logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गुमला के भरनो प्रखंड के दतिया गांव में शादी समारोह के दौरान हुई युवक संतोष कुमार सिंह की मौत के मामले में क्षत्रिय महासंघ का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिला। उन्होंने परिवार को संवेदना दी और करंज थाना प्रभारी से मुलाकात कर सभी दोषियों की जल्द गिरफ्तारी व कड़ी सजा की मांग की। महासंघ ने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सामाजिक स्तर पर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।

1 day ago
user_Shivam Singh
Shivam Singh
Local News Reporter गुमला, गुमला, झारखंड•
1 day ago
c7f6b234-257d-4192-972d-a4c70984af39
b3a9b89d-8f37-4a51-9198-b699510ca74e
facfd246-50a3-4767-b659-3ac64923cf6b

गुमला के भरनो प्रखंड के दतिया गांव में शादी समारोह के दौरान हुई युवक संतोष कुमार सिंह की मौत के मामले में क्षत्रिय महासंघ का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिला। उन्होंने परिवार को संवेदना दी और करंज थाना प्रभारी से मुलाकात कर सभी दोषियों की जल्द गिरफ्तारी व कड़ी सजा की मांग की। महासंघ ने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सामाजिक स्तर पर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।

More news from झारखंड and nearby areas
  • झारखंड के गाँवों में आज भी पानी की गंभीर किल्लत बनी हुई है। जीवन के लिए आधारभूत पानी के बिना, इन क्षेत्रों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है और सब कुछ सूना पड़ गया है।
    1
    झारखंड के गाँवों में आज भी पानी की गंभीर किल्लत बनी हुई है। जीवन के लिए आधारभूत पानी के बिना, इन क्षेत्रों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है और सब कुछ सूना पड़ गया है।
    user_Anuj Dhan
    Anuj Dhan
    Iron & Steel Industry चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    23 hrs ago
  • सिमडेगा उपायुक्त कंचन सिंह ने कोचेडेगा बांसपहार के सब्जी व फूल उत्पादन क्लस्टर का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों की आधुनिक खेती की सराहना की और खुद खेत में जाकर मिर्च तोड़कर उनका उत्साह बढ़ाया। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को किसानों को बड़े बाजारों से जोड़कर उचित मूल्य दिलाने का निर्देश दिया, जिससे उनकी आय बढ़े और अन्य किसान भी प्रेरित हों।
    1
    सिमडेगा उपायुक्त कंचन सिंह ने कोचेडेगा बांसपहार के सब्जी व फूल उत्पादन क्लस्टर का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों की आधुनिक खेती की सराहना की और खुद खेत में जाकर मिर्च तोड़कर उनका उत्साह बढ़ाया। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को किसानों को बड़े बाजारों से जोड़कर उचित मूल्य दिलाने का निर्देश दिया, जिससे उनकी आय बढ़े और अन्य किसान भी प्रेरित हों।
    user_Satyam kumar keshri
    Satyam kumar keshri
    सिमडेगा, सिमडेगा, झारखंड•
    1 day ago
  • दुर्गा मंदिर के सामने बस स्टैंड में सड़े हुए कचरे से अगल बगल के दुकानदार परेशान बिमारी फैलने की आशंका* रामप्रवेश गुप्ता दुर्गा बाड़ी मंदिर में पूजा पाठ करने आने वाले श्रद्धालु भी परेशान *मुर्गा-मछली के सड़े अवशेष और बाजार का कचरा खुले में फेंका जा रहा है साथ ही श्रद्धालुओं और बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़* महुआडांड़ बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के सामने फैली गंदगी अब लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन चुकी है। मंदिर के ठीक सामने मुर्गा और मछली दुकानों के पास खुलेआम सड़े अवशेष, मल-मूत्र और पूरे बाजार का कचरा फेंका जा रहा है। हालत ऐसी हो गई है कि वहां कुछ मिनट खड़ा रहना भी मुश्किल हो रहा है। बदबू इतनी तेज उठ रही है कि राहगीर नाक बंद कर रास्ता पार करने को मजबूर हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि हर दिन मंदिर के आसपास गंदगी का ढेर जमा रहता है। सड़े हुए मुर्गा-मछली के टुकड़ों से उठती सड़ांध और चारों ओर फैली गंदगी से वातावरण जहरीला होता जा रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों, महिलाओं और मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को हो रही है।