अपना घर आश्रम में किया1100राम नाम जाप एवं हनुमान चालीसा पाठ प्रभुजनों को बांटे फल, भक्ति भाव और सेवा के साथ संपन्न हुआ धार्मिक कार्यक्रम जोधपुर.नर सेवा ही नारायण सेवा के संकल्प को साकार करते हुए समर्पण मारवाड़ सेवा संस्थान द्वारा शनिवार को शास्त्रीनगर पाल रोड स्थित बेघर, असहाय, बीमार और निराश्रित प्रभुजनों (आश्रितों) की देखभाल, आवास और चिकित्सा सेवा के लिए समर्पित सेवा संस्थान अपना घर आश्रम में एक विशेष धार्मिक एवं सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थान के अध्यक्ष कपिल अरोड़ा ने बताया कि आयोजन का शुभारंभ विघ्नहर्ता श्री गणेश की वंदना से हुआ। इसके पश्चात राम नाम जाप अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत आश्रम परिसर में 1100 बार राम नाम का सामूहिक जाप किया गया एवं संगीतमय हनुमान चालीसा का पाठ कर माहौल को भक्तिमय बना दिया गया। धार्मिक अनुष्ठान के उपरांत संस्थान के पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा आश्रम में रह रहे सभी 500 से अधिक प्रभुजनों (आश्रितों) को ताजे फल वितरित किए गए। अध्यक्ष कपिल अरोड़ा ने कहा कि असहाय और जरूरतमंदों की सेवा ही सच्ची ईश्वर भक्ति है और संस्थान भविष्य में भी ऐसे मानवीय व धार्मिक कार्य निरंतर आयोजित करता रहेगा। इस सेवा कार्य और भक्ति संध्या के दौरान अपना घर आश्रम के बाबूलाल चौधरी , समर्पण मारवाड़ सेवा संस्थान की महिला मोर्चा अध्यक्ष विजय लक्ष्मी अरोड़ा, रेखा एवं तनिष्का कुमावत सहित संस्थान के कई कार्यकर्ता एवं प्रबुद्ध नागरिक मौजूद थे।

- सतीश पूनिया के बायतु पहुंचने पर जोरदार स्वागत #newsjanawaz सतीश पूनिया के बायतु पहुंचने पर जोरदार स्वागत ढोल-नगाड़ों के साथ उमड़ा कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों का उत्साह बायतु। भाजपा नेता एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश जी पूनिया के बाड़मेर से हाईवे के रास्ते बायतु पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। बायतु उपखंड मुख्यालय पर हाईवे किनारे आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं ग्रामीण जुटे। पूनिया के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सतीश पूनिया के बायतु पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर अपनी खुशी जाहिर की। स्वागत स्थल पर काफी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे। स्वागत कार्यक्रम के चलते बायतु मुख्यालय के हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कुछ समय के लिए हाईवे पर वाहनों की आवाजाही धीमी नजर आई। कार्यक्रम में भाजपा नेता बालाराम मूंढ, स्थानीय भाजपा पदाधिकारी कुंभाराम धतरवाल, कुंभ सिंह सऊ, जोगाराम भोजासर, चैनाराम कड़वासरा, ऊमाराम गोदारा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सतीश पूनिया के बायतु आगमन को लेकर उत्साह व्यक्त करते हुए उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों की मौजूदगी से स्वागत कार्यक्रम में माहौल उत्साहपूर्ण नजर आया।1
- सूरतगढ़ में इलेक्ट्रॉनिक रिक्शा शोरूम में लगी भीषण आग सूरतगढ़। सूरतगढ़ में इलेक्ट्रॉनिक रिक्शा शोरूम में लगी भीषण आग सूरतगढ़। शहर में आशियाना होटल के सामने स्थित इलेक्ट्रॉनिक रिक्शा के शोरूम में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। आग की लपटें और धुआं उठता देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। आग में शोरूम में रखे इलेक्ट्रॉनिक रिक्शा और अन्य सामान के प्रभावित होने की आशंका है। फिलहाल आग लगने के कारणों और हुए नुकसान का सटीक आकलन नहीं हो पाया है। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद नुकसान का आंकलन किया जाएगा।1
