विवादों से घिरी जसवंतनगर की यूट्यूबर संजना यदुवंशी पर अधिवक्ता ने कराया मुकदमा दर्ज विवादों में घिरी जसवंतनगर की यूट्यूबर संजना यदुवंशी उर्फ मुस्कान यादव, अधिवक्ता ने कराया मुकदमा दर्ज आगरा के अधिवक्ता ने लगाया सोशल मीडिया पर गाली-गलौज और छवि धूमिल करने का आरोप, थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज इटावा । सोशल मीडिया पर अक्सर विवादों में रहने वाली जसवंतनगर क्षेत्र की यूट्यूबर संजना यदुवंशी उर्फ ‘मुस्कान यादव’ के खिलाफ आगरा में थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिला एवं सत्र न्यायालय आगरा में वकालत करने वाले अधिवक्ता देवेंद्र उर्फ दीपक यादव ने आरोप लगाया है कि यूट्यूबर ने इंस्टाग्राम पर उनका फोटो लगाकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया और उनकी सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। अधिवक्ता देवेंद्र यादव ने बताया कि वह अपने गांव की चाची मुस्कान यादव के एक मामले में पैरवी कर रहे हैं। यह मुकदमा अपराध संख्या 8/26, थाना चित्राहाट में दर्ज बताया गया है, जिसमें संजना यदुवंशी के पति श्याम यादव समेत अन्य लोगों के खिलाफ मामला पंजीकृत है। प्रार्थी का कहना है कि इसी बात से रंजिश रखते हुए यूट्यूबर ने उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट की। प्रार्थना पत्र के अनुसार 25 फरवरी 2026 को संजना यदुवंशी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अधिवक्ता का फोटो साझा करते हुए उन्हें गन्दे व अपमानजनक शब्दों से संबोधित किया तथा भद्दी गालियां दीं। अधिवक्ता का कहना है कि इस तरह की पोस्ट से उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है और उन्हें मानसिक व सामाजिक क्षति हुई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उक्त पोस्ट में उनकी एक करीबी बहन के खिलाफ भी असामाजिक और अभद्र टिप्पणी की गई। उनका कहना है कि एक अधिवक्ता होने के नाते समाज में उनकी एक प्रतिष्ठा है और सोशल मीडिया पर इस प्रकार की टिप्पणियां उनके पेशे और सम्मान को नुकसान पहुंचाने वाली हैं। अधिवक्ता देवेंद्र यादव ने अपने प्रार्थना पत्र में कहा है कि इस मामले से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य (इंस्टाग्राम पोस्ट और स्क्रीनशॉट) उनके पास मौजूद हैं, जिन्हें जांच के दौरान प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की अपील की है। जसवंतनगर और आसपास के क्षेत्रों में इस मुकदमे को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली संजना यदुवंशी पहले भी कई बार अपने वीडियो और बयानों को लेकर सुर्खियों में रही हैं। अब अधिवक्ता द्वारा दर्ज कराए गए इस मुकदमे के बाद मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया है। फिलहाल थाना न्यू आगरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर तय की जाएगी। 👉 संजना पूर्व में कई लोगों को दे चुकी है गोली से उड़ाने की धमकी व गालियां, पुलिस में की गई थी शिकायतें संजना यदुवंशी का यह मामला कोई नया नही है यह इससे पहले एक मीडियाकर्मी को गाली व गोली मारने की धमकी दे चुकी है व ब्लेकमेल करने के उद्देश्य से अपनी महेवा की दोस्त से फर्जी चरित्रहनन का मुकदमा लिखवा चुकी है। कुलदीप यादव ठेकेदार को भी इसने गाली व गोली मारने की धमकी दी थी जिसकी शिकायत पीड़ित ने थाना जसवंतनगर में की थी। उसके बाद यह गुंडे लेकर कुलदीप के घर पहुंच गई थी। मैनपुरी के चर्चित यूट्यूबर करन चौधरी की मां के लिए भी संजना यदुवंशी ने आपत्तिजनक वीडियो बनाकर टिप्पड़ी की थी। उसने भी संजना के विरुद्ध शिकायत की थी। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता दीपू यादव घुटारा मैनपुरी को भी संजना यदुवंशी ने गाली धमकी दी और उल्टा पुलिस को शिकायत कर दी थी। उसका दोष सिर्फ इतना था कि उसने संजना को नेता जी मुलायम सिंह यादव की समाधि पर नाचने की वीडियो बनाने से रोक दिया था। संजना से कई लोग प्रताड़ित है। इसके आईडी हैकर से भी संबध है जिनके जरिये यह लड़कियों से दोस्ती करती है फिर हैकर को लड़की के घर भेजती है और इंस्टाग्राम आईडी हैक करवाकर विकवाती है। उक्त हैकर के विरुद्ध फिरोजाबाद, औरैया, कानपुर में लड़कियो ने शिकायत भी दर्ज कराई थी। जिसमे पुलिस की मदद से इंस्टाग्राम आईडी बापस दिलाई गई थी। उस हैकर का संजना के घर अक्सर आना जाना रहता है। अगर कोई इसके खिलाफ वीडियो या खबर डालता है तो रिपोर्ट करवाकर चैनल आईडी, वीडियो उड़वा देती है।

