Shuru
Apke Nagar Ki App…
पंजाब: फाजिल्का की अनाज मंडी में बारिश से भारी नुकसान पंजाब के फाजिल्का में बारिश के बाद अनाज मंडी में पानी भर गया। मंडी में रखा लाखों क्विंटल अनाज पानी की चपेट में आने से खराब होने का खतरा है। इस घटना से किसानों और अनाज के नुकसान को लेकर चिंता बढ़ गई है।
Birendra Kumar Reporter
पंजाब: फाजिल्का की अनाज मंडी में बारिश से भारी नुकसान पंजाब के फाजिल्का में बारिश के बाद अनाज मंडी में पानी भर गया। मंडी में रखा लाखों क्विंटल अनाज पानी की चपेट में आने से खराब होने का खतरा है। इस घटना से किसानों और अनाज के नुकसान को लेकर चिंता बढ़ गई है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जिलाधिकारी ने दो विक्रय संपत्तियों के स्टाम्प मूल्यांकन का किया सत्यापन, कमी मिलने पर कार्रवाई के दिए निर्देश जिलाधिकारी ने दो विक्रय संपत्तियों के स्टाम्प मूल्यांकन का किया सत्यापन, कमी मिलने पर कार्रवाई के दिए निर्देश देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने आज क्रय-विक्रय की दो संपत्तियों के स्टाम्प मूल्यांकन का मौके पर पहुंचकर सत्यापन किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि संपत्तियों के क्रय-विक्रय में निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों के अनुरूप स्टाम्प शुल्क का प्रयोग सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्री से पूर्व स्टाम्प मूल्यांकन की समुचित जांच कर ली जाए, ताकि किसी भी प्रकरण में स्टाम्प शुल्क की कमी न रहे। कमी पाए जाने पर संबंधित की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने सोनूघाट के निकट देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर स्थित मौजा टड़वा की एक विक्रय संपत्ति तथा सोनूघाट में ही स्थित दूसरी विक्रय संपत्ति के स्टाम्प मूल्यांकन का स्थलीय सत्यापन किया। मौजा टड़वा स्थित संपत्ति के लेखपत्र में स्टाम्प मूल्य प्रलेखानुसार सही पाया गया, जबकि सोनूघाट स्थित संपत्ति के स्टाम्प मूल्यांकन में कमी पाई गई। जिलाधिकारी ने सोनूघाट स्थित संपत्ति के प्रकरण में स्टाम्प शुल्क की कमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि संपत्तियों के क्रय-विक्रय में स्टाम्प शुल्क संबंधी नियमों का पालन अनिवार्य है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्टाम्प मूल्यांकन में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान सहायक महानिरीक्षक निबंधन अजय धर्मपाल सिंह एवं उप निबंधक उपस्थित रहे।1
- पंजाब: फाजिल्का की अनाज मंडी में बारिश से भारी नुकसान पंजाब के फाजिल्का में बारिश के बाद अनाज मंडी में पानी भर गया। मंडी में रखा लाखों क्विंटल अनाज पानी की चपेट में आने से खराब होने का खतरा है। इस घटना से किसानों और अनाज के नुकसान को लेकर चिंता बढ़ गई है।1
- हाटा में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयंक त्रिपाठी का पैदल मार्च, नवरात्र-दशहरा से पहले अतिक्रमण हटाने के निर्देश, उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी1
- कसौधन समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर, शिक्षा और संगठन पर हुई चर्चा सुकरौली (कुशीनगर)। अखिल भारतीय कसौधन वैश्य महासभा, कुशीनगर के तत्वावधान में नगर पंचायत सुकरौली स्थित अम्बे मैरिज हॉल में कसौधन समाज की राजनीतिक अधिकार एवं परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। इसमें समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने, शिक्षा को बढ़ावा देने और संगठन को मजबूत बनाने पर विशेष चर्चा हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतवर्षीय