दीपों की रोशनी से जगमगाया प्रा.वि.हर्रामपुर, आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम में दिखी सेवा और संस्कारों की झलक बरेली। विकासखंड आलमपुर जाफराबाद के प्राथमिक विद्यालय हर्रामपुर में बुधवार शाम आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इं.प्रधानाध्यापिका मिनी वर्मा के दिशा-निर्देशन एवं ग्राम प्रधान रमेश चंद्र मौर्य के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय परिसर को दीपों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। दीप प्रज्वलन के बाद पूरा विद्यालय प्रांगण दीपावली की तरह जगमगा उठा और वातावरण में उत्साह एवं सकारात्मक ऊर्जा दिखाई दी। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, बच्चों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। आंगनबाड़ी कार्यकत्री शैल कुमारी ने भी दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम में सहभागिता की। दीपों से सजे विद्यालय का दृश्य मनमोहक नजर आया। विद्यालय परिसर में जगह-जगह दीप जलाए गए, जिससे पूरा प्रांगण रोशनी से नहा उठा। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं, सेवा भावना, संस्कार और सामूहिक सहभागिता का संदेश भी दिया गया। इं.प्रधानाध्यापिका मिनी वर्मा ने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा देने का स्थान ही नहीं, बल्कि बच्चों में अच्छे संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का भी माध्यम है। आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को प्रकाश, सकारात्मकता और सेवा भावना का संदेश देने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवार भविष्य में भी बच्चों के सर्वांगीण विकास से जुड़े ऐसे कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक सहभागिता करता रहेगा। ग्राम प्रधान रमेश चंद्र मौर्य ने कहा कि विद्यालय गांव के बच्चों के भविष्य की नींव तैयार करता है। विद्यालय परिसर में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होने से बच्चों में अपनी संस्कृति और परंपराओं के प्रति जुड़ाव बढ़ता है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत की ओर से विद्यालय के विकास और बच्चों के हित में हरसंभव सहयोग किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में मौजूद ग्रामीणों ने भी आयोजन की सराहना की। बड़ी संख्या में बच्चों और ग्रामीणों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। दीपों की रोशनी से जगमगाते विद्यालय परिसर ने गांव में एक सुंदर और सकारात्मक माहौल का संदेश दिया।
दीपों की रोशनी से जगमगाया प्रा.वि.हर्रामपुर, आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम में दिखी सेवा और संस्कारों की झलक बरेली। विकासखंड आलमपुर जाफराबाद के प्राथमिक विद्यालय हर्रामपुर में बुधवार शाम आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इं.प्रधानाध्यापिका मिनी वर्मा के दिशा-निर्देशन एवं ग्राम प्रधान रमेश चंद्र मौर्य के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय परिसर को दीपों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। दीप प्रज्वलन के बाद पूरा विद्यालय प्रांगण दीपावली की तरह जगमगा उठा और वातावरण में उत्साह एवं सकारात्मक ऊर्जा दिखाई दी। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, बच्चों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। आंगनबाड़ी कार्यकत्री शैल कुमारी ने भी दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम में
सहभागिता की। दीपों से सजे विद्यालय का दृश्य मनमोहक नजर आया। विद्यालय परिसर में जगह-जगह दीप जलाए गए, जिससे पूरा प्रांगण रोशनी से नहा उठा। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं, सेवा भावना, संस्कार और सामूहिक सहभागिता का संदेश भी दिया गया। इं.प्रधानाध्यापिका मिनी वर्मा ने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा देने का स्थान ही नहीं, बल्कि बच्चों में अच्छे संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का भी माध्यम है। आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को प्रकाश, सकारात्मकता और सेवा भावना का संदेश देने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवार भविष्य में भी बच्चों के सर्वांगीण विकास से जुड़े ऐसे
कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक सहभागिता करता रहेगा। ग्राम प्रधान रमेश चंद्र मौर्य ने कहा कि विद्यालय गांव के बच्चों के भविष्य की नींव तैयार करता है। विद्यालय परिसर में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होने से बच्चों में अपनी संस्कृति और परंपराओं के प्रति जुड़ाव बढ़ता है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत की ओर से विद्यालय के विकास और बच्चों के हित में हरसंभव सहयोग किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में मौजूद ग्रामीणों ने भी आयोजन की सराहना की। बड़ी संख्या में बच्चों और ग्रामीणों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। दीपों की रोशनी से जगमगाते विद्यालय परिसर ने गांव में एक सुंदर और सकारात्मक माहौल का संदेश दिया।
- दीपों की रोशनी से जगमगाया प्रा.वि.हर्रामपुर, आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम में दिखी सेवा और संस्कारों की झलक बरेली। विकासखंड आलमपुर जाफराबाद के प्राथमिक विद्यालय हर्रामपुर में बुधवार शाम आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इं.प्रधानाध्यापिका मिनी वर्मा के दिशा-निर्देशन एवं ग्राम प्रधान रमेश चंद्र मौर्य के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय परिसर को दीपों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। दीप प्रज्वलन के बाद पूरा विद्यालय प्रांगण दीपावली की तरह जगमगा उठा और वातावरण में उत्साह एवं सकारात्मक ऊर्जा दिखाई दी। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, बच्चों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। आंगनबाड़ी कार्यकत्री शैल कुमारी ने भी दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम में सहभागिता की। दीपों से सजे विद्यालय का दृश्य मनमोहक नजर आया। विद्यालय परिसर में जगह-जगह दीप जलाए गए, जिससे पूरा प्रांगण रोशनी से नहा उठा। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं, सेवा भावना, संस्कार और सामूहिक सहभागिता का संदेश भी दिया गया। इं.प्रधानाध्यापिका मिनी वर्मा ने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा देने का स्थान ही नहीं, बल्कि बच्चों में अच्छे संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का भी माध्यम है। आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को प्रकाश, सकारात्मकता और सेवा भावना का संदेश देने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवार भविष्य में भी बच्चों के सर्वांगीण विकास से जुड़े ऐसे कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक सहभागिता करता रहेगा। ग्राम प्रधान रमेश चंद्र मौर्य ने कहा कि विद्यालय गांव के बच्चों के भविष्य की नींव तैयार करता है। विद्यालय परिसर में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होने से बच्चों में अपनी संस्कृति और परंपराओं के प्रति जुड़ाव बढ़ता है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत की ओर से विद्यालय के विकास और बच्चों के हित में हरसंभव सहयोग किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में मौजूद ग्रामीणों ने भी आयोजन की सराहना की। बड़ी संख्या में बच्चों और ग्रामीणों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। दीपों की रोशनी से जगमगाते विद्यालय परिसर ने गांव में एक सुंदर और सकारात्मक माहौल का संदेश दिया।3
- बदायूं में शुक्रवार को सामूहिक मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत विवाह कार्यक्रम आयोजित हुए। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बदायूं में शुक्रवार को सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित हुए। सदर और बिल्सी विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित समारोह में 750 जोड़ों ने एक साथ अपने नए वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। वैदिक मंत्रोच्चार और संबंधित धार्मिक रीति-रिवाजों के बीच सभी जोड़ों का विवाह पूरे आदर और सम्मान के साथ संपन्न कराया गया। समाज कल्याण विभाग की ओर से सभी लाभार्थी जोड़ों का पहले ही विधिवत सत्यापन पूरा कर लिया गया था। विधि-विधान से विवाह संपन्न होने के बाद नवदंपतियों को शासन के नियमानुसार बैंक खाते में दी जाने वाली सहायता राशि के साथ-साथ कपड़े, बर्तन और दैनिक गृहस्थी का जरूरी सामान उपहार स्वरूप भेंट किया गया। योजना का लाभ पाकर वर-वधू और उनके परिजनों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई।1