लोगों ने आरोप लगाया कि सफाई व्यवस्था पूरी तरह भगवान भरोसे चल रही है। बाजार का कचरा खुले में फेंके जाने से मक्खियों और मच्छरों का आतंक बढ़ गया है। गर्मी के मौसम में संक्रमण और बीमारी फैलने का खतरा भी लगातार बढ़ता जा रहा हैश्रद्धालुओं ने कहा कि जिस स्थान पर लोग पूजा-अर्चना और शांति के लिए आते हैं, वहां गंदगी और सड़ांध का ऐसा नजारा बेहद शर्मनाक है। दुर्गा मंदिर जैसे धार्मिक स्थल के सामने इस तरह की अव्यवस्था प्रशासन और संबंधित जिम्मेदार लोगों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।स्थानीय ग्रामीणों और दुकानदारों ने प्रशासन से तत्काल सफाई अभियान चलाने, खुले में कचरा फेंकने वालों पर कार्रवाई करने और मुर्गा-मछली दुकानों के लिए अलग कचरा प्रबंधन व्यवस्था लागू करने की मांग की है।लोगों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो यह गंदगी किसी बड़ी बीमारी को जन्म दे सकती है। महुआडांड़ बाजार का यह दृश्य अब स्वच्छता व्यवस्था की पोल खोलता नजर आ रहा है।
    2
    दुर्गा मंदिर के सामने  बस स्टैंड में सड़े हुए कचरे से अगल बगल के दुकानदार परेशान बिमारी फैलने की आशंका* 

रामप्रवेश गुप्ता 
दुर्गा बाड़ी मंदिर में पूजा पाठ करने आने वाले श्रद्धालु भी परेशान 
*मुर्गा-मछली के सड़े अवशेष और बाजार का कचरा खुले में फेंका जा रहा है  
साथ ही श्रद्धालुओं और बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़* 
महुआडांड़ बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के सामने फैली गंदगी अब लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन चुकी है। मंदिर के ठीक सामने मुर्गा और मछली दुकानों के पास खुलेआम सड़े अवशेष, मल-मूत्र और पूरे बाजार का कचरा फेंका जा रहा है। हालत ऐसी हो गई है कि वहां कुछ मिनट खड़ा रहना भी मुश्किल हो रहा है। बदबू इतनी तेज उठ रही है कि राहगीर नाक बंद कर रास्ता पार करने को मजबूर हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि हर दिन मंदिर के आसपास गंदगी का ढेर जमा रहता है। सड़े हुए मुर्गा-मछली के टुकड़ों से उठती सड़ांध और चारों ओर फैली गंदगी से वातावरण जहरीला होता जा रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों, महिलाओं और मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को हो रही है।लोगों ने आरोप लगाया कि सफाई व्यवस्था पूरी तरह भगवान भरोसे चल रही है। बाजार का कचरा खुले में फेंके जाने से मक्खियों और मच्छरों का आतंक बढ़ गया है। गर्मी के मौसम में संक्रमण और बीमारी फैलने का खतरा भी लगातार बढ़ता जा रहा हैश्रद्धालुओं ने कहा कि जिस स्थान पर लोग पूजा-अर्चना और शांति के लिए आते हैं, वहां गंदगी और सड़ांध का ऐसा नजारा बेहद शर्मनाक है। दुर्गा मंदिर जैसे धार्मिक स्थल के सामने इस तरह की अव्यवस्था प्रशासन और संबंधित जिम्मेदार लोगों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।स्थानीय ग्रामीणों और दुकानदारों ने प्रशासन से तत्काल सफाई अभियान चलाने, खुले में कचरा फेंकने वालों पर कार्रवाई करने और मुर्गा-मछली दुकानों के लिए अलग कचरा प्रबंधन व्यवस्था लागू करने की मांग की है।लोगों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो यह गंदगी किसी बड़ी बीमारी को जन्म दे सकती है। महुआडांड़ बाजार का यह दृश्य अब स्वच्छता व्यवस्था की पोल खोलता नजर आ रहा है।
    user_आदर्श मोबाइल एण्ड रेलवे टिकट
