logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हॉकी टूर्नामेंट का समापन: विधायक जिग्गा सुसारन होरो ने विजेता टीम को किया सम्मानित सिसई प्रखंड के शिवनाथपुर पंचायत स्थित पंडरानी खेल मैदान में ssc सुपर किंग पंडरारानी के द्वारा आयोजित हॉकी टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला भव्यता के साथ संपन्न हो गया। इस समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सिसई विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक जिग्गा सुसारन होरो शामिल हुए। उनके साथ विधायक प्रतिनिधि प्रकाश उरांव, जिला परिषद सदस्य विजय लक्ष्मी कुमारी और स्थानीय मुखिया फ्लोरेंस देवी भी मौजूद रहीं। मैच शुरू होने से पहले अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया और फाइनल मैच का विधिवत शुभारंभ किया। इससे पूर्व आयोजन समिति द्वारा सभी मंचासीन अतिथियों का पारंपरिक रीति-रिवाज से जोरदार स्वागत किया गया।खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए विधायक जिग्गा सुसारन होरो ने कहा कि गुमला जिला खेल की नगरी के रूप में विख्यात है। यहाँ के खिलाड़ियों ने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है, जिससे पूरे जिले का गौरव बढ़ा है।

1 day ago
user_कृष्णा कुमार साहु
कृष्णा कुमार साहु
रिपोर्टर सिसई, गुमला, झारखंड•
1 day ago

हॉकी टूर्नामेंट का समापन: विधायक जिग्गा सुसारन होरो ने विजेता टीम को किया सम्मानित सिसई प्रखंड के शिवनाथपुर पंचायत स्थित पंडरानी खेल मैदान में ssc सुपर किंग पंडरारानी के द्वारा आयोजित हॉकी टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला भव्यता के साथ संपन्न हो गया। इस समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सिसई विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक जिग्गा सुसारन होरो शामिल हुए। उनके साथ विधायक प्रतिनिधि प्रकाश उरांव, जिला परिषद सदस्य विजय लक्ष्मी कुमारी और स्थानीय मुखिया फ्लोरेंस देवी भी मौजूद रहीं। मैच शुरू होने से पहले अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया और फाइनल मैच का विधिवत शुभारंभ किया। इससे पूर्व आयोजन समिति द्वारा सभी मंचासीन अतिथियों का पारंपरिक रीति-रिवाज से जोरदार स्वागत किया गया।खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए विधायक जिग्गा सुसारन होरो ने कहा कि गुमला जिला खेल की नगरी के रूप में विख्यात है। यहाँ के खिलाड़ियों ने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है, जिससे पूरे जिले का गौरव बढ़ा है।

More news from झारखंड and nearby areas
  • ठाकुरगांव थाना में 29 वर्षीय नरेश पहान के लापता होने की सूचना, परिवार देता है मदद की अपील बुढ़मू, — मुनेश पहान ने पुलिस थाना ठाकुरगांव में आवेदन देकर अपने छोटे भाई नरेश पहान (उम्र 29 वर्ष) के लापता होने की जानकारी दी है। परिवार के अनुसार नरेश, जो आर्मी यूनिट 5 बिहार दानापुर में तैनात था और मौजूदा पदस्थापना कोलकाता में थी, 14 जुलाई 2026 को छुट्टी पर घर आए थे। 25 जुलाई को खेत में काम करने के बाद 26 जुलाई 2026 को लगभग शाम 5:00 बजे नहा कर बिना किसी को बताए घर से बाहर चले गए और वापस नहीं लौटे। परिवार ने बताया कि नरेश का मोबाइल नंबर 6005159311 है, जिस पर अक्सर स्विच ऑफ दिखता है; कभी-कभी व्हाट्सएप पर ऑनलाइन भी देखा जाता है। पूरे परिजनों और आस-पास के लोगों से पूछताछ के बावजूद किसी प्रकार की ठोस जानकारी नहीं मिल सकी। मुनेश ने 28 जुलाई 2026 को ठाकुरगांव थाना में अनुपस्थिति की रिपोर्ट दायर कर खोजबीन में मदद की अपील की है। पुलिस तथा परिवार से संपर्क हेतु निम्न मोबाइल नंबर दिए गए हैं: 9103504247 (मुनेश पहान) 9320698788 (परिवार संपर्क) ठाकुरगांव थाना से आग्रह है कि जो भी जानकारी नरेश पहान के बारे में हो, कृपया तुरंत संबंधित पुलिस स्टेशन या ऊपर दिए गए पारिवारिक संपर्क नंबरों पर सूचित करें। परिवार भावनात्मक रूप से परेशान है और उन्हें अपने सदस्य की सुरक्षा व स्वास्थ्य की तत्काल चिंता है। सम्पर्क: मुनेश पहान, ग्राम मेढ़ी, पोस्ट उरगुटू, थाना-ठाकुरगांव, जिला-रांची