- बदायूं के उसहैत क्षेत्र में एक ईंट-भट्ठा मजदूर की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत वह म्याऊं-उसहैत मार्ग के पास अपने मवेशियों के लिए घास लेने गए थे। घास काटते समय उन्हें पास के एक पेड़ पर सूखी लकड़ी दिखी। लकड़ी तोड़ने के लिए वह पेड़ पर चढ़ गए। पेड़ के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बिजली का तार उनके पेट को जलाकर पार हो गया था, जिससे उनका शरीर बुरी तरह जल गया। ज़ुलकरन की पत्नी शमीम अब विधवा हो गई हैं और सदमे में हैं। उनके आठ बच्चे हैं, जिनमें शहबाज, अरबाज और अजनबी नाम के तीन बेटे और पांच बेटियां शामिल हैं, अभी किसी की शादी नहीं हुई है। बेटे अरबाज ने बताया कि घर पर गैस सिलेंडर नहीं था। उनके पिता घास लेने गए थे और सूखी लकड़ी देखकर सोचा कि उससे खाना बन जाएगा। लेकिन वह घर नहीं लौट पाए। घटना की सूचना मिलते ही उसहैत थाना अध्यक्ष देवेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिजली घर उसहैत को सूचना देकर सप्लाई बंद करवाई। पुलिसकर्मियों ने सीढ़ी की मदद से शव को नीचे उतारा। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बदायूं भेज दिया है। उसहैत बिजली उपकेंद्र के जेई बालकृष्ण प्रजापति ने बताया कि उन्हें इस बारे में कोई सूचना नहीं दी गई थी कि कोई व्यक्ति पेड़ पर चढ़ेगा या लकड़ी तोड़ेगा। उन्होंने कहा कि अगर सूचना मिलती तो बिजली सप्लाई बंद कर दी जाती। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने भी घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक भंद्रा गांव का था और पशुओं के लिए चारा काटने गया था।3
- भोजीपुरा में 377 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार बरेली। भोजीपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। भोजीपुरा में 377 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार बरेली। भोजीपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 377 ग्राम अवैध अफीम बरामद करने का दावा किया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार 17 सितंबर 2026 की रात करीब 9:22 बजे उपनिरीक्षक पवन कुमार पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान भोजू सैदपुर अंडरपास के पास सर्विस रोड पर हाईवे किनारे दो संदिग्धों को रोककर तलाशी ली गई। उनकी पहचान जाहिद उर्फ अण्ड पुत्र अली अहमद उर्फ भरू, निवासी ग्राम टाह, थाना नवाबगंज, हाल निवासी अंधी गौटिया, थाना भोजीपुरा तथा अनवर अहमद उर्फ मुन्नू पुत्र इकबाल अहमद, निवासी वार्ड नंबर-5 धौराटांडा, थाना भोजीपुरा के रूप में हुई। तलाशी के दौरान जाहिद उर्फ अण्ड के कब्जे से 202 ग्राम और अनवर अहमद उर्फ मुन्नू के कब्जे से 175 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। मामले में मुकदमा अपराध संख्या 751/2026, धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना भोजीपुरा में दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश करने की बात कही है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अफीम हाईवे पर एक ट्रक वाले से खरीदी थी। पुलिस नोट के अनुसार आरोपियों ने यह भी बताया कि वे अफीम को घर ले जाकर छोटी-छोटी गोलियां बनाकर अलग-अलग स्थानों पर बेचते थे। हालांकि ट्रक चालक के नाम-पते की जानकारी होने से उन्होंने इनकार किया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार जाहिद उर्फ अण्ड के खिलाफ पूर्व में कई मुकदमे दर्ज हैं, जबकि अनवर अहमद उर्फ मुन्नू के खिलाफ भी वर्ष 2019 का एक मुकदमा दर्ज होने का उल्लेख है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक पवन कुमार, हेड कांस्टेबल परमानंद, कांस्टेबल संजय सागर, प्रवीण कुमार और दवनीत कुमार शामिल रहे।2
- बहेडी विधानसभा का गांव इस्लाम नगर गौटीया बना तालाब विधायक अताउर रहमान के नगर क्षेत्र का गांव इस्लाम नगर गौटीया राजनीति की भेट चडा 35 वर्ष से सडक के इन्तेज़ार मे 2027 मे क्या किस्मत बदलेगी *तालाब बनी सड़क, पानी में होकर गुजरने को मजबूर ग्रामीण* *रिछा संवाददाता* *रिछा/* रिछा स्टेशन क्षेत्र के इस्लाम नगर गौटिया, मंजरा शाहपुर डाडी में सड़क दलदल में तब्दील हो गई है। सड़क पर घुटने भर पानी और कीचड़ जमा है, जिससे ग्रामीणों का चलना दूभर हो गया है।हाइवे से सटा गांव होने के बाद भी सरकारी सुविधाओं से बनचित है गांव अभी कुछ दिन पहले भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत के युवा प्रदेश अध्यक्ष वामिक हुसैन मिंया ने बहेड़ी एसडीएम को अवगत कराया था उसके वावजूद भी गांव के हालत जस के त बात है अगर समस्या का जल्द समाधान नही हुआ तो किसान यूनियन धरना करने को वाधित होगी ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव जीतने के बाद जनप्रतिनिधियों ने इस मंजरे की ओर मुड़कर भी नहीं देखा। आज हालत यह है कि गांव के लोग, स्कूली बच्चे और महिलाएं रोजाना पानी तथा कीचड़ में होकर गुजरने को मजबूर हैं। बाइक, साइकिल तो दूर, पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। फिसलन से आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क पर मिट्टी भराव और पक्के निर्माण की मांग की है।1
