ग्रामीण महिलाओं को रोजगार में बैंक करेगा विशेष मदद पिण्डरा ग्रामीण महिलाओं को रोजगार में बैंक करेगा विशेष मदद: पिंडरा आज के बदलते परिदृश्य में महिलाओं की भूमिका काफी तेजी से बदल रही है । महिलाएं बदले किरदारों को भी बखूबी निभा रही हैं और दायित्व निर्वहन में प्रेरणा स्रोत बनकर समाज में उभर रही हैं। एचडीएफसी बैंक