logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

असांव पचबेनिया गांव भूमि विवाद में गोली चलने के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार,अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही है छापेमारी असांव थाना क्षेत्र के पचबेनिया गांव में हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर करवाई करते हुए जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान पचबेनिया गांव निवासी अनिल सिंह का पुत्र अमरजीत सिंह के रूप में हुई है।पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।बताया गया कि गांव में भूमि को लेकर विवाद चल रहा था।इस दौरान रात तनाव की स्थिति बनी और गोलीबारी की घटना हुई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।वही एफएसएल की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया की अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

13 hrs ago
user_Satish Kumar Soni
Satish Kumar Soni
Local News Reporter अंदर, सीवान, बिहार•
13 hrs ago

असांव पचबेनिया गांव भूमि विवाद में गोली चलने के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार,अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही है छापेमारी असांव थाना क्षेत्र के पचबेनिया गांव में हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर करवाई करते हुए जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान पचबेनिया गांव निवासी अनिल सिंह का पुत्र अमरजीत सिंह के रूप में हुई है।पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।बताया गया कि गांव में भूमि को लेकर विवाद चल रहा था।इस दौरान रात तनाव की स्थिति बनी और गोलीबारी की घटना हुई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।वही एफएसएल की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया की अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

More news from बिहार and nearby areas
  • न्यू लक्की जेन्ट्स पार्लर एवं हेयर कटिंग सैलून पता नव दुर्गा होटल लीला साह के पोखरा दारौंदा सिवान बिहार एक बार सेवा का मौका अवश्य दे
    1
    न्यू लक्की जेन्ट्स पार्लर एवं हेयर कटिंग सैलून 
पता नव दुर्गा होटल लीला साह के पोखरा दारौंदा सिवान बिहार 
एक बार सेवा का मौका अवश्य दे
    user_नंदवंशी कविन्द्र ठाकुर
    नंदवंशी कविन्द्र ठाकुर
    Fencing salon दरौंधा, सीवान, बिहार•
    13 hrs ago
  • न्यायालय के स्थगनादेश के बावजूद निर्माण का आरोप, कलेक्ट पहुंचकर डीएम से लगाई गुहार बलिया। सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र में न्यायालय के स्थगनादेश के बावजूद विवादित भूमि पर जबरन निर्माण कराए जाने का मामला सामने आया है। सिकंदरपुर निवासी अरविंद कुमार वर्मा ने बुधवार दोपहर करीब एक बजे जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित के अनुसार मौजा चक मुबारक, परगना सिकंदरपुर पूर्वी स्थित पैतृक भूमि पर उनका व अन्य हिस्सेदारों का हक है। आरोप है कि रविंद्र वर्मा, हरेन्द्र वर्मा समेत अन्य लोग जबरन कब्जा कर निर्माण करा रहे हैं। पीड़ित ने बताया कि सिविल जज न्यायालय में दाखिल वाद संख्या 319/26 में 29 मई 2026 को भूमि पर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया गया था। आरोप है कि आदेश की जानकारी अधिकारियों को देने के बावजूद निर्माण जारी है। पीड़ित ने डीएम से तत्काल निर्माण रुकवाने और न्यायालय के आदेश का पालन कराने की मांग की है। आईए जानते हैं अधिवक्ता ने क्या कुछ बताया
    1
    न्यायालय के स्थगनादेश के बावजूद निर्माण का आरोप, कलेक्ट पहुंचकर डीएम से लगाई गुहार

बलिया। सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र में न्यायालय के स्थगनादेश के बावजूद विवादित भूमि पर जबरन निर्माण कराए जाने का मामला सामने आया है। सिकंदरपुर निवासी अरविंद कुमार वर्मा ने बुधवार दोपहर करीब एक बजे जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित के अनुसार मौजा चक मुबारक, परगना सिकंदरपुर पूर्वी स्थित पैतृक भूमि पर उनका व अन्य हिस्सेदारों का हक है। आरोप है कि रविंद्र वर्मा, हरेन्द्र वर्मा समेत अन्य लोग जबरन कब्जा कर निर्माण करा रहे हैं। पीड़ित ने बताया कि सिविल जज न्यायालय में दाखिल वाद संख्या 319/26 में 29 मई 2026 को भूमि पर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया गया था। आरोप है कि आदेश की जानकारी अधिकारियों को देने के बावजूद निर्माण जारी है। पीड़ित ने डीएम से तत्काल निर्माण रुकवाने और न्यायालय के आदेश का पालन कराने की मांग की है। आईए जानते हैं अधिवक्ता ने क्या कुछ बताया
