अजमेर: गंज थाने के पास दुकानदारों से मारपीट व तोड़फोड़, व्यापारिक महासंघ ने एसपी से की कड़ी कार्रवाई की मांग अजमेर: शहर के गंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को पुलिस थाना गंज के मुख्य प्रवेश द्वार के पास स्थित गोपालजी नमकीन, कचौरी-समोसे की दुकान पर हुई मारपीट और तोड़फोड़ की घटना को लेकर व्यापारियों में भारी रोष व्याप्त है। घटना के विरोध में श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ ने जिला पुलिस अधीक्षक से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोपालजी नमकीन के संचालक रवि कुमार, रितेश भाई, गोपाल जी, पप्पू भाई और राहुल सहित श्री श्याम प्रेमी बाजार गंज के अन्य दुकानदारों के साथ अज्ञात लोगों की भीड़ ने दुकान पर पहुंचकर हाथापाई की। आरोप है कि भीड़ ने लाठियों से हमला करते हुए दुकान में तोड़फोड़ की और दहशत का माहौल बना दिया। यह पूरी घटना गंज थाना क्षेत्र के अत्यंत व्यस्त इलाके में होने से व्यापारियों में असुरक्षा की भावना गहरा गई है। घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए महासंघ के अध्यक्ष महेंद्र बंसल, उपाध्यक्ष सुरेश तम्बोली, किशोर टेकवानी, किशन पारीक, ठाकुर प्रसाद, रणवीर सैनी, मानमल गोयल, विजय छबलानी, पुखराज जंगम, महासचिव रमेश लालवानी, राधाकिशन दौलतानी, पूनमचंद बालोटिया, दिनेश टांक सहित अन्य पदाधिकारियों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा से मुलाकात कर निर्दोष दुकानदारों पर हमला करने वाले आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और उन्हें सख्त सजा दिलाने की मांग की। महासंघ पदाधिकारियों ने आईजी पुलिस राजेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा, जिलाधीश लोक बंधु तथा संभागीय आयुक्त शक्तिसिंह राठौड़ से शहर के व्यापारियों की जान-माल की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम करने की अपील की है। महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि पीड़ित दुकानदारों द्वारा बुधवार को गंज थाने में एफआईआर दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दे दिया गया है। व्यापारिक महासंघ ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापारी वर्ग आंदोलन के लिए बाध्य होगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
अजमेर: गंज थाने के पास दुकानदारों से मारपीट व तोड़फोड़, व्यापारिक महासंघ ने एसपी से की कड़ी कार्रवाई की मांग अजमेर: शहर के गंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को पुलिस थाना गंज के मुख्य प्रवेश द्वार के पास स्थित गोपालजी नमकीन, कचौरी-समोसे की दुकान पर हुई मारपीट और तोड़फोड़ की घटना को लेकर व्यापारियों में भारी रोष व्याप्त है। घटना के विरोध में श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ ने जिला पुलिस अधीक्षक से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के
अनुसार, गोपालजी नमकीन के संचालक रवि कुमार, रितेश भाई, गोपाल जी, पप्पू भाई और राहुल सहित श्री श्याम प्रेमी बाजार गंज के अन्य दुकानदारों के साथ अज्ञात लोगों की भीड़ ने दुकान पर पहुंचकर हाथापाई की। आरोप है कि भीड़ ने लाठियों से हमला करते हुए दुकान में तोड़फोड़ की और दहशत का माहौल बना दिया। यह पूरी घटना गंज थाना क्षेत्र के अत्यंत व्यस्त इलाके में होने से व्यापारियों में असुरक्षा की भावना गहरा गई है। घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए महासंघ के अध्यक्ष
महेंद्र बंसल, उपाध्यक्ष सुरेश तम्बोली, किशोर टेकवानी, किशन पारीक, ठाकुर प्रसाद, रणवीर सैनी, मानमल गोयल, विजय छबलानी, पुखराज जंगम, महासचिव रमेश लालवानी, राधाकिशन दौलतानी, पूनमचंद बालोटिया, दिनेश टांक सहित अन्य पदाधिकारियों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा से मुलाकात कर निर्दोष दुकानदारों पर हमला करने वाले आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और उन्हें सख्त सजा दिलाने की मांग की। महासंघ पदाधिकारियों ने आईजी पुलिस राजेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा, जिलाधीश लोक बंधु तथा संभागीय आयुक्त शक्तिसिंह राठौड़ से शहर के
