logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हरदोई में दर्दनाक घटना: बेटे ने फांसी लगाई, सदमे में मां ने तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान हरदोई में दर्दनाक घटना: बेटे ने फांसी लगाई, सदमे में मां ने तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान हरदोई। कोतवाली देहात क्षेत्र में मंगलवार को एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। अज्ञात कारणों से एक 17 वर्षीय किशोर ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बेटे की मौत का पता चलते ही सदमे में उसकी मां ने घर की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, पिहानी चुंगी स्थित नायरा पेट्रोल पंप के सामने रहने वाले हिमांशु गुप्ता (17 वर्ष) पुत्र राम प्रकाश गुप्ता ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलते ही उसकी मां गीता गुप्ता (45 वर्ष) पत्नी राम प्रकाश गुप्ता गहरे सदमे में आ गईं और घर की तीसरी मंजिल से कूद गईं। घटना के बाद परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। आत्महत्या के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। रिपोर्टर : कृष्ण मोहन बाजपेई

9 hrs ago
user_Babu Bajpai
Babu Bajpai
Newspaper publisher शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago

हरदोई में दर्दनाक घटना: बेटे ने फांसी लगाई, सदमे में मां ने तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान हरदोई में दर्दनाक घटना: बेटे ने फांसी लगाई, सदमे में मां ने तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान हरदोई। कोतवाली देहात क्षेत्र में मंगलवार को एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। अज्ञात कारणों से एक 17 वर्षीय किशोर ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बेटे की मौत का पता चलते ही सदमे में उसकी मां ने घर की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, पिहानी चुंगी स्थित नायरा पेट्रोल पंप के सामने रहने वाले हिमांशु गुप्ता (17 वर्ष) पुत्र राम प्रकाश गुप्ता ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलते ही उसकी मां गीता गुप्ता (45 वर्ष) पत्नी राम प्रकाश गुप्ता गहरे सदमे में आ गईं और घर की तीसरी मंजिल से कूद गईं। घटना के बाद परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। आत्महत्या के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। रिपोर्टर : कृष्ण मोहन बाजपेई

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ##स्कूल वैन का इंतजार कर रहे 14 वर्षीय छात्र अंश की तेज रफ्तार पिकअप ने छीनी जिंदगी,इकलौते बेटे की मौत से परिवार में पसरा मातम ##शाहजहाँपुर। हथौड़ा रेती रोड स्थित संजय सरस्वती स्कूल के कक्षा 9 के छात्र अंश त्रिवेदी (14) की सड़क दुर्घटना में मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि अंश त्रिवेदी, स्वर्गीय राजेश त्रिवेदी का इकलौता पुत्र था और स्कूल की छुट्टी के बाद सड़क किनारे अपनी स्कूल वैन का इंतजार कर रहा था। ##इसी दौरान तेज रफ्तार मिल्क पिकअप ने अंश को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अंश गंभीर रूप से घायल होकर दूर जा गिरा। मौके पर आनन फानन में विद्यालय के आचार्य बन्धुओ ने तत्काल उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ##हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां सीता त्रिवेदी का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि कुछ वर्ष पहले अंश के पिता का भी निधन हो चुका था। पिता की मौत के बाद मां अपने इकलौते बेटे के सहारे जीवन बिता रही थीं, लेकिन इस हादसे ने उनसे वह सहारा भी छीन लिया। अंश की असमय मौत से परिजनों, रिश्तेदारों और स्कूल परिवार में गहरा शोक व्याप्त है। ##उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना में शामिल पिकअप वाहन को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। संजय कुमार सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज Sanjay kumar Saraswati Vidya Mandir inter College Shahjahanpur @highlight
    4
    ##स्कूल वैन का इंतजार कर रहे 14 वर्षीय छात्र अंश की तेज रफ्तार पिकअप ने छीनी जिंदगी,इकलौते बेटे की मौत से परिवार में पसरा मातम