कसौधन वैश्य महासभा (रजि., स्थापित 1924) के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर बजरंगबली गुप्ता तथा विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य जनार्दन प्रसाद गुप्ता रहे। मुख्य अतिथि बजरंगबली गुप्ता ने कहा कि कसौधन समाज भाजपा का मूल वोटर रहा है। उत्तर प्रदेश में समाज की आबादी लाखों में है और 12 से 15 विधानसभा सीटों पर समाज निर्णायक भूमिका निभाने की स्थिति में है। इसके बावजूद वर्तमान समय में देशभर में समाज का एक भी विधायक या सांसद नहीं होना राजनीतिक प्रतिनिधित्व की कमी को दर्शाता है। उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट होकर शिक्षा, संगठन और राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि जनार्दन प्रसाद गुप्ता ने सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की। साथ ही जाति प्रमाणपत्र बनवाने में आ रही समस्याओं को दूर कराने का आश्वासन दिया। बैठक में डॉ. आदेश कसौधन, रामप्रवेश कसौधन, मार्कण्डेय कसौधन, राजनेति कसौधन, धनंजय कसौधन और अखिलेश दास कसौधन ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शम्भूनाथ कसौधन ने की, जबकि संचालन सुकरौली नगर पंचायत के चेयरमैन राजनेति कसौधन ने किया। इस दौरान अयोध्या प्रसाद कसौधन, प्रदीप गुप्ता, वीरू राज कसौधन, संदीप कसौधन, दयानंद कसौधन, पिंटू कसौधन, अखिलेश कसौधन, राजू कसौधन, जितेंद्र कसौधन, अनीष कसौधन, मनीष कसौधन, डब्लू गुप्ता, सुभाष गुप्ता, सुदामा कसौधन, फागू कसौधन, अरुण गुप्ता, दीपू गुप्ता, मोनू कसौधन, शशि कसौधन, चंदन गुप्ता, पवन गुप्ता और मिथिलेश कसौधन सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।1
- विश्व हिन्दू महासंघ गौ-रक्षा प्रकोष्ठ का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, हर गांव में एक गौ-रक्षक बनाने का आह्वान। विशुनपुरा, कुशीनगर। विश्व हिन्दू महासंघ गौरक्षा प्रकोष्ठ का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन विशुनपुरा विकासखंड के ब्लॉक सभागार मनसाछापर बाजार में संपन्न हुआ। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि विश्व महासंघ के गौ-रक्षा प्रकोष्ठ संयोजक मनोज प्रजापति जी रहे, तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में विश्व हिन्दू महासंघ उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष राजन जायसवाल जी और गोरक्ष प्रांत के संभाग प्रभारी डॉ. कमलेश शाही जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गौ रक्षा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कैलाश कुशवाहा जी ने की तथा संचालन वरिष्ठ समाजसेवी रंजीत कुशवाहा जी ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथियों को माला पहनाकर स्वागत करने के साथ हुआ। इस दौरान राजन जायसवाल ने मनोज प्रजापति जी को मां दुर्गा की तस्वीर व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र.... सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मनोज प्रजापति जी ने कहा कि हर गांव में एक गौ-रक्षक बनाया जाए जो गौ माता की सेवा व सुरक्षा में अपना योगदान दे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को नवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। विशिष्ट अतिथि राजन जायसवाल जी ने कहा कि जाति-पाति, छुआछूत, ऊंच-नीच के भेदभाव को समाप्त करके सकल हिंदू समाज की स्थापना करना ही हमारा लक्ष्य है। इसके बाद गौ माता को सुरक्षित करना है। गौ माता की सेवा ही ईश्वर की सेवा है, हर घर में एक गौ माता को रखना चाहिए। उन्होंने जनपद कुशीनगर इकाई के सभी प्रकोष्ठों को मजबूत करने का