विश्व विख्यात 642वें बाबा रामदेवरा मेले का रविवार अलसुबह मंगला आरती एवं स्वर्ण मुकुट प्रतिष्ठापन के साथ विधिवत हुआ शुरू* विश्व विख्यात 642वें बाबा रामदेवरा मेले का रविवार अलसुबह मंगला आरती एवं स्वर्ण मुकुट प्रतिष्ठापन के साथ विधिवत हुआ शुरू* *आस्था का महासंगम में देश के कोने कोने से,लाखो की संख्या में श्रद्धालु उमड़े है* *रामदेवरा /पोकरण /जैसलमेर लोक देवता बाबा श्री रामदेव जी की अवतरण तिथि भादवा शुक्ल पक्ष द्वितीया, रविवार 13 सितम्बर को विश्व विख्यात अन्तरप्रान्तीय बाबा रामदेवरा मेला विधिवत रूप से प्रारम्भ हुआ। रामदेवरा स्थित बाबा की समाधि पर ब्रह्म मुहूर्त में मंगला आरती एवं स्वर्ण मुकुट प्रतिष्ठापन के साथ 642वें वार्षिक भादवा मेले का विधिवत शुभारम्भ हुआ*। *मेले में देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचे है* जिला कलेक्टर अनुपमा जोरवाल, व पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे सहित अन्य अधिकारियों व मंदिर से जुड़े हुए पुजारियों , गादीपति भोमसिंह जी ने विधि विधान व मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना कर मेले की शुरुआत की है, , बाबा की समाधि को विशेष रूप से पंचामृत से नहलाकर मखमलि चादर चढाकर मंगला आरती के साथ मेले का आगाज किया है।
विश्व विख्यात 642वें बाबा रामदेवरा मेले का रविवार अलसुबह मंगला आरती एवं स्वर्ण मुकुट प्रतिष्ठापन के साथ विधिवत हुआ शुरू* विश्व विख्यात 642वें बाबा रामदेवरा मेले का रविवार अलसुबह मंगला आरती एवं स्वर्ण मुकुट प्रतिष्ठापन के साथ विधिवत हुआ शुरू* *आस्था का महासंगम में देश के कोने कोने से,लाखो की संख्या में श्रद्धालु उमड़े है* *रामदेवरा /पोकरण /जैसलमेर लोक देवता बाबा श्री रामदेव जी की अवतरण तिथि भादवा शुक्ल पक्ष द्वितीया, रविवार 13 सितम्बर को विश्व विख्यात अन्तरप्रान्तीय बाबा रामदेवरा मेला विधिवत रूप से प्रारम्भ हुआ। रामदेवरा स्थित बाबा की समाधि पर ब्रह्म मुहूर्त में मंगला आरती एवं स्वर्ण मुकुट प्रतिष्ठापन के साथ 642वें वार्षिक भादवा मेले का विधिवत शुभारम्भ हुआ*। *मेले में देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचे है* जिला कलेक्टर अनुपमा जोरवाल, व पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे सहित अन्य अधिकारियों व मंदिर से जुड़े हुए पुजारियों , गादीपति भोमसिंह जी ने विधि विधान व मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना कर मेले की शुरुआत की है, , बाबा की समाधि को विशेष रूप से पंचामृत से नहलाकर मखमलि चादर चढाकर मंगला आरती के साथ मेले का आगाज किया है।
- जालोरी गेट चौपासनी रोड़ व्यापारी समिति का तीन दिवसीय16वे भंडारा का समापन आज पिछम धरा सु म्हारा पीर जी पधारिया ... आरती में गूंजे बाबा के जयकारे... जोधपुर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा रामदेव के जातरूओं के लिए जालोरी गेट चौपासनी रोड़ व्यापारी समिति द्वारा तीन दिवसीय 16वे भण्डारे का शुभारम्भ पंडित विरेन्द्र राज जोशी के सानिध्य में भगवान गणपति व बाबा रामदेव का पूर्ण विधि विधान से सुरेन्द्र कुमार व्यास अध्यक्ष जालोरी गेट चौपासनी रोड समिति एवं पदाधिकारियों द्वारा पूजन कर किया गया। समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र व्यास व सचिव महेश मंत्री ने