    user_MD. EMRRAN KHAN ( journalist )
    MD. EMRRAN KHAN ( journalist )
    Local News Reporter बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    55 min ago
  • 🩸 बेटियों की सेहत और सम्मान की पहल: रतसर में किशोरियों को बांटे निःशुल्क सैनिटरी पैड स्वच्छ पीरियड केयर को लेकर जागरूकता अभियान, छात्राओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण; स्मृति सिंह बोलीं—साधनों के अभाव में पढ़ाई से समझौता न करे कोई बेटी रतसर (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्रों की किशोरियों को सुरक्षित, स्वच्छ और सम्मानजनक पीरियड केयर उपलब्ध कराने की दिशा में रतसर कला की निवर्तमान ग्राम प्रधान एवं सामाजिक कार्यकर्ता स्मृति सिंह की पहल पर सराहनीय अभियान चलाया गया। एवरटिन के सहयोग से रतसर कला के सरकारी विद्यालयों एवं रतसर इंटर कॉलेज की छात्राओं को निःशुल्क सैनिटरी पैड, पीरियड ट्रैकर और पीरियड कैलेंडर वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता, स्वास्थ्य और व्यक्तिगत देखभाल के प्रति जागरूक किया गया। वहीं रतसर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच चिकित्सकों की टीम ने की। चिकित्सकों ने किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक बदलावों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर जरूरी जानकारी भी दी। इस अवसर पर स्मृति सिंह ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के लिए सुरक्षित पीरियड केयर आज भी चुनौती है। मासिक धर्म को लेकर समाज में मौजूद झिझक और भ्रांतियों को दूर करने के साथ किशोरियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि “हर बेटी को सुरक्षित पीरियड केयर, स्वास्थ्य और सम्मान का अधिकार है। मेरा प्रयास है कि कोई भी बेटी साधनों के अभाव में अपनी पढ़ाई या स्वास्थ्य से समझौता न करे।” स्मृति सिंह ने इस सामाजिक पहल में सहयोग के लिए एवरटिन का आभार जताते हुए कहा कि ग्रामीण किशोरियों के बीच मासिक धर्म स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि बेटियों की शिक्षा और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम में रतसर इंटर कॉलेज के प्रबंधक मुक्तानंद सिंह, अक्सा फाउंडेशन की सचिव दीप्ती सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतसर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राकीब अख्तर, डॉ. आरके सिंह, डॉ. सोफिया तबस्सुम, पैन हेल्थ के रीजनल मैनेजर कल्याण नाथ सहित चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। 📢 बेटियों की सेहत और स्वच्छता से जुड़ी यह पहल आपको कैसी लगी? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं और खबर को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए शेयर करें।
    1
    🩸 बेटियों की सेहत और सम्मान की पहल: रतसर में किशोरियों को बांटे निःशुल्क सैनिटरी पैड
स्वच्छ पीरियड केयर को लेकर जागरूकता अभियान, छात्राओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण; स्मृति सिंह बोलीं—साधनों के अभाव में पढ़ाई से समझौता न करे कोई बेटी
रतसर (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्रों की किशोरियों को सुरक्षित, स्वच्छ और सम्मानजनक पीरियड केयर उपलब्ध कराने की दिशा में रतसर कला की निवर्तमान ग्राम प्रधान एवं सामाजिक कार्यकर्ता स्मृति सिंह की पहल पर सराहनीय अभियान चलाया गया। एवरटिन के सहयोग से रतसर कला के सरकारी विद्यालयों एवं रतसर इंटर कॉलेज की छात्राओं को निःशुल्क सैनिटरी पैड, पीरियड ट्रैकर और पीरियड कैलेंडर वितरित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता, स्वास्थ्य और व्यक्तिगत देखभाल के प्रति जागरूक किया गया। वहीं रतसर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच चिकित्सकों की टीम ने की। चिकित्सकों ने किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक बदलावों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर जरूरी जानकारी भी दी।
इस अवसर पर स्मृति सिंह ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के लिए सुरक्षित पीरियड केयर आज भी चुनौती है। मासिक धर्म को लेकर समाज में मौजूद झिझक और भ्रांतियों को दूर करने के साथ किशोरियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी है।
उन्होंने कहा कि “हर बेटी को सुरक्षित पीरियड केयर, स्वास्थ्य और सम्मान का अधिकार है। मेरा प्रयास है कि कोई भी बेटी साधनों के अभाव में अपनी पढ़ाई या स्वास्थ्य से समझौता न करे।”