आह्वान किया। इस अवसर पर डॉ. कमलेश शाही जी व संतोष जायसवाल जी ने भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में राजकुमार गुप्ता, फुलगेन कुशवाहा, जुगुनू राय, धवन जायसवाल, आत्मा गुप्ता, परमहंस सिंह, अवधेश कुशवाहा, मनोहर कुशवाहा, जयराम, अजय पासवान, राजनाथ कुशवाहा, राजन यादव, अंकेश यादव, हनुमान जायसवाल, संदीप मद्धेशिया, शैलेश कुमार, सोनू जी, दिनेश गुप्ता, राजेन्द्र चौरसिया, ब्रह्मा वर्मा, सिंहासन चौहान, रमाशंकर साधु, संतोष गिरी साधु, इन्द्रजीत गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में गौ रक्षा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया और सभी ने फलाहार किया।1
- आपके सिर के ऊपर लटकती ये लंदन-स्टाइल स्ट्रीटलाइट्स है-सांसद रवि किशन बयान वायरल है.. आपके सिर के ऊपर लटकती ये लंदन-स्टाइल स्ट्रीटलाइट्स है-सांसद रवि किशन बयान वायरल है..1
- बेलीपार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 अंतरजनपदीय शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, कई मोटरसाइकिलें और स्पेयर पार्ट्स बरामद! बेलीपार थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है।पुलिस ने दो पहिया वाहनों की चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।मामला बेलीपार थाना क्षेत्र का है, जहाँ वादी मुकदमा कुलेन्द्र शाही निवासी ग्राम व पो.कुसमौल, थाना बेलीपार की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP53FQ8759) उनके घर के सामने से चोरी हो गई थी।08 अक्टूबर को थाना बेलीपार पर मु०अ०सं० 238/2026,धारा 303(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।विवेचना के दौरान प्रकाश में आए तथ्यों,फर्द बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2), 317(5), और 341(2) BNS की बढ़ोत्तरी की गई।बेलीपार पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुस्तैदी दिखाते हुए चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।पुलिस हिरासत में आए अभियुक्तों मे अंगद कुमार यादव,शिवा कुमार,आशुतोष कसौधन उर्फ अमन शामिल है।पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की गाड़ियों समेत स्पेयर पार्ट्स का बड़ा जखीरा बरामद किया है:जिसमे 04 मोटरसाइकिल,0 मोटरसाइकिल का हैंडिल सेट बोरे में भरा हुआ।01 मोटरसाइकिल इंजन इंजन नं०DHZCDG15428,02 अदद शाकर, 02 अदद दो पहिया मोटरसाइकिल के रिम टायर सहित बरामद किया गया है। बाइट- दिनेश कुमार पूरी एसपी साउथ गोरखपुर1
- अपनी मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं और संगिनियों ने आंखों पर पट्टी बांधकर डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन गोरखपुर।उत्तर प्रदेश में आशा बहू और संगिनियों का असंतोष एक बार फिर सामने आया है। 7 फरवरी 2026 को उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के साथ हुई समझौता वार्ता के बावजूद मांगें लागू न होने से नाराज 'उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन' ने सरकार के खिलाफ फिर से मोर्चा खोल दिया है।यूनियन का आरोप है कि समझौतों और वादों पर अमल करने के बजाय शासन ने पूरी प्रक्रिया को ठंडे बस्ते में डाल दिया है।वर्षों से बकाया प्रोत्साहन राशि,मानदेय में बढ़ोतरी, बीमा सुरक्षा और मुकदमों की वापसी जैसी 11 सूत्रीय प्रमुख मांगों को लेकर अब आशा वर्कर्स ने आगामी 23 अक्टूबर 2026 को राजधानी लखनऊ में विशाल महापड़ाव का ऐलान करते हुए सरकार को आधिकारिक नोटिस दे दिया है।जिसको लेकर आशा कार्यकत्रियों और सँगनियो ने जिलाधिकारी गोरखपुर को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग किया है।1