    आदर्श मोबाइल एण्ड रेलवे टिकट
    Mobile Store महुआडांड़, लातेहार, झारखंड•
    5 hrs ago
  • श्योर सक्सेस कोचिंग सेंटर मूरहू में मदर्स डे मनाया गया, ईश्वर के साक्षात प्रतिमूर्ति होती है मां.....सकलदीप भगत। खुंटी जिला के मुरहू श्योर सक्सेस कोचिंग सेंटर में रविवार को मदर्स डे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने अपनी माताओं के सम्मान में केक काटकर खुशियां साझा कीं तथा आकर्षक ग्रीटिंग कार्ड बनाकर उन्हें समर्पित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने मां के प्रति अपने प्रेम, सम्मान और भावनाओं को व्यक्त किया। कई छात्रों ने कविता, भाषण और संदेशों के माध्यम से मां के त्याग, स्नेह और प्रेरणा को याद किया। छात्रा अंजलि, रचना और रिया ने अपने भाषण के माध्यम से मां के महत्व का बखान किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने मातृत्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मां का स्थान जीवन में सबसे ऊंचा होता है। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक-सह-शिक्षक सकलदीप भगत ने कहा, “मां हमारे जीवन की पहली गुरु होती हैं। उनका त्याग, संघर्ष और प्रेम हमें हर परिस्थिति में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। मां ईश्वर की साक्षात प्रतिमूर्ति होती हैं। विद्यार्थियों को हमेशा अपने माता-पिता का सम्मान करना चाहिए। शिक्षक रश्मि एवं जेवियर ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए माताओं के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने अपनी माताओं का आदर करने तथा उनके सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया।
    1
    श्योर सक्सेस कोचिंग सेंटर मूरहू में मदर्स डे मनाया गया, ईश्वर के साक्षात प्रतिमूर्ति होती है मां.....सकलदीप भगत।
खुंटी जिला के मुरहू श्योर सक्सेस कोचिंग सेंटर में रविवार को मदर्स डे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने अपनी माताओं के सम्मान में केक काटकर खुशियां साझा कीं तथा आकर्षक ग्रीटिंग कार्ड बनाकर उन्हें समर्पित किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने मां के प्रति अपने प्रेम, सम्मान और भावनाओं को व्यक्त किया। कई छात्रों ने कविता, भाषण और संदेशों के माध्यम से मां के त्याग, स्नेह और प्रेरणा को याद किया। छात्रा अंजलि, रचना और रिया ने अपने भाषण के माध्यम से मां के महत्व का बखान किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने मातृत्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मां का स्थान जीवन में सबसे ऊंचा होता है।
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक-सह-शिक्षक सकलदीप भगत ने कहा, “मां हमारे जीवन की पहली गुरु होती हैं। उनका त्याग, संघर्ष और प्रेम हमें हर परिस्थिति में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। मां ईश्वर की साक्षात प्रतिमूर्ति होती हैं। विद्यार्थियों को हमेशा अपने माता-पिता का सम्मान करना चाहिए। 
शिक्षक रश्मि एवं जेवियर ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए माताओं के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने अपनी माताओं का आदर करने तथा उनके सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया।
    user_Durga Baraik
    Durga Baraik
    Local News Reporter कर्रा, खूंटी, झारखंड•
    3 hrs ago