- लवेदी/इटावा। थाना लवेदी क्षेत्र के ग्राम बसैयाहार में सैनिक के घर हुई चोरी के मामले में पीड़ित पक्ष ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए मुकदमे की विवेचना क्राइम ब्रांच या एसओजी को स्थानांतरित करने की मांग की है। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा को प्रार्थना पत्र देकर उचित कार्रवाई की गुहार लगाई गई है। प्रार्थी राजीव तिवारी पुत्र महाराज सिंह तिवारी निवासी ग्राम बसेहारा, थाना लवेदी ने बताया कि उनके घर में 8 मार्च 2026 को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई और लिखित शिकायत भी दर्ज कराई गई, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग सका है। पीड़ित का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद विवेचक द्वारा कई बार गांव और घर पर आकर पूछताछ की गई, लेकिन सही तरीके से उनकी बात नहीं सुनी गई। उल्टा परिवार पर ही संदेह जताते हुए अभद्र व्यवहार किया गया और मामले की गंभीरता से जांच नहीं की गई। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि उनके द्वारा बताए गए संदिग्ध व्यक्तियों और मोबाइल नंबरों की जांच करने के बजाय उनका मोबाइल फोन ही कुछ समय के लिए अपने कब्जे में ले लिया गया था। बताया गया कि इस संबंध में 28 मार्च 2026 को भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया गया था, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित परिवार का कहना है कि थाना पुलिस के रवैये से उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है, इसलिए मामले की निष्पक्ष जांच के लिए विवेचना किसी अन्य एजेंसी को सौंपी जाए। वहीं, सेना की ओर से भी इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन से शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है, ताकि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके और पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।4
- Post by Kanhaiya lal1
- प्रतापगढ़ - कुंडा में एक युवती प्रेमी से मिलने की जिद में 70 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई, प्रेमी को बुलाने के बाद ही नीचे उतरी शादी से इनकार के बाद युवती ने यह कदम उठाया, पुलिस ने हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू की1
- Post by Urvashi singh1
- Post by Rohit Kumar1
- जनपद औरैया की अटसू नगर पंचायत में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की अंदरूनी खींचतान सामने आई है। नामित सभासदों ने नगर पंचायत प्रशासन और नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सभासदों का कहना है कि नामित होने के बाद न तो उनका औपचारिक स्वागत किया गया और न ही कोई बधाई संदेश दिया गया। इतना ही नहीं, अभी तक उन्हें नगर पंचायत की किसी बैठक में भी नहीं बुलाया गया है, जबकि अन्य नगर निकायों में यह प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है। इस पूरे मामले में नगर पंचायत अध्यक्ष इंदू गुप्ता और उनके प्रतिनिधि स्वदेश प्रकाश पोरवाल की कार्यशैली पर सवाल उठाए जा रहे हैं। सभासदों का आरोप है कि उनके साथ उपेक्षापूर्ण व्यवहार किया जा रहा है। इस विवाद के चलते नगर की जनता के बीच भी चर्चाओं का माहौल है। लोगों का मानना है कि जब एक ही पार्टी के जनप्रतिनिधियों के बीच तालमेल नहीं है, तो विकास कार्यों पर इसका नकारात्मक असर पड़ना तय है। अब बड़ा सवाल यह है कि आंतरिक मतभेदों के बीच नगर पंचायत में विकास कार्य किस प्रकार गति पकड़ पाएंगे।1
- उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 27 IPS अफसरों के तबादले, 13 जिलों के एसपी बदले उत्तर प्रदेश में पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। राज्य सरकार ने 27 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर करते हुए 13 जिलों के पुलिस कप्तानों (एसपी) को बदल दिया है। इस फेरबदल के तहत 2018 बैच के आईपीएस विनय कुमार सिंह को जनपद जालौन की कमान सौंपी गई है, जबकि 2016 बैच के आईपीएस डॉ. दुर्गेश सिंह को सेनानायक, 6वीं वाहिनी एसएसएफ, अयोध्या में तैनात किया गया है। सरकार द्वारा किए गए इन बदलावों को कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। नई तैनातियों से प्रशासनिक कार्यप्रणाली में तेजी और बेहतर नियंत्रण की उम्मीद जताई जा रही है। रिपोर्टर दविंदर सिंह जालौन1
- 🅰️मथुरा (उत्तर प्रदेश) - वृंदावन क्षेत्र में नाव से दर्शन के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं के साथ पंडित द्वारा अश्लील हरकत और मारपीट का मामला सामने आया, विरोध करने पर महिलाओं के कपड़े फाड़े गए 👉महिलाओं ने आत्मरक्षा में आरोपी की पिटाई कर दी, वीडियो बनता देख आरोपी यमुना में कूद गया, घटना का वीडियो वायरल है पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है, ✍️1