Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रयागराज-वाराणसी जीटी रोड पर हंगामा: हबूसा मोड़ स्थित अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान युवक की मौत पर परिजनों का चक्काजाम प्रयागराज-वाराणसी जीटी रोड पर हबूसा मोड़ स्थित तेजास हॉस्पिटल एंड अल्ट्रासाउंड सेंटर में हर्निया का ऑपरेशन गलत होने से एक युवक की मौत हो गई। इस घटना से गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने जीटी रोड पर चक्काजाम कर दिया। मौके पर भारी भीड़ और पुलिस बल मौजूद है।
Mohammad Afzal
प्रयागराज-वाराणसी जीटी रोड पर हंगामा: हबूसा मोड़ स्थित अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान युवक की मौत पर परिजनों का चक्काजाम प्रयागराज-वाराणसी जीटी रोड पर हबूसा मोड़ स्थित तेजास हॉस्पिटल एंड अल्ट्रासाउंड सेंटर में हर्निया का ऑपरेशन गलत होने से एक युवक की मौत हो गई। इस घटना से गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने जीटी रोड पर चक्काजाम कर दिया। मौके पर भारी भीड़ और पुलिस बल मौजूद है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- प्रयागराज के घूरपुर थाने में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व धूमधाम उत्साह और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। उत्तर प्रदेश पुलिस की परंपरा के अनुसार थाना परिसर और वहां स्थित मंदिर को रंग-बिरंगी लाइटों झालरों फूलों और गुब्बारों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। प्रयागराज के घूरपुर थाने में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व धूमधाम उत्साह और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। उत्तर प्रदेश पुलिस की परंपरा के अनुसार थाना परिसर और वहां स्थित मंदिर को रंग-बिरंगी लाइटों झालरों फूलों और गुब्बारों से आकर्षक ढंग से सजाया गया।1
- प्रयागराज: यमुना नदी का जलस्तर घटा, किनारों से पीछे हटी नदी* यमुना नदी का जलस्तर1
- .'साहब' को अपनी फरियाद सुनाना किसानों को पड़ा भारी! प्रयागराज में पानी में डूबे घरों की शिकायत पर एसडीएम ने दी मुकदमा दर्ज करने की धमकी संगम नगरी प्रयागराज के शंकरगढ़ ब्लॉक से एक बेहद शर्मनाक और हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है। यहाँ पहाड़ी कला गाँव के किसान पिछले 3 महीने से नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। घरों में लबालब पानी भरा हुआ है, जल निकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। लेकिन जब अपनी इसी समस्या को लेकर लाचार किसान न्याय की उम्मीद में उपजिलाधिकारी (SDM) के पास पहुँचे, तो उन्हें राहत मिलने के बजाय धमकी मिली। अपनी सुध न लिए जाने से आहत किसानों ने जब एसडीएम की गाड़ी को रोककर अपनी आपबीती सुनानी चाही और जलभराव की समस्या का वीडियो बनाने की कोशिश की, तो साहब (SDM) का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया। मदद करना तो दूर, एसडीएम महोदय ने किसानों को उल्टा मुकदमा दर्ज कराने और जेल भेजने की धमकी दे डाली। पहाड़ी कला गाँव के कई घरों में पिछले 90 दिनों से पानी भरा है, जिससे महामारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। जल निकासी की कोई व्यवस्था न होने से किसान भुखमरी और पलायन के कगार पर हैं। *एसडीम बारा के द्वारा किसानों की आवाज दबाने की कोशिश:* पीड़ित किसानों ने जब बातचीत का वीडियो बनाकर अपनी बात शासन तक पहुँचाने की कोशिश की, तो एसडीएम ने सत्ता के रसूख में मुकदमे की धमकी दी। सवाल यह उठता है कि क्या लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों से अपनी समस्या कहना अपराध हो गया है? जो अधिकारी जनता की सेवा और उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए तैनात किए गए हैं, वही अब पीड़ित किसानों की आवाज़ दबाने में जुटे हैं। अब देखना यह होगा कि इस वीडियो के सामने आने के बाद जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार ऐसे रवैये पर क्या कड़ा संज्ञान लेती है, या फिर पहाड़ी कला गाँव के किसान यूँ ही सरकारी अनदेखी और धमकियों के साए में जीने को मजबूर रहेंगे?1
- आर्यन लाइव बेकरी' ग्राहकों के स्वास्थ्य के साथ खेल रही है? SMC और FSSAI में गंभीर शिकायत 'आर्यन लाइव बेकरी' ग्राहकों के स्वास्थ्य के साथ खेल रही है? SMC और FSSAI में गंभीर शिकायत सूरत क्या आप डिंडोली क्षेत्र से गरमा-गरम बेकरी प्रोडक्ट्स खरीदकर खाते हैं? तो यह खबर आपके परिवार के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है! डिंडोली साई पॉइंट ब्रिज के बिल्कुल बगल में चल रही 'आर्यन लाइव बेकरी' को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। इस बेकरी के पास जरूरी कानूनी मान्यताएं नहीं हैं और यह सार्वजनिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बनती जा रही है, ऐसे गंभीर आरोपों के साथ सूरत महानगर पालिका (SMC) के लिंबायत जोन और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी (Chief Food Safety Officer) को एक तीखा पत्र भेजा गया है। क्या है इस बेकरी का 'काला सच'? लाइसेंस के बिना अवैध रूप से संचालन! फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट (FSSAI) के