##शाहजहाँपुर। हथौड़ा रेती रोड स्थित संजय सरस्वती स्कूल के कक्षा 9 के छात्र अंश त्रिवेदी (14) की सड़क दुर्घटना में मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि अंश त्रिवेदी, स्वर्गीय राजेश त्रिवेदी का इकलौता पुत्र था और स्कूल की छुट्टी के बाद सड़क किनारे अपनी स्कूल वैन का इंतजार कर रहा था।
##इसी दौरान तेज रफ्तार मिल्क पिकअप ने अंश को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अंश गंभीर रूप से घायल होकर दूर जा गिरा। मौके पर आनन फानन में विद्यालय के आचार्य बन्धुओ ने तत्काल उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
##हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां सीता त्रिवेदी का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि कुछ वर्ष पहले अंश के पिता का भी निधन हो चुका था। पिता की मौत के बाद मां अपने इकलौते बेटे के सहारे जीवन बिता रही थीं, लेकिन इस हादसे ने उनसे वह सहारा भी छीन लिया। अंश की असमय मौत से परिजनों, रिश्तेदारों और स्कूल परिवार में गहरा शोक व्याप्त है।
##उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना में शामिल पिकअप वाहन को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

संजय कुमार सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज 
Sanjay kumar Saraswati Vidya Mandir inter College Shahjahanpur  
@highlight
    user_ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    Photographer शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • तेल फैक्ट्री का शटर तोड़कर बाइक चुराने वाला 24 घंटे के भीतर दबोचा, रोजा पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल समेत आरोपी को किया गिरफ्तार शाहजहाँपुर। रोजा थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए आरोपी को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रोजा के नेतृत्व में अपराधियों की गिरफ्तारी एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान यह सफलता मिली। पुलिस के अनुसार, 28 जुलाई 2026 को देवेन्द्र कुमार निवासी ग्राम लालपुर उर्फ महमूदापुर, थाना सिधौली ने तहरीर देकर बताया कि मोहम्मदी रोड स्थित उनकी तेल फैक्ट्री का शटर तोड़कर अज्ञात चोर उनकी मोटरसाइकिल (UP27BJ6409) चोरी कर ले गए। शिकायत के आधार पर थाना रोजा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अटसलिया पुल के पास घेराबंदी कर अखिलेश पुत्र रामपाल, निवासी ग्राम हथौड़ा बुजुर्ग, थाना रोजा को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी 28 जुलाई को शाम करीब 4:01 बजे की गई। पूछताछ और बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में आवश्यक धाराएं बढ़ाते हुए आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पहले भी मारपीट, गाली-गलौज तथा आईटी एक्ट से जुड़े मुकदमे दर्ज हैं। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उमेश कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक अभिषेक, हेड कांस्टेबल अरविन्द कुमार तथा कांस्टेबल सावन मलिक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    1
    तेल फैक्ट्री का शटर तोड़कर बाइक चुराने वाला 24 घंटे के भीतर दबोचा, रोजा पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल समेत आरोपी को किया गिरफ्तार

