logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक गंभीर घायल, सैफई पीजीआई रेफर जसवंतनगर। कस्बे के बस स्टैंड के पास पलका बाजार के सामने तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे सैफई पीजीआई रेफर कर दिया गया। बताया गया है कि शनिवार सुबह मोहम्मद वसीम पुत्र अनार खां निवासी मोहल्ला लोहा मंडी, जसवंतनगर उक्त स्थान पर खड़े थे। इसी दौरान बस स्टैंड चौराहे की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे एक बाइक सवार युवक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल वसीम को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें सैफई पीजीआई रेफर कर दिया। फिलहाल सैफई पीजीआई में उनका उपचार जारी है।

2 hrs ago
user_M. Janib -Jaswant Nagar
M. Janib -Jaswant Nagar
पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक गंभीर घायल, सैफई पीजीआई रेफर जसवंतनगर। कस्बे के बस स्टैंड के पास पलका बाजार के सामने तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे सैफई पीजीआई रेफर कर दिया गया। बताया गया है कि शनिवार सुबह मोहम्मद वसीम पुत्र अनार खां निवासी मोहल्ला लोहा मंडी, जसवंतनगर उक्त स्थान पर खड़े थे। इसी दौरान बस स्टैंड चौराहे की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे एक बाइक सवार युवक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल वसीम को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें सैफई पीजीआई रेफर कर दिया। फिलहाल सैफई पीजीआई में उनका उपचार जारी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जसवंतनगर। थाना क्षेत्र के ग्राम भावलपुर में गाली-गलौज के बाद एक युवक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर दो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्राम भावलपुर निवासी संदीप पुत्र स्वर्गीय छोटेलाल शंखवार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 13 मार्च की रात करीब 9:30 बजे गांव के ही दो लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी, जिससे उसे चोटें आई हैं। पीड़ित का आरोप है कि घटना को गांव के कई लोगों ने देखा है। साथ ही आरोपियों ने रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़ित ने पुलिस से दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। फोटो: थाने में तहरीर देने पहुंचा पीड़ित घायल संदीप।
    1
    जसवंतनगर। थाना क्षेत्र के ग्राम भावलपुर में गाली-गलौज के बाद एक युवक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर दो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम भावलपुर निवासी संदीप पुत्र स्वर्गीय छोटेलाल शंखवार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 13 मार्च की रात करीब 9:30 बजे गांव के ही दो लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी, जिससे उसे चोटें आई हैं।
पीड़ित का आरोप है कि घटना को गांव के कई लोगों ने देखा है। साथ ही आरोपियों ने रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़ित ने पुलिस से दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
फोटो: थाने में तहरीर देने पहुंचा पीड़ित घायल संदीप।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • इटावा निवासी कन्हैया दुबे ने चैनई में इटावा का नाम रोशन किया इटावा वासियों में खुशी की लहर
    1
    इटावा निवासी कन्हैया दुबे ने चैनई में इटावा का नाम रोशन किया 
इटावा वासियों में खुशी की लहर
    user_इटावा एक्सप्रेस etawah express
    इटावा एक्सप्रेस etawah express
    पत्रकार Etawah, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • *इटावा* - दबंगों ने पहले कार से बाइक को मारी टक्कर, फिर दौड़ाकर पीटा पूरी घटना पेट्रोल पंप के CCTV में हुई कैद
    1
    *इटावा* - दबंगों ने पहले कार से बाइक को मारी टक्कर, फिर दौड़ाकर पीटा
पूरी घटना पेट्रोल पंप के CCTV में हुई कैद
    user_नव भारत संवाद
    नव भारत संवाद
