बरमान स्कूल की प्राचार्य को हटायाः जांच पूरी होने तक बीईओ कार्यालय अटैच, छात्राओं ने लगाए थे प्रताड़ना के आरोप नरसिंहपुर के बरमान कला शासकीय हाई स्कूल की प्राचार्य गीता गौहर को छात्र-छात्राओं से कथित अभद्रता और प्रताड़ना के आरोपों के बाद स्कूल से हटाया गया है। गुरुवार को शिक्षा विभाग ने उन्हें जांच पूरी होने तक विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ), नरसिंहपुर के कार्यालय में उपस्थित रहने का आदेश दिया। जिला शिक्षा अधिकारी ने कलेक्टर की अनुमति से यह आदेश जारी किया। जांच रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया अनियमितताएं सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया है। छात्राओं ने लगाए थे प्रताड़ना के आरोप छात्राओं ने प्राचार्य पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने, टॉयलेट साफ कराने और सजा के तौर पर गिट्टी पर घुटनों के बल बैठाने के आरोप लगाए थे। विद्यार्थियों ने परिजनों के साथ बरमान चौकी पहुंचकर लिखित शिकायत दी थी और प्राचार्य को हटाने की मांग की थी। प्राचार्य ने आरोपों को खारिज किया था। उनका कहना था कि बच्चों से केवल बाथरूम में पानी डालने के लिए कहा गया था और सफाई वे खुद करती हैं। मामले की विस्तृत जांच जारी है। उसके निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बरमान स्कूल की प्राचार्य को हटायाः जांच पूरी होने तक बीईओ कार्यालय अटैच, छात्राओं ने लगाए थे प्रताड़ना के आरोप नरसिंहपुर के बरमान कला शासकीय हाई स्कूल की प्राचार्य गीता गौहर को छात्र-छात्राओं से कथित अभद्रता और प्रताड़ना के आरोपों के बाद स्कूल से हटाया गया है। गुरुवार को शिक्षा विभाग ने उन्हें जांच पूरी होने तक विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ), नरसिंहपुर के कार्यालय में उपस्थित रहने का आदेश दिया। जिला शिक्षा अधिकारी ने कलेक्टर की अनुमति से यह आदेश जारी किया। जांच रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया अनियमितताएं सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया है। छात्राओं ने लगाए थे प्रताड़ना के आरोप छात्राओं ने प्राचार्य पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने, टॉयलेट साफ कराने और सजा के तौर पर गिट्टी पर घुटनों के बल बैठाने के आरोप लगाए थे। विद्यार्थियों ने परिजनों के साथ बरमान चौकी पहुंचकर लिखित शिकायत दी थी और प्राचार्य को हटाने की मांग की थी। प्राचार्य ने आरोपों को खारिज किया था। उनका कहना था कि बच्चों से केवल बाथरूम में पानी डालने के लिए कहा गया था और सफाई वे खुद करती हैं। मामले की विस्तृत जांच जारी है। उसके निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- एंकर-नरसिंहपुर जिले के शासकीय महाविद्यालय तेंदूखेड़ा में छात्रों की जान जोखिम में डालकर करोड़ों के बजट की बंदरबांट की जा रही है। पर्याप्त जमीन होने के बावजूद एक खस्ताहाल और जर्जर इमारत की छत पर ही नई मंजिल तानी जा रही है। सवाल उठता है कि ठेकेदार की इस मनमानी और प्रशासन अनदेखी? देखिए ग्राउंड रिपोर्ट। यह तस्वीर है नरसिंहपुर जिले की तेंदूखेड़ा शासकीय महाविद्यालय की। साल 2018 में करीब 1 करोड़ 33 लाख की लागत से बना यह भवन महज कुछ ही सालों में दम तोड़ने लगा है। इमारत के पाए उखड़ चुके हैं और दीवारें कमजोर हैं। लेकिन हद तो तब हो गई जब कॉलेज के लिए स्वीकृत हुए 5 से 6 करोड़ रुपये के नए बजट को ठिकाने लगाने के लिए, ठेकेदार ने इसी जर्जर छत पर नए पिलर खड़े कर दूसरी मंजिल का निर्माण शुरू कर दिया। हैरानी की बात यह है कि कॉलेज के पास नए भवन के लिए पर्याप्त खुली जमीन मौजूद है। फिर भी