वज़ीरगंज विधानसभा अन्तर्गत ग्राम चित्रकूट रसलपुर मे हुआ होली मिलन सामारोह का आयोजन वजीरगंज में शिव चर्चा महिला मंडल ने हर्षोल्लास के साथ मनायी होली मिलन समारोह सिटी रिपोर्टर /वजीरगंज । शिव चर्चा महिला मंडल वजीरगंज के द्वारा मौलानगर स्थित केआरपी शिव गुरु बहना अर्चना कुमारी के आवास पर रविवार को शिव गुरु चर्चा सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया |इस मौके पर शिव चर्चा महिला मंडल की शिव गुरु बहनों ने हर्षोल्लास के साथ शिव गुरु चर्चा के साथ महिलाओं ने अबीर, गुलाल और पारंपरिक गीतों के साथ एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान महिला समूह द्वारा फूलों और गुलालों से होली खेलने की परंपरा देखने को मिली, जहां महिलाओं ने एक दूसरे को रंग व गुलाल से सराबोर किया। शिव चर्चा महिला समिति की महिलाओ ने सबसे पहले एक दूसरे को गुलाल लगाया और फूल बरसाए और एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। इसके बाद शिव पार्वती गणेश भगवान के होली के गीतों पर जमकर थिरकीं | शिव चर्चा महिला समिति की अर्चना कुमारी ने कहा कि होली आपसी भाईचारे और समरसता का त्यौहार है। उन्होंने सभी महिलाओं से भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए स्वदेशी वस्तुओ को अपनाने का आह्वान किया, साथ ही कुटुंब प्रबोधन के लिए कार्य करने को कहा। इस मौके पर शिव शिष्या मंजू देवी ,इंदु देवी शांति देवी ,अनीता शर्मा ,किरण देवी ,नीरू देवी समेत दर्जनों की संख्या में महिलाएं मौजूद थीं। फोटो -शिव चर्चा में होली गीत गाती महिलाएं

- फरोग-ए-उर्दू सेमिनार, कार्यशाला एवं मुशायरा का हुआ सफल आयोजन नवादा लाइव नेटवर्क। ककोलत महोत्सव के तीसरे एवं अंतिम दिन जिला उर्दू भाषा कोषांग द्वारा खेल भवन, नवादा में फरोग-ए-उर्दू सेमिनार, कार्यशाला एवं मुशायरा का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला उर्दू भाषा कोषांग के प्रभारी मनोज चौधरी एवं अन्य पदाधिकारियों तथा गणमान्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ स्वागत भाषण से हुआ, जिसमें उर्दू भाषा के महत्व, इसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत तथा गंगा-जमुनी तहजीब में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया। अतिथियों ने अपने संबोधन में उर्दू को सामाजिक सद्भाव एवं सांस्कृतिक एकता की भाषा बताते हुए इसके अध्ययन, संरक्षण एवं दैनिक उपयोग को बढ़ावा देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, शिक्षाविद, साहित्यकार एवं उर्दू प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। “डिजिटल दुनिया और उर्दू-दाँ की ज़िम्मेदारियाँ” विषय पर आयोजित कार्यशाला में वक्ताओं ने बताया कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से उर्दू भाषा को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई जा सकती है। प्रतिभागियों को उर्दू टाइपिंग, डिजिटल प्रकाशन, यूनिकोड के उपयोग तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से भाषा प्रचार-प्रसार के व्यावहारिक पहलुओं से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्वानों द्वारा उर्दू भाषा एवं साहित्य पर आलेख प्रस्तुत किए गए। शिक्षाविदों ने उर्दू की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, साहित्यिक परंपरा तथा डिजिटल युग में इसकी प्रासंगिकता पर विस्तार से विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंतिम चरण में आयोजित मुशायरे ने श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। विभिन्न शायरों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से प्रेम, सामाजिक सरोकार, राष्ट्रीय एकता एवं मानवीय संवेदनाओं को प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किया। श्रोताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से शायरों का उत्साहवर्धन किया। अंत में साहित्यकारों, शिक्षाविदों एवं उर्दू प्रेमियों को सम्मानित किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।2
- होली पर्व को देखते हुए हुलास गंज थाना परिसर में थाना अध्यक्ष अरविंद किशोर के द्वारा शांति समिति की बैठक बुलाई गई बैठक में सर्किल इंस्पेक्टर के साथ-साथ अंचल अधिकारी सदाओ आलम भी मौजूद रहे।1
