logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कट क्रॉसिंग बनी हादसे की वजह: रॉन्ग साइड से आ रही कार को बचाने में पुलिया से टकराया ट्रेलर, बड़ा हादसा टला डेक्स बिहार लोकेशन गया जी गया जी से सतीश कुमार की रिपोर्ट कट क्रॉसिंग बनी हादसे की वजह: रॉन्ग साइड से आ रही कार को बचाने में पुलिया से टकराया ट्रेलर, बड़ा हादसा टला एंकर-: गया जिले के डोभी प्रखंड अंतर्गत के करमौनी बाजार के समीप NH22 पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार, रॉन्ग साइड से आ रही एक कार को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पुलिया से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेलर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि चालक बाल-बाल बच गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार के बगल में सड़क पर कट (डिवाइडर ओपनिंग) छोड़ दिया गया है, जिससे वाहन चालक नियमों की अनदेखी कर विपरीत दिशा से सीधे प्रवेश कर जाते हैं। यही लापरवाही इस दुर्घटना की मुख्य वजह बनी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अगर ट्रेलर चालक सतर्कता नहीं बरतता तो आमने-सामने की टक्कर में बड़ा हादसा हो सकता था। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि उक्त कट को तत्काल बंद किया जाए

9 hrs ago
user_SATISH KUMAR (पत्रकार)
SATISH KUMAR (पत्रकार)
स्थानीय समाचार रिपोर्टर Gaya Town C.D.Block, Bihar•
9 hrs ago

कट क्रॉसिंग बनी हादसे की वजह: रॉन्ग साइड से आ रही कार को बचाने में पुलिया से टकराया ट्रेलर, बड़ा हादसा टला डेक्स बिहार लोकेशन गया जी गया जी से सतीश कुमार की रिपोर्ट कट क्रॉसिंग बनी हादसे की वजह: रॉन्ग साइड से आ रही कार को बचाने में पुलिया से टकराया ट्रेलर, बड़ा हादसा टला एंकर-: गया जिले के डोभी प्रखंड अंतर्गत के करमौनी बाजार के समीप NH22 पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार, रॉन्ग साइड से आ रही एक कार को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पुलिया से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेलर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि चालक बाल-बाल बच गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार के बगल में सड़क पर कट (डिवाइडर ओपनिंग) छोड़ दिया गया है, जिससे वाहन चालक नियमों की अनदेखी कर विपरीत दिशा से सीधे प्रवेश कर जाते हैं। यही लापरवाही इस दुर्घटना की मुख्य वजह बनी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अगर ट्रेलर चालक सतर्कता नहीं बरतता तो आमने-सामने की टक्कर में बड़ा हादसा हो सकता था। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि उक्त कट को तत्काल बंद किया जाए

More news from बिहार and nearby areas
  • गया जिले के गुरुआ थाना परिसर में होली को लेकर थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने डीजे संचालकों के साथ बैठक की। प्रशासन ने होली के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया है। आदेश उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
    1
    गया जिले के गुरुआ थाना परिसर में होली को लेकर थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने डीजे संचालकों के साथ बैठक की। प्रशासन ने होली के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया है। आदेश उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
    user_Prem Kr. Mishra
    Prem Kr. Mishra
    Astrologer गुरुआ, गया, बिहार•
    13 hrs ago
  • सहिया देवी स्थान में लगा एसी , गर्भ गृह और पुजारी गृह हुआ आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित! वज़ीरगंज प्रखंड के सहिया गाँव स्थित सहिया देवी स्थान अब आधुनिक सुविधाओं से पूरी तरह सुसज्जित हो गया है। मंदिर के गर्भ गृह और पुजारी गृह में एयर कंडीशनर यानि की एसी लगाए जाने के बाद श्रद्धालुओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है। मंदिर समिति और भक्त के सहयोग से यह कार्य पूर्ण किया गया। एसी दानकर्ता भक्त श्री सत्येंद्र सिंह के ज्येष्ठ पुत्र श्री संजीव सिंह ने बताया की मंदिर मे पूजा करने आने वाले श्रद्धालुओं को अब गर्मी के दिनों में माता रानी के दरबार में दर्शन करना और भी सुकूनदायक होगा। विशेषकर चैत्र और शारदीय नवरात्र के दौरान यहाँ भारी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ती है, ऐसे में यह व्यवस्था काफी राहत देने वाली साबित होगी। माता के गर्भ गृह में एसी लगाए जाने से अब वातावरण शीतल और स्वच्छ बना रहेगा। मंदिर प्रबंधन के अनुसार, इससे पूजा-अर्चना के दौरान पुजारी और श्रद्धालुओं को अत्यधिक गर्मी से राहत मिलेगी। पुजारी के विश्राम और पूजा की तैयारी हेतु बनाए गए पुजारी गृह में भी एसी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इससे पुजारियों को दिनभर की सेवा के दौरान आराम और सुविधा मिलेगी।