    1
    ठाकुरगांव थाना में 29 वर्षीय नरेश पहान के लापता होने की सूचना, परिवार देता है मदद की अपील
बुढ़मू, — मुनेश पहान ने पुलिस थाना ठाकुरगांव में आवेदन देकर अपने छोटे भाई नरेश पहान (उम्र 29 वर्ष) के लापता होने की जानकारी दी है। परिवार के अनुसार नरेश, जो आर्मी यूनिट 5 बिहार दानापुर में तैनात था और मौजूदा पदस्थापना कोलकाता में थी, 14 जुलाई 2026 को छुट्टी पर घर आए थे। 25 जुलाई को खेत में काम करने के बाद 26 जुलाई 2026 को लगभग शाम 5:00 बजे नहा कर बिना किसी को बताए घर से बाहर चले गए और वापस नहीं लौटे।
परिवार ने बताया कि नरेश का मोबाइल नंबर 6005159311 है, जिस पर अक्सर स्विच ऑफ दिखता है; कभी-कभी व्हाट्सएप पर ऑनलाइन भी देखा जाता है। पूरे परिजनों और आस-पास के लोगों से पूछताछ के बावजूद किसी प्रकार की ठोस जानकारी नहीं मिल सकी। मुनेश ने 28 जुलाई 2026 को ठाकुरगांव थाना में अनुपस्थिति की रिपोर्ट दायर कर खोजबीन में मदद की अपील की है।
पुलिस तथा परिवार से संपर्क हेतु निम्न मोबाइल नंबर दिए गए हैं:
9103504247 (मुनेश पहान)
9320698788 (परिवार संपर्क)
ठाकुरगांव थाना से आग्रह है कि जो भी जानकारी नरेश पहान के बारे में हो, कृपया तुरंत संबंधित पुलिस स्टेशन या ऊपर दिए गए पारिवारिक संपर्क नंबरों पर सूचित करें। परिवार भावनात्मक रूप से परेशान है और उन्हें अपने सदस्य की सुरक्षा व स्वास्थ्य की तत्काल चिंता है।
सम्पर्क: मुनेश पहान, ग्राम मेढ़ी, पोस्ट उरगुटू, थाना-ठाकुरगांव, जिला-रांची
    user_Sanjay kumar
    Sanjay kumar
    Newspaper publisher बुरमू, रांची, झारखंड•
    7 hrs ago
  • दिल्ली पुलिस @DCPCentralDelhi के साइबर थाने की टीम ने ₹70 करोड़ के म्यूल बैंक अकाउंट नेटवर्क का किया पर्दाफाश। ₹10,000 के पार्ट टाइम जॉब फ्रॉड की तहकीकात से शुरू हुए इस मामले में अबतक 10 आरोपी गिरफ्तार, दुबई और यूनाइटेड किंगडम तक जुड़े थे गिरोह के तार। पुलिस टीम ने तकनीकी सर्वेलेंस व बैंक खातों की ट्रेसिंग कर 5 बैंक कर्मचारियों सहित सभी आरोपियों को धर दबोचा। अब तक की जांच में इस गिरोह से जुड़ी 19 राज्यों में दर्ज़ 156 शिकायतों का खुलासा हुआ। कुल 248 बैंक खातों के दस्तावेज़, 38 सिम कार्ड, 22 मोबाइल फ़ोन, 28 फर्ज़ी कंपनियों की मोहरें, 55 क्रेडिट/डेबिट कार्ड, ₹1 लाख़ नक़द व 1 कार बरामद।
    1
    दिल्ली पुलिस @DCPCentralDelhi के साइबर थाने की टीम ने ₹70 करोड़ के म्यूल बैंक अकाउंट नेटवर्क का किया पर्दाफाश।

₹10,000 के पार्ट टाइम जॉब फ्रॉड की तहकीकात से शुरू हुए इस मामले में अबतक 10 आरोपी गिरफ्तार, दुबई और यूनाइटेड किंगडम तक जुड़े थे गिरोह के तार।

पुलिस टीम ने तकनीकी सर्वेलेंस व बैंक खातों की ट्रेसिंग कर 5 बैंक कर्मचारियों सहित सभी आरोपियों को धर दबोचा।

अब तक की जांच में इस गिरोह से जुड़ी 19 राज्यों में दर्ज़ 156 शिकायतों का खुलासा हुआ।

कुल 248 बैंक खातों के दस्तावेज़, 38 सिम कार्ड, 22 मोबाइल फ़ोन, 28 फर्ज़ी कंपनियों की मोहरें, 55 क्रेडिट/डेबिट कार्ड, ₹1 लाख़ नक़द व 1 कार बरामद।
    user_MUKESH NATH
    MUKESH NATH
    चंदवा, लातेहार, झारखंड•
    19 hrs ago
  • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुआ साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे आवेदकों की समस्याएं सुनी गईं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश गुमला: उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभागार में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत, राजस्व, विधि-व्यवस्था, सेवा, सामाजिक सुरक्षा, मुआवजा, रोजगार एवं अन्य जनहित से जुड़े मामलों को लेकर आवेदन उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किए। उपायुक्त ने सभी मामलों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को नियमानुसार त्वरित जांच एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान विशुनपुर प्रखंड के ग्राम सुरसा निवासी के एक आवेदक ने भूमि विवाद को लेकर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जान से मारने की धमकी दिए जाने तथा अपने एवं परिवार की सुरक्षा उपलब्ध कराने संबंधी आवेदन समर्पित किया। उन्होंने बताया कि विवादित भूमि पर कार्य कराने को लेकर उन्हें फोन पर गंभीर धमकी दी गई है तथा पूर्व में भी उन पर जानलेवा हमला हो चुका है। उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस विभाग को आवेदन की जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई करने तथा आवेदक की सुरक्षा संबंधी आवश्यक पहल सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कामडारा प्रखंड के ग्राम जरिया निवासी अनिकान्त प्यारेलाल ओहदार ने माननीय झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा पारित अंतरिम आदेश के आलोक में उनके हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के पेट्रोल पंप से संबंधित लंबित प्रशासनिक कार्रवाई पूर्ण कराने का अनुरोध किया। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को न्यायालय के आदेश का परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। घाघरा प्रखंड के ग्राम बर्राग निवासी निरंजन महतो ने स्वयं को शिक्षित बेरोजगार बताते हुए रोजगार उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। उन्होंने किसी भी उपयुक्त पद पर नियुक्ति अथवा रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की। रायडीह प्रखंड के ग्राम परसा निवासी लोलस तिर्की ने राष्ट्रीय राजमार्ग-43 के लिए अधिग्रहित भूमि के मुआवजा भुगतान में अपने हिस्से से वंचित किए जाने तथा संबंधित लोगों द्वारा धमकी दिए जाने की शिकायत दर्ज कराई। उपायुक्त ने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को पूरे मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बिहार के पटना निवासी नजमा खातून ने अपने पति, जो पालकोट प्रखंड कार्यालय में सहायक उर्दू अनुवादक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे, के परिवार से अलग रहने एवं परिवार के समक्ष उत्पन्न आर्थिक संकट से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया। उपायुक्त ने संबंधित विभाग को मामले की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। रायडीह प्रखंड के जनसेवक (वीएलडब्ल्यू) गनु शांति एक्का के पुत्र आशित एक्का ने अपने पिता की गंभीर बीमारी के बाद योगदान एवं लंबित वेतन से संबंधित समस्या को लेकर आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि आवश्यक आदेश प्राप्त होने के बावजूद उन्हें अब तक योगदान नहीं कराया जा रहा है, जिससे वेतन भी लंबित है और परिवार आर्थिक संकट से गुजर रहा है। उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को मामले का परीक्षण कर नियमानुसार शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। गुमला प्रखंड के घटगांव पंचायत अंतर्गत पहाड़ पनारी निवासी संजय नायक ने अपनी पत्नी, जो सहिया के पद पर कार्यरत थीं, के निधन के बाद तीन पुत्रियों के पालन-पोषण एवं शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता तथा सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रखंडों से आए आवेदकों द्वारा भूमि विवाद, राजस्व अभिलेखों में सुधार, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति, सड़क निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, प्रमाण-पत्र निर्गत करने, रोजगार, मुआवजा भुगतान एवं अन्य जनहित से जुड़े