  • बालूमाथ के सीरम निवासी युवक ने ग्रामीण एसपी को सौंपा आवेदन,मारपीट व दबाव बनाकर एग्रीमेंट कराने का आरोप देवसुंदर यादव। बालूमाथ थाना क्षेत्र के सीरम गांव निवासी अखिलेश यादव ने ग्रामीण एसपी रांची को आवेदन देकर डब्बू साहू उर्फ शिवपूजन साहू, उसके पुत्र पीयूष साहू निवासी हेसालौंग,थाना मैकलुस्कीगंज,जिला रांची समेत 10-12 अज्ञात लोगों पर अपहरण, मारपीट, लूट, बंधक बनाने एवं जान से मारने की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया है। आवेदन में कहा गया है कि 8 मई 2026 को डब्बू साहू ने काम के बहाने भट्ठा पर बुलाया। वहां पहुंचते ही आरोपियों ने बंदूक के बल पर मोबाइल और बाइक की चाबी छीन ली तथा जबरन झाड़ियों की ओर ले जाकर बेरहमी से मारपीट की। आरोप है कि युवक को रस्सी से पेड़ में बांधकर लटका दिया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि हथियार के बल पर उससे जबरन ₹1.15 लाख का एग्रीमेंट लिखवाया गया तथा हस्ताक्षर और अंगूठा लगवाया गया। करीब तीन घंटे तक बंधक बनाकर रखने के बाद छोड़ते हुए पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने ग्रामीण एसपी रांची को मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    4
    बालूमाथ के सीरम निवासी युवक ने ग्रामीण एसपी को सौंपा आवेदन,मारपीट व दबाव बनाकर एग्रीमेंट कराने का आरोप

 देवसुंदर यादव।

बालूमाथ
थाना क्षेत्र के सीरम गांव निवासी अखिलेश यादव ने ग्रामीण एसपी रांची को आवेदन देकर डब्बू साहू उर्फ शिवपूजन साहू, उसके पुत्र पीयूष साहू निवासी हेसालौंग,थाना मैकलुस्कीगंज,जिला रांची समेत 10-12 अज्ञात लोगों पर अपहरण, मारपीट, लूट, बंधक बनाने एवं जान से मारने की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया है।
आवेदन में कहा गया है कि 8 मई 2026 को डब्बू साहू ने काम के बहाने भट्ठा पर बुलाया। वहां पहुंचते ही आरोपियों ने बंदूक के बल पर मोबाइल और बाइक की चाबी छीन ली तथा जबरन झाड़ियों की ओर ले जाकर बेरहमी से मारपीट की। आरोप है कि युवक को रस्सी से पेड़ में बांधकर लटका दिया गया और जान से मारने की धमकी दी गई।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि हथियार के बल पर उससे जबरन ₹1.15 लाख का एग्रीमेंट लिखवाया गया तथा हस्ताक्षर और अंगूठा लगवाया गया। करीब तीन घंटे तक बंधक बनाकर रखने के बाद छोड़ते हुए पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।
पीड़ित ने ग्रामीण एसपी रांची को मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    user_देवसुंदर यादव (DS)
    देवसुंदर यादव (DS)
    Local News Reporter चंदवा, लातेहार, झारखंड•
    4 hrs ago
  • आज खूंटी मे बर्फ औऱ बारिश ने तबाही मचाया! पुरे इलाके मे बर्फ ही बर्फ ही दिखाई दिया! फसलो कों नुकसान हुआ! #पोस्ट #viralpost #khuntijharkhand #news
    4
    आज खूंटी मे बर्फ औऱ बारिश ने तबाही मचाया! पुरे इलाके मे बर्फ ही बर्फ ही दिखाई दिया! फसलो कों नुकसान हुआ!
#पोस्ट 
#viralpost 
#khuntijharkhand 
#news
    user_झारखण्ड खूंटी ख़बर( JHARKHAND KHUNTI KHBHR
    झारखण्ड खूंटी ख़बर( JHARKHAND KHUNTI KHBHR
    पत्रकार Khunti, Jharkhand•
    5 hrs ago
  • कर्रा प्रखंड के डुमरगडी,टंगरा टोली गांव में मंडा जतरा सह आर्केस्ट्रा प्रोग्राम। खुंटी विधायक राम सूर्या मुंडा हुए उपस्थित। डुमरगडी टंगरा टोली मंडा जतरा सम्पन्न। कर्रा प्रतिनिधि। कर्रा प्रखंड के डुमरगडी टंगरा टोली में रविवार को मंडा जतरा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि खुंटी विधायक राम सूर्या मुंडा एंव विशिष्ट अतिथि विधायक प्रतिनिधि अनुप लकड़ा और समाज सेवी नगेन्द्र सिंह उपस्थित थे। सर्व प्रथम अतिथियों ने कार्यक्रम का उद्घाटन फिता काटकर किया। इस अवसर पर विधायक राम सूर्या मुंडा ने कहा डुमरगडी टंगरा टोली में 25 बर्ष पहले लोदरो मुंडा द्वारा मंडा जतरा का शुरुआत किया था। लेकिन उनकी मृत्यृ के बाद यह जतरा कुछ वर्षों से नहीं लग रहा था, लेकिन नाती अजित मुंड़ा द्वारा इस बर्ष से पुण मंडा जतरा का शुरुआत किया। हमारे ग्रामिण क्षेत्रों में मंडा, जतरा लगाने से भाईचारगी,आपसी प्रेम एंव मेल मिलाप का अवसर मिलता है। विधायक प्रतिनिधि अनुप लकड़ा ने कहा की हमारे झारखंड में आदिवासी, मूलवासी मिलकर सभी पर्व, त्योहार, जतरा, मेला मिलजुलकर मनाते हैं। जतरा में