शाहजहाँपुर। रोजा थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए आरोपी को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रोजा के नेतृत्व में अपराधियों की गिरफ्तारी एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान यह सफलता मिली।
पुलिस के अनुसार, 28 जुलाई 2026 को देवेन्द्र कुमार निवासी ग्राम लालपुर उर्फ महमूदापुर, थाना सिधौली ने तहरीर देकर बताया कि मोहम्मदी रोड स्थित उनकी तेल फैक्ट्री का शटर तोड़कर अज्ञात चोर उनकी मोटरसाइकिल (UP27BJ6409) चोरी कर ले गए। शिकायत के आधार पर थाना रोजा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की।
जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अटसलिया पुल के पास घेराबंदी कर अखिलेश पुत्र रामपाल, निवासी ग्राम हथौड़ा बुजुर्ग, थाना रोजा को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी 28 जुलाई को शाम करीब 4:01 बजे की गई।
पूछताछ और बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में आवश्यक धाराएं बढ़ाते हुए आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पहले भी मारपीट, गाली-गलौज तथा आईटी एक्ट से जुड़े मुकदमे दर्ज हैं। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उमेश कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक अभिषेक, हेड कांस्टेबल अरविन्द कुमार तथा कांस्टेबल सावन मलिक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • 📰 हेडलाइन: कांवड़ यात्रा को लेकर डीएम-एसपी सड़कों पर, व्यवस्थाओं का लिया जायजा; लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी सब हेडलाइन: यात्रा मार्ग, विश्राम स्थलों और सुरक्षा व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण, हाईवे किनारे कूड़ा मिलने पर डीएम ने जताई नाराजगी #Hashtags: #शाहजहांपुर #कांवड़यात्रा #DMShahjahanpur #SPShahjahanpur #श्रावणमास #धर्मेन्द्रप्रतापसिंह #सौरभदीक्षित #यातायातव्यवस्था #श्रद्धालुसुरक्षा #प्रशासन #उत्तरप्रदेश #BreakingNews #PK24NEWS #ShahjahanpurNews #KanwarYatra 📰 हेडलाइन: कांवड़ यात्रा को लेकर डीएम-एसपी सड़कों पर, व्यवस्थाओं का लिया जायजा; लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी सब हेडलाइन: यात्रा मार्ग, विश्राम स्थलों और सुरक्षा व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण, हाईवे किनारे कूड़ा मिलने पर डीएम ने जताई नाराजगी #Hashtags: #शाहजहांपुर #कांवड़यात्रा #DMShahjahanpur #SPShahjahanpur #श्रावणमास #धर्मेन्द्रप्रतापसिंह #सौरभदीक्षित #यातायातव्यवस्था #श्रद्धालुसुरक्षा #प्रशासन #उत्तरप्रदेश #BreakingNews #PK24NEWS #ShahjahanpurNews #KanwarYatra
    1
    📰 हेडलाइन:
कांवड़ यात्रा को लेकर डीएम-एसपी सड़कों पर, व्यवस्थाओं का लिया जायजा; लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सब हेडलाइन:
यात्रा मार्ग, विश्राम स्थलों और सुरक्षा व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण, हाईवे किनारे कूड़ा मिलने पर डीएम ने जताई नाराजगी

#Hashtags:
#शाहजहांपुर #कांवड़यात्रा #DMShahjahanpur #SPShahjahanpur #श्रावणमास #धर्मेन्द्रप्रतापसिंह #सौरभदीक्षित #यातायातव्यवस्था #श्रद्धालुसुरक्षा #प्रशासन #उत्तरप्रदेश #BreakingNews #PK24NEWS #ShahjahanpurNews #KanwarYatra


