Shuru
Apke Nagar Ki App…
सूरत में मोहम्मद अजीज ने एक नाबालिग हिंदू लड़की से छेड़छाड़ की। मोहम्मद अजीज को सूरत की जनता ने पकड़ लिया। मोहम्मद अजीज की सूरत पुलिस ने परेड कराई। मोहम्मद अजीज को भारत को बर्दाश्त नहीं करना चाहिए...!
Soni Verma
सूरत में मोहम्मद अजीज ने एक नाबालिग हिंदू लड़की से छेड़छाड़ की। मोहम्मद अजीज को सूरत की जनता ने पकड़ लिया। मोहम्मद अजीज की सूरत पुलिस ने परेड कराई। मोहम्मद अजीज को भारत को बर्दाश्त नहीं करना चाहिए...!
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- एटा। जलेसर तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में राष्ट्रीय किसान यूनियन (किसान) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन ठाकुर के नेतृत्व में किसानों ने बड़ा प्रदर्शन किया। अबागढ़ मंडी समिति से बड़ी संख्या में किसान काफिले के रूप में एकत्र होकर तहसील जलेसर के लिए रवाना हुए। काफिले में शामिल किसानों ने रास्ते भर नारेबाजी करते हुए प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया और अपनी एकजुटता का परिचय दिया। अवागढ़ से किसानों के साथ कूच करते हुए संगठन ने तहसील पहुंचकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने की तैयारी की। साथ ही मांगों के समाधान न होने पर धरना-प्रदर्शन और आंदोलन तेज करने की चेतावनी भी दी गई। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन ठाकुर ने आरोप लगाया कि जलेसर तहसील में भ्रष्टाचार की जड़ें काफी गहरी हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि लेखपाल से लेकर उच्च अधिकारियों तक अधिकांश कर्मचारी एक ही व्यवस्था का हिस्सा बन गए हैं और किसानों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। ठाकुर ने दावा किया कि कई लेखपाल रिश्वत के पैसे ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के माध्यम से ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि संगठन के पास इन आरोपों के पर्याप्त साक्ष्य मौजूद हैं, जिन्हें वह सक्षम अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने बताया कि किसानों की प्रमुख समस्याओं में बिजली आपूर्ति की अनियमितता, जमीन की पैमाइश से जुड़े विवाद, और बिजली हादसों में घायल या अंगभंग हुए लोगों को मुआवजा दिलाने जैसे मुद्दे शामिल हैं। इन सभी समस्याओं को लेकर तहसील प्रशासन से ठोस और समयबद्ध समाधान की मांग की गई है। किसान नेता ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने किसानों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण नहीं किया, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन हमेशा कानून के दायरे में रहकर जन समस्याओं को उठाता रहा है और आगे भी किसानों के हक की लड़ाई जारी रहेगी। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। किसानों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे व्यापक स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।1
- आगरा से बड़ी खबर सामने आ रही है… अकोला गांव में स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। गुस्साए ग्रामीणों ने लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों को उखाड़कर फेंक दिया और बिजली विभाग की टीम को मौके से लौटने पर मजबूर कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि वे पुराने मीटर ही रखना चाहते हैं और स्मार्ट मीटर को लेकर उन्हें कई तरह की आशंकाएं हैं। वहीं, बढ़ते विरोध को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस और प्रशासन सतर्क हैं।1
- *तहसील एत्मादपुर में जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल जी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ सम्पन्न* *तहसील दिवस के दौरान कुल 161 शिकायतें हुई प्राप्त, कुल 21 शिकायतों का मौके पर ही जिलाधिकारी द्वारा कराया गया निस्तारण।* *शासकीय भूमि पर यदि अवैध कब्जा है तो राजस्व निरीक्ष कर लेखपाल की टीम गठित कर मौके पर सम्पूर्ण प्रकरण की जाँच कर कराएं निस्तारण-जिलाधिकारी* *सभी विभागों को तहसील दिवस पर कैंप लगाकर मौके पर ही पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण कराने, दिव्यांगजन के लिए प्रमाण पत्र, उपकरण व पेंशन हेतु विशेष काउंटर लगाने, किसानों को आधुनिक खेती व अनुदान योजनाओं की जानकारी देने के दिए निर्देश।* आगरा.02.05.2026/आज तहसील एत्मादपुर में जिलाधिकारी महोदय श्री मनीष बंसल जी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। समाधान दिवस में जिलाधिकारी महोदय ने फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभाग के अधिकारियों को हस्तगत करते हुए निर्धारित समय सीमा के अंदर गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों को राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करने के उप जिलाधिकारी को निर्देश दिए। जिलाधिकारी महोदय ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने के साथ-साथ सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतकर्ता से संपर्क करें तथा उनसे वार्ता कर शिकायत को निस्तारण कराना सुनिश्चित करें, साथ ही स्थलीय निरीक्षण कर निस्तारण होने के बाद शिकायतकर्ता को अवगत कराया जाए, जिससे उनको भी निस्तारण