ग्रामीणों में उत्साह, गाँव के बुजुर्गों का कहना है कि सहिया देवी स्थान वर्षों से आस्था का केंद्र रहा है। अब आधुनिक सुविधाओं के जुड़ने से मंदिर की गरिमा और भी बढ़ गई है। युवाओं ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह गाँव के विकास और धार्मिक आस्था के संगम का प्रतीक है। मंदिर समिति ने बताया कि आगे भी श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सहिया देवी स्थान का यह नया रूप भक्तों के लिए श्रद्धा के साथ,साथ सुविधा का भी केंद्र बन गया है। स्थानीय श्रद्धालुओं का कहना है कि यह कदम आस्था और आधुनिकता का सुंदर मेल है। माता का दरबार अब हर सुविधा से सुसज्जित हो गया है, जिससे दूर,दराज से आने वाले भक्तों को भी विशेष राहत मिलेगी। मंदिर समिति और स्थानीय सहयोगियों के प्रयास से यह कार्य संभव हो पाया। यह पहल दर्शाती है कि बदलते समय के साथ धार्मिक स्थलों में भी सुविधाओं का विस्तार हो रहा है, ताकि आस्था के साथ आराम और सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सके। सहिया देवी स्थान में हुई यह पहल न केवल सुविधा का प्रतीक है, बल्कि यह बताती है कि श्रद्धा के साथ सेवा भाव भी उतना ही महत्वपूर्ण है। अब माता के दरबार में प्रवेश करते ही श्रद्धालुओं को शीतलता के साथ दिव्यता का भी अनुभव हो रहा है।
    1
    सहिया देवी स्थान में लगा एसी , गर्भ गृह और पुजारी गृह हुआ आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित! 
वज़ीरगंज प्रखंड के सहिया गाँव स्थित सहिया देवी स्थान अब आधुनिक सुविधाओं से पूरी तरह सुसज्जित हो गया है। मंदिर के गर्भ गृह और पुजारी गृह में एयर कंडीशनर यानि की एसी लगाए जाने के बाद श्रद्धालुओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है। मंदिर समिति और भक्त के सहयोग से यह कार्य पूर्ण किया गया। एसी दानकर्ता भक्त श्री सत्येंद्र सिंह के ज्येष्ठ पुत्र श्री संजीव सिंह ने बताया की मंदिर मे पूजा करने आने वाले श्रद्धालुओं को अब गर्मी के दिनों में माता रानी के दरबार में दर्शन करना और भी सुकूनदायक होगा। विशेषकर चैत्र और शारदीय नवरात्र के दौरान यहाँ भारी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ती है, ऐसे में यह व्यवस्था काफी राहत देने वाली साबित होगी। माता के गर्भ गृह में एसी लगाए जाने से अब वातावरण शीतल और स्वच्छ बना रहेगा। मंदिर प्रबंधन के अनुसार, इससे पूजा-अर्चना के दौरान पुजारी और श्रद्धालुओं को अत्यधिक गर्मी से राहत मिलेगी। पुजारी के विश्राम और पूजा की तैयारी हेतु बनाए गए पुजारी गृह में भी एसी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इससे पुजारियों को दिनभर की सेवा के दौरान आराम और सुविधा मिलेगी।ग्रामीणों में उत्साह,
गाँव के बुजुर्गों का कहना है कि सहिया देवी स्थान वर्षों से आस्था का केंद्र रहा है। अब आधुनिक सुविधाओं के जुड़ने से मंदिर की गरिमा और भी बढ़ गई है। युवाओं ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह गाँव के विकास और धार्मिक आस्था के संगम का प्रतीक है। मंदिर समिति ने बताया कि आगे भी श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
सहिया देवी स्थान का यह नया रूप भक्तों के लिए श्रद्धा के साथ,साथ सुविधा का भी केंद्र बन गया है। स्थानीय श्रद्धालुओं का कहना है कि यह कदम आस्था और आधुनिकता का सुंदर मेल है। माता का दरबार अब हर सुविधा से सुसज्जित हो गया है, जिससे दूर,दराज से आने वाले भक्तों को भी विशेष राहत मिलेगी। मंदिर समिति और स्थानीय सहयोगियों के प्रयास से यह कार्य संभव हो पाया। यह पहल दर्शाती है कि बदलते समय के साथ धार्मिक स्थलों में भी सुविधाओं का विस्तार हो रहा है, ताकि आस्था के साथ आराम और सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सके। सहिया देवी स्थान में हुई यह पहल न केवल सुविधा का प्रतीक है, बल्कि यह बताती है कि श्रद्धा के साथ सेवा भाव भी उतना ही महत्वपूर्ण है। अब माता के दरबार में प्रवेश करते ही श्रद्धालुओं को शीतलता के साथ दिव्यता का भी अनुभव हो रहा है।