मामलों में भी आवेदन प्रस्तुत किए गए। उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो ने कहा कि साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस आम नागरिकों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्राप्त प्रत्येक आवेदन का निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से परीक्षण कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब न हो तथा प्रत्येक पात्र व्यक्ति को नियमानुसार लाभ एवं न्याय उपलब्ध कराया जाए। जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    4
    उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुआ साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे आवेदकों की समस्याएं सुनी गईं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

गुमला: उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभागार में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत, राजस्व, विधि-व्यवस्था, सेवा, सामाजिक सुरक्षा, मुआवजा, रोजगार एवं अन्य जनहित से जुड़े मामलों को लेकर आवेदन उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किए। उपायुक्त ने सभी मामलों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को नियमानुसार त्वरित जांच एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान विशुनपुर प्रखंड के ग्राम सुरसा निवासी के एक आवेदक ने भूमि विवाद को लेकर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जान से मारने की धमकी दिए जाने तथा अपने एवं परिवार की सुरक्षा उपलब्ध कराने संबंधी आवेदन समर्पित किया। उन्होंने बताया कि विवादित भूमि पर कार्य कराने को लेकर उन्हें फोन पर गंभीर धमकी दी गई है तथा पूर्व में भी उन पर जानलेवा हमला हो चुका है। उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस विभाग को आवेदन की जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई करने तथा आवेदक की सुरक्षा संबंधी आवश्यक पहल सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
कामडारा प्रखंड के ग्राम जरिया निवासी अनिकान्त प्यारेलाल ओहदार ने माननीय झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा पारित अंतरिम आदेश के आलोक में उनके हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के पेट्रोल पंप से संबंधित लंबित प्रशासनिक कार्रवाई पूर्ण कराने का अनुरोध किया। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को न्यायालय के आदेश का परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
घाघरा प्रखंड के ग्राम बर्राग निवासी निरंजन महतो ने स्वयं को शिक्षित बेरोजगार बताते हुए रोजगार उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। उन्होंने किसी भी उपयुक्त पद पर नियुक्ति अथवा रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की। 
रायडीह प्रखंड के ग्राम परसा निवासी लोलस तिर्की ने राष्ट्रीय राजमार्ग-43 के लिए अधिग्रहित भूमि के मुआवजा भुगतान में अपने हिस्से से वंचित किए जाने तथा संबंधित लोगों द्वारा धमकी दिए जाने की शिकायत दर्ज कराई। उपायुक्त ने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को पूरे मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
बिहार के पटना निवासी नजमा खातून ने अपने पति, जो पालकोट प्रखंड कार्यालय में सहायक उर्दू अनुवादक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे, के परिवार से अलग रहने एवं परिवार के समक्ष उत्पन्न आर्थिक संकट से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया। उपायुक्त ने संबंधित विभाग को मामले की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