    Voice of people इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • करहल में विकास के दावों की निकली हवा: घुटनों तक पानी में डूबी ‘टेलर वाली गली’, जनता बेहाल करहल। नगर पंचायत करहल में विकास की दावों की हकीकत अब सड़कों पर तैरती नजर आ रही है। चेयरमैन अब्दुल नईम के 'चमकते करहल' के दावों की पोल उस वक्त खुल गई, जब कस्बे की प्रमुख टेलर वाली गली जलभराव के कारण तालाब में तब्दील हो गई। *नरक बनी जिंदगी, प्रशासन मौन* हालात इतने बदतर हैं कि गली में घुटनों तक गंदा पानी भरा हुआ है। यह स्थिति किसी आपदा की नहीं, बल्कि बदहाल ड्रेनेज सिस्टम और नगर पंचायत की लापरवाही की देन है। स्थानीय दुकानदारों और निवासियों का कहना है कि जलभराव की वजह से उनका व्यापार तो ठप है ही, घर से निकलना भी दूभर हो गया है। नौनिहालों और आम जनमानस पर आफत सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों और राहगीरों को हो रही है। हाथों में जूते-चप्पल लेकर गंदे पानी के बीच से गुजरते बच्चों की तस्वीरें चेयरमैन के विकास कार्यों पर कड़े सवालिया निशान खड़ा कर रही हैं। *बीमारियों का डर:* जमा हुए इस गंदे पानी से संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। राहगीर परेशान: बुजुर्गों और महिलाओं के लिए इस गली से गुजरना किसी चुनौती से कम नहीं है। *जनता का सवाल:* कहाँ गया बजट? स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे करने वाले चेयरमैन अब जनता की सुध लेने को तैयार नहीं हैं। क्या विकास केवल कागजों तक सीमित है? आखिर कब तक करहल की जनता इस नारकीय स्थिति में रहने को मजबूर रहेगी? "चेयरमैन साहब, कागजी विकास से बाहर निकलकर जरा टेलर वाली गली का हाल देखिए, यहाँ की जनता अब बदलाव नहीं, समाधान चाहती है।"
    2
    करहल में विकास के दावों की निकली हवा: घुटनों तक पानी में डूबी ‘टेलर वाली गली’, जनता बेहाल
करहल। नगर पंचायत करहल में विकास की दावों की हकीकत अब सड़कों पर तैरती नजर आ रही है। चेयरमैन अब्दुल नईम के 'चमकते करहल' के दावों की पोल उस वक्त खुल गई, जब कस्बे की प्रमुख टेलर वाली गली जलभराव के कारण तालाब में तब्दील हो गई।
*नरक बनी जिंदगी, प्रशासन मौन*
हालात इतने बदतर हैं कि गली में घुटनों तक गंदा पानी भरा हुआ है। यह स्थिति किसी आपदा की नहीं, बल्कि बदहाल ड्रेनेज सिस्टम और नगर पंचायत की लापरवाही की देन है। स्थानीय दुकानदारों और निवासियों का कहना है कि जलभराव की वजह से उनका व्यापार तो ठप है ही, घर से निकलना भी दूभर हो गया है।
नौनिहालों और आम जनमानस पर आफत
सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों और राहगीरों को हो रही है। हाथों में जूते-चप्पल लेकर गंदे पानी के बीच से गुजरते बच्चों की तस्वीरें चेयरमैन के विकास कार्यों पर कड़े सवालिया निशान खड़ा कर रही हैं।
*बीमारियों का डर:* जमा हुए इस गंदे पानी से संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है।
राहगीर परेशान: बुजुर्गों और महिलाओं के लिए इस गली से गुजरना किसी चुनौती से कम नहीं है।
*जनता का सवाल:*
कहाँ गया बजट?
स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे करने वाले चेयरमैन अब जनता की सुध लेने को तैयार नहीं हैं। क्या विकास केवल कागजों तक सीमित है? आखिर कब तक करहल की जनता इस नारकीय स्थिति में रहने को मजबूर रहेगी?
"चेयरमैन साहब, कागजी विकास से बाहर निकलकर जरा टेलर वाली गली का हाल देखिए, यहाँ की जनता अब बदलाव नहीं, समाधान चाहती है।"
    user_अंकित कुमार पत्रकार
    अंकित कुमार पत्रकार
    Karhal, Mainpuri•
    5 hrs ago
  • jay mata rani 👑🙏🚩 devy darvar me Nirman karye ho raha h agar koe is karye me madad karna chahta to madad kar sakta h jay maa 👑 kali 🙏🚩
    1
    jay mata rani 👑🙏🚩 
devy darvar me Nirman karye ho raha h agar koe is karye me madad karna chahta to madad kar sakta h 
jay maa 👑 kali 🙏🚩
    user_Sumit Rajput
    Sumit Rajput
    Farmer इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • इटावा में आरबीएस पब्लिक स्कूल में हुआ एनुअल डे का फंक्शन बच्चों ने डांस कर दिखाई अपनी प्रतिभा।
    1
    इटावा में आरबीएस पब्लिक स्कूल में हुआ एनुअल डे का फंक्शन बच्चों ने डांस कर दिखाई अपनी प्रतिभा।
    user_Rohit Singh Chauhan
    Rohit Singh Chauhan
    Court reporter इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Rohit Kumar
    1
    Post by Rohit Kumar
    user_Rohit Kumar
    Rohit Kumar
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • जसवंतनगर के नगला खुशाली में 27 वर्षीय शकुंतला देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह अपने पीछे दो मासूम बच्चे सनाया कुमारी और बिराज को छोड़ गई हैं। बताया गया कि शकुंतला की शादी करीब 6 वर्ष पहले विजय कुमार (वाहन चालक) से हुई थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    1
    जसवंतनगर के नगला खुशाली में 27 वर्षीय शकुंतला देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह अपने पीछे दो मासूम बच्चे सनाया कुमारी और बिराज को छोड़ गई हैं। बताया गया कि शकुंतला की शादी करीब 6 वर्ष पहले विजय कुमार (वाहन चालक) से हुई थी।
घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.