📰 हेडलाइन:
कांवड़ यात्रा को लेकर डीएम-एसपी सड़कों पर, व्यवस्थाओं का लिया जायजा; लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
सब हेडलाइन:
यात्रा मार्ग, विश्राम स्थलों और सुरक्षा व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण, हाईवे किनारे कूड़ा मिलने पर डीएम ने जताई नाराजगी
#Hashtags:
#शाहजहांपुर #कांवड़यात्रा #DMShahjahanpur #SPShahjahanpur #श्रावणमास #धर्मेन्द्रप्रतापसिंह #सौरभदीक्षित #यातायातव्यवस्था #श्रद्धालुसुरक्षा #प्रशासन #उत्तरप्रदेश #BreakingNews #PK24NEWS #ShahjahanpurNews #KanwarYatra
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • भाजपा पार्षद की पुत्री कांग्रेस में शामिल हुई उन्होंने कहा–मैं हमेशा रRahul Gandhi जी और Priyanka Gandhi Vadra जी से प्रभावित थी,, लेकिन नौकरी की वजह से शामिल नहीं हुई !!
    1
    भाजपा पार्षद की पुत्री कांग्रेस में शामिल हुई उन्होंने कहा–मैं हमेशा रRahul Gandhi जी और Priyanka Gandhi Vadra जी से प्रभावित थी,, लेकिन नौकरी की वजह से शामिल नहीं हुई !!
    user_Ravi Kaithwar
    Ravi Kaithwar
    Local News Reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • *गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने निकले गौ रक्षकों का कटरा में भव्य स्वागत* जिला संवाददाता आशीष अवस्थी शाहजहांपुर, कटरा गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दो। के संकल्प के साथ हरिद्वार से गोला गोकर्णनाथ तक पैदल दंडवत जलाभिषेक यात्रा पर निकले गौ रक्षकों का आज जनपद शाहजहांपुर के थाना कटरा क्षेत्र में फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। हरिद्वार से पवित्र जल लेकर निकले ये गौभक्त *अमन सनातनी, अंकित सनातनी, शिवम सनातनी, सुभाष सनातनी, योगेश सनातनी, विशाल सनातनी* आज अपनी यात्रा के *60वें दिन*कटरा शाहजहांपुर पहुंचे हैं। इन्हें अभी लगभग *1 महीना और* लगेगा।राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ के *प्रदेश अध्यक्ष पंडित अजीत शर्मा जी* के नेतृत्व में सैकड़ों गौभक्तों ने इनका स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष जी ने लगभग *200 मीटर तक दंडवत यात्रा में सहयोग* कर इनका हौसला बढ़ाया।थाना कटरा के चराई मंदिर* पर गौ रक्षकों के विश्राम, फल और भोजन की व्यवस्था की गई। इस सेवा कार्य में उपस्थित रहे: *मंडल सचिव* राजीव गंगवार, *जिला कोषाध्यक्ष* देवेंद्र राठौर, *जिला उपाध्यक्ष* ठाकुर सुमित प्रताप सिंह, *तहसील अध्यक्ष* श्रीजल शुक्ला, *नगर अध्यक्ष* कृष्णा गंगवार, *नगर उपाध्यक्ष* अभिजीत प्रताप सिंह, केशव पाठक, दुर्गेश राणा, पूर्व सभासद प्रकाश गंगवार, राज गंगवार, सुधीर सैनी, आकाश सैनी, अभिषेक सैनी सहित सैकड़ों गौभक्त और *थाना कटरा पुलिस*। गौ रक्षकों ने कहा । जब तक गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा नहीं मिलेगा, हमारा संघर्ष जारी रहेगा।
    2
    *गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने निकले गौ रक्षकों का कटरा में भव्य स्वागत*

जिला संवाददाता आशीष अवस्थी

शाहजहांपुर, कटरा
गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दो। के संकल्प के साथ हरिद्वार से गोला गोकर्णनाथ तक पैदल दंडवत जलाभिषेक यात्रा पर निकले गौ रक्षकों का आज जनपद शाहजहांपुर के थाना कटरा क्षेत्र में फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।

