Shuru
Apke Nagar Ki App…
तुलसीपुर में स्टंटबाज़ युवक गिरफ्तार, बाइक सीज
Rahul Ratna
तुलसीपुर में स्टंटबाज़ युवक गिरफ्तार, बाइक सीज
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- तुलसीपुर में स्टंटबाज़ युवक गिरफ्तार, बाइक सीज1
- Post by Ramniwas Tiwari1
- ईद के मौके पर जनपद वासियों से पुलिस अधीक्षक गोंडा की अपील ।1
- सुरक्षा और जनसहायता को मिलेगा नया आयाम— श्रावस्ती पुलिस के डायल 112 बेड़े में शामिल हुईं 07 नई पीआरवी स्कॉर्पियो वाहन पुलिस अधीक्षक द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना* सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने तथा आमजन को त्वरित पुलिस सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जनपद श्रावस्ती को 07 नवीन पीआरवी स्कॉर्पियो वाहन आवंटित किए गए हैं। इन वाहनों का लक्ष्य न केवल सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस गश्त को मजबूत करना है, बल्कि किसी भी आपात स्थिति में आम नागरिकों तक तुरंत और प्रभावी सहायता पहुंचाना भी है। आज दिनांक 21.03.2026 को पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी एवं अपर पुलिस अधीक्षक (नोडल-112) मुकेश चंद्र उत्तम द्वारा इन 07 पीआरवी स्कॉर्पियो वाहनों को पुलिस लाइन भिनगा* से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। नवीन पीआरवी वाहन *जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में सतर्क निगरानी एवं नागरिकों को त्वरित सहायता* प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित किए जाएंगे। ये वाहन *जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम, वायरलेस संचार व्यवस्था, बॉडी वॉर्न कैमरा, मोबाइल डाटा टर्मिनल (MDT) तथा सीयूजी मोबाइल फोन* जैसी *अत्याधुनिक तकनीकों* से सुसज्जित हैं, जिससे पुलिस बल की प्रतिक्रिया क्षमता, पारदर्शिता एवं जनविश्वास में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। साथ ही इन वाहनों में *मेडिकल किट* और अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरण भी उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे सड़क दुर्घटना, प्राकृतिक आपदा या किसी भी आकस्मिक स्थिति में पुलिसकर्मी आमजन को तुरंत प्राथमिक उपचार एवं आवश्यक सहयोग प्रदान कर सक़े1
- पुलिस अधीक्षक नें महिला सशक्तिकरण हेतु आयोजित जागरूकता बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी श्रावस्ती!उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे ”मिशन शक्ति अभियान -5 के द्वितीय चरण’’ के तहत पुलिस विभाग द्वारा आज महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सुनिश्चित करने के लिए एक भव्य जागरूकता बाइक रैली का आयोजन किया गया।रैली को पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने पुलिस लाइन भिनगा परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली पुलिस लाइन से शुरू होकर भिनगा नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरी और समाज के हर वर्ग तक नारी सशक्तिकरण का संदेश पहुँचाने का माध्यम बनी। रैली में समस्त थानों मिशन शक्ति केन्द्र की महिला पुलिस कर्मियों व अन्य पुलिस कर्मियों ने प्रतिभाग जिनके हाथों में ’सशक्त नारी, समृद्ध नारी’, ’बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’, ’नारी का सम्मान, देश का मान’, ’हमारा संकल्प, नारी सुरक्षा’ जैसे नारे लिखी तख्तियां पकड़ी हुई थी। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने कहा कि पुलिस विभाग महिलाओं और बालिकाओं के प्रति होने वाले अपराधों को लेकर अत्यंत गंभीर है और उनकी सेवा में सदैव तत्पर है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करें। उन्होंने वूमेन पावर लाइन 1090, इमरजेंसी सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, 1930, 181, 102, 108, 101 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी और इनका उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। अभियान के अंतर्गत जनपद के सभी थानों पर मिशन शक्ति केन्द्र स्थापित हैं। इन केन्द्रों पर योग्य महिला उप निरीक्षक, महिला मुख्य आरक्षी एवं महिला आरक्षी की नियुक्ति हैं, जो महिला की समस्यों की सुनवाई एवं त्वरित निस्तारण हेतु समर्पित भाव से कार्य कर रही हैं। पीड़िता को सम्मानजनक व्यवहार व त्वरित विधिक सहायता उपलब्ध कराना इन केन्द्रों का प्रमुख उद्देश्य है। पुलिस अधीक्षक ने यह भी स्पष्ट किया कि महिला बीट अधिकारी, एंटी रोमियो टीम एवं महिला सुरक्षा विशेष दल निरंतर गाँवों, कस्बों, बाजारों, बस स्टैंड, स्कूल-कॉलेज व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाकर चौपाल, संवाद व जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इन अभियानों के माध्यम से महिला एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास और सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। द्वितीय फेज के दौरान साइबर सुरक्षा जागरूकता पर भी विशेष बल दिया जाएगा। महिलाओं व बालिकाओं को सोशल मीडिया के सुरक्षित प्रयोग, ऑनलाइन फ्रॉड व साइबर अपराध से बचाव के संबंध में प्रशिक्षित किया जाएगा।जनपद श्रावस्ती में मिशन शक्ति-5 के द्वितीय चरण के तहत आगामी दिनों में निरंतर जन-जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक, संवाद गोष्ठियाँ एवं विशेष अभियान आयोजित किए जाएंगे। इन प्रयासों से निश्चित ही महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में ठोस परिणाम सामने आएंगे और जनपद श्रावस्ती नारी गरिमा व स्वाभिमान का प्रतीक बनेगा। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चन्द्र उत्तम, पुलिस क्षेत्राधिकारी इकौना भरत पासवान, क्षेत्राधिकारी अपराध आलोक कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी व भारी संख्या में महिला पुलिस कर्मी व अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।1
- Post by Fakhre Alam Alam1
- हरियाणा में 6 साल में 18000 लोगों की हार्ट अटैक से मौत... सरकार ने विधानसभा में किया खुलासा हरियाणा विधानसभा में खुलासा किया गया1
- बलरामपुर में भाईचारे के साथ मनाई गई ईद, प्रशासन रहा अलर्ट1