logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नगला खुशाली में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या जसवंतनगर के नगला खुशाली में 27 वर्षीय शकुंतला देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह अपने पीछे दो मासूम बच्चे सनाया कुमारी और बिराज को छोड़ गई हैं। बताया गया कि शकुंतला की शादी करीब 6 वर्ष पहले विजय कुमार (वाहन चालक) से हुई थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

2 hrs ago
user_M. Janib -Jaswant Nagar
M. Janib -Jaswant Nagar
पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

नगला खुशाली में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या जसवंतनगर के नगला खुशाली में 27 वर्षीय शकुंतला देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह अपने पीछे दो मासूम बच्चे सनाया कुमारी और बिराज को छोड़ गई हैं। बताया गया कि शकुंतला की शादी करीब 6 वर्ष पहले विजय कुमार (वाहन चालक) से हुई थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Rohit Kumar
    3
    Post by Rohit Kumar
    user_Rohit Kumar
    Rohit Kumar
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • इटावा। पुलिस द्वारा फौजी ढाबा पर लूट/मारपीट की घटना का सफल अनावरण करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। जसवन्तनगर के गांव भिखन निवासी पीड़ित राजीव कुमार पुत्र स्व० कामता प्रसाद ने तहरीर बताया 10 मार्च रात्रि लगभग 9 बजे जब वह अपने फौजी ढाबा (आगरा-कानपुर हाईवे मलाजनी) पर मौजूद थे, उसी समय चार व्यक्ति ढाबे पर आये और खाना पैक करने को कहा। जब उनसे खाने का पैसा माँगा गया तो उन्होंने तलवार, फरसा व लोहे की रॉड निकालकर वादी व होटल कर्मचारियों पर हमला कर दिया तथा ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने गद्दी से नगदी व एक मोबाइल फोन (वीवो) छीन लिया तथा वादी की लाइसेंसी रायफल व कारतूस छीनकर स्कार्पियो कार से भाग गये। पीछा करने पर अभियुक्तों द्वारा वादी को जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। तभी पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत कुरसैना पर चैकिंग की जा रही थी । इसी दौरान आपराधिक अभिसूचना प्राप्त हुई कि फौजी ढाबा पर मारपीट व लूट की घटना कारित करने वाले व्यक्ति स्कार्पियो गाड़ी के साथ जौनई फार्म के पास खड़े हैं। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर हाइवे किनारे जौनई फार्म के पास से चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों से पुलिस टीम द्वारा पूछताछ की गयी तो अभियुक्तों ने बताया कि वह लोग पटना साहिब गुरुद्वारा से दर्शन कर वापस अपने घर लुधियाना जा रहे थे। रास्ते में इटावा के पास एक ढाबे पर खाना खाने के लिए रुके थे। खाना व पैसे को लेकर ढाबा मालिक से विवाद हो गया, जिस पर गुस्से में आकर उन्होंने मारपीट की। इसी दौरान ढाबा मालिक की लाइसेंसी रायफल छीन ली, एक व्यक्ति द्वारा वीडियो बनाने पर उसका मोबाइल फोन छीन लिया तथा ढाबे की गोलक से लगभग 16 हजार रुपये निकाल लिये। पहचान छुपाने के उद्देश्य से सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिया। भागते समय उन्होंने रायफल से एक फायर किया तथा बाद में रायफल को हाइवे किनारे फेंक दिया, जिसकी बरामदगी हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास किये जा रहे हैं। पकड़े गए अभियुक्तों में हरप्रीत सिंह पुत्र गुरुनाम सिंह निवासी गली नंबर 8 गोविन्द नगर और प्रीत सिंह पुत्र सुखवेन्द्र सिंह निवासी मढै की चक्की व जगदीप सिंह पुत्र सरदार सेवक सिंह निवासी गली नंबर 4 शिमलापुरी थाना शिमलापुरी जनपद लुधियाना (पंजाब) तथा हरजिंदर सिंह पुत्र सरदार संतराम सिंह निवासी इस्लामगंज कुष्ठ आश्रम थाना दो नंबर डिवीजन जनपद लुधियाना । इनके पास से बरामदगी में 16 हजार रुपये,एक क्षतिग्रस्त मोबाइल फोन वीवो कम्पनी का, कुल्हाड़ी, जिन्दा कारतूस , और कार महिन्द्रा स्कार्पियो भी बरामद की गई।