- रेखा सिंह दिल्ली दोस्तों कैसे हैं आप लोग बढ़िया हो सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं सभी दोस्तों को आपका दिन शुभ हो और मंगल हो3
- बालक गोशाला कमेटी ने #santrampaljimaharaj को लेकर क्या कहां कैबिनेट मंत्री Ranbir Singh Gangwa से की मांग1
- आपके शहर बीकानेर से लेकर रामदेवरा तक बाबा की भक्ति, आरती और हर महत्वपूर्ण खबर के वीडियो आपको आईरा चैनल पर मिलेंगे। बाबा रामदेव जी के सभी भक्तों से निवेदन है कि आईरा चैनल को फॉलो जरूर करें। आपके शहर बीकानेर से लेकर रामदेवरा तक बाबा की भक्ति, आरती और हर महत्वपूर्ण खबर के वीडियो आपको आईरा चैनल पर मिलेंगे। बाबा की आरती हो या रामदेवरा की कोई खास खबर, हर पल की जानकारी और वीडियो आईरा चैनल पर आपको दिखाई जाएगी।बाबा रामदेव जी की भक्ति से जुड़ने और हर वीडियो देखने के लिए आईरा चैनल को अभी फॉलो करें।1
- काम के नाम पर खानापूर्ति! बीकानेर के वार्ड 46 में घटिया गिट्टी बिछाने पर हंगामा, काम बंद कराकर ग्रामीणों ने ठेकेदार को खदेड़ा। बीकानेर में वार्ड नंबर 46 में चल रहे सड़क निर्माण कार्य के दौरान उस वक्त भारी हंगामा हो गया जब स्थानीय वार्डवासियों और ठेकेदार के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। ग्रामीणों और वार्डवासियों का सीधा आरोप है कि निर्माण के नाम पर केवल खानापूर्ति और लीपापोती की जा रही है। सड़क पर बेहद घटिया स्तर की गिट्टी बिछाई जा रही थी, जिसे देखकर लोगों का आक्रोश बढ़ गया। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यह सड़क आने वाली पहली बारिश भी नहीं झेल पाएगी और पूरी तरह बह जाएगी। जनता के कड़े विरोध और सवालों के आगे ठेकेदार की एक न चली और वह आनन-फानन में अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मौके से गायब हो गया। लोगों ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग नहीं होगा, तब तक काम शुरू नहीं होने दिया जाएगा। आपकी इस पर क्या राय है? क्या आपके इलाके में भी विकास के नाम पर ऐसी ही फॉर्मेलिटी होती है? कमेंट में जरूर बताएं और वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें! 👇 #sssonew #Bikaner #BikanerNews #Ward46 #RoadConstruction #PublicProtest #LocalIssues #RajasthanNews #BikanerUpdates1
- Post by सुभाष सिंह शेखावत कैरू1
- जालोरी गेट चौपासनी रोड़ व्यापारी समिति का तीन दिवसीय16वे भंडारा का समापन आज पिछम धरा सु म्हारा पीर जी पधारिया ... आरती में गूंजे बाबा के जयकारे... जोधपुर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा रामदेव के जातरूओं के लिए जालोरी गेट चौपासनी रोड़ व्यापारी समिति द्वारा तीन दिवसीय 16वे भण्डारे का शुभारम्भ पंडित विरेन्द्र राज जोशी के सानिध्य में भगवान गणपति व बाबा रामदेव का पूर्ण विधि विधान से सुरेन्द्र कुमार व्यास अध्यक्ष जालोरी गेट चौपासनी रोड समिति एवं पदाधिकारियों द्वारा पूजन कर किया गया। समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र व्यास व सचिव महेश मंत्री ने बताया कि तीन दिवसीय निःशुल्क 16वे भंडारे का शुभारंभ अमावस्या तिथि को हुआ जो आज शाम बाबा की आरती के बाद सम्पन्न होगा। भंडारे में बाबा के हजारों श्रद्धालुओं को निःशुल्क दो दिन सूजी का हलवा, नमकीन कोफ्ता, कोल्ड्रिंक्स इत्यादि का वितरण किया गया वहीं आज तीसरे दिन नुक्ति पकौड़ा का वितरण किया जाएगा। भंडारे में 225 किलो वजनी बाबा की मूर्ति के दर्शन भी श्रद्धालुओं को करवाए जा रहे है। वहीं प्रत्येक दिन बाबा की महाआरती सैकड़ों श्रद्धालुओं द्वारा की जा रही है।1