Shuru
Apke Nagar Ki App…
आईरा समाचार बीकानेर म्हारो हैलो सुनो जी रामा पीर प्रकाश माली पुरानी जैल रोड़, बीकानेर
आईरा समाचार बीकानेर
आईरा समाचार बीकानेर म्हारो हैलो सुनो जी रामा पीर प्रकाश माली पुरानी जैल रोड़, बीकानेर
More news from राजस्थान and nearby areas
- जालोरी गेट चौपासनी रोड़ व्यापारी समिति का तीन दिवसीय16वे भंडारा का समापन आज पिछम धरा सु म्हारा पीर जी पधारिया ... आरती में गूंजे बाबा के जयकारे... जोधपुर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा रामदेव के जातरूओं के लिए जालोरी गेट चौपासनी रोड़ व्यापारी समिति द्वारा तीन दिवसीय 16वे भण्डारे का शुभारम्भ पंडित विरेन्द्र राज जोशी के सानिध्य में भगवान गणपति व बाबा रामदेव का पूर्ण विधि विधान से सुरेन्द्र कुमार व्यास अध्यक्ष जालोरी गेट चौपासनी रोड समिति एवं पदाधिकारियों द्वारा पूजन कर किया गया। समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र व्यास व सचिव महेश मंत्री ने बताया कि तीन दिवसीय निःशुल्क 16वे भंडारे का शुभारंभ अमावस्या तिथि को हुआ जो आज शाम बाबा की आरती के बाद सम्पन्न होगा। भंडारे में बाबा के हजारों श्रद्धालुओं को निःशुल्क दो दिन सूजी का हलवा, नमकीन कोफ्ता, कोल्ड्रिंक्स इत्यादि का वितरण किया गया वहीं आज तीसरे दिन नुक्ति पकौड़ा का वितरण किया जाएगा। भंडारे में 225 किलो वजनी बाबा की मूर्ति के दर्शन भी श्रद्धालुओं को करवाए जा रहे है। वहीं प्रत्येक दिन बाबा की महाआरती सैकड़ों श्रद्धालुओं द्वारा की जा रही है।1
- भव्य कलश यात्रा के साथ हरसिद्धि विनायक जी महाराज के वार्षिक मेले का शुभारंभ नागौर,थांवला। कस्बे के पुलिस थाना के पीछे स्थित नर्सरी परिसर में विराजमान श्री हरसिद्धि विनायक जी महाराज मंदिर में रविवार को भव्य कलश यात्रा एवं ध्वजारोहण के साथ वार्षिक मेले का शुभारंभ श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। धार्मिक माहौल, ढोल-नगाड़ों की गूंज और भक्तों के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। मंदिर के पुजारी लालचंद वैष्णव ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिक मेले का शुभारंभ विधि-विधान से किया गया। समिति अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि विशाल कलश यात्रा में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर मंदिर प्रांगण से कस्बे के प्रमुख मार्गों तक मंगल गीत गाते हुए शोभायात्रा निकाली3
- सूरतगढ़ में इलेक्ट्रॉनिक रिक्शा शोरूम में लगी भीषण आग सूरतगढ़। सूरतगढ़ में इलेक्ट्रॉनिक रिक्शा शोरूम में लगी भीषण आग सूरतगढ़। शहर में आशियाना होटल के सामने स्थित इलेक्ट्रॉनिक रिक्शा के शोरूम में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। आग की लपटें और धुआं उठता देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। आग में शोरूम में रखे इलेक्ट्रॉनिक रिक्शा और अन्य सामान के प्रभावित होने की आशंका है। फिलहाल आग लगने के कारणों और हुए नुकसान का सटीक आकलन नहीं हो पाया है। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद नुकसान का आंकलन किया जाएगा।1
- पाली में भीषण सड़क हादसा अचानक ब्रेक लगाने से ट्रेलर के अंदर घुसा ट्रेलर1
- बाबा रामदेव जी की बीज पर भव्य रामा पीर कॉलोनी रातानाडा में आरती राजस्थान जोधपुर बाबा रामदेव जी के बीज पर जोधपुर के रामा पीर कॉलोनी हाइ कोर्ट कॉलोनी रोड रातानाडा में बाबा के मंदिर में संध्या काल की आरती में मोहल्लेवासियों ने हर्षौल्लास से आरती में भाग लिया। बाबा रामदेव जी के मंदिर पर ध्वजा भी फहराई गई।और आए हुए भक्तों ने बाबा के जयकारे लगाए। आए हुए भक्तों में बुजुर्ग,नौजवान,बच्चे , महिलाओं ने भजन गा कर माहौल को बाबा मय बना डाला।1
- जूनदा गांव में उमड़ा आस्था और उल्लास का सैलाब, मेले में दिखी जबरदस्त रौनक रूपनगढ़ तहसील के जूनदा गांव में आज सजा मेला, बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण और श्रद्धालु जूनदा गांव में उमड़ा आस्था और उल्लास का सैलाब, मेले में दिखी जबरदस्त रौनक रूपनगढ़ तहसील के जूनदा गांव में आज सजा मेला, बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण और श्रद्धालु रूपनगढ़। तहसील क्षेत्र के जूनदा गांव में आज आयोजित मेले को लेकर पूरे गांव में उत्साह का माहौल नजर आया। मेले में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। मेला स्थल पर दिनभर लोगों की भीड़ रही और विभिन्न दुकानों व मनोरंजन के साधनों पर भी खूब चहल-पहल देखने को मिली। मेले में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने उत्साह के साथ भाग लिया। ग्रामीणों के लिए मेला आपसी मेल-मिलाप और मनोरंजन का खास अवसर बना। पूरे दिन मेले में रौनक बनी रही और गांव का माहौल उत्सवमय नजर आया।1