व्यापारियों की जान-माल की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम करने की अपील की है। महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि पीड़ित दुकानदारों द्वारा बुधवार को गंज थाने में एफआईआर दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दे दिया गया है। व्यापारिक महासंघ ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापारी वर्ग आंदोलन के लिए बाध्य होगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
- अजमेर के सुभाष नगर स्थित ब्यावर रोड पुरानी चुंगी के पास गहरे गड्ढे में सामान से भरी पिकअप वाहन गिरकर एक ओर झुक गई। मौके पर मौजूद दुकानदारों और व्यापारियों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के पदाधिकारियों ने सड़क पर बने गहरे गड्ढों और खुले नालों को तुरंत ढकवाने की मांग की है। व्यापारियों ने संभागीय आयुक्त, जिला कलेक्टर और नगर निगम प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की अपील की है, ताकि भविष्य में किसी बड़ी जनहानि से बचा जा सके। घटना के बाद क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।1
- सुल्तानुल हिन्द हज़रत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैहि की दरगाह अजमेर में महाराष्ट्र अल्पसंख्यक आयोेग अध्यक्ष हाजी आराफात शेख ने अपने शिष्मण्डल के साथ जियारत की । शेख ने ख्वाजा गरीब नवाज के आस्ताना पर मखमली चादर व फूल पेश कर दुआं मांगी । दरगाह के खादिम सैयद अनस चिश्ती ने सब को जियारत करवाई और दस्तारबन्दी कर तबर्रूक दिया। इस दौरान उनके साथ आसिफ बैजापुरी के बेटे कदीरुल्लाह शाह कादरी लासानी समेत कई सूफी ख़ानक़ाहों के सज्जादानशी मौजूद रहे । शेख ने बताया कि ई शिष्टमंडल का अजमेर आने का असली मक़सद मिशन ए इंसानियत है। इसी के तहत क़ौमी एकता के लिए मुम्बई में 'एक शाम ख्वाजा गरीब नवाज के नाम, प्रोग्राम के भी किया जाना है। इस1
- Ajmer mein padhati barish ke Karan bada mahaul thand ka ek bar fir se garmi Hatti thandai lag raha hai ki Dil Ko kuchh sukun Mila Rahat Mili to hamen aapka bhai special news1
- राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से 17–18 फरवरी को कई संभागों में मेघगर्जन, हल्की-मध्यम बारिश और 30–40 किमी/घंटा की तेज हवाओं का अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने किसानों को रबी फसलों की सुरक्षा के इंतजाम करने की सलाह दी।1
- राजस्थान अजमेर जिले में स्थाई सफाई कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं बता दे कि आज उनकी हड़ताल का तीसरा दिन है।1
- नसीराबाद में तंबाकू माफिया बेखौफ, एमआरपी से ऊपर धड़ल्ले से बिक रहा गुटखा-बीड़ी सिगरेट1
- Post by Daulat Ram1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 28 फरवरी को प्रस्तावित अजमेर दौरे को तैयारियां तेज हो गई है। प्रधानमंत्री कायड़ विश्रामस्थली में होने वाली जनसभा में प्रदेश को तेहिस हजार पांच सौ करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे और इक्कीस हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र देगे तैयारी की समीक्षा के लिए मुख्य सचिव वी श्रीनिवास और डीजीपी राजीव कुमार शर्मा के साथ प्रदेश के तमाम प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारी अजमेर पहुंचे। यहां कायड़ विश्रामस्थली में मुख्य सचिव और डीजीपी की ओर से व्यवस्थाओं को लेकर जायजा लिया।कायड़ विश्रामस्थली में निरीक्षण के बाद मुख्य सचिव और डीजीपी की ओर से प्रदेश और जिला स्तर के अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न विभागों दिशा निर्देश दिए गए।1