- Bareilly Ke Thana kila Ka mamla/ bike chori karne wale grahon ka pardafash hua/ vahan ke ala Adhikari dwara Di Gai jankari/ baikon ke giroh ka pardafash hua/ 3 bike chor char motorcyclen baramad/ Bareilly Ke Thana kila Ka mamla/ bike chori karne wale grahon ka pardafash hua/ vahan ke ala Adhikari dwara Di Gai jankari/ baikon ke giroh ka pardafash hua/ 3 bike chor char motorcyclen baramad/1
- भमोरा में 6.320 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक भी बरामद बरेली। भमोरा थाना पुलिस और एएनटीएफ यूनिट बरेली की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक भमोरा में 6.320 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक भी बरामद बरेली। भमोरा थाना पुलिस और एएनटीएफ यूनिट बरेली की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 6 किलो 320 ग्राम अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक हीरो होंडा पैशन प्रो मोटरसाइकिल भी बरामद हुई। पुलिस के अनुसार 17 सितंबर 2026 को एएनटीएफ यूनिट बरेली की टीम थाना भमोरा पुलिस के साथ संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान रात करीब 8:33 बजे इफको फैक्ट्री के मटेरियल गेट से पूर्व दिशा में कुछ दूरी पर एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। पूछताछ में उसकी पहचान विशाल पुत्र राजपाल सिंह, निवासी ग्राम सिसौना, थाना विशारतगंज, बरेली के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 6 किलो 320 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना भमोरा में मुकदमा संख्या 387/26 के तहत धारा 8/18/29/60 एनडीपीएस एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। बरामद मोटरसाइकिल हीरो होंडा पैशन प्रो का नंबर UP25CF7896 बताया गया है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथी के साथ अफीम बेचने का काम करता है। उसके अनुसार उसका साथी बरेली रेलवे स्टेशन पर झारखंड से आने वाले एक व्यक्ति से कम कीमत पर अफीम खरीदकर लाता है और दोनों मिलकर उसे अधिक कीमत पर बेचते हैं। कार्रवाई में थाना प्रभारी कुशलपाल सिंह, उपनिरीक्षक तरुण कुमार, एएनटीएफ बरेली के उपनिरीक्षक विकास यादव की टीम और कांस्टेबल चैतन्य प्रकाश शामिल रहे।1
- बदायूं के #उसहैत क्षेत्र में एक ईंट-भट्ठा मजदूर की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह खेत पर घास लेने गया था। मृतक के 8 बच्चे हैं, जिनमें 3 लड़के और 5 लड़कियां शामिल हैं। #बदायूं के #उसहैत क्षेत्र में एक ईंट-भट्ठा मजदूर की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह खेत पर घास लेने गया था। मृतक के 8 बच्चे हैं, जिनमें 3 लड़के और 5 लड़कियां शामिल हैं। यह घटना 18 सितंबर को दोपहर करीब 12:30 बजे भंद्रा गांव में हुई। मृतक की पहचान ज़ुलकरन (45) के रूप में हुई है, जो अली अख्तर के बेटे थे। ज़ुलकरन म्याऊं के एक ईंट-भट्ठे पर काम करते थे। वह म्याऊं-उसहैत मार्ग के पास अपने मवेशियों के लिए घास लेने गए थे। घास काटते समय उन्हें पास के एक पेड़ पर सूखी लकड़ी दिखी। लकड़ी तोड़ने के लिए वह पेड़ पर चढ़ गए। पेड़ के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बिजली का तार उनके पेट को जलाकर पार हो गया था, जिससे उनका शरीर बुरी तरह जल गया। ज़ुलकरन की पत्नी शमीम अब विधवा हो गई हैं और सदमे में हैं। उनके आठ बच्चे हैं, जिनमें शहबाज, अरबाज और अजनबी नाम के तीन बेटे और पांच बेटियां शामिल हैं, अभी किसी की शादी नहीं हुई है। बेटे अरबाज ने बताया कि घर पर गैस सिलेंडर नहीं था। उनके पिता घास लेने गए थे और सूखी लकड़ी देखकर सोचा कि उससे खाना बन जाएगा। लेकिन वह घर नहीं लौट पाए। घटना की सूचना मिलते ही उसहैत थाना अध्यक्ष देवेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिजली घर उसहैत को सूचना देकर सप्लाई बंद करवाई। पुलिसकर्मियों ने सीढ़ी की मदद से शव को नीचे उतारा। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बदायूं भेज दिया है। उसहैत बिजली उपकेंद्र के जेई बालकृष्ण प्रजापति ने बताया कि उन्हें इस बारे में कोई सूचना नहीं दी गई थी कि कोई व्यक्ति पेड़ पर चढ़ेगा या लकड़ी तोड़ेगा। उन्होंने कहा कि अगर सूचना मिलती तो बिजली सप्लाई बंद कर दी जाती। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने भी घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक भंद्रा गांव का था और पशुओं के लिए चारा काटने गया था।1