    2
    इटावा। पुलिस द्वारा फौजी ढाबा पर लूट/मारपीट की घटना का सफल अनावरण करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। जसवन्तनगर के गांव भिखन निवासी पीड़ित राजीव कुमार पुत्र स्व० कामता प्रसाद ने तहरीर बताया 10 मार्च रात्रि लगभग 9 बजे जब वह अपने फौजी ढाबा (आगरा-कानपुर हाईवे मलाजनी) पर मौजूद थे, उसी समय चार व्यक्ति ढाबे पर आये और खाना पैक करने को कहा। जब उनसे खाने का पैसा माँगा गया तो उन्होंने तलवार, फरसा व लोहे की रॉड निकालकर वादी व होटल कर्मचारियों पर हमला कर दिया तथा ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने गद्दी से नगदी व एक मोबाइल फोन (वीवो) छीन लिया तथा वादी की लाइसेंसी रायफल व कारतूस छीनकर स्कार्पियो कार से भाग गये। पीछा करने पर अभियुक्तों द्वारा वादी को जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। तभी पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत कुरसैना पर चैकिंग की जा रही थी । इसी दौरान आपराधिक अभिसूचना प्राप्त हुई कि फौजी ढाबा पर मारपीट व लूट की घटना कारित करने वाले व्यक्ति स्कार्पियो गाड़ी के साथ जौनई फार्म के पास खड़े हैं। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर हाइवे किनारे जौनई फार्म के पास से चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों से पुलिस टीम द्वारा पूछताछ की गयी तो अभियुक्तों ने बताया कि वह लोग पटना साहिब गुरुद्वारा से दर्शन कर वापस अपने घर लुधियाना जा रहे थे। रास्ते में इटावा के पास एक ढाबे पर खाना खाने के लिए रुके थे। खाना व पैसे को लेकर ढाबा मालिक से विवाद हो गया, जिस पर गुस्से में आकर उन्होंने मारपीट की। इसी दौरान ढाबा मालिक की लाइसेंसी रायफल छीन ली, एक व्यक्ति द्वारा वीडियो बनाने पर उसका मोबाइल फोन छीन लिया तथा ढाबे की गोलक से लगभग 16 हजार रुपये निकाल लिये। पहचान छुपाने के उद्देश्य से सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिया। भागते समय उन्होंने रायफल से एक फायर किया तथा बाद में रायफल को हाइवे किनारे फेंक दिया, जिसकी बरामदगी हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास किये जा रहे हैं। पकड़े गए अभियुक्तों में हरप्रीत सिंह पुत्र गुरुनाम सिंह निवासी गली नंबर 8 गोविन्द नगर और प्रीत सिंह पुत्र सुखवेन्द्र सिंह निवासी मढै की चक्की व जगदीप सिंह पुत्र सरदार सेवक सिंह निवासी गली नंबर 4 शिमलापुरी थाना शिमलापुरी जनपद लुधियाना (पंजाब) तथा हरजिंदर सिंह पुत्र सरदार संतराम सिंह निवासी इस्लामगंज कुष्ठ आश्रम थाना दो नंबर डिवीजन जनपद लुधियाना । इनके पास से बरामदगी में 16 हजार रुपये,एक क्षतिग्रस्त मोबाइल फोन वीवो कम्पनी का, कुल्हाड़ी, जिन्दा कारतूस , और कार महिन्द्रा स्कार्पियो भी बरामद की गई।
    user_Sanjeev rajput Reporter etawah
    Sanjeev rajput Reporter etawah
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • PJP ने शुरू किया सदस्यता अभियान शुरू चुनाव की तैयारी शुरू
    1
    PJP ने शुरू किया सदस्यता अभियान शुरू 
चुनाव की तैयारी शुरू
    user_इटावा एक्सप्रेस etawah express
    इटावा एक्सप्रेस etawah express
    पत्रकार Etawah, Uttar Pradesh•
    23 hrs ago
  • इटावा:पांच महीने से गैरहाजिर शिक्षक राजेंद्र दीक्षित पर बीएसए नहीं कर रहे कोई कार्यवाही, ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी शिक्षक पर नहीं हो रही कार्यवाही, शिक्षक के विद्यालय न आने पर छात्र छात्राओं की पढ़ाई हो रही प्रभावित, ग्रामीणों ने कई बार बीएसए और आईजीआरएस पोर्टल पर की शिकायत, चकरनगर ब्लॉक के कुंवरपुर कुर्छा के उच्च प्राथमिक विद्यालय का मामला।
    2
    इटावा:पांच महीने से गैरहाजिर शिक्षक राजेंद्र दीक्षित पर बीएसए नहीं कर रहे कोई कार्यवाही,
ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी शिक्षक पर नहीं हो रही कार्यवाही,