क्षेत्र का संस्कृति, सभ्यता झलकता है। हमारे पूर्वजों का धरोहर को संजोकर रखना हम सभी का कर्तव्य है। मंडा जतरा में आर्केस्ट्रा प्रोग्राम मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। कलाकार कयूम अब्बास और सरिता बाडाईक के अलावा अन्य कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक नागपुरी, ठेठ, आधुनिक, खोरठा, कुडूख गाना प्रस्तुत किया गया जिसमें हजारों लोगों को झूमने के लिए मजबुर कर दिया। इससे पूर्व समिति के सदस्यों द्वारा माला पहनाकर और आदिवासी अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया। जतरा और कार्यक्रम को सफल बनाने में लोदरो मंडा समिति के आयोजक अजीत मुंडा, सदस्य सोमा मुंडा, सुनील खलखो,असरफ उरांव, संजय मुंडा, प्रेमजीत होरो, सुखराम महली के अलावे स्थानीय युवकों और ग्रामीणों का मुख्य ऊ रहा।
    1
    कर्रा प्रखंड के डुमरगडी,टंगरा टोली गांव में मंडा जतरा सह आर्केस्ट्रा प्रोग्राम।
खुंटी विधायक राम सूर्या मुंडा हुए उपस्थित।
डुमरगडी टंगरा टोली मंडा जतरा सम्पन्न।
कर्रा प्रतिनिधि।
कर्रा प्रखंड के डुमरगडी टंगरा टोली में रविवार को मंडा जतरा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि खुंटी विधायक राम सूर्या मुंडा एंव विशिष्ट अतिथि विधायक प्रतिनिधि अनुप लकड़ा और समाज सेवी नगेन्द्र सिंह उपस्थित थे।
सर्व प्रथम अतिथियों ने कार्यक्रम का उद्घाटन फिता काटकर किया।
इस अवसर पर विधायक राम सूर्या मुंडा ने कहा डुमरगडी टंगरा टोली में 25 बर्ष पहले लोदरो मुंडा द्वारा मंडा जतरा का  शुरुआत किया था। लेकिन उनकी मृत्यृ के बाद यह जतरा कुछ वर्षों से नहीं लग रहा था, लेकिन नाती अजित मुंड़ा द्वारा इस बर्ष से पुण मंडा जतरा का शुरुआत किया। हमारे ग्रामिण क्षेत्रों में मंडा, जतरा लगाने से भाईचारगी,आपसी प्रेम एंव मेल मिलाप का अवसर मिलता है।
विधायक प्रतिनिधि अनुप लकड़ा ने कहा की हमारे झारखंड में आदिवासी, मूलवासी मिलकर सभी पर्व, त्योहार, जतरा, मेला मिलजुलकर मनाते हैं। जतरा में क्षेत्र का संस्कृति, सभ्यता झलकता है। हमारे पूर्वजों का धरोहर को संजोकर रखना हम सभी का कर्तव्य है।
मंडा जतरा में आर्केस्ट्रा प्रोग्राम मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा।
कलाकार कयूम अब्बास और सरिता बाडाईक के अलावा अन्य कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक नागपुरी, ठेठ, आधुनिक, खोरठा, कुडूख गाना प्रस्तुत किया गया जिसमें हजारों लोगों को झूमने के लिए मजबुर कर दिया।
इससे पूर्व समिति के सदस्यों द्वारा माला पहनाकर और आदिवासी अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया।
जतरा और कार्यक्रम को सफल बनाने में लोदरो मंडा समिति के आयोजक अजीत मुंडा, सदस्य सोमा मुंडा, सुनील खलखो,असरफ उरांव, संजय मुंडा, प्रेमजीत होरो, सुखराम महली के अलावे स्थानीय युवकों और ग्रामीणों का मुख्य ऊ रहा।
    user_Durga Baraik
    Durga Baraik
    Local News Reporter कर्रा, खूंटी, झारखंड•
    3 hrs ago
  • चंदवा के मां भगवती मंदिर परिसर में युवक से मारपीट,चांदी की चेन और नगदी छीनने का आरोप देवसुंदर यादव। चंदवा/लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र स्थित मां नगर भगवती मंदिर परिसर में जीविकोपार्जन कर रहे एक युवक के साथ मारपीट, छिनतई एवं जान से मारने की कोशिश का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित युवक ने थाना प्रभारी चंदवा एवं पुलिस अधीक्षक लातेहार को लिखित आवेदन देकर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार चंदवा निवासी जीवन कुमार मिश्रा अपनी मां के साथ मां नगर भगवती मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को मौली बांधने का कार्य कर परिवार का भरण-पोषण करता है। पीड़ित ने अपने आवेदन में बताया है कि दिनांक 07 मई की सुबह करीब 10 बजे वह प्रतिदिन की तरह मंदिर परिसर में कार्य कर रहा था। इसी दौरान विजय शाही उर्फ गोकुल शाही अपने सहयोगियों प्रियांशु सिंह एवं रोहित कुमार उर्फ गोलू मिश्रा के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि सभी ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की। पीड़ित ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उसके गले से चांदी की चेन तथा जेब में रखे लगभग 300 रुपये छीन लिए गए। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उसका गला दबाकर जान से मारने की भी कोशिश की, जिससे उसकी गर्दन में चोट आई है। घटना के दौरान युवक के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग जुटने लगे, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले। जाते-जाते आरोपियों ने केस करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़ित युवक काफी डरा-सहमा हुआ है। पीड़ित जीवन कुमार मिश्रा ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं आवेदन मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
    2
    चंदवा के मां भगवती मंदिर परिसर में युवक से मारपीट,चांदी की चेन और नगदी छीनने का आरोप

देवसुंदर यादव।

चंदवा/लातेहार
जिले के चंदवा थाना क्षेत्र स्थित मां नगर भगवती मंदिर परिसर में जीविकोपार्जन कर रहे एक युवक के साथ मारपीट, छिनतई एवं जान से मारने की कोशिश का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित युवक ने थाना प्रभारी चंदवा एवं पुलिस अधीक्षक लातेहार को लिखित आवेदन देकर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार चंदवा निवासी जीवन कुमार मिश्रा अपनी मां के साथ मां नगर भगवती मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को मौली बांधने का कार्य कर परिवार का भरण-पोषण करता है। पीड़ित ने अपने आवेदन में बताया है कि दिनांक 07 मई की सुबह करीब 10 बजे वह प्रतिदिन की तरह मंदिर परिसर में कार्य कर रहा था। इसी दौरान विजय शाही उर्फ गोकुल शाही अपने सहयोगियों प्रियांशु सिंह एवं रोहित कुमार उर्फ गोलू मिश्रा के साथ वहां पहुंचा।
आरोप है कि सभी ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की। पीड़ित ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उसके गले से चांदी की चेन तथा जेब में रखे लगभग 300 रुपये छीन लिए गए। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उसका गला दबाकर जान से मारने की भी कोशिश की, जिससे उसकी गर्दन में चोट आई है।
घटना के दौरान युवक के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग जुटने लगे, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले। जाते-जाते आरोपियों ने केस करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़ित युवक काफी डरा-सहमा हुआ है।
पीड़ित जीवन कुमार मिश्रा ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं आवेदन मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
    user_देवसुंदर यादव (DS)
    देवसुंदर यादव (DS)
    Local News Reporter चंदवा, लातेहार, झारखंड•
    4 hrs ago
  • झारखंड के महुआडार प्रखंड में परिवहन नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सैकड़ों ट्रैक्टर बिना व्यावसायिक पंजीकरण, फिटनेस और प्रदूषण प्रमाण पत्र के अवैध रूप से दौड़ रहे हैं। ये वाहन अवैध बालू ढुलाई में लगे हैं और अक्सर नाबालिग चालकों द्वारा चलाए जाते हैं, जिससे जानमाल और राजस्व का खतरा बढ़ गया है।
    1
    झारखंड के महुआडार प्रखंड में परिवहन नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सैकड़ों ट्रैक्टर बिना व्यावसायिक पंजीकरण, फिटनेस और प्रदूषण प्रमाण पत्र के अवैध रूप से दौड़ रहे हैं। ये वाहन अवैध बालू ढुलाई में लगे हैं और अक्सर नाबालिग चालकों द्वारा चलाए जाते हैं, जिससे जानमाल और राजस्व का खतरा बढ़ गया है।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.