हरिद्वार से पवित्र जल लेकर निकले ये गौभक्त *अमन सनातनी, अंकित सनातनी, शिवम सनातनी, सुभाष सनातनी, योगेश सनातनी, विशाल सनातनी* आज अपनी यात्रा के *60वें दिन*कटरा शाहजहांपुर पहुंचे हैं। इन्हें अभी लगभग *1 महीना और* लगेगा।राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ के *प्रदेश अध्यक्ष पंडित अजीत शर्मा जी* के नेतृत्व में सैकड़ों गौभक्तों ने इनका स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष जी ने लगभग *200 मीटर तक दंडवत यात्रा में सहयोग* कर इनका हौसला बढ़ाया।थाना कटरा के चराई मंदिर* पर गौ रक्षकों के विश्राम, फल और भोजन की व्यवस्था की गई।
इस सेवा कार्य में उपस्थित रहे:
*मंडल सचिव* राजीव गंगवार, *जिला कोषाध्यक्ष* देवेंद्र राठौर, *जिला उपाध्यक्ष* ठाकुर सुमित प्रताप सिंह, *तहसील अध्यक्ष* श्रीजल शुक्ला, *नगर अध्यक्ष* कृष्णा गंगवार, *नगर उपाध्यक्ष* अभिजीत प्रताप सिंह, केशव पाठक, दुर्गेश राणा, पूर्व सभासद प्रकाश गंगवार, राज गंगवार, सुधीर सैनी, आकाश सैनी, अभिषेक सैनी सहित सैकड़ों गौभक्त और *थाना कटरा पुलिस*।
गौ रक्षकों ने कहा ।
जब तक गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा नहीं मिलेगा, हमारा संघर्ष जारी रहेगा।
    user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Security Guard शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • गरीबों की जमीन पर दबंगों का कब्जा पट्टे पर कब्जा पाने के लिए अधिकारियों के कार्य ग्रामीण चक्कर था लालाबाद, शाहजहांपुर। ग्राम गोरा महुआ गाड़ के अनुसूचित जाति के पट्टाधारकों ने उप जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर मंगलवार दिन के 1:00 बजे बताया कि वर्ष 2013 में स्वीकृत पट्टे की जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग की है। पीड़ितों का आरोप है कि तहसीलदार के आदेश के बावजूद आज तक उन्हें जमीन का कब्जा नहीं मिला, जबकि गांव के कुछ दबंगों का उस पर अवैध कब्जा बना हुआ है। शिकायत में बहादुर, मनोज, रामरहीश, आशाराम, दिनेश पाल और राममोहन पर कब्जा किए जाने का आरोप लगाया गया है। प्रार्थियों में रामशंकर उर्फ रामशेरा, आशाराम, अकबर शाह, परवीन बेगम, मुन्ना शाह, शबाना बेगम, मुशब्बर शाह, महमूदन, रामशंकर और मोहम्मद शेर शामिल हैं। सभी ने लेखपाल व कानूनगो से पैमाइश कराकर कब्जा दिलाने तथा गरीब पट्टाधारकों को न्याय दिलाने की मांग की है
    1
    गरीबों की जमीन पर दबंगों का कब्जा पट्टे पर कब्जा पाने के लिए अधिकारियों के कार्य ग्रामीण चक्कर था 
लालाबाद, शाहजहांपुर। ग्राम गोरा महुआ गाड़ के अनुसूचित जाति के पट्टाधारकों ने  उप जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर मंगलवार दिन के 1:00 बजे बताया कि वर्ष 2013 में स्वीकृत पट्टे की जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग की है। पीड़ितों का आरोप है कि तहसीलदार के आदेश के बावजूद आज तक उन्हें जमीन का कब्जा नहीं मिला, जबकि गांव के कुछ दबंगों का उस पर अवैध कब्जा बना हुआ है। शिकायत में बहादुर, मनोज, रामरहीश, आशाराम, दिनेश पाल और राममोहन पर कब्जा किए जाने का आरोप लगाया गया है। प्रार्थियों में रामशंकर उर्फ रामशेरा, आशाराम, अकबर शाह, परवीन बेगम, मुन्ना शाह, शबाना बेगम, मुशब्बर शाह, महमूदन, रामशंकर और मोहम्मद शेर शामिल हैं। सभी ने लेखपाल व कानूनगो से पैमाइश कराकर कब्जा दिलाने तथा गरीब पट्टाधारकों को न्याय दिलाने की मांग की है
    user_R. N. SHARMA
    R. N. SHARMA
    Media house जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • कांवड़ यात्रा में लापरवाही पर डीएम का अल्टीमेटम: हाईवे किनारे मिला कूड़ा, अफसरों को फटकार; दो दिन में सफाई नहीं तो होगी कड़ी कार्रवाई शाहजहांपुर। आगामी श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। मंगलवार को जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने अधिकारियों के साथ कांवड़ यात्रा मार्ग का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं में कमी मिलने पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को मौके पर ही फटकार लगाई और स्पष्ट चेतावनी दी कि लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट से पुत्तूलाल चौराहा, केरूगंज, बरेली मोड़, ददरौल मोड़, कांट, जलालाबाद, अल्हागंज, हुल्लापुर चौराहा, मदनापुर, खैरपुर, कटरा चौराहा और तिलहर होते हुए नगर क्षेत्र तक कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट रजनीकांत, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, एसपी (ग्रामीण) दीक्षा भंवरे समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने कांवड़ यात्रियों के विश्राम स्थलों और शिविरों का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिविरों में पार्किंग, पेयजल, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाएं, प्रकाश व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाएं समय रहते उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही लोक निर्माण विभाग को यात्रा मार्ग की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत तत्काल पूरी करने के निर्देश दिए गए। हाईवे किनारे कूड़ा मिलने पर डीएम का सख्त रुख निरीक्षण के दौरान अल्हागंज-हुल्लापुर मार्ग पर हाईवे किनारे नगर पंचायत अल्हागंज का कूड़ा डंप मिला, जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को मौके पर ही फटकार लगाते हुए दो दिन के भीतर पूरा कूड़ा हटाकर एमआरएफ सेंटर भेजने के निर्देश दिए। साथ ही कूड़ा हटाने के बाद वहां मिट्टी डालकर भूमि समतल कराने का भी आदेश दिया। डीएम ने साफ शब्दों में कहा कि यदि निर्धारित समय में आदेशों का पालन नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और सुगम वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। हुल्लापुर चौराहे पर गोल चक्कर और लाइटें दुरुस्त करने के निर्देश निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने हुल्लापुर चौराहे पर यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए गोल चक्कर बनाए जाने तथा खराब स्ट्रीट लाइटों को तत्काल ठीक कराने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। एसपी बोले- सुरक्षा व्यवस्था में नहीं होगी कोई ढिलाई पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने सभी क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को कांवड़ यात्रा मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, लगातार गश्त करने और प्रभावी यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
    2
    कांवड़ यात्रा में लापरवाही पर डीएम का अल्टीमेटम: हाईवे किनारे मिला कूड़ा, अफसरों को फटकार; दो दिन में सफाई नहीं तो होगी कड़ी कार्रवाई

