Shuru
Apke Nagar Ki App…
भैंस चराने खेत गया किसान आकाशीय बिजली की चपेट में आया तेज गर्जना के साथ गिरी बिजली किसान की थम गई सांसें भैंस चराने खेत गया किसान आकाशीय बिजली की चपेट में आया तेज गर्जना के साथ गिरी बिजली किसान की थम गई सांसें
इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
भैंस चराने खेत गया किसान आकाशीय बिजली की चपेट में आया तेज गर्जना के साथ गिरी बिजली किसान की थम गई सांसें भैंस चराने खेत गया किसान आकाशीय बिजली की चपेट में आया तेज गर्जना के साथ गिरी बिजली किसान की थम गई सांसें
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- भैंस चराने खेत गया किसान आकाशीय बिजली की चपेट में आया तेज गर्जना के साथ गिरी बिजली किसान की थम गई सांसें भैंस चराने खेत गया किसान आकाशीय बिजली की चपेट में आया तेज गर्जना के साथ गिरी बिजली किसान की थम गई सांसें1
- केदारनाथ तीर्थ यात्री तीसरे दिन बंद 500 आदमी फैंस 5 राज्यों में बारिश का अलर्ट केदारनाथ तीर्थ यात्री तीसरे दिन बंद 500 आदमी फैंस 5 राजू में बारिश का अलर्ट1
- *हमीरपुर कोतवाली पुलिस पर अभद्रता का आरोप, सभासद प्रतिनिधि बउआ ठाकुर के समर्थन में उतरे लोग, निष्पक्ष जांच की मांग* *हमीरपुर (उ.प्र.)* - हमीरपुर कोतवाली पुलिस पर सभासद प्रतिनिधि एवं जनसेवक बउआ ठाकुर के साथ अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में रोष व्याप्त है। टीम बउआ ठाकुर हमीरपुर द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि पुलिस द्वारा जनप्रतिनिधि के साथ किया गया व्यवहार बेहद चिंताजनक और निंदनीय है। बयान में यह भी आरोप लगाया गया है कि एक रिक्शा चालक को किराया न देने और किराया मांगने पर उसके साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। टीम ने कहा, "पुलिस का दायित्व आमजन की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना है। वर्दी कानून की ताकत का प्रतीक है, लेकिन यह किसी भी व्यक्ति के सम्मान और अधिकारों से ऊपर नहीं हो सकती।" टीम बउआ ठाकुर ने पूरे मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कर दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। *क्या है मांग:* 1. मामले की निष्पक्ष जांच हो। 2. दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो। 3. आम नागरिकों और रिक्शा चालक जैसे गरीब वर्ग के सम्मान की सुरक्षा सुनिश्चित हो। फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया आना बाकी है। *रिपोर्ट - पत्रकार निर्दोष राजपूत, हमीरपुर* --1
- भोपाल ब्रेकिंग: Govt IToT हॉस्टल में फूड पॉइजनिंग से 20 छात्र अस्पताल में भर्ती, प्रबंधन पर एम्बुलेंस लौटाने का आरोप (साक्ष्य संलग्न) भोपाल ब्रेकिंग: Govt IToT हॉस्टल में फूड पॉइजनिंग से 20 छात्र अस्पताल में भर्ती, प्रबंधन पर एम्बुलेंस लौटाने का आरोप (साक्ष्य संलग्न) GOVT ITOT BOYS HOSTEL BHOPAL भोपाल ब्रेकिंग: Govt IToT भोपाल हॉस्टल में हाहाकार, दूषित खाने से 20 छात्र अस्पताल में भर्ती, प्रबंधन ने वापस लौटाई एम्बुलेंस!भोपाल, 15 सितंबर 2026गोविंदपुरा स्थित Govt IToT (Government Institute for Training of Trainers) भोपाल के बॉयज हॉस्टल में इस समय छात्रों की जान आफ़त में है। कॉलेज प्रशासन की घोर लापरवाही और हॉस्टल में चल रहे अवैध मेस घोटाले के कारण लगभग 20 छात्र गंभीर फूड पॉइजनिंग (Mass Food Poisoning) का शिकार हो गए हैं, जिन्हें आनन-फानन में निजी और सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कइयों की हालत बेहद नाज़ुक बनी हुई है। 🔴 बदनामी के डर से वापस लौटाई एम्बुलेंस, तड़पते रहे छात्रपीड़ित छात्रों का आरोप है कि रात में जब छात्रों की तबीयत बिगड़ी और एम्बुलेंस बुलाई गई, तो कॉलेज प्रबंधन ने अपनी बदनामी और घोटाले को छुपाने के लिए एम्बुलेंस को गेट से ही वापस लौटा दिया। प्रबंधन ने दावा किया कि वे खुद प्राइवेट में इलाज कराएंगे, लेकिन बाद में साफ़ मुकर गए। गंभीर रूप से बीमार छात्र बिना किसी स्ट्रेचर या मेडिकल सपोर्ट के, तड़पती हालत में खुद गाड़ियों का इंतज़ाम कर अस्पताल पहुँचे। इतने बड़े कैंपस में छात्रों के लिए कोई डॉक्टर या प्राथमिक उपचार (First Aid) तक की व्यवस्था नहीं है। 🔴 हॉस्टल में 'अवैध मेस घोटाला', वार्डन पर कमीशनखोरी का आरोपछात्रों ने सीधे तौर पर हॉस्टल वार्डन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। हॉस्टल में नियम के मुताबिक कोई आधिकारिक मेस नहीं है। वार्डन के दबाव में बाहर के किसी अनधिकृत वेंडर से घटिया और बासी खाना मंगवाया जाता है। इसी दूषित भोजन को खाने से लड़कों को उल्टियां और दस्त शुरू हो गए और देखते ही देखते 20 छात्र बीमार पड़ गए। 