    user_हेमन्त कुमार  सिंह
    हेमन्त कुमार सिंह
    जनहित मे समर्पित Wazirganj•
    20 hrs ago
  • रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फैमिली प्लानिंग कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड स्तर के कई अधिकारियों और कर्मियों ने भाग लिया। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार अश्विनी, जीविका से संतोष कुमार तथा बाल विकास परियोजना से महिला पर्यवेक्षकों ने भाग लिया। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत दंपति पखवाड़ा 23 फरवरी से 5 मार्च तक तथा परिवार नियोजन पखवाड़ा 6 मार्च से 20 मार्च तक चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान लोगों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक किया जाएगा तथा विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। बैठक में स्वास्थ्य प्रबंधक नेहा सिन्हा, बीसीएम सनी कुमार, बीएमसी सुभाष कुमार, पिरामल संस्था से जितेंद्र कुमार, अकाउंटेंट राजेश कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।
    1
    रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फैमिली प्लानिंग कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड स्तर के कई अधिकारियों और कर्मियों ने भाग लिया।
बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार अश्विनी, जीविका से संतोष कुमार तथा बाल विकास परियोजना से महिला पर्यवेक्षकों ने भाग लिया। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत दंपति पखवाड़ा 23 फरवरी से 5 मार्च तक तथा परिवार नियोजन पखवाड़ा 6 मार्च से 20 मार्च तक चलाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस दौरान लोगों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक किया जाएगा तथा विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। बैठक में स्वास्थ्य प्रबंधक नेहा सिन्हा, बीसीएम सनी कुमार, बीएमसी सुभाष कुमार, पिरामल संस्था से जितेंद्र कुमार, अकाउंटेंट राजेश कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    14 hrs ago
  • जहानाबाद : आज दिनांक 24 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस केंद्र में भव्य परेड का आयोजन किया गया। परेड के दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अनुशासन, समयपालन और कर्तव्यनिष्ठा के महत्व से अवगत कराया गया। अधिकारियों ने कहा कि एक सशक्त और जिम्मेदार पुलिस बल ही बेहतर कानून-व्यवस्था सुनिश्चित कर सकता है। इस अवसर पर कार्यकुशलता बढ़ाने, जनता के साथ समन्वय स्थापित करने तथा अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। साथ ही सभी कर्मियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करने की अपील की गई।
    1
    जहानाबाद : आज दिनांक 24 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस केंद्र में भव्य परेड का आयोजन किया गया। परेड के दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अनुशासन, समयपालन और कर्तव्यनिष्ठा के महत्व से अवगत कराया गया। अधिकारियों ने कहा कि एक सशक्त और जिम्मेदार पुलिस बल ही बेहतर कानून-व्यवस्था सुनिश्चित कर सकता है। इस अवसर पर कार्यकुशलता बढ़ाने, जनता के साथ समन्वय स्थापित करने तथा अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। साथ ही सभी कर्मियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करने की अपील की गई।
    user_Pawan Kumar
    Pawan Kumar
    पत्रकार जहानाबाद, जहानाबाद, बिहार•
    9 hrs ago
  • देखिए जमीन के लिए कहां-कहां जाना पड़ेगा
    1
    देखिए जमीन के लिए कहां-कहां जाना पड़ेगा
    user_S BIHAR NEWS 12
    S BIHAR NEWS 12
    Journalist Nardiganj, Nawada•
    17 hrs ago
  • मे हुए विकास का पोल खोल, मुंदी पुर।
    1
    मे हुए विकास का पोल खोल, मुंदी पुर।
    user_Tws News
    Tws News
    Advertising Photographer हिसुआ, नवादा, बिहार•
