logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर बिशारतगंज थाने में पीस कमेटी की बैठक। बिशारतगंज। आगामी कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर थाना बिशारतगंज परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने की। बैठक में आगामी त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। प्रभारी निरीक्षक ने क्षेत्र के लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। बैठक में पुलिस अधिकारियों के साथ क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।

1 hr ago
user_Veeresh Kumar
Veeresh Kumar
Court reporter फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
2f1c5c04-0d2e-4f2c-9541-0e67131c55cb

कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर बिशारतगंज थाने में पीस कमेटी की बैठक। बिशारतगंज। आगामी कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर थाना बिशारतगंज परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने की। बैठक में आगामी त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। प्रभारी निरीक्षक ने क्षेत्र के लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। बैठक में पुलिस अधिकारियों के साथ क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कंपोजिट विद्यालय टाह पौटा पहुंचे डीएम ज्ञानेंद्र सिंह व विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, बच्चों संग किया भोजन पीलीभीत। कंपोजिट विद्यालय टाह पौटा में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह एवं बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने प्रतिभाग किया। इस दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों ने विद्यालय के बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बच्चों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना तथा शिक्षा एवं पोषण से जुड़ी व्यवस्थाओं पर भी ध्यान दिया। विद्यालय परिसर में आयोजित यह कार्यक्रम बच्चों के लिए यादगार बन गया, जहां जिलाधिकारी और विधायक ने बच्चों के साथ आत्मीयता से समय बिताकर भोजन किया।
    1
    कंपोजिट विद्यालय टाह पौटा पहुंचे डीएम ज्ञानेंद्र सिंह व विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, बच्चों संग किया भोजन
पीलीभीत। कंपोजिट विद्यालय टाह पौटा में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह एवं बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने प्रतिभाग किया। इस दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों ने विद्यालय के बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बच्चों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना तथा शिक्षा एवं पोषण से जुड़ी व्यवस्थाओं पर भी ध्यान दिया।
विद्यालय परिसर में आयोजित यह कार्यक्रम बच्चों के लिए यादगार बन गया, जहां जिलाधिकारी और विधायक ने बच्चों के साथ आत्मीयता से समय बिताकर भोजन किया।
    user_Raunak Ali Ansari
    Raunak Ali Ansari
    City Star बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    14 min ago
  • बरेली जंक्शन पर केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद का हुआ भव्य स्वागत कार्यकर्ताओं में दिखा भारी उत्साह। *बरेली जंक्शन पर केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद का हुआ भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा भारी उत्साह* *बरेली/बहेड़ी, 27 अगस्त।* उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के साथ-साथ केंद्र में वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री के रूप में कार्यरत माननीय श्री जितिन प्रसाद आज अपने एक दिवसीय दौरे पर बहेड़ी विधानसभा पहुंचे। सुबह बरेली जंक्शन रेलवे स्टेशन पर उनके आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में सुबह से ही खासा उत्साह देखने को मिला। जैसे ही ट्रेन प्लेटफार्म पर पहुंची, पहले से मौजूद कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों और भारत माता की जय, जितिन प्रसाद जिंदाबाद के गगनभेदी नारों से पूरा स्टेशन परिसर गूंज उठा। मंत्री जी ने भी हाथ जोड़कर सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया और सभी से आत्मीयता के साथ भेंट की। *दिग्गज नेता रहे मौजूद* स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा के जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा कर रहे थे। उनके साथ पूर्व जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, वरिष्ठ किसान नेता देव स्वरूप पटेल, सत्य प्रकाश गंगवार, जिला महामंत्री, जिला उपाध्यक्ष, मंडल अध्यक्षों सहित पार्टी के सैकड़ों वरिष्ठ पदाधिकारी और सक्रिय कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने कहा कि माननीय मंत्री जी का बहेड़ी आगमन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है। उनके नेतृत्व में पूरे बरेली मंडल में विकास कार्यों ने गति पकड़ी है। किसान नेता देव स्वरूप पटेल ने कहा कि जितिन प्रसाद जी हमेशा किसानों और आम जनता की आवाज को मजबूती से उठाते रहे हैं। रेलवे स्टेशन पर स्वागत समारोह के पश्चात केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सड़क मार्ग द्वारा अपने काफिले के साथ बहेड़ी के लिए रवाना हो गए। बहेड़ी में वह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के साथ-साथ विभिन्न विकास परियोजनाओं और जन-सुनवाई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
    4
    बरेली जंक्शन पर केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद का हुआ भव्य स्वागत कार्यकर्ताओं में दिखा भारी उत्साह।
*बरेली जंक्शन पर केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद का हुआ भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा भारी उत्साह*