🔴 आए दिन light गुल, शौचालय के लिए 'बारिश का पानी' भरने को मजबूर छात्रहॉस्टल की दुर्दशा यहीं खत्म नहीं होती। छात्रों ने बताया कि हॉस्टल में आए दिन बिजली की समस्या रहती है और कोई पावर बैकअप (जनरेटर) नहीं है। पिछले 2 दिनों से हॉस्टल में न बिजली है और न पानी। छात्र शौचालय जाने और नहाने जैसी बुनियादी ज़रूरतों के लिए छतों से गिर रहे बारिश के पानी को बाल्टियों में भरने को मजबूर हैं। डिजिटल इंडिया के दौर में हॉस्टल में न तो वाई-फाई (Wi-Fi) है और न ही लाइब्रेरी चालू हालत में है। 🔴 सुरक्षा भी खतरे में: रात में शराब पीकर रहता है सिक्योरिटी गार्डछात्रों की सुरक्षा का आलम यह है कि रात की ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड भारी मात्रा में शराब पीकर ड्यूटी करता है। जब छात्र अपनी शिकायतें लेकर जाते हैं, तो वह लड़कों के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करता है। 🔴 छात्रों ने दी चेतावनी: "DGT दिल्ली और जिला प्रशासन तुरंत करे FIR"पीड़ित छात्रों ने केंद्रीय महानिदेशक (DGT दिल्ली) और भोपाल कलेक्टर को आधिकारिक शिकायत भेजकर मांग की है कि:इस जानलेवा लापरवाही के ज़िम्मेदार हॉस्टल वार्डन और कॉलेज मैनेजमेंट के खिलाफ तुरंत FIR दर्ज कर उन्हें सस्पेंड किया जाए।हॉस्टल में तुरंत डॉक्टर, स्थायी पावर बैकअप, साफ पानी और सरकारी मेस की व्यवस्था बहाल हो।छात्रों का कहना है कि यदि किसी भी साथी छात्र की जान को कुछ भी नुकसान पहुँचा, तो इसकी पूरी ज़िम्मेदारी कॉलेज प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन की होगी।📸 मीडिया बंधुओं के लिए नोट: बीमार छात्रों के अस्पताल के पर्चे, अस्पताल में भर्ती लड़कों के विज़ुअल्स, और हॉस्टल में बारिश का पानी भरते हुए छात्रों के वीडियो और फोटो साक्ष्य के रूप में संलग्न (Attached) हैं।4
- दुकानदार ने उधार सामान नहीं दिया तो दिखाया तमंचा, दो आरोपी गिरफ्तार दुकानदार ने उधार सामान नहीं दिया तो दिखाया तमंचा, दो आरोपी गिरफ्तार बांदा में दुकान पर उधार सामान देने से मना करना दो युवकों को भारी पड़ गया। आरोप है कि उधार सामान देने से इनकार करने पर दोनों ने तमंचा निकालकर दुकानदार को .... धमकी दी। शिकायत के बाद हरकत में आई कोतवाली नगर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामला थाना कोतवाली नगर क्षेत्र का है, जहां 14 सितंबर को सनी नाम के व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी कि दो लोगों ने दुकान पर उधार सामान देने से मना करने पर तमंचा दिखाकर .... धमकी दी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पंकज और सुखवीर नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर 315 बोर का एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने विधिक कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया।1
- एसडीएम ने खाद वितरण व्यवस्था का किया निरीक्षण ई-पॉश मशीन से मिलान में सही मिला खाद का स्टॉक, एसडीएम ने खाद वितरण व्यवस्था का किया निरीक्षण ई-पॉश मशीन से मिलान में सही मिला खाद का स्टॉक,1
- वर्मा तालाब में डूबने से चौदह वर्षीय किशोरी की मौत, तीजा पर्व पर नहाने गई थी #महोबा तीजा पर्व के अवसर पर तालाब में नहाने गई 14 वर्षीय किशोरी की गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार कबरई कस्बे के अंबेडकर नगर वार्ड निवासी विक्रम रैकवार की 14 वर्षीय पुत्री मानवी मंगलवार को अपनी दादी सरोज पत्नी संतोष रैकवार व अन्य परिजनों के साथ कस्बे में स्थित वर्मा तालाब में नहाने गई थी। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से मानवी गहरे पानी में चली गई और डूब गई। #ikvnews #mahobainsight Nitendra Jha4
- महोबा, महोबा, महोबा में पैरोल पर आए उम्रकैदी ने पत्नी को त्रिशूल से गोदकर मार डाला। इससे पत्नी खून में लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। * * अवगत कराना है कि थाना कुलपहाड़ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रागौलिया बुजुर्ग में आज दिनांक 14.09.2026 को पीआरवी के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी की हत्या कर दी गई है। उक्त सूचना पर स्थानीय पुलिस टीम एवं जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया। फील्ड यूनिट टीम द्वारा घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्यों का संकलन किया गया है। * प्रथम दृष्टया प्राप्त तथ्यों के अनुसार कल्लन रैकवार नामक व्यक्ति, जो जनपद सतना के जेल में निरुद्ध था तथा जनपद नौगांव में उसके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत है, पैरोल पर बाहर आया हुआ था। अभियुक्त को अपनी पत्नी द्वारा जहरीला पदार्थ खिलाए जाने का शक था, जिसके चलते उसके द्वारा अपनी पत्नी की हत्या की गई। * सूचना प्राप्त होने के उपरान्त अभियुक्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रकरण में अभियोग पंजीकृत कराया जा चुका है। शव के संबंध में नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। ** उपरोक्त प्रकरण के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक महोबा श्रीमती वन्दना सिंह द्वारा दी गयी बाइट।👆*1