*उप विकास आयुक्त श्री सैय्यद रियाज अहमद की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया।* जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं को उप विकास आयुक्त के समक्ष रखा। जन शिकायत निवारण के दौरान उप विकास आयुक्त ने वहां उपस्थित सभी लोगों से एक–एक कर उनकी समस्याएँ सुनी एवं अश्वासन दिया कि उनके सभी शिकायतों की जल्द से जल्द जाँच कराते हुए शिकायतों का समाधान किया जाएगा। *प्रखंड बरवाडीह अंतर्गत ग्राम/पंचायत – छिपादोहर, की निवासी अनिता देवी ने उप विकास आयुक्त के समक्ष आवेदन देकर आवास योजना के अंतर्गत आवास दिलाने की मांग की। उन्होंने बताया कि वे अपने छोटे बच्चों के साथ एक मिट्टी के घर में रह रही हैं, जिसकी स्थिति बेहद जर्जर है और घर गिर रहा है। आवेदन को संज्ञान में लेते हुए उप विकास आयुक्त ने संबंधित को नियमानुसार करवाई करने का निर्देश दिया।* आज के जन शिकायत निवारण में कुल 12 आवेदन प्राप्त हुए जो मुख्य रूप से भूमि अधिग्रहण, रजिस्ट्री, स्कूल में एडमिशन, केवाला उलंघन के संबंध में , अबुआ आवास, जमीन खरीद बिक्री संबधित, आंगनबाड़ी सेविका का चयन रद्द करने संबंधित जुड़े आवेदन आये। जन शिकायत में सभी शिकायतकर्ता की समस्याओं को सुनने के पश्चात उप विकास आयुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया कि सभी आवेदनों का भौतिक सत्यापन करते हुए , समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करें। *उपायुक्त के निर्देशानुसार आमजनों की समस्याओं के समाधान और शिकायत के निष्पादन हेतु जिला, अनुमंडल, प्रखंड स्तरीय के सभी पदाधिकारियों के कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार एंव शुक्रवार को जन शिकायत निवारण का आयोजन किया जाता है।*

- महुआडांड प्रखंड स्थित ग्राम ओरसापाठ में आज प्रकृति पर्व सरहुल महोत्सव परंपरागत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य पुजारी बैगा संजय नगेसिया ने सरना स्थल पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रकृति की रक्षा व ग्राम की सुख-समृद्धि की कामना की। *झंडे को लेकर उपजा विवाद* महोत्सव के दौरान उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई जब सरना स्थल पर 'चिरा झंडा' लगाए जाने का मामला सामने आया। जानकारी के अनुसार, आदिवासी एकता विकास मंच के विजय नगेसिया, विनोद उरांव, मंगलदेव नगेसिया, फतेश्वर मुंडा, चितरंजन उरांव और अम्वाटोली की भूतपूर्व मुखिया निष्ठामणी नगेसिया पर आरोप है कि उन्होंने ओरसापाठ के भोले-भले नगेसिया समाज के लोगों को कथित तौर पर गुमराह कर वहाँ चिरा झंडा लगवाया था। *ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने जताया विरोध* जैसे ही इसकी सूचना अन्य ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों को मिली, उन्होंने इसका पुरजोर विरोध किया। विवाद बढ़ता देख जिला परिषद सदस्य श्रीमती एस्तेला नगेसिया, वनवासी कल्याण आश्रम के जिला अध्यक्ष अजय कुमार उरांव और जनजाति सुरक्षा मंच के जिला संयोजक बालेश्वर बड़ाईक मौके पर पहुंचे। इनके साथ संच प्रमुख संजय कुमार सिंह, मंडल प्रमुख विगन नगेसिया, विश्वनाथ राम, अवधेश जयसवाल, सतेन्द्र जयसवाल, शंकर यादव एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मिलकर उस विवादित झंडे को वहाँ से हटा दिया। *सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील* स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर किसी भी प्रकार के बाहरी हस्तक्षेप या गुमराह करने वाली गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने समाज के लोगों से अपनी मूल परंपराओं के प्रति सजग रहने और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। घटना के बाद गांव में स्थिति नियंत्रण में है और सरहुल का पर्व शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।1
- लातेहार: सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में कांग्रेस जिला अध्यक्ष कामेश्वर यादव ने महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि यह मुद्दा जनता को भ्रमित करने के लिए उठाया जा रहा है और इसे राजनीतिक प्रोपगेंडा के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिलाओं के वास्तविक सशक्तिकरण के पक्ष में है और इस विषय पर स्पष्ट नीति रखती है। प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने बिल से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा कीं। मौके पर विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, सेवा दल अध्यक्ष बृंद बिहारी यादव, महिला जिलाध्यक्ष अनीता देवी सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- Post by Ashok Singh bhugta1
- Post by MUKESH NATH1
- Post by AAM JANATA1
- ग्रामीण बोले आंगनबाड़ी केंद्र जर्जर होने की वजह से आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहता है1
- Post by Altamas Rja1
- बरवाडीह(लातेहार) । बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय के बस स्टैंड के नजदीक परियोजना बालिका उच्च विद्यालय के अतिरिक्त भवन (टू एसीआर ) निर्माण कार्य में भारी अनियमितता का आरोप सांसद प्रतिनिधि दीपक तिवारी ने लगाते हुए जांच की मांग कर दिया है। कुछ दिन पूर्व संवेदक व संबंधित अभियंता द्वारा आश्वासन दिया गया था कि काम में सुधार लाया जाएगा लेकिन सुधार नहीं लाया गया। डोर लेवल की ढलाई व जोड़ाई कार्य में भारी अनियमितता देखी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी कर प्राक्कलन के अनुरूप कार्य नहीं किया जा रहा है। मौके पर देखा गया कि ढलाई का मसाला दो तगाड़ी सीमेंट छः तगाड़ी बालू चार तगाड़ी छरी मिलाकर छज्जे व कॉपर बीम की ढलाई की जा रही है, सबसे बड़ी बात कि कॉपर की ढलाई बिना सरिया के दो से तीन इंच की ढलाई की गई है। इस तरह के घटिया कार्य से भवन का टिकाउपन और मजबूती बिल्कुल ही नहीं रहेगी। उन्होंने कहां कि निर्माण कार्य व ढलाई मानकों के अनुसार नहीं किया गया है और यह भवन छात्राओं की सुरक्षा से जुड़ा मामला है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती है।उन्होंने संबंधित विभाग और संवेदक पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके द्वारा सरकारी राशि का बंदरबांट किया जा रहा है। उन्होंने जिले के उपायुक्त संदीप कुमार से कार्रवाई की मांग की गई है।1