Shuru
Apke Nagar Ki App…
रायबरेली थाना जगतपुर के जोक मखदीदपुर गांव में संदिग्ध परिस्थिति में लगी आग लाखों का सामान जलकर हुआ खाक
Press Ashish Tripathi
रायबरेली थाना जगतपुर के जोक मखदीदपुर गांव में संदिग्ध परिस्थिति में लगी आग लाखों का सामान जलकर हुआ खाक
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Press Ashish Tripathi1
- रायबरेली पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने पुलिस लाइन परिसर से 10 नई पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इन नई गाड़ियों के शामिल होने से जिले की आपातकालीन सेवाओं को और मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आधुनिक संसाधनों से लैस इन पीआरवी वाहनों के जरिए पुलिस अब पहले से ज्यादा तेज और प्रभावी तरीके से घटनास्थल पर पहुंचेगी।उन्होंने बताया कि इन वाहनों के जुड़ने से पुलिस का रिस्पांस टाइम कम होगा, जिससे किसी भी आपात स्थिति में आम जनता को त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी। यह पहल कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने के साथ-साथ लोगों में सुरक्षा का भरोसा भी बढ़ाएगी। स्थान -रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार1
- रायबरेली: गुरबख्शगंज के सतांव स्थित गन्ना कांटा मैदान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मारक अंतरप्रांतीय क्रिकेट प्रतियोगिता (सीजन-5) का भव्य फाइनल मुकाबला शनिवार (28 मार्च 2026) को खेला गया। हजारों क्रिकेट प्रेमी इस रोमांचक आयोजन में उमड़ पड़े और पूरे दिन उत्साह का माहौल बना रहा। पूर्व ब्लॉक प्रमुख उमेश प्रताप सिंह के संयोजन में आयोजित इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्य स्मृति को जीवंत रखना तथा ग्रामीण युवाओं को खेलों के माध्यम से आगे बढ़ावा देना है।टूर्नामेंट में विभिन्न प्रांतों की मजबूत टीमों ने भाग लिया, जिसमें कड़ी टक्कर देखने को मिली। फाइनल मैच के समापन पर विजेता टीम को 2 लाख 51 हजार रुपये की नकद धनराशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई, जबकि उपविजेता टीम को 1 लाख 51 हजार रुपये का पुरस्कार मिला। खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए आयोजकों ने उन्हें प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को आमंत्रित किया गया था। व्यस्तता के कारण वे व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं हो पाए, लेकिन उन्होंने वीडियो संदेश भेजकर सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। वीडियो में उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासित और स्वस्थ बनाता है तथा ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उमेश प्रताप सिंह ने बताया कि यह टूर्नामेंट हर वर्ष आयोजित किया जाता है। उनका उद्देश्य है कि ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ियों को मंच मिले और वे अपनी प्रतिभा निखार सकें। उन्होंने सभी खिलाड़ियों, दर्शकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।इस भव्य आयोजन ने स्थानीय स्तर पर खेल संस्कृति को बढ़ावा दिया। हजारों दर्शकों ने तालियों से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही और पूरे आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय प्रशासन व स्वयंसेवकों का भी योगदान रहा।1
- रायबरेली ज़िले के ऊँचाहार क्षेत्र में पेट्रोल व गैस की किल्लत की अफवाह के बीच पेट्रोल पंप संचालक पर घटतौली के आरोप लगे हैं। वहीं बताया जा रहा है कि ग्राहकों के द्वारा शिकायत किए जाने पर संचालक ने ग्राहक को धमकाया। पंप संचालक व ग्राहक के बीच हुई नोकझोंक का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। यह पूरा मामला और वायरल वीडियो ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के कोटिया चित्रा स्थित इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप का बताया जा रहा है।1
- Post by भ्रष्टाचार की शिकायत1
- Post by खबरे सुपर फास्ट सलोन3
- रायबरेली के लोधवारी ग्राम सभा में यादव परिवार द्वारा कराया गया भंडारा लगभग 20 वर्ष से अधिक चलता है हर वर्ष भंडारा संत नारायण साहेब की याद में2
- रायबरेली ज़िले के थाना हरचंदपुर क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवती ने जहरीला पदार्थ खाने से मृत्यु होने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचायतनामा भरकर तत्परता से कारवाई की । थाना हरचंदपुर से संबंधित इस प्रकरण के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली संजीव कुमार सिन्हा का वक्तव्य सुनें..!1