*बरेली/बहेड़ी, 27 अगस्त।* उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के साथ-साथ केंद्र में वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री के रूप में कार्यरत माननीय श्री जितिन प्रसाद आज अपने एक दिवसीय दौरे पर बहेड़ी विधानसभा पहुंचे। 
सुबह बरेली जंक्शन रेलवे स्टेशन पर उनके आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में सुबह से ही खासा उत्साह देखने को मिला। जैसे ही ट्रेन प्लेटफार्म पर पहुंची, पहले से मौजूद कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों और भारत माता की जय, जितिन प्रसाद जिंदाबाद के गगनभेदी नारों से पूरा स्टेशन परिसर गूंज उठा। मंत्री जी ने भी हाथ जोड़कर सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया और सभी से आत्मीयता के साथ भेंट की।
*दिग्गज नेता रहे मौजूद*
स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा के जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा कर रहे थे। उनके साथ पूर्व जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, वरिष्ठ किसान नेता देव स्वरूप पटेल, सत्य प्रकाश गंगवार, जिला महामंत्री, जिला उपाध्यक्ष, मंडल अध्यक्षों सहित पार्टी के सैकड़ों वरिष्ठ पदाधिकारी और सक्रिय कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने कहा कि माननीय मंत्री जी का बहेड़ी आगमन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है। उनके नेतृत्व में पूरे बरेली मंडल में विकास कार्यों ने गति पकड़ी है। किसान नेता देव स्वरूप पटेल ने कहा कि जितिन प्रसाद जी हमेशा किसानों और आम जनता की आवाज को मजबूती से उठाते रहे हैं।
रेलवे स्टेशन पर स्वागत समारोह के पश्चात केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सड़क मार्ग द्वारा अपने काफिले के साथ बहेड़ी के लिए रवाना हो गए। बहेड़ी में वह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के साथ-साथ विभिन्न विकास परियोजनाओं और जन-सुनवाई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
    user_Shivkumar Gangwar
    Shivkumar Gangwar
    Voice of people बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    25 min ago
  • सरस्वती शिशु मंदिर में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
    1
    सरस्वती शिशु मंदिर में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
    user_Prashant mishra
    Prashant mishra
    बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • शिवम कुमार की तरफ से समस्त क्षेत्र एवं देशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं शिवम कुमार की तरफ से समस्त क्षेत्र एवं देशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
    1
    शिवम कुमार की तरफ से समस्त क्षेत्र एवं देशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 
शिवम कुमार की तरफ से समस्त क्षेत्र एवं देशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
    user_सतर्क भारत न्यूज़
    सतर्क भारत न्यूज़
    Media company Bisalpur, Pilibhit•
    2 hrs ago
  • नेपाल में कुदरत का कहर! भारी बारिश के बाद आई भीषण फ्लैश फ्लड, कई इलाके जलमग्न, सड़कें और पुल तबाह, कई लोगों की मौत, कई अब भी लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, लोगों में दहशत #nepal #flood #viralpost #trending
    1
    नेपाल में कुदरत का कहर!
भारी बारिश के बाद आई भीषण फ्लैश फ्लड,
कई इलाके जलमग्न, सड़कें और पुल तबाह,
कई लोगों की मौत, कई अब भी लापता,
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, लोगों में दहशत
#nepal #flood #viralpost #trending
    user_KAUSHAL KUMAR GAUTAM REPORTER
    KAUSHAL KUMAR GAUTAM REPORTER
    दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *प्रेस विज्ञप्ति* *दिनांक 27.08.2026* *जुलूस-ए-मोहम्मदी (बारावफात) सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न* आज दिनांक **26/27.08.2026** को जुलूस-ए-मोहम्मदी का आयोजन किया गया। जुलूस **कोहड़ा पीर, थाना प्रेमनगर** से प्रारम्भ होकर निर्धारित मार्ग से होते हुए सकुशल संपन्न हुआ। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में *श्री मानुष पारिक, पुलिस अधीक्षक नगर, बरेली, श्री मोहम्मद अकमल खां, पुलिस अधीक्षक यातायात, श्री शिवम आशुतोष, ASP/CO तृतीय, श्री नितिन कुमार, CO द्वितीय एवं श्री आशुतोष शिवम, CO प्रथम* द्वारा मौके पर उपस्थित रहकर जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया तथा अधीनस्थ पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराया गया। पुलिस की प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था, सतर्क निगरानी एवं आमजन के सहयोग से जुलूस-ए-मोहम्मदी **सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण** में संपन्न हुआ। इस दौरान *कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य रही।* *प्रेस विज्ञप्ति* *दिनांक 27.08.2026* *जुलूस-ए-मोहम्मदी (बारावफात) सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न* आज दिनांक **26/27.08.2026** को जुलूस-ए-मोहम्मदी का आयोजन किया गया। जुलूस **कोहड़ा पीर, थाना प्रेमनगर** से प्रारम्भ होकर निर्धारित मार्ग से होते हुए सकुशल संपन्न हुआ। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में *श्री मानुष पारिक, पुलिस अधीक्षक नगर, बरेली, श्री मोहम्मद अकमल खां, पुलिस अधीक्षक यातायात, श्री शिवम आशुतोष, ASP/CO तृतीय, श्री नितिन कुमार, CO द्वितीय एवं श्री आशुतोष शिवम, CO प्रथम* द्वारा मौके पर उपस्थित रहकर जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया तथा अधीनस्थ पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराया गया। पुलिस की प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था, सतर्क निगरानी एवं आमजन के सहयोग से जुलूस-ए-मोहम्मदी **सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण** में संपन्न हुआ। इस दौरान *कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य रही।*
    1
    *प्रेस विज्ञप्ति*
*दिनांक 27.08.2026*