नियमों का खुलेआम उल्लंघन होने की आशंका है। दुकान पर न तो FSSAI का रजिस्ट्रेशन नंबर है, और न ही ग्राहकों को दिखाई देने वाला 'फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड'। SMC का एक्टिव हेल्थ या ट्रेड लाइसेंस है या नहीं, इस पर भी प्रश्नचिह्न खड़ा हो गया है। जहरीले केमिकल वाले रंग और बासी तेल का खेल! बेकरी प्रोडक्ट्स बनाने में इस्तेमाल होने वाला मैदा, बटर और केमिकल युक्त कृत्रिम रंग (Artificial Colors) निर्धारित सीमा से अधिक होने की प्रबल आशंका है। सबसे गंभीर बात यह है कि काला पड़ चुका दूषित तेल (Blackened Cooking Oil) और बासी खाना गटर लाइन या सार्वजनिक रास्ते पर फेंककर आसपास के क्षेत्र में महामारी फैलने का जोखिम पैदा किया जा रहा है। कारीगरों के मेडिकल फिटनेस पर सवाल: खाद्य सामग्री तैयार करने वाले कारीगरों के पास कोई संक्रामक रोग न होने का 'Medical Fitness Certificate' है या नहीं, इस संबंध में भी जांच की मांग की गई है। ब्रिज के पास बड़ा खतरा - क्या फायर NOC है? साई पॉइंट ब्रिज जैसे संवेदनशील और ट्रैफिक वाले क्षेत्र में स्थित इस यूनिट के पास उचित Fire NOC या कमर्शियल गैस सिलेंडरों के नियमानुसार इस्तेमाल की अनुमति है या नहीं, यह जांचना अत्यंत आवश्यक हो गया है। 'पैकेजिंग गायब' – ग्राहक अधिकारों का खुला उल्लंघन बेकरी में बेची जाने वाली पैक्ड या नॉन-पैक्ड आइटमों पर न तो मैन्युफैक्चरिंग डेट (Mfg Date) होती है, और न ही 'Best Before' डेट। ग्राहक शाकाहारी है या मांसाहारी, यह पहचानने के लिए वेज/नॉन-वेज के हरे या लाल चिह्न भी गायब रहते हैं, ऐसा शिकायत में बताया गया है। जांच समिति और तत्काल सील करने की मांग: शिकायतकर्ता ने SMC और फूड डिपार्टमेंट के सामने स्पष्ट मांगें रखी हैं: तत्काल 'सरप्राइज रेड' (Surprise Raid) डालकर मौके का मुआयना किया जाए। यदि अनधिकृत रूप से चलाई जा रही है, तो बेकरी को तुरंत सील (Sealed/Closed) किया जाए। बेकरी के रॉ-मटेरियल और तैयार खाने के सैंपल प्रयोगशाला में भेजकर रिपोर्ट मंगाई जाए।4
- 🚨 अजगर को बचाने गए युवक को अजगर ने ही डसा, हालत गंभीर 🐍 कौशाम्बी के मूरतगंज-पल्हना घाट मार्ग पर पहलवान बाबा के पास गुरुवार सुबह एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। सड़क किनारे एक बेजुबान अजगर की जान बचाने की कोशिश कर रहे एक युवक को उसी अजगर ने डस लिया। बताया जा रहा है कि मुजाहिदपुर निवासी पीड़ित जेपी सिंह अजगर को बचाने का प्रयास कर रहे थे तभी यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही उनके भाई उन्हें मूरतगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद, चिकित्सकों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें तत्काल मंझनपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है और अस्पताल में उनका इलाज जारी है। सामने आई तस्वीर में पीड़ित के हाथ पर डसने के स्पष्ट निशान देखे जा सकते हैं। 📍 Location: Muratganj-Palhana Ghat Road, Kaushambi 💥 Incident: Man bitten by a python while trying to rescue it from the roadside 🕊️ Deaths: 0 🏥 Injured: 1 (Condition critical) 🚔 Police/Action: Admitted to District Hospital for advanced medical treatment ⚠️ Note: The casualty figures may change as authorities release furt1
- बाढ़ प्रभावित लोनीपार व सिंहपुर में विधायक ने बांटी राहत किट प्रयागराज। बारा विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड शंकरगढ़ अंतर्गत बाढ़ प्रभावित ग्राम पंचायत लोनीपार और सिंहपुर में शुक्रवार को विधायक डॉ. वाचस्पति ने पहुंचकर पीड़ित परिवारों का हालचाल जाना और उन्हें राहत किट वितरित की। उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। विधायक ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस कठिन घड़ी में प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत सामग्री, पेयजल, खाद्यान्न और अन्य आवश्यक सुविधाएं प्रत्येक पात्र परिवार तक समय से पहुंचाई जाएं। साथ ही चेतावनी दी कि राहत एवं बचाव कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राहत वितरण के दौरान उपजिलाधिकारी बारा शिखा शंखवार, तहसीलदार अनिल पाठक, नायब तहसीलदार विजय कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष अखिलेश पटेल व आशीष पाल, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी, विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार निषाद ‘श्यामू’ व मुकेश द्विवेदी, मीडिया प्रभारी नीरज केसरवानी, अपना दल (एस) नेता गुड्डू पटेल, ई. प्रकाश सिंह, लेखपाल, कानूनगो तथा अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। राहत किट मिलने पर बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों ने विधायक और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।1
- #प्रतापगढ़ *"कोयला आया तो सड़क गई! गौरा स्टेशन जाने वाली 1 KM सड़क पर चलना हुआ मुश्किल"* #Pratapgarh #GauraStation #Railway #VikasKeDawey1
- #प्रतापगढ़ *"टेऊंगा के पास मिला अज्ञात भ्रूण! पूरे शुकाल में सनसनी, CO नगर ने दिया बयान"* #Pratapgarh #KotwaliDehat #BreakingNews #UttarPradesh`1