- बाबा की दूज पर भव्य ज्योत एवं महाप्रसादी कार्यक्रम हुआ आयोजन बीकानेर। श्रीद्वारिकाधीश एवं श्रीगिरिराजधरण सेवा समिति की ओर से रविवार की देर शाम को जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित मूर्ति सर्किल के पास शिव मंदिर भवन में स्थित बाबा रामदेव जी महाराज के मंदिर में महाप्रसादी एवं भव्य ज्योत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेवा समिति के अध्यक्ष एडवोकेट अशोक मारू ने बताया कि श्री बाबा रामदेव जी महाराज के जन्मदिवस पर पहले भव्य आरती का आयोजन किया गया। बाद में सभी भक्तजन, समस्त पाटा मंच द्वारा केक काटा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यशपाल आहूजा (एमजीएस) थे। अध्यक्षता बैंक कर्मचारी नेता सुनीलदत्त नागल ने की। इस अवसर संस्था के सचिव प्रेम छींपा, सुरेन्द्र सिंह कस्वा, रामकिशोर यादव, महेंद्र चौहान, धन्नू कल्ला, हिमांशु शर्मा, एस एन. जोशी, अनिरुद्ध चौधरी, हेमंत सोनी, सुनील, पवन सारस्वत, जग्गी कल्ला, सैय्यद अख्तर, शाकिर हुसैन चौपदार, देवेश भाटी सहित समस्त भक्तजन आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम आयोजक ऐडवोकेट अशोक मारू मोबाइल- नम्बर 9414649099📱 देवेश भाटी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फिल्ड रिपोर्टर द्वारा।1
- अपना घर आश्रम में किया1100राम नाम जाप एवं हनुमान चालीसा पाठ प्रभुजनों को बांटे फल, भक्ति भाव और सेवा के साथ संपन्न हुआ धार्मिक कार्यक्रम जोधपुर.नर सेवा ही नारायण सेवा के संकल्प को साकार करते हुए समर्पण मारवाड़ सेवा संस्थान द्वारा शनिवार को शास्त्रीनगर पाल रोड स्थित बेघर, असहाय, बीमार और निराश्रित प्रभुजनों (आश्रितों) की देखभाल, आवास और चिकित्सा सेवा के लिए समर्पित सेवा संस्थान अपना घर आश्रम में एक विशेष धार्मिक एवं सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थान के अध्यक्ष कपिल अरोड़ा ने बताया कि आयोजन का शुभारंभ विघ्नहर्ता श्री गणेश की वंदना से हुआ। इसके पश्चात राम नाम जाप अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत आश्रम परिसर में 1100 बार राम नाम का सामूहिक जाप किया गया एवं संगीतमय हनुमान चालीसा का पाठ कर माहौल को भक्तिमय बना दिया गया। धार्मिक अनुष्ठान के उपरांत संस्थान के पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा आश्रम में रह रहे सभी 500 से अधिक प्रभुजनों (आश्रितों) को ताजे फल वितरित किए गए। अध्यक्ष कपिल अरोड़ा ने कहा कि असहाय और जरूरतमंदों की सेवा ही सच्ची ईश्वर भक्ति है और संस्थान भविष्य में भी ऐसे मानवीय व धार्मिक कार्य निरंतर आयोजित करता रहेगा। इस सेवा कार्य और भक्ति संध्या के दौरान अपना घर आश्रम के बाबूलाल चौधरी , समर्पण मारवाड़ सेवा संस्थान की महिला मोर्चा अध्यक्ष विजय लक्ष्मी अरोड़ा, रेखा एवं तनिष्का कुमावत सहित संस्थान के कई कार्यकर्ता एवं प्रबुद्ध नागरिक मौजूद थे।1
- विश्व विख्यात 642वें बाबा रामदेवरा मेले का रविवार अलसुबह मंगला आरती एवं स्वर्ण मुकुट प्रतिष्ठापन के साथ विधिवत हुआ शुरू* विश्व विख्यात 642वें बाबा रामदेवरा मेले का रविवार अलसुबह मंगला आरती एवं स्वर्ण मुकुट प्रतिष्ठापन के साथ विधिवत हुआ शुरू* *आस्था का महासंगम में देश के कोने कोने से,लाखो की संख्या में श्रद्धालु उमड़े है* *रामदेवरा /पोकरण /जैसलमेर लोक देवता बाबा श्री रामदेव जी की अवतरण तिथि भादवा शुक्ल पक्ष द्वितीया, रविवार 13 सितम्बर को विश्व विख्यात अन्तरप्रान्तीय बाबा रामदेवरा मेला विधिवत रूप से प्रारम्भ हुआ। रामदेवरा स्थित बाबा की समाधि पर ब्रह्म मुहूर्त में मंगला आरती एवं स्वर्ण मुकुट प्रतिष्ठापन के साथ 642वें वार्षिक भादवा मेले का विधिवत शुभारम्भ हुआ*। *मेले में देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचे है* जिला कलेक्टर अनुपमा जोरवाल, व पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे सहित अन्य अधिकारियों व मंदिर से जुड़े हुए पुजारियों , गादीपति भोमसिंह जी ने विधि विधान व मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना कर मेले की शुरुआत की है, , बाबा की समाधि को विशेष रूप से पंचामृत से नहलाकर मखमलि चादर चढाकर मंगला आरती के साथ मेले का आगाज किया है।1