स्थिति का पता चल सके और निस्तारण आख्या में सम्पूर्ण घटनाक्रम को अंकित करते हुए पोर्टल पर अपलोड की जाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थीगण श्री बनवारीलाल पुत्र बाबूराम व सूरजपाल पुत्र सोवरन सिंह नि० ग्राम गढ़ी भण्डार, मौजा बरहन, तहसील एत्मादपुर, आगरा द्वारा जिलाधिकारी महोदय के समक्ष प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर कहा कि ग्राम गढ़ी भण्डार मौजा बहरन के गाटा सं0 2335 जो कि चकरोड है व गाटा सं0 2337 जो कि अभिलेखों में चारागाह के रूप में दर्ज है, जिस पर गाँव के ही राजेन्द्र पुत्र लोकमन व यतेन्द्र पुत्र लोकमन नि० गढ़ी भण्डार ने कई वर्षों से अवैध कब्जा कर रखा है। उक्त प्रार्थना पत्र पर जिलाधिकारी महोदय श्री मनीष बंसल जी द्वारा तहसीलदार एतमादपुर को निर्देशित किया गया कि शासकीय भूमि पर यदि अवैध कब्जा है तो राजस्व निरीक्षक/लेखपाल की टीम गठित कर मौके पर पहुँच कर सम्पूर्ण प्रकरण की जाँच कर चारागाह व चकरोड की भूमि को नियमानुसार कब्जा मुक्त कराते हुए आख्या प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल जी ने समाज कल्याण विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, कृषि विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वे समाधान दिवस में कैंप लगाकर विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी विभिन्न योजनाओं की जानकारी आमजन को सरल भाषा में उपलब्ध कराएं तथा पात्र लाभार्थियों का मौके पर ही पंजीकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि समाज कल्याण विभाग, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन आदि योजनाओं की जानकारी देकर पात्र लोगों को तत्काल आवेदन कराने में सहायता करे। दिव्यांगजन विभाग द्वारा दिव्यांग प्रमाण पत्र, उपकरण वितरण तथा पेंशन योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विशेष काउंटर स्थापित किए जाएं। कृषि विभाग किसानों को आधुनिक खेती, बीज, उर्वरक, सिंचाई योजनाओं एवं अनुदान संबंधी योजनाओं की जानकारी देते हुए, उन्हें लाभान्वित करने का कार्य करे। चिकित्सा विभाग को निर्देशित किया गया कि वह स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित कर, आवश्यक दवाइयों का वितरण करे तथा जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं जैसे आयुष्मान भारत योजना आदि के प्रति लोगों को जागरूक करे और पात्र व्यक्तियों के कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को तेज करे। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि एक ही स्थान पर आमजन को अधिकतम सेवाएं उपलब्ध हो सकें और उन्हें विभिन्न कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इसके अतिरिक्त, बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को जनपद के विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता, शिक्षकों की उपस्थिति, मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था तथा छात्रों की उपस्थिति पर विशेष ध्यान दिया जाए। निरीक्षण के दौरान पाई जाने वाली कमियों को तत्काल सुधारने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। तहसील दिवस के दौरान कुल 161 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिसमें से 21 का मौके पर ही जिलाधिकारी महोदय द्वारा तत्काल निस्तारण कराया गया। शेष शिकायतों में मुख्यतः विद्युत, पेंशन, राशन, भूमि विवाद, चकरोड निर्माण अतिक्रमण, नाली निर्माण, अवैध अतिक्रमण आदि से सम्बन्धित थीं, जो कि 76 राजस्व विभाग, 32 पुलिस विभाग, 15 विकास खण्ड, 08 नगर पालिका, 15 विद्युत तथा 15 अन्य से सम्बंधित शिकायतें प्राप्त हुई। संपूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती प्रतिभा सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी श्री अरूण कुमार श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी एत्मादपुर श्री सुमित सिंह, उप जिलाधिकारी न्यायिक श्रीमती नवोदिता, तहसीलदार एत्मादपुर श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह , नायब तहसीलदार एत्मादपुर हरीलाल चैधरी, जिला पंचायत राज अधिकारी श्री मनीष कुमार, सहित जनपद स्तरीय अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे। भारतसूत्र लाइव टीवी न्यूज चैनल सह सम्पादक ् ओल इंडिया भारत राजीव कुमार सिंह सिकरवार 🇮🇳 वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज चैनल आगरा उत्तर प्रदेश 🌹🙏🇮🇳✍️🚩🚩 अखबार समृद्ध भारत हिंदी दैनिक समाचार पेपर जबलपुर मध्य प्रदेश दैनिक उजाला आज तक हिंदी पेपर आगरा उत्तर प्रदेश 🌹🌹🙏🇮🇳✍️🚩 9756737560 = 94588754224
- प्रदर्शनकारियों व उनके मुद्दों के समर्थन में एकजुटता दिखानेवाले और शांति की अपील करनेवाले युवाओं, एक्टिविस्ट पर लगाए गए फ़र्ज़ी मुक़दमे हटाए जाएं और उनकी तत्काल रिहाई हो। भाजपाई इतिहास पढ़ें और समझें जनशक्ति से बड़ी कोई ताक़त न कभी हुई है न कभी होगी।1
- bhagwadhari log kis tarah Se banduk pistol lekar khuleaam phayer kar rahe hain1
- Post by Sandeep Verma1
- Post by Dharmendra Kumar1
- दूसरी युवती पानी की टंकी पर चढ़ कर सीढ़ियों पर खड़ी होकर उसे समझा रही,भारी भीड़ के साथ पुलिस मौके पर मौजूद,उतारने का प्रयास लगातार जारी।*1