जमीन पर नया निर्माण कराने के बजाय पुरानी छत पर ही काम थोपा जा रहा है। स्थानीय लोगों का सीधा आरोप है कि ठेकेदार मुनाफा कमाने और लागत बचाने के चक्कर में किसी बड़े हादसे को दावत दे रहा है। बही तेंदूखेड़ा एसडीएम का कहना है मामला संज्ञान में आया है। PIU की तकनीकी टीम से भवन की जांच कराई जा रही है। यदि पुरानी इमारत कमजोर पाई गई और जमीन उपलब्ध है, तो निर्माण खाली जमीन पर ही कराया जाएगा। बही प्रशासन अब जांच की बात कह रहा है, लेकिन सवाल वही है कि आखिर तकनीकी जांच से पहले कमजोर छत पर भारी-भरकम निर्माण की अनुमति किसने दी? क्या सिस्टम किसी बड़े हादसे के बाद ही नींद से जागेगा? बाइट- राधाबाई गोड़ कॉलेज प्राचार्य बाइट- डॉक्टर बी डी विश्वकर्मा टीचर बाइट- डॉ मनीष वर्मा टीचर बाइट- सानू चौधरी एसडीएम तेंदूखेड़ा1
- नरसिंहपुर जिले की तेंदूखेड़ा तहसील के ग्राम भामा में उस वक्त हड़कंप मच गया जब खेत में बने किसान ठाकुर त्रिलोक सिंह के आशियाने में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर के भीतर रखा कोई भी सामान बचाया नहीं जा सका। *रामकिशन कुशवाहा की रिपोर्ट*1
- *ब्रेकिंग पोलखोल नरसिंहपुर नगरपालिका सफाईकर्मियों का फिर हड़ताल पर जाने का अल्टीमेटम, वेतन और एरियर भुगतान की मांग पोल खोल पर क्या कहा सीएमओ गजेन्द्र सिंह और कर्मचारियों ने देखिए पूरी खबर !* नरसिंहपुर। 29 अक्टूबर 2026 नगरपालिका परिषद नरसिंहपुर के सफाईकर्मियों ने रुके हुए वेतन, एरियर और अन्य लंबित भुगतान को लेकर एक बार फिर हड़ताल पर जाने का अल्टीमेटम दिया है। कर्मचारियों ने 23 अक्टूबर 2026 को मुख्य नगरपालिका अधिकारी के नाम आवेदन सौंपकर अपनी मांगों का शीघ्र निराकरण करने की मांग की है। कर्मचारियों द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार, हड़ताल के दौरान काटे गए वेतन का भुगतान अब तक नहीं हुआ है। इसके अलावा दो माह का बकाया वेतन, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की एरियर राशि और जीपीएफ भुगतान सहित अन्य मांगें भी उठाई गई हैं। कर्मचारियों का कहना है कि समय पर वेतन और लंबित राशि का भुगतान नहीं होने से उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांगों का जल्द निराकरण नहीं होने पर हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। इसी मुद्दे को लेकर नगरपालिका कर्मचारियों और मुख्य नगरपालिका अधिकारी गजेन्द्र सिंह के बीच बातचीत भी हुई। बातचीत के दौरान कर्मचारियों ने अपनी समस्याएं रखीं। अब देखना होगा कि कर्मचारियों की मांगों पर नगरपालिका प्रशासन की ओर से क्या कदम उठाए जाते हैं। देखिए पोलखोल न्यूज़ पर पूरी खबर - सफाईकर्मियों की मांगें, हड़ताल की चेतावनी और सीएमओ गजेन्द्र सिंह के साथ हुई बातचीत।1
- आपके भेजे वीडियो में *श्रीमद् भागवत कथा* का पोस्टर है सर जी, साफ दिख रहा है: *श्रीमद् भागवत कथा* *पूज्य माताजी श्रीमती यशोदा बाई पटेल जी एवं* *कीर्तिशेष मणिनागेन्द्र सिंह (मोनू भैया)* *की स्मृति में* *दिनांक: 30 अक्टूबर से 05 नवंबर 2026 तक* - *कलश यात्रा:* 30 अक्टूबर 2026 सुबह 11:00 बजे से - *कथा समय:* दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक *निवेदक - मणिनागेन्द्र सिंह आपके भेजे वीडियो में *श्रीमद् भागवत कथा* का पोस्टर है सर जी, साफ दिख रहा है: *श्रीमद् भागवत कथा* *पूज्य माताजी श्रीमती यशोदा बाई पटेल जी एवं* *कीर्तिशेष मणिनागेन्द्र सिंह (मोनू भैया)* *की स्मृति में* *दिनांक: 30 अक्टूबर से 05 नवंबर 2026 तक* - *कलश यात्रा:* 30 अक्टूबर 2026 सुबह 11:00 बजे से - *कथा समय:* दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक *निवेदक - मणिनागेन्द्र सिंह फाउंडेशन, समस्त क्षेत्रवासी गोटेगांव1
