीपावली के अवसर पर राज्य के कार्मिकों को बड़ी सौगात देते हुए वर्ष 2025-26 के लिए उत्पादकता असंबद्ध बोनस (तदर्थ बोनस) के भुगतान को स्वीकृति प्रदान की है। इस निर्णय से राज्य सरकार के हजारों कर्मचारियों के साथ ही विभिन्न राजकीय विभागों के कार्यप्रभारित कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, स्थानीय निकायों, जिला पंचायतों तथा पात्र दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार अपने कार्मिकों के हितों और कल्याण के प्रति संवेदनशील है। प्रदेश के विकास में सरकारी कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। कर्मचारियों के परिश्रम, समर्पण और योगदान से ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों को धरातल पर प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जाता है। सरकार का प्रयास है कि कार्मिकों के हितों का ध्यान रखते हुए उन्हें समय-समय पर प्रोत्साहन एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

वित्त विभाग द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार राज्य सरकार के समूह 'ग' एवं 'घ' के कर्मचारियों तथा समूह 'ख' के उन सभी अराजपत्रित कर्मचारियों को तदर्थ बोनस अनुमन्य किया गया है, जिनका ग्रेड वेतन ₹4,800 (पुनरीक्षित वेतनमान ₹47,600-1,51,100, लेवल-8) तक है तथा जो उत्पादकता से संबद्ध किसी अन्य बोनस योजना के अंतर्गत नहीं आते हैं।

स्वीकृत व्यवस्था के अंतर्गत पात्र कर्मचारियों को 30 दिन की परिलब्धियों के बराबर तदर्थ बोनस दिया जाएगा। इसके लिए अधिकतम मासिक परिलब्धियों की गणना सीमा ₹7,000 निर्धारित की गई है। इस आधार पर पात्र कर्मचारी को अधिकतम लगभग ₹6,908 का बोनस प्राप्त होगा।

इस निर्णय में कैजुअल एवं दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को भी शामिल किया गया है। छह कार्यदिवसीय सप्ताह वाले कार्यालयों में पिछले तीन वर्ष अथवा उससे अधिक अवधि में प्रत्येक वर्ष कम से कम 240 दिन तथा पांच कार्यदिवसीय सप्ताह वाले कार्यालयों में प्रत्येक वर्ष कम से कम 206 दिन कार्य करने वाले पात्र दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को भी तदर्थ बोनस का लाभ मिलेगा। इनके लिए बोनस की गणना ₹1,200 की निर्धारित मासिक सीमा के आधार पर की जाएगी, जो अधिकतम लगभग ₹1,184 होगी।

शासनादेश के अनुसार बोनस के लिए वही कर्मचारी पात्र होंगे, जो 31 मार्च, 2026 को सेवा में कार्यरत थे तथा जिन्होंने 31 मार्च, 2026 तक न्यूनतम छह माह की निरंतर एवं संतोषजनक सेवा पूरी की हो। छह माह से एक वर्ष तक की सेवा अवधि वाले पात्र कर्मचारियों को नियमानुसार आनुपातिक आधार पर बोनस का भुगतान किया जाएगा।

इसके साथ ही स्थानीय निकायों एवं विकास प्राधिकरणों के लाभ में होने की स्थिति में वहां कार्यरत पात्र कार्मिकों को भी निर्धारित व्यवस्था के अनुसार तदर्थ बोनस का लाभ दिया जाएगा। इसका भुगतान संबंधित निकाय एवं विकास प्राधिकरण अपने संसाधनों से करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार कार्मिकों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उनके कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य एक ऐसा सकारात्मक कार्य वातावरण तैयार करना है, जिसमें प्रत्येक कार्मिक पूरी प्रतिबद्धता और उत्साह के साथ प्रदेश की प्रगति में अपना योगदान दे सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली खुशियों, उत्साह, समृद्धि और आपसी सद्भाव का पर्व है। इस अवसर पर कार्मिकों को तदर्थ बोनस की सौगात उनके और उनके परिवारों के लिए त्योहार की खुशियों को और बढ़ाने वाली होगी। राज्य सरकार भविष्य में भी कार्मिकों के हितों एवं कल्याण से जुड़े विषयों पर सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ निर्णय लेती रहेगी।
    user_Ajay Gupta
    Ajay Gupta
    Photographer खटीमा, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    5 hrs ago
  • मुख्यमंत्री धामी का सीमांत क्षेत्रों के विकास पर बड़ा संदेश, नगला तराई में आधुनिक विद्यालय का किया लोकार्पण। खटीमा जिला ऊधम सिंह नगर
    1
    मुख्यमंत्री धामी का सीमांत क्षेत्रों के विकास पर बड़ा संदेश, नगला तराई में आधुनिक विद्यालय का किया लोकार्पण।
खटीमा जिला ऊधम सिंह नगर
    user_Mr Salim
    Mr Salim
    Court reporter खटीमा, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    6 hrs ago
  • पीलीभीत के नूरानपुर आश्रम पर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ,
    2
    पीलीभीत के नूरानपुर आश्रम पर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ,
    user_Pankaj gupta
    Pankaj gupta
    Local News Reporter पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • पूरनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई हत्या के आरोपियों को किया गिरफ्तार। पीलीभीत ब्रेकिंग न्यूज़ हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार! पूरनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई। हत्या के मामले में फरार चल रहे शेरखान और शकील उर्फ गुन्नू को पुलिस ने दबोचा। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल दो डंडे भी बरामद।
    1
    पूरनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई हत्या के आरोपियों को किया गिरफ्तार।
पीलीभीत ब्रेकिंग न्यूज़ 
हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार!
पूरनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई। हत्या के मामले में फरार चल रहे शेरखान और शकील उर्फ गुन्नू को पुलिस ने दबोचा। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल दो डंडे भी बरामद।
    user_अवधेश गुप्ता
    अवधेश गुप्ता
    Advertising Photographer पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • पीलीभीत। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनजागरूकता हेतु विकास भवन से बाइक रैली व जागरूकता वाहन को झंडी दिखाकर रवाना किया। पीलीभीत। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनजागरूकता हेतु विकास भवन से बाइक रैली व जागरूकता वाहन को झंडी दिखाकर रवाना किया।
    1
    पीलीभीत। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनजागरूकता हेतु विकास