*जुलूस-ए-मोहम्मदी (बारावफात) सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न*

आज दिनांक **26/27.08.2026** को जुलूस-ए-मोहम्मदी का आयोजन किया गया। जुलूस **कोहड़ा पीर, थाना प्रेमनगर** से प्रारम्भ होकर निर्धारित मार्ग से होते हुए सकुशल संपन्न हुआ।

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में *श्री मानुष पारिक, पुलिस अधीक्षक नगर, बरेली, श्री मोहम्मद अकमल खां, पुलिस अधीक्षक यातायात, श्री शिवम आशुतोष, ASP/CO तृतीय, श्री नितिन कुमार, CO द्वितीय एवं श्री आशुतोष शिवम, CO प्रथम* द्वारा मौके पर उपस्थित रहकर जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया तथा अधीनस्थ पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराया गया।

पुलिस की प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था, सतर्क निगरानी एवं आमजन के सहयोग से जुलूस-ए-मोहम्मदी **सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण** में संपन्न हुआ। इस दौरान *कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य रही।*
*प्रेस विज्ञप्ति*
*दिनांक 27.08.2026*
*जुलूस-ए-मोहम्मदी (बारावफात) सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न*
आज दिनांक **26/27.08.2026** को जुलूस-ए-मोहम्मदी का आयोजन किया गया। जुलूस **कोहड़ा पीर, थाना प्रेमनगर** से प्रारम्भ होकर निर्धारित मार्ग से होते हुए सकुशल संपन्न हुआ।
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में *श्री मानुष पारिक, पुलिस अधीक्षक नगर, बरेली, श्री मोहम्मद अकमल खां, पुलिस अधीक्षक यातायात, श्री शिवम आशुतोष, ASP/CO तृतीय, श्री नितिन कुमार, CO द्वितीय एवं श्री आशुतोष शिवम, CO प्रथम* द्वारा मौके पर उपस्थित रहकर जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया तथा अधीनस्थ पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराया गया।
पुलिस की प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था, सतर्क निगरानी एवं आमजन के सहयोग से जुलूस-ए-मोहम्मदी **सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण** में संपन्न हुआ। इस दौरान *कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य रही।*
    user_Mohd Ahemad saifi
    Mohd Ahemad saifi
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • जुलूस-ए-मोहम्मदी पर बरसे फूल, हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की दिखी मिसाल; देर रात तक अलर्ट मोड पर रही बरेली पुलिस बरेली में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बरेली में निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। नए शहर से शुरू हुआ जुलूस देर रात तक शहर के विभिन्न इलाकों से होकर गुजरा। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आई। एसपी सिटी अपनी तमाम पुलिस फोर्स के साथ देर रात तक सड़कों पर मौजूद रहे और जुलूस की व्यवस्थाओं पर लगातार नजर बनाए रखी। शहर के संवेदनशील इलाकों में भी पुलिस बल तैनात रहा, जिससे जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में अपने निर्धारित स्थानों तक पहुंच सका। जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान बरेली में हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की खूबसूरत तस्वीर भी देखने को मिली। कई स्थानों पर पुलिस और हिंदू समाज के लोगों ने जुलूस पर पुष्प वर्षा कर आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। वहीं बहेड़ी में भी अनोखा नजारा देखने को मिला, जहां भाजपा नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी बहेड़ी अरुण कुमार और थाना प्रभारी दिनेश शर्मा ने जुलूस-ए-मोहम्मदी पर फूल बरसाए। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को भाईचारे और अमन का संदेश दिया। पीस कमेटी ऑफ इंडिया के हिंदू कार्यकर्ताओं ने भी बरेली में जुलूस-ए-मोहम्मदी का स्वागत करते हुए पुष्प वर्षा की। देर रात तक अलग-अलग इलाकों में जुलूस निकलते रहे और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी-अपनी मंजिल तक पहुंचकर उनका समापन हो गया। बरेली में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी एक बार फिर गंगा-जमुनी तहजीब, आपसी भाईचारे और अमन-चैन की मिसाल पेश कर गया।
    1
    जुलूस-ए-मोहम्मदी पर बरसे फूल, हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की दिखी मिसाल; देर रात तक अलर्ट मोड पर रही बरेली पुलिस

बरेली में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बरेली में निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। नए शहर से शुरू हुआ जुलूस देर रात तक शहर के विभिन्न इलाकों से होकर गुजरा। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आई।
एसपी सिटी अपनी तमाम पुलिस फोर्स के साथ देर रात तक सड़कों पर मौजूद रहे और जुलूस की व्यवस्थाओं पर लगातार नजर बनाए रखी। शहर के संवेदनशील इलाकों में भी पुलिस बल तैनात रहा, जिससे जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में अपने निर्धारित स्थानों तक पहुंच सका।
जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान बरेली में हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की खूबसूरत तस्वीर भी देखने को मिली। कई स्थानों पर पुलिस और हिंदू समाज के लोगों ने जुलूस पर पुष्प वर्षा कर आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।
वहीं बहेड़ी में भी अनोखा नजारा देखने को मिला, जहां भाजपा नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी बहेड़ी अरुण कुमार और थाना प्रभारी दिनेश शर्मा ने जुलूस-ए-मोहम्मदी पर फूल बरसाए। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को भाईचारे और अमन का संदेश दिया।
पीस कमेटी ऑफ इंडिया के हिंदू कार्यकर्ताओं ने भी बरेली में जुलूस-ए-मोहम्मदी का स्वागत करते हुए पुष्प वर्षा की। देर रात तक अलग-अलग इलाकों में जुलूस निकलते रहे और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी-अपनी मंजिल तक पहुंचकर उनका समापन हो गया।
बरेली में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी एक बार फिर गंगा-जमुनी तहजीब, आपसी भाईचारे और अमन-चैन की मिसाल पेश कर गया।
    user_बरेली की ताजा खबरें
    बरेली की ताजा खबरें
    Court reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • रेहान रज़ा अंसारी की तरफ से समस्त क्षेत्र एवं देशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं रेहान रज़ा अंसारी की तरफ से समस्त क्षेत्र एवं देशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
    1
    रेहान रज़ा अंसारी की तरफ से समस्त क्षेत्र एवं देशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 
रेहान रज़ा अंसारी की तरफ से समस्त क्षेत्र एवं देशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
    user_सतर्क भारत न्यूज़
    सतर्क भारत न्यूज़
    Media company Bisalpur, Pilibhit•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.