- ब्रह्मांड घाट बरमान नर्मदा तट का दृश्य आज का नर्मदे हर जिंदगी भर1
- एसपी डॉ. ऋषिकेश मीना की अनूठी पहल: महिला पुलिसकर्मियों को करवा चौथ पर मिला अवकाश करवा चौथ के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना ने एक बेहद संवेदनशील और भावनात्मक फैसला लिया है। पुलिस अधीक्षक ने आदेश जारी किया इसके तहत 29 अक्टूबर 2026 को जिले की सभी विवाहित महिला पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को एक दिन का विशेष अवकाश प्रदान किया गया है। इस सराहनीय पहल का मुख्य उद्देश्य कठिन कर्तव्य निभाने वाली महिला कर्मियों को बिना किसी मानसिक तनाव के अपने परिवार के साथ त्योहार मनाने का अवसर देना है। एसपी की इस पहल से पुलिस विभाग में कर्मचारियों के पारिवारिक कल्याण और उनके दायित्वों के प्रति सम्मान की एक सकारात्मक झलक देखने को मिली है।1
- पन्ना के जल संसाधन विभाग में सागर लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लेखपाल दीपक परिहार और लिपिक अरविंद पाठक को 45 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। ठेकेदार से 25 लाख का बकाया बिल पास करने के एवज में यह घूस मांगी गई थी। पन्ना के जल संसाधन विभाग में ऐसा क्या हुआ कि अचानक पूरे दफ्तर में हड़कंप मच गया? मध्य प्रदेश के पन्ना में सागर लोकायुक्त की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार के एक बड़े खेल का पर्दाफाश किया है। विभाग के लेखपाल दीपक परिहार और लिपिक अरविंद पाठक को 45 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों दबोचा गया है। ठेकेदार गौरव तोमर ने मझगांय बांध परियोजना के तहत नहर का काम किया था, जिसके 25 लाख रुपए के पेंडिंग बिल को पास करने के एवज में ये दोनों कर्मचारी कमीशन मांग रहे थे। लोकायुक्त ने शिकायत का सत्यापन करने के बाद जाल बिछाया और 15 हजार रुपए लेते दीपक परिहार और 30 हजार लेते अरविंद पाठक को उनके ही दफ्तर में धर दबोचा। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अगर आपसे भी कोई अधिकारी काम के बदले घूस मांगे, तो डरें नहीं, लोकायुक्त में शिकायत करें। आपके इलाके की हर बेबाक और सच्ची खबर सबसे पहले देखने के लिए हमारे पेज को अभी फॉलो करें।1
- बरमान स्कूल की प्राचार्य को हटायाः जांच पूरी होने तक बीईओ कार्यालय अटैच, छात्राओं ने लगाए थे प्रताड़ना के आरोप नरसिंहपुर के बरमान कला शासकीय हाई स्कूल की प्राचार्य गीता गौहर को छात्र-छात्राओं से कथित अभद्रता और प्रताड़ना के आरोपों के बाद स्कूल से हटाया गया है। गुरुवार को शिक्षा विभाग ने उन्हें जांच पूरी होने तक विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ), नरसिंहपुर के कार्यालय में उपस्थित रहने का आदेश दिया। जिला शिक्षा अधिकारी ने कलेक्टर की अनुमति से यह आदेश जारी किया। जांच रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया अनियमितताएं सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया है। छात्राओं ने लगाए थे प्रताड़ना के आरोप छात्राओं ने प्राचार्य पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने, टॉयलेट साफ कराने और सजा के तौर पर गिट्टी पर घुटनों के बल बैठाने के आरोप लगाए थे। विद्यार्थियों ने परिजनों के साथ बरमान चौकी पहुंचकर लिखित शिकायत दी थी और प्राचार्य को हटाने की मांग की थी। प्राचार्य ने आरोपों को खारिज किया था। उनका कहना था कि बच्चों से केवल बाथरूम में पानी डालने के लिए कहा गया था और सफाई वे खुद करती हैं। मामले की विस्तृत जांच जारी है। उसके निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1