शिक्षक के विद्यालय न आने पर छात्र छात्राओं की पढ़ाई हो रही प्रभावित,
ग्रामीणों ने कई बार बीएसए और आईजीआरएस पोर्टल पर की शिकायत,
चकरनगर ब्लॉक के कुंवरपुर कुर्छा के उच्च प्राथमिक विद्यालय का मामला।
    user_Rohit Singh Chauhan
    Rohit Singh Chauhan
    Court reporter इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • करहल लखनऊ एक्सप्रेसवे के 92 माइलस्टोन टोल प्लाजा पर लगी भीषण आग आग लगने से लाइट केबिल जली, टोल नंबर 6 से करहल से लखनऊ जाने वाले वाहनों के लिए टोल बंद कर दिया गया है। मैनपुरी की तरफ से आने वाले वाहनों का टोल जो लखनऊ जाता है वह खुला है।
    1
    करहल लखनऊ एक्सप्रेसवे के 92 माइलस्टोन टोल प्लाजा पर लगी भीषण आग
आग लगने से लाइट केबिल जली, टोल नंबर 6 से करहल से लखनऊ जाने वाले वाहनों के लिए टोल बंद कर दिया गया है। मैनपुरी की तरफ से आने वाले वाहनों का टोल जो लखनऊ जाता है वह खुला है।
    user_अंकित कुमार पत्रकार
    अंकित कुमार पत्रकार
    Karhal, Mainpuri•
    23 hrs ago
  • Post by Maharaj Singh
    1
    Post by Maharaj Singh
    user_Maharaj Singh
    Maharaj Singh
    Farmer Sirsaganj, Firozabad•
    3 hrs ago
  • जसवंतनगर। कस्बे के बस स्टैंड के पास पलका बाजार के सामने तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे सैफई पीजीआई रेफर कर दिया गया। बताया गया है कि शनिवार सुबह मोहम्मद वसीम पुत्र अनार खां निवासी मोहल्ला लोहा मंडी, जसवंतनगर उक्त स्थान पर खड़े थे। इसी दौरान बस स्टैंड चौराहे की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे एक बाइक सवार युवक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल वसीम को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें सैफई पीजीआई रेफर कर दिया। फिलहाल सैफई पीजीआई में उनका उपचार जारी है।
    1
    जसवंतनगर। कस्बे के बस स्टैंड के पास पलका बाजार के सामने तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे सैफई पीजीआई रेफर कर दिया गया।
बताया गया है कि शनिवार सुबह मोहम्मद वसीम पुत्र अनार खां निवासी मोहल्ला लोहा मंडी, जसवंतनगर उक्त स्थान पर खड़े थे। इसी दौरान बस स्टैंड चौराहे की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे एक बाइक सवार युवक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल वसीम को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें सैफई पीजीआई रेफर कर दिया।
फिलहाल सैफई पीजीआई में उनका उपचार जारी है।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • करहल लखनऊ एक्सप्रेसवे के 92 माइलस्टोन टोल प्लाजा पर लगी भीषण आग आग लगने से लाइट केबिल जली, टोल नंबर 6 से करहल से लखनऊ जाने वाले वाहनों के लिए टोल बंद कर दिया गया है। मैनपुरी की तरफ से आने वाले वाहनों का टोल जो लखनऊ जाता है वह खुला है।
    1
    करहल लखनऊ एक्सप्रेसवे के 92 माइलस्टोन टोल प्लाजा पर लगी भीषण आग
आग लगने से लाइट केबिल जली, टोल नंबर 6 से करहल से लखनऊ जाने वाले वाहनों के लिए टोल बंद कर दिया गया है। मैनपुरी की तरफ से आने वाले वाहनों का टोल जो लखनऊ जाता है वह खुला है।
    user_अंकित कुमार पत्रकार
    अंकित कुमार पत्रकार
    Karhal, Mainpuri•
    23 hrs ago
  • भिंड पूर्व सदर विधायक संजीव सिंह कुशवाह ने आगामी 16 मार्च NH 719 को फोर लेन बनाने की मांग के लिए होने वाले महा आंदोलन के समर्थन में ज़िलें वासियों से की अपील
    1
    भिंड पूर्व सदर विधायक संजीव सिंह कुशवाह ने आगामी 16 मार्च NH 719 को फोर लेन बनाने की मांग के लिए होने वाले महा आंदोलन के समर्थन में ज़िलें वासियों से की अपील
    user_कृष्ण कांत शर्मा
    कृष्ण कांत शर्मा
    Media company भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    9 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.