रायडीह प्रखंड के जनसेवक (वीएलडब्ल्यू) गनु शांति एक्का के पुत्र आशित एक्का ने अपने पिता की गंभीर बीमारी के बाद योगदान एवं लंबित वेतन से संबंधित समस्या को लेकर आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि आवश्यक आदेश प्राप्त होने के बावजूद उन्हें अब तक योगदान नहीं कराया जा रहा है, जिससे वेतन भी लंबित है और परिवार आर्थिक संकट से गुजर रहा है। उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को मामले का परीक्षण कर नियमानुसार शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
गुमला प्रखंड के घटगांव पंचायत अंतर्गत पहाड़ पनारी निवासी संजय नायक ने अपनी पत्नी, जो सहिया के पद पर कार्यरत थीं, के निधन के बाद तीन पुत्रियों के पालन-पोषण एवं शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता तथा सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। 
इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रखंडों से आए आवेदकों द्वारा भूमि विवाद, राजस्व अभिलेखों में सुधार, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति, सड़क निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, प्रमाण-पत्र निर्गत करने, रोजगार, मुआवजा भुगतान एवं अन्य जनहित से जुड़े मामलों में भी आवेदन प्रस्तुत किए गए।
उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो ने कहा कि साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस आम नागरिकों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्राप्त प्रत्येक आवेदन का निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से परीक्षण कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब न हो तथा प्रत्येक पात्र व्यक्ति को नियमानुसार लाभ एवं न्याय उपलब्ध कराया जाए।
जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_राहुल कुमार
    राहुल कुमार
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    21 hrs ago
  • झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते सोमवार को सीआईडी कार्यालय पहुंचे। रांची// झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते सोमवार को सीआईडी कार्यालय पहुंचे। 14वीं जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के मामले में सीआईडी अधिकारियों ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।
    1
    झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते सोमवार को सीआईडी कार्यालय पहुंचे।
रांची// झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते सोमवार को सीआईडी कार्यालय पहुंचे। 14वीं जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के मामले में सीआईडी अधिकारियों ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।
    user_Amit Kr Chiku Objectionnews
    Amit Kr Chiku Objectionnews
    Local News Reporter बुरमू, रांची, झारखंड•
    21 hrs ago
  • Sawan 2026 Ki Shuruaat | Baba Baidyanath Dham Deoghar LIVE Darshan 🙏 | Guru Purnima Special | Har Har Mahadev Sawan 2026 Ki Shuruaat | Baba Baidyanath Dham Deoghar LIVE Darshan 🙏 | Guru Purnima Special | Har Har Mahadev सावन 2026 के पावन अवसर पर देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम से दिव्य दर्शन। गुरु पूर्णिमा के शुभ दिन बाबा भोलेनाथ के चरणों में श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम। 🙏 हर हर महादेव 🔱 जय बाबा बैद्यनाथ 🕉️ ॐ नमः शिवाय इस वीडियो का उद्देश्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक जानकारी साझा करना है। 📍 स्थान: बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर (झारखंड) यदि आपको यह वीडियो पसंद आए तो Like, Share, Comment करें और Ranchi Club TV को Subscribe करना न भूलें। Disclaimer: This video is shared for devotional, informational and public awareness purposes only. The content does not intend to hurt the sentiments of any individual or community. Baba Baidyanath Dham, Baidyanath Dham Deoghar, Deoghar Live, Sawan 2026, Sawan Somwar, Guru Purnima 2026, Har Har Mahadev, Om Namah Shivaya, Bol Bam, Deoghar Mandir, Jyotirlinga, Shiv Bhakti, Shravan Maas, Jharkhand News, Ranchi Club TV, Baba Dham Live, Devghar Darshan, Mahadev Status, Sawan Special, Baba Baidyanath Live #BabaBaidyanath #Deoghar #Sawan2026 #GuruPurnima #HarHarMahadev #OmNamahShivaya #BolBam #Jyotirlinga #Jharkhand #RanchiClubTV