स्मृति सिंह ने इस सामाजिक पहल में सहयोग के लिए एवरटिन का आभार जताते हुए कहा कि ग्रामीण किशोरियों के बीच मासिक धर्म स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि बेटियों की शिक्षा और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर प्रयास करना चाहिए।
कार्यक्रम में रतसर इंटर कॉलेज के प्रबंधक मुक्तानंद सिंह, अक्सा फाउंडेशन की सचिव दीप्ती सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतसर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राकीब अख्तर, डॉ. आरके सिंह, डॉ. सोफिया तबस्सुम, पैन हेल्थ के रीजनल मैनेजर कल्याण नाथ सहित चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
📢 
बेटियों की सेहत और स्वच्छता से जुड़ी यह पहल आपको कैसी लगी? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं और खबर को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए शेयर करें।
    user_Pappu Pandey news
    Pappu Pandey news
    बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • LHB रैक के साथ पहली बार बलिया पहुंची सियालदह-बलिया एक्सप्रेस, यात्रियों में दिखा उत्साह बलिया। बुधवार की सुबह करीब 5:30 बजे 13105 सियालदह-बलिया एक्सप्रेस पहली बार आधुनिक और चमचमाते LHB कोचों के साथ बलिया रेलवे स्टेशन पहुंची। नए रैक में ट्रेन को देखकर स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और रेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। आधुनिक एलएचबी कोचों से ट्रेन का स्वरूप पूरी तरह बदल गया है। इन कोचों में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई आधुनिक व्यवस्थाएं की गई हैं। नए रैक के शामिल होने से सियालदह-बलिया के बीच सफर करने वाले यात्रियों को पहले की अपेक्षा अधिक आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलने की उम्मीद है। यात्रियों ने रेलवे के इस बदलाव की सराहना करते हुए इसे बलिया के लिए महत्वपूर्ण सुविधा बताया। यात्रियों का कहना है कि लंबे समय से ट्रेनों में बेहतर कोच और सुविधाओं की अपेक्षा थी। नए एलएचबी रैक के साथ ट्रेन का संचालन शुरू होना बलिया के रेल यात्रियों के लिए राहत और सुविधा बढ़ाने वाला कदम माना जा रहा है।
    1
    LHB रैक के साथ पहली बार बलिया पहुंची सियालदह-बलिया एक्सप्रेस, यात्रियों में दिखा उत्साह
बलिया। बुधवार की सुबह करीब 5:30 बजे 13105 सियालदह-बलिया एक्सप्रेस पहली बार आधुनिक और चमचमाते LHB कोचों के साथ बलिया रेलवे स्टेशन पहुंची। नए रैक में ट्रेन को देखकर स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और रेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। आधुनिक एलएचबी कोचों से ट्रेन का स्वरूप पूरी तरह बदल गया है। इन कोचों में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई आधुनिक व्यवस्थाएं की गई हैं। नए रैक के शामिल होने से सियालदह-बलिया के बीच सफर करने वाले यात्रियों को पहले की अपेक्षा अधिक आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलने की उम्मीद है। यात्रियों ने रेलवे के इस बदलाव की सराहना करते हुए इसे बलिया के लिए महत्वपूर्ण सुविधा बताया। यात्रियों का कहना है कि लंबे समय से ट्रेनों में बेहतर कोच और सुविधाओं की अपेक्षा थी। नए एलएचबी रैक के साथ ट्रेन का संचालन शुरू होना बलिया के रेल यात्रियों के लिए राहत और सुविधा बढ़ाने वाला कदम माना जा रहा है।
    user_MD. EMRRAN KHAN ( journalist )
    MD. EMRRAN KHAN ( journalist )
    Local News Reporter बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • wwwwwwqqwwwaaaaaaaaaawwwwwqqqwwwwwwwwwwaaaaaaawwwwwwwww
    1
    wwwwwwqqwwwaaaaaaaaaawwwwwqqqwwwwwwwwwwaaaaaaawwwwwwwww
    user_Satendra sah.,. 8521983326
    Satendra sah.,. 8521983326
    Insurance Agent गोपालगंज, गोपालगंज, बिहार•
    13 hrs ago
  • 400 से अधिक बच्चों के साथ निकली भव्य तिरंगा रैली, ‘हर घर तिरंगा’ का दिया संदेश । सारण, 12 अगस्त 2026 ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सारण जिला मुख्यालय में बुधवार को भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। जिला पदाधिकारी सारण श्री वैभव श्रीवास्तव की अगुवाई में आयोजित रैली में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और कर्मी शामिल हुए। रैली में निजी एवं सरकारी विद्यालयों के 400 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम के नारे लगाए। म्युनिसिपल चौक से शुरू हुई रैली थाना चौक होते हुए दरोगा राय चौक तक पहुंची। रैली के दौरान पूरा मार्ग राष्ट्रभक्ति के नारों और तिरंगे