Shuru
Apke Nagar Ki App…
रेखा सिंह दिल्ली दोस्तों कैसे हैं आप लोग बढ़िया हो सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं सभी दोस्तों को आपका दिन शुभ हो और मंगल हो
🟪❤️🌹रेखा सिंह दिल्ली🌺🌹⚘️
रेखा सिंह दिल्ली दोस्तों कैसे हैं आप लोग बढ़िया हो सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं सभी दोस्तों को आपका दिन शुभ हो और मंगल हो
More news from Haryana and nearby areas
- रेखा सिंह दिल्ली दोस्तों कैसे हैं आप लोग बढ़िया हो सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं सभी दोस्तों को आपका दिन शुभ हो और मंगल हो3
- सूरतगढ़ में इलेक्ट्रॉनिक रिक्शा शोरूम में लगी भीषण आग सूरतगढ़। सूरतगढ़ में इलेक्ट्रॉनिक रिक्शा शोरूम में लगी भीषण आग सूरतगढ़। शहर में आशियाना होटल के सामने स्थित इलेक्ट्रॉनिक रिक्शा के शोरूम में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। आग की लपटें और धुआं उठता देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। आग में शोरूम में रखे इलेक्ट्रॉनिक रिक्शा और अन्य सामान के प्रभावित होने की आशंका है। फिलहाल आग लगने के कारणों और हुए नुकसान का सटीक आकलन नहीं हो पाया है। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद नुकसान का आंकलन किया जाएगा।1
- बालक गोशाला कमेटी ने #santrampaljimaharaj को लेकर क्या कहां कैबिनेट मंत्री Ranbir Singh Gangwa से की मांग1
- सतीश पूनिया के बायतु पहुंचने पर जोरदार स्वागत #newsjanawaz सतीश पूनिया के बायतु पहुंचने पर जोरदार स्वागत ढोल-नगाड़ों के साथ उमड़ा कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों का उत्साह बायतु। भाजपा नेता एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश जी पूनिया के बाड़मेर से हाईवे के रास्ते बायतु पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। बायतु उपखंड मुख्यालय पर हाईवे किनारे आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं ग्रामीण जुटे। पूनिया के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सतीश पूनिया के बायतु पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर अपनी खुशी जाहिर की। स्वागत स्थल पर काफी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे। स्वागत कार्यक्रम के चलते बायतु मुख्यालय के हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कुछ समय के लिए हाईवे पर वाहनों की आवाजाही धीमी नजर आई। कार्यक्रम में भाजपा नेता बालाराम मूंढ, स्थानीय भाजपा पदाधिकारी कुंभाराम धतरवाल, कुंभ सिंह सऊ, जोगाराम भोजासर, चैनाराम कड़वासरा, ऊमाराम गोदारा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सतीश पूनिया के बायतु आगमन को लेकर उत्साह व्यक्त करते हुए उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों की मौजूदगी से स्वागत कार्यक्रम में माहौल उत्साहपूर्ण नजर आया।1
- Post by सुभाष सिंह शेखावत कैरू1
- #क्या शानदार लोकेसन है #एक तरफ सुनहरा आसमान #दूसरी तरफ छाये काले बदरा #क्या शानदार लोकेसन है #एक तरफ सुनहरा आसमान #दूसरी तरफ छाये काले बदरा1