शाहजहांपुर। आगामी श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। मंगलवार को जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने अधिकारियों के साथ कांवड़ यात्रा मार्ग का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं में कमी मिलने पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को मौके पर ही फटकार लगाई और स्पष्ट चेतावनी दी कि लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट से पुत्तूलाल चौराहा, केरूगंज, बरेली मोड़, ददरौल मोड़, कांट, जलालाबाद, अल्हागंज, हुल्लापुर चौराहा, मदनापुर, खैरपुर, कटरा चौराहा और तिलहर होते हुए नगर क्षेत्र तक कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट रजनीकांत, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, एसपी (ग्रामीण) दीक्षा भंवरे समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने कांवड़ यात्रियों के विश्राम स्थलों और शिविरों का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिविरों में पार्किंग, पेयजल, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाएं, प्रकाश व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाएं समय रहते उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही लोक निर्माण विभाग को यात्रा मार्ग की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत तत्काल पूरी करने के निर्देश दिए गए।
हाईवे किनारे कूड़ा मिलने पर डीएम का सख्त रुख
निरीक्षण के दौरान अल्हागंज-हुल्लापुर मार्ग पर हाईवे किनारे नगर पंचायत अल्हागंज का कूड़ा डंप मिला, जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को मौके पर ही फटकार लगाते हुए दो दिन के भीतर पूरा कूड़ा हटाकर एमआरएफ सेंटर भेजने के निर्देश दिए। साथ ही कूड़ा हटाने के बाद वहां मिट्टी डालकर भूमि समतल कराने का भी आदेश दिया।
डीएम ने साफ शब्दों में कहा कि यदि निर्धारित समय में आदेशों का पालन नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और सुगम वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
हुल्लापुर चौराहे पर गोल चक्कर और लाइटें दुरुस्त करने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने हुल्लापुर चौराहे पर यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए गोल चक्कर बनाए जाने तथा खराब स्ट्रीट लाइटों को तत्काल ठीक कराने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।
एसपी बोले- सुरक्षा व्यवस्था में नहीं होगी कोई ढिलाई
पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने सभी क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को कांवड़ यात्रा मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, लगातार गश्त करने और प्रभावी यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    1
    Post by ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    user_ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    Photographer शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • शुद्धिकरण भोज में परोसी गई कढ़ी में मिला सलफास, 12 लोगों की तबीयत बिगड़ी, मचा हड़कंप शुद्धिकरण भोज में परोसी गई कढ़ी में मिला सलफास, 12 लोगों की तबीयत बिगड़ी, मचा हड़कंप
    1
    शुद्धिकरण भोज में परोसी गई कढ़ी में मिला सलफास, 12 लोगों की तबीयत बिगड़ी, मचा हड़कंप
शुद्धिकरण भोज में परोसी गई कढ़ी में मिला सलफास, 12 लोगों की तबीयत बिगड़ी, मचा हड़कंप
    user_Babu Bajpai
    Babu Bajpai
    Newspaper publisher शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.