से रंगा नजर आया। छात्र-छात्राओं ने लोगों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने का संदेश दिया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि अभियान राष्ट्रीय एकता, गौरव और देशभक्ति की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने जिलेवासियों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की। उन्होंने कहा कि बच्चों की भागीदारी से अभियान को नई ऊर्जा और उत्साह मिला है। रैली का उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। भव्य रैली ने शहर में देशभक्ति का उत्साहपूर्ण माहौल बना दिया। #हरघर तिरंगा #HarGharTiranga #TirangaRally #Saran #Chapra
    1
    400 से अधिक बच्चों के साथ निकली भव्य तिरंगा रैली, ‘हर घर तिरंगा’ का दिया संदेश ।
सारण, 12 अगस्त 2026
‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सारण जिला मुख्यालय में बुधवार को भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। जिला पदाधिकारी सारण श्री वैभव श्रीवास्तव की अगुवाई में आयोजित रैली में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और कर्मी शामिल हुए।
रैली में निजी एवं सरकारी विद्यालयों के 400 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम के नारे लगाए।
म्युनिसिपल चौक से शुरू हुई रैली थाना चौक होते हुए दरोगा राय चौक तक पहुंची।
रैली के दौरान पूरा मार्ग राष्ट्रभक्ति के नारों और तिरंगे से रंगा नजर आया।
छात्र-छात्राओं ने लोगों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने का संदेश दिया।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि अभियान राष्ट्रीय एकता, गौरव और देशभक्ति की भावना को मजबूत करता है।
उन्होंने जिलेवासियों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की।
उन्होंने कहा कि बच्चों की भागीदारी से अभियान को नई ऊर्जा और उत्साह मिला है।
रैली का उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।
भव्य रैली ने शहर में देशभक्ति का उत्साहपूर्ण माहौल बना दिया।
#हरघर तिरंगा #HarGharTiranga #TirangaRally #Saran #Chapra
    user_BBN MEDIA LIVE NEWS Network
    BBN MEDIA LIVE NEWS Network
    News Anchor छपरा, सारण, बिहार•
    2 hrs ago
  • कंचन देवी पत्नी सियाराम उम्र 35 वर्ष को उसके भतीजे द्वारा लोहे की रॉड से मारकर हत्या कर दिया गया है_ अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी बलिया दिनेश कुमार शुक्ला सादर अवगत कराना है कि आज दिनांक 11.08.2026 को थाना नगरा अन्तर्गत गड़वार मोड़ पर वादी द्वारा सूचना दिया गया कि उनकी पत्नी कंचन देवी पत्नी सियाराम उम्र 35 वर्ष को उसके भतीजे द्वारा लोहे की रॉड से मारकर हत्या कर दिया है, सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को नियमानुसार कब्जा पुलिस में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है, तथा उच्चाधिकारीगण द्वारा मय डॉग स्कॉट व एफएसएल टीम के साथ मौके का निरीक्षण कर लिया गया है, तथा मृतिका के पति की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है, तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु 03 टीमों का गठन किया गया है, अन्य की जा रही विधिक कार्यवाही के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी बलिया दिनेश कुमार शुक्ला की वीडियो बाइट👇🏻
    1
    कंचन देवी पत्नी सियाराम उम्र 35 वर्ष को उसके भतीजे द्वारा लोहे की रॉड से मारकर हत्या कर दिया गया है_ 
अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी बलिया दिनेश कुमार शुक्ला
सादर अवगत कराना है कि आज दिनांक 11.08.2026 को थाना नगरा अन्तर्गत गड़वार मोड़ पर वादी द्वारा सूचना दिया गया कि उनकी पत्नी कंचन देवी पत्नी सियाराम उम्र 35 वर्ष को उसके भतीजे द्वारा लोहे की रॉड से मारकर हत्या कर दिया है, सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को नियमानुसार कब्जा पुलिस में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है, तथा उच्चाधिकारीगण द्वारा मय डॉग स्कॉट व एफएसएल टीम के साथ मौके का निरीक्षण कर लिया गया है, तथा मृतिका के पति की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है, तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु 03 टीमों का गठन किया गया है,  अन्य की जा रही विधिक कार्यवाही के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी बलिया दिनेश कुमार शुक्ला की वीडियो बाइट👇🏻
    user_गंगा24ख़बर
    गंगा24ख़बर
    Local News Reporter सिकंदरपुर, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.