बताया कि तीन दिवसीय निःशुल्क 16वे भंडारे का शुभारंभ अमावस्या तिथि को हुआ जो आज शाम बाबा की आरती के बाद सम्पन्न होगा। भंडारे में बाबा के हजारों श्रद्धालुओं को निःशुल्क दो दिन सूजी का हलवा, नमकीन कोफ्ता, कोल्ड्रिंक्स इत्यादि का वितरण किया गया वहीं आज तीसरे दिन नुक्ति पकौड़ा का वितरण किया जाएगा। भंडारे में 225 किलो वजनी बाबा की मूर्ति के दर्शन भी श्रद्धालुओं को करवाए जा रहे है। वहीं प्रत्येक दिन बाबा की महाआरती सैकड़ों श्रद्धालुओं द्वारा की जा रही है।1
- आईरा समाचार बीकानेर म्हारो हैलो सुनो जी रामा पीर प्रकाश माली पुरानी जैल रोड़, बीकानेर1
- पाली में भीषण सड़क हादसा अचानक ब्रेक लगाने से ट्रेलर के अंदर घुसा ट्रेलर1
- क्षमा मांगना एवं क्षमा करना सबसे बड़ा आत्मशुद्धि का मार्ग: मनक मुनि भिवानी। हालुवास गेट स्थित जैन मुनि आश्रम में सयंम, तप, त्याग, जप, भावना, भक्ति एवं क्षमा के लिए गत 8 से 15 सितम्बर तक पर्युषण महापर्व मनाया जा रहा हैं, जो प्रतिदिन शाम 4 बजे से 5 बजे तक जैन मुनि आश्रम में पूज्य गुरूजी मनक मुनि महाराज के सान्निध्य में मनाया जा रहा हैं। जैन मुनि मनक कुमार महाराज ने बताया कि जैन धर्म का महान पर्व पर्वाधिराज पर्युषण आत्म शुद्धि, मन शुद्धि, शरीर शुद्धि एवं व्यवहार शुद्धि का पर्व है, ये जन-जन के उत्थान, अपनी वृत्तियों एवं आदतों को सुधारने का पर्व हैं। मनक मुनि महाराज ने कहा कि पर्युषण सयंम, तप व त्याग का विशेष महापर्व हैं। क्षमा करना और क्षमा मांगना सबसे बड़ा धर्म एवं आत्म शुद्धि का मार्ग हैं, जिसके माध्यम से मित्रता, परिवार, समाज व देश टूटने से बच सकते हैं। मनक मुनि महाराज ने कहा कि हर व्यक्ति जाने अनजाने में गलती करता हैं और किसी न किसी का उसको दोष लगता हैं, इसी से आपसी द्वेष, ईर्ष्या, मनमुटाव पैदा होते हैं। मनक मुनि महाराज ने कहा कि मनुष्य की प्रवृति हैं कि वह दूसरे की तरफ अंगुली करके उसकी कमियां ढूंढता एवं बताता हैं, जबकि मनुष्य अपनी अंतर आत्मा की तरफ नहीं झांकता और खुद की कमियों को छिपाकर खुद को सर्वोपरि मानता हैं, जबकि दूसरे की तरफ अंगुली करके कमिया गिनाने वाले को सोचना चाहिए कि सामने वाले की तरफ एक अंगुली हैं और आपकी तरफ तो चार अंगुलियां हैं, फिर खुद की कमियों की तरफ क्यों नहीं देख रहा। उन्होंने कहा कि जैन धर्म में इस पर्व को सबसे बड़ा माना हैं और क्षमा करने एवं क्षमा मांगने को प्रमुखता दी गई हैं। उन्होंने कहा कि क्षमता करने एवं क्षमा मांगने से मित्रता, परिवार, समाज व देश टूटने से बच सकते हैं, जब मनुष्य दूसरों की कमियां ढूंढने की बजाय खुद की कमियां देखना शुरू कर देगा तो विश्व में शांति हो जाएगी और सब प्यार, प्रेम एवं मित्रता से रहेंगे। वहीं 15 सितम्बर को संवत्सरी का दिन आत्मालोचन, क्षमा व मैत्री के रूप में मनाया जाएगा। डॉ. उषा जैन ने कहा कि भगवान महाबीर ने राजमहलों की सुख सुविधाएं छोड़कर जनकल्याण के लिए कठोर साधना एवं तपस्या का मार्ग अपनाया। साढ़े बारह वर्षों की साधना एवं तपस्या में अनेक कष्ट सहनकर ज्ञान प्राप्त किया। भगवान महाबीर ने जनजीवन के उत्थान के लिए अंहिसा, समता एवं क्षमा का उपदेश दिया। इस अवसर पर राकेश कटारिया, नीलम जैन, श्यामलाल, आनंद बासिया, रामबाबू जैन, सतीश जैन, नरेश लहरिया, मदन जैन, अनिल नाहटा, प्रवीन, सज्जन कुमार, रमेश जैन, प्रकाश गर्ग, सुरेश, केशव जैन, राजीव जैन, ओमप्रकाश जैन,मोहनलाल अग्रवाल, उर्मिला जैन, मनदीप गोदारा, सन्मति, मोहित, राजू, राजबाला, कोमल पटवा, रेखा, ईशा, कांता, मीना, उमा, ललिता व राजेश जैन आदि मौजूद रहे।1