भवन से बाइक रैली व जागरूकता वाहन को झंडी दिखाकर रवाना किया।
पीलीभीत। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनजागरूकता हेतु विकास
भवन से बाइक रैली व जागरूकता वाहन को झंडी दिखाकर रवाना किया।
    user_HARUN KHAN
    HARUN KHAN
    News Anchor कलीनगर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • स्लग खटीमा मुख्य चौराहे पर मुख्यमंत्री आगमन से पहले भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं द्वारा पूरी रोड की जाम, यात्रियों को भारी परेशानी एम्बुलेंस बहुत देर तक रुकी एंकर/ वीओ उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का खटीमा मुख्य चौराहा पर आगमन आज दिनांक 3 नवंबर सन 2026 को होने से कुछ देर पूर्व ही भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा रोड को जाम कर गया जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई मरीजों को ले जाने वाली एम्बुलेंस जाम में बहुत देर तक फैंसी रही। चंद मिनट के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य चौराहे पर अपने काफिले के साथ पहुंचे अफरातफरी का माहौल भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का देखने को मिला इन नेताओं को जनता की परेशानियों से कुछ लेना देना नहीं है, सिर्फ मुख्यमंत्री के सामने अपने नंबर बढ़ाने के लिए यह किस हद तक माहौल को खराब कर सकते हैं यह पु पूरी रोड को जाम करने पर देखने को मिला है ग़ौरतलब है कि खटीमा के तेजतर्रार कर्मठ और ईमानदार सर्किल ऑफिसर नीरज सेमवाल और खटीमा बाजार पुलिस चौकी इंचार्ज भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को आधी रोड खाली करवाने में लगे रहे ताकि वे माननीय मुख्यमंत्री जी का स्वागत सत्कार करने के लिए आधी रोड पर खड़े रहकर स्वागत कर सके और जनता को भी परेशानी ना हो आवागमन सुचारू बना रहे लेकिन इसकी परवाह भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को और कार्यकर्ताओं को बिल्कुल भी नहीं थी। ऐसा में कहा जा सकता है कि आने वाले 2027 में जनता इनको किस प्रकार से वोट देगी जो खुद छवि को खराब करने में लगे हुए हैं।
    1
    स्लग खटीमा मुख्य चौराहे पर मुख्यमंत्री आगमन से पहले भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं द्वारा पूरी रोड की जाम, यात्रियों को भारी परेशानी एम्बुलेंस बहुत देर तक रुकी 

एंकर/ वीओ उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का खटीमा मुख्य चौराहा पर आगमन आज दिनांक 3 नवंबर सन 2026 को होने से कुछ देर पूर्व ही भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा रोड को जाम कर गया जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई मरीजों को ले जाने वाली एम्बुलेंस जाम में बहुत देर तक फैंसी रही। चंद मिनट के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य चौराहे पर अपने काफिले के साथ पहुंचे अफरातफरी का माहौल भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का देखने को मिला इन नेताओं को जनता की परेशानियों से कुछ लेना देना नहीं है, सिर्फ मुख्यमंत्री के सामने अपने नंबर बढ़ाने के लिए यह किस हद तक माहौल को खराब कर सकते हैं यह पु
पूरी रोड को जाम करने पर देखने को मिला है ग़ौरतलब है कि खटीमा के तेजतर्रार कर्मठ और ईमानदार सर्किल ऑफिसर नीरज सेमवाल और खटीमा बाजार पुलिस चौकी इंचार्ज भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को आधी रोड खाली करवाने में लगे रहे ताकि वे माननीय मुख्यमंत्री जी का स्वागत सत्कार करने के लिए आधी रोड पर खड़े रहकर स्वागत कर सके और जनता को भी परेशानी ना हो आवागमन सुचारू बना रहे लेकिन इसकी परवाह भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को और कार्यकर्ताओं को बिल्कुल भी नहीं थी। ऐसा में कहा जा सकता है कि आने वाले 2027 में जनता इनको किस प्रकार से वोट देगी जो खुद छवि को खराब करने में लगे हुए हैं।
    user_Ajay Gupta
    Ajay Gupta
    Photographer खटीमा, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.