- क्षमा मांगना एवं क्षमा करना सबसे बड़ा आत्मशुद्धि का मार्ग: मनक मुनि भिवानी। हालुवास गेट स्थित जैन मुनि आश्रम में सयंम, तप, त्याग, जप, भावना, भक्ति एवं क्षमा के लिए गत 8 से 15 सितम्बर तक पर्युषण महापर्व मनाया जा रहा हैं, जो प्रतिदिन शाम 4 बजे से 5 बजे तक जैन मुनि आश्रम में पूज्य गुरूजी मनक मुनि महाराज के सान्निध्य में मनाया जा रहा हैं। जैन मुनि मनक कुमार महाराज ने बताया कि जैन धर्म का महान पर्व पर्वाधिराज पर्युषण आत्म शुद्धि, मन शुद्धि, शरीर शुद्धि एवं व्यवहार शुद्धि का पर्व है, ये जन-जन के उत्थान, अपनी वृत्तियों एवं आदतों को सुधारने का पर्व हैं। मनक मुनि महाराज ने कहा कि पर्युषण सयंम, तप व त्याग का विशेष महापर्व हैं। क्षमा करना और क्षमा मांगना सबसे बड़ा धर्म एवं आत्म शुद्धि का मार्ग हैं, जिसके माध्यम से मित्रता, परिवार, समाज व देश टूटने से बच सकते हैं। मनक मुनि महाराज ने कहा कि हर व्यक्ति जाने अनजाने में गलती करता हैं और किसी न किसी का उसको दोष लगता हैं, इसी से आपसी द्वेष, ईर्ष्या, मनमुटाव पैदा होते हैं। मनक मुनि महाराज ने कहा कि मनुष्य की प्रवृति हैं कि वह दूसरे की तरफ अंगुली करके उसकी कमियां ढूंढता एवं बताता हैं, जबकि मनुष्य अपनी अंतर आत्मा की तरफ नहीं झांकता और खुद की कमियों को छिपाकर खुद को सर्वोपरि मानता हैं, जबकि दूसरे की तरफ अंगुली करके कमिया गिनाने वाले को सोचना चाहिए कि सामने वाले की तरफ एक अंगुली हैं और आपकी तरफ तो चार अंगुलियां हैं, फिर खुद की कमियों की तरफ क्यों नहीं देख रहा। उन्होंने कहा कि जैन धर्म में इस पर्व को सबसे बड़ा माना हैं और क्षमा करने एवं क्षमा मांगने को प्रमुखता दी गई हैं। उन्होंने कहा कि क्षमता करने एवं क्षमा मांगने से मित्रता, परिवार, समाज व देश टूटने से बच सकते हैं, जब मनुष्य दूसरों की कमियां ढूंढने की बजाय खुद की कमियां देखना शुरू कर देगा तो विश्व में शांति हो जाएगी और सब प्यार, प्रेम एवं मित्रता से रहेंगे। वहीं 15 सितम्बर को संवत्सरी का दिन आत्मालोचन, क्षमा व मैत्री के रूप में मनाया जाएगा। डॉ. उषा जैन ने कहा कि भगवान महाबीर ने राजमहलों की सुख सुविधाएं छोड़कर जनकल्याण के लिए कठोर साधना एवं तपस्या का मार्ग अपनाया। साढ़े बारह वर्षों की साधना एवं तपस्या में अनेक कष्ट सहनकर ज्ञान प्राप्त किया। भगवान महाबीर ने जनजीवन के उत्थान के लिए अंहिसा, समता एवं क्षमा का उपदेश दिया। इस अवसर पर राकेश कटारिया, नीलम जैन, श्यामलाल, आनंद बासिया, रामबाबू जैन, सतीश जैन, नरेश लहरिया, मदन जैन, अनिल नाहटा, प्रवीन, सज्जन कुमार, रमेश जैन, प्रकाश गर्ग, सुरेश, केशव जैन, राजीव जैन, ओमप्रकाश जैन,मोहनलाल अग्रवाल, उर्मिला जैन, मनदीप गोदारा, सन्मति, मोहित, राजू, राजबाला, कोमल पटवा, रेखा, ईशा, कांता, मीना, उमा, ललिता व राजेश जैन आदि मौजूद रहे।1
- विश्व विख्यात 642वें बाबा रामदेवरा मेले का रविवार अलसुबह मंगला आरती एवं स्वर्ण मुकुट प्रतिष्ठापन के साथ विधिवत हुआ शुरू* विश्व विख्यात 642वें बाबा रामदेवरा मेले का रविवार अलसुबह मंगला आरती एवं स्वर्ण मुकुट प्रतिष्ठापन के साथ विधिवत हुआ शुरू* *आस्था का महासंगम में देश के कोने कोने से,लाखो की संख्या में श्रद्धालु उमड़े है* *रामदेवरा /पोकरण /जैसलमेर लोक देवता बाबा श्री रामदेव जी की अवतरण तिथि भादवा शुक्ल पक्ष द्वितीया, रविवार 13 सितम्बर को विश्व विख्यात अन्तरप्रान्तीय बाबा रामदेवरा मेला विधिवत रूप से प्रारम्भ हुआ। रामदेवरा स्थित बाबा की समाधि पर ब्रह्म मुहूर्त में मंगला आरती एवं स्वर्ण मुकुट प्रतिष्ठापन के साथ 642वें वार्षिक भादवा मेले का विधिवत शुभारम्भ हुआ*। *मेले में देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचे है* जिला कलेक्टर अनुपमा जोरवाल, व पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे सहित अन्य अधिकारियों व मंदिर से जुड़े हुए पुजारियों , गादीपति भोमसिंह जी ने विधि विधान व मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना कर मेले की शुरुआत की है, , बाबा की समाधि को विशेष रूप से पंचामृत से नहलाकर मखमलि चादर चढाकर मंगला आरती के साथ मेले का आगाज किया है।1