- पुलिस अधीक्षक नालंदा के निर्देशानुसार होली पर्व को लेकर पुलिस केंद्र नालंदा में दंगा निरोधक दल द्वारा किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु मॉक ड्रिल किया गया। यह मॉक ड्रिल किसी भी सांप्रदायिक तनाव की स्थिति में भीड़ नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था संधारण के लिए किया गया ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए दंगा नियंत्रण उपकरणों का इस्तेमाल कर पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित एवं प्रभावकारी उपाय किया जा सके।1
- बिहार शरीफ : IND vs WI के इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर डॉ. नीतीश कुमार ने कहा — “टीम इंडिया ने दबाव में भी जिस तरह खेल दिखाया, वह काबिल-ए-तारीफ है। युवाओं का आत्मविश्वास और अनुभवी खिलाड़ियों की रणनीति, यही असली जीत की कुंजी रही।” बिहार के विराट ने सवाल किया — सेमीफाइनल की राह कितनी मजबूत? इस पर जवाब मिला — “अगर यही जज्बा और संतुलन बना रहा, तो ट्रॉफी दूर नहीं।” T20 World Cup 2026 में भारत का मिशन अब और भी मजबूत दिख रहा है। आप क्या सोचते हैं — क्या इस बार कप पक्का है? 🇮🇳🏆1
- गयाजी जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र में होली से पहले पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित डीजे को जब्त किया। गुप्त सूचना पर छापेमारी कर डीजे को थाना लाया गया। थाना प्रभारी मनेश कुमार ने कहा कि पर्व के दौरान हुड़दंग, अवैध डीजे संचालन और कानून-व्यवस्था से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायत मिलते ही सख्त कार्रवाई होगी। साथ ही अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रहने की बात भी कही गई है। पुलिस ने लोगों से होली शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की है।1
- Post by Kanhai chaudhary1
- होली मिलन सामारोह किड्स केयर प्ले स्कूल वज़ीरगंज1
- ककोलत महोत्सव के दूसरे दिन गूंजा “तुम्हारी दौलत नई नई है...” #कवि सम्मेलन एवं सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने बांधा समां...! नवादा लाइव नेटवर्क। ककोलत महोत्सव, 2026 के दूसरे दिन सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रमों की आकर्षक श्रृंखला ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दिन भर चले विविध कार्यक्रमों में कवि सम्मेलन, स्थानीय कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ तथा संध्या में प्रसिद्ध गायक कुमार सत्यम की सुरमयी प्रस्तुति प्रमुख आकर्षण का केंद्र रही। द्वितीय दिवस का शुभारम्भ भव्य कवि सम्मेलन से हुआ, जिसमें आमंत्रित कवियों ने देशभक्ति, सामाजिक सरोकार, प्रकृति सौंदर्य एवं मानवीय संवेदनाओं पर आधारित अपनी रचनाओं का पाठ किया। ओज, वीर रस, हास्य-व्यंग्य एवं श्रृंगार रस से परिपूर्ण कविताओं ने श्रोताओं की खूब तालियाँ बटोरीं। कवियों की सशक्त अभिव्यक्ति ने न केवल मनोरंजन किया बल्कि समाज के विभिन्न मुद्दों पर सोचने को भी प्रेरित किया। इसके उपरांत स्थानीय कलाकारों द्वारा लोक संस्कृति पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। लोकगीत, लोकनृत्य एवं पारंपरिक वाद्ययंत्रों की मधुर ध्वनि ने क्षेत्रीय सांस्कृतिक विरासत की झलक प्रस्तुत की। कलाकारों की ऊर्जा, भाव-भंगिमा एवं पारंपरिक परिधानों ने दर्शकों को बिहार की समृद्ध लोक परंपरा से रूबरू कराया। सांध्यकालीन कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध गायक कुमार सत्यम की सुरमयी प्रस्तुति ने महोत्सव में चार चाँद लगा दिया। उन्होंने भक्ति गीत, सूफी संगीत एवं लोकप्रिय हिंदी गीतों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय एवं रोमांचकारी बना दिया। उनके मधुर स्वर एवं प्रभावशाली मंच संचालन ने दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा। उपस्थित श्रोताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया। ककोलत महोत्सव का द्वितीय दिवस साहित्य, संगीत एवं लोकसंस्कृति के अद्भुत संगम के रूप में यादगार बन गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, युवाओं की सहभागिता रही। प्रशासन द्वारा सुरक्षा, स्वच्छता एवं मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई थी, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। वहीं महोत्सव के तीसरे दिन रविवार को खेल भवन, नवादा में फरोग-ए-उर्दू सेमिनार का आयोजन किया जाएगा।4
- बिहार शरीफ के नकटपुरा गांव के निकट वाटर पार्क में होली मिलन ( रंग बरसे होली सेलिब्रेशन ) समारोह में गायक रोशन रोही के कार्यक्रम के बाद हुई गोलीबारी... एक स्थानीय को लगी पैर में गोली पत्रकार ऋषि भी हुआ घायल.. बिना परमिशन के करवाया जा रहा था कार्यक्रम.. मौके पर 12 के करीब लोग गिरफ्तार, एएसपी नुरुल हक ने की जानकारी...1