- शेखावाटी का प्रसिद्ध गणेश महोत्सव व मेला का शुभारंभ कल से मंडावा। कस्बे के फतेहपुर मार्ग पर वार्ड 2 में स्थित श्री सम्राट सिद्धि विनायक मंदिर में सात दिवसीय गणेश महोत्सव व मेला का शुभारंभ 14 सितंबर को होगा।गणेश सेवा समिति के अध्यक्ष सुशील लुहारुवाला ने बताया कि मेला की तैयारियों को आज शाम तक अंतिम रूप दे दिया जाएगा।14 सितंबर को गणेश महोत्सव शुभारंभ से पहले माता माई मंदिर से सुबह 9 बजे कलश यात्रा रवाना होगी जो मुख्य बाजार होते हुए गणेश मंदिर पहुंचेगी। कलश यात्रा के दौरान कनिका सेन एंड पार्टी द्वारा नृत्य नाटिकाओं की प्रस्तुतियां दी जाएगी वह शाम को आरती के बाद झारिया धाम के संत आकाशनाथ महाराज के सानिध्य में भजन संध्या होगी।मेला में बिजली से संचालित झूले, ब्रेक डांस, ड्रैगन, ट्रेन कोलम्बस नाव, बच्चों के मनोरंजन के लिए छोटे झूले, मिकी माउस आकर्षण के केंद्र होंगे। वही मेला स्थल के विभिन्न प्वाइंटों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं जिससे 24 घंटे निगरानी रहेगी।1
- पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय सुंदरलाल काका की द्वितीय पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, राजनेताओं की मौजूदगी में लगे ठुमके पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय सुंदरलाल काका की द्वितीय पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, राजनेताओं की मौजूदगी में लगे ठुमके पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय सुंदरलाल काका की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के साथ कई राजनेताओं और जनप्रतिनिधियों ने भी शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान स्वर्गीय सुंदरलाल काका को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को याद किया गया। वहीं आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए, जिनमें राजनेताओं और मौजूद लोगों ने जमकर उत्साह दिखाया और ठुमके लगाते नजर आए। पुण्यतिथि कार्यक्रम में लोगों की मौजूदगी और उत्साह चर्चा का विषय बना रहा।1
- अपना घर आश्रम में किया1100राम नाम जाप एवं हनुमान चालीसा पाठ प्रभुजनों को बांटे फल, भक्ति भाव और सेवा के साथ संपन्न हुआ धार्मिक कार्यक्रम जोधपुर.नर सेवा ही नारायण सेवा के संकल्प को साकार करते हुए समर्पण मारवाड़ सेवा संस्थान द्वारा शनिवार को शास्त्रीनगर पाल रोड स्थित बेघर, असहाय, बीमार और निराश्रित प्रभुजनों (आश्रितों) की देखभाल, आवास और चिकित्सा सेवा के लिए समर्पित सेवा संस्थान अपना घर आश्रम में एक विशेष धार्मिक एवं सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थान के अध्यक्ष कपिल अरोड़ा ने बताया कि आयोजन का शुभारंभ विघ्नहर्ता श्री गणेश की वंदना से हुआ। इसके पश्चात राम नाम जाप अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत आश्रम परिसर में 1100 बार राम नाम का सामूहिक जाप किया गया एवं संगीतमय हनुमान चालीसा का पाठ कर माहौल को भक्तिमय बना दिया गया। धार्मिक अनुष्ठान के उपरांत संस्थान के पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा आश्रम में रह रहे सभी 500 से अधिक प्रभुजनों (आश्रितों) को ताजे फल वितरित किए गए। अध्यक्ष कपिल अरोड़ा ने कहा कि असहाय और जरूरतमंदों की सेवा ही सच्ची ईश्वर भक्ति है और संस्थान भविष्य में भी ऐसे मानवीय व धार्मिक कार्य निरंतर आयोजित करता रहेगा। इस सेवा कार्य और भक्ति संध्या के दौरान अपना घर आश्रम के बाबूलाल चौधरी , समर्पण मारवाड़ सेवा संस्थान की महिला मोर्चा अध्यक्ष विजय लक्ष्मी अरोड़ा, रेखा एवं तनिष्का कुमावत सहित संस्थान के कई कार्यकर्ता एवं प्रबुद्ध नागरिक मौजूद थे।1
- बाबा की दूज पर भव्य ज्योत एवं महाप्रसादी कार्यक्रम हुआ आयोजन बीकानेर। श्रीद्वारिकाधीश एवं श्रीगिरिराजधरण सेवा समिति की ओर से रविवार की देर शाम को जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित मूर्ति सर्किल के पास शिव मंदिर भवन में स्थित बाबा रामदेव जी महाराज के मंदिर में महाप्रसादी एवं भव्य ज्योत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेवा समिति के अध्यक्ष एडवोकेट अशोक मारू ने बताया कि श्री बाबा रामदेव जी महाराज के जन्मदिवस पर पहले भव्य आरती का आयोजन किया गया। बाद में सभी भक्तजन, समस्त पाटा मंच द्वारा केक काटा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यशपाल आहूजा (एमजीएस) थे। अध्यक्षता बैंक कर्मचारी नेता सुनीलदत्त नागल ने की। इस अवसर संस्था के सचिव प्रेम छींपा, सुरेन्द्र सिंह कस्वा, रामकिशोर यादव, महेंद्र चौहान, धन्नू कल्ला, हिमांशु शर्मा, एस एन. जोशी, अनिरुद्ध चौधरी, हेमंत सोनी, सुनील, पवन सारस्वत, जग्गी कल्ला, सैय्यद अख्तर, शाकिर हुसैन चौपदार, देवेश भाटी सहित समस्त भक्तजन आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम आयोजक ऐडवोकेट अशोक मारू मोबाइल- नम्बर 9414649099📱 देवेश भाटी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फिल्ड रिपोर्टर द्वारा।1
- काम के नाम पर खानापूर्ति! बीकानेर के वार्ड 46 में घटिया गिट्टी बिछाने पर हंगामा, काम बंद कराकर ग्रामीणों ने ठेकेदार को खदेड़ा। बीकानेर में वार्ड नंबर 46 में चल रहे सड़क निर्माण कार्य के दौरान उस वक्त भारी हंगामा हो गया जब स्थानीय वार्डवासियों और ठेकेदार के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। ग्रामीणों और वार्डवासियों का सीधा आरोप है कि निर्माण के नाम पर केवल खानापूर्ति और लीपापोती की जा रही है। सड़क पर बेहद घटिया स्तर की गिट्टी बिछाई जा रही थी, जिसे देखकर लोगों का आक्रोश बढ़ गया। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यह सड़क आने वाली पहली बारिश भी नहीं झेल पाएगी और पूरी तरह बह जाएगी। जनता के कड़े विरोध और सवालों के आगे ठेकेदार की एक न चली और वह आनन-फानन में अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मौके से गायब हो गया। लोगों ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग नहीं होगा, तब तक काम शुरू नहीं होने दिया जाएगा। आपकी इस पर क्या राय है? क्या आपके इलाके में भी विकास के नाम पर ऐसी ही फॉर्मेलिटी होती है? कमेंट में जरूर बताएं और वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें! 👇 #sssonew #Bikaner #BikanerNews #Ward46 #RoadConstruction #PublicProtest #LocalIssues #RajasthanNews #BikanerUpdates1