    21 hrs ago
  • गया जिला के गुरुआ थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वाहन चेकिंग के दौरान कसियाडीह मोड़ के पास एक मोटरसाइकिल से 40 लीटर शराब बरामद की है। मामले में अरविंद चौधरी और उनकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि दोनों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
    1
    गया जिला के गुरुआ थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वाहन चेकिंग के दौरान कसियाडीह मोड़ के पास एक मोटरसाइकिल से 40 लीटर शराब बरामद की है।
मामले में अरविंद चौधरी और उनकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि दोनों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
    user_Prem Kr. Mishra
    Prem Kr. Mishra
    Astrologer गुरुआ, गया, बिहार•
    13 hrs ago
  • रफीगंज शहर में लगातार लग रही भीड़भाड़ की समस्याओं से निजात पाने को लेकर मंगलवार के दोपहर करीब 1:00 बजे नगर पंचायत के द्वारा अतिक्रमणकारियों पर बुलडोजर चलाया गया। मंगलवार को नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी मैमुन निशा, एस आई निरंजन सिंह, एस आई पप्पू पासवान, एस आई सुधांशु कुमार अपने दलबल के साथ सड़क पर उतरे। अतिक्रमण मुक्त अभियान रफीगंज थाना के गेट के समीप से चलाया गया जो बड़ी दुर्गा देवी स्थान, शिवगंज कासमा बस स्टैंड, मुख्य बाजार सहित अन्य जगहों पर चलाया गया। नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी मैमुन निशा ने बताई की आए दिन सड़क पर लग रही जाम की समस्याओं को निजात पाने के लिए अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया। वही अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाए जाने के दौरान कई दुकानदार स्वयं सड़क से अपना सामान उठा लिए वहीं कई दुकानदारों को पुलिस की सहयोग से एवं नगर पंचायत के कर्मचारियों द्वारा सड़क को अतिक्रमण मुक्त किया गया।
    1
    रफीगंज शहर में लगातार लग रही भीड़भाड़ की समस्याओं से निजात पाने को लेकर मंगलवार के दोपहर करीब 1:00 बजे नगर पंचायत के द्वारा अतिक्रमणकारियों पर बुलडोजर चलाया गया। मंगलवार को नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी मैमुन निशा, एस आई निरंजन सिंह, एस आई पप्पू पासवान, एस आई सुधांशु कुमार अपने दलबल के साथ सड़क पर उतरे। अतिक्रमण मुक्त अभियान रफीगंज थाना के गेट के समीप से चलाया गया जो बड़ी दुर्गा देवी स्थान, शिवगंज कासमा बस स्टैंड, मुख्य बाजार सहित अन्य जगहों पर चलाया गया। नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी मैमुन निशा ने बताई की आए दिन सड़क पर लग रही जाम की समस्याओं को निजात पाने के लिए अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया। वही अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाए जाने के दौरान कई दुकानदार स्वयं सड़क से अपना सामान उठा लिए वहीं कई दुकानदारों को पुलिस की सहयोग से एवं नगर पंचायत के कर्मचारियों द्वारा सड़क को अतिक्रमण मुक्त किया गया।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    16 hrs ago
  • जहानाबाद जिले के शकूराबाद के समीप एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बताया जाता है कि एक ऑटो और बाइक के बीच टक्कर हो गई, जिससे बाइक सवार सड़क पर गिर पड़ा और उसे गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तुरंत उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार युवक को शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटें आई हैं, हालांकि उसकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।
    1
    जहानाबाद जिले के शकूराबाद के समीप एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बताया जाता है कि एक ऑटो और बाइक के बीच टक्कर हो गई, जिससे बाइक सवार सड़क पर गिर पड़ा और उसे गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तुरंत उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार युवक को शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटें आई हैं, हालांकि उसकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।
    user_Pawan Kumar
    Pawan Kumar
    पत्रकार जहानाबाद, जहानाबाद, बिहार•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.