    1
    Sawan 2026 Ki Shuruaat | Baba Baidyanath Dham Deoghar LIVE Darshan 🙏 | Guru Purnima Special | Har Har Mahadev
Sawan 2026 Ki Shuruaat | Baba Baidyanath Dham Deoghar LIVE Darshan 🙏 | Guru Purnima Special | Har Har Mahadev
सावन 2026 के पावन अवसर पर देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम से दिव्य दर्शन। गुरु पूर्णिमा के शुभ दिन बाबा भोलेनाथ के चरणों में श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम।
🙏 हर हर महादेव
🔱 जय बाबा बैद्यनाथ
🕉️ ॐ नमः शिवाय
इस वीडियो का उद्देश्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक जानकारी साझा करना है।
📍 स्थान: बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर (झारखंड)
यदि आपको यह वीडियो पसंद आए तो Like, Share, Comment करें और Ranchi Club TV को Subscribe करना न भूलें।
Disclaimer: This video is shared for devotional, informational and public awareness purposes only. The content does not intend to hurt the sentiments of any individual or community.
Baba Baidyanath Dham, Baidyanath Dham Deoghar, Deoghar Live, Sawan 2026, Sawan Somwar, Guru Purnima 2026, Har Har Mahadev, Om Namah Shivaya, Bol Bam, Deoghar Mandir, Jyotirlinga, Shiv Bhakti, Shravan Maas, Jharkhand News, Ranchi Club TV, Baba Dham Live, Devghar Darshan, Mahadev Status, Sawan Special, Baba Baidyanath Live
#BabaBaidyanath #Deoghar #Sawan2026 #GuruPurnima #HarHarMahadev #OmNamahShivaya #BolBam #Jyotirlinga #Jharkhand #RanchiClubTV
    user_Ranchi Club Tv
    Ranchi Club Tv
    Media house कांके, रांची, झारखंड•
    2 hrs ago
  • झारखंड सरकार पर जनता के तीखे सवाल! #ViralNews #shorts #fbreelsfypシ゚viralシ #jharkhand #ranchi झारखंड सरकार पर जनता के तीखे सवाल! #ViralNews #shorts #fbreelsfypシ゚viralシ #jharkhand #ranchi
    1
    झारखंड सरकार पर जनता के तीखे सवाल! #ViralNews #shorts #fbreelsfypシ゚viralシ #jharkhand #ranchi
झारखंड सरकार पर जनता के तीखे सवाल! #ViralNews #shorts #fbreelsfypシ゚viralシ #jharkhand #ranchi
    user_The जन समाचार
    The जन समाचार
    Media company Ratu, Ranchi•
    47 min ago
  • रांची पुलिस ने बड़ी सफलता दर्ज की, संदिग्ध सहित सोने के आभूषण व नकदी बरामद
    1
    रांची पुलिस ने बड़ी सफलता दर्ज की, संदिग्ध सहित सोने के आभूषण व नकदी बरामद
    user_Sanjay kumar
    Sanjay kumar
    Newspaper publisher बुरमू, रांची, झारखंड•
    7 hrs ago
  • असम में बाढ़ से तबाही, जनजीवन पूरी तरह प्रभावित? #AssamFloods #assam #Flood #FloodNews #BreakingNews असम में बाढ़ से तबाही, जनजीवन पूरी तरह प्रभावित? #AssamFloods #assam #Flood #FloodNews #BreakingNews
    1
    असम में बाढ़ से तबाही, जनजीवन पूरी तरह प्रभावित? #AssamFloods #assam #Flood #FloodNews #BreakingNews
असम में बाढ़ से तबाही, जनजीवन पूरी तरह प्रभावित? #AssamFloods #assam #Flood #FloodNews #BreakingNews
    user_The जन समाचार
    The जन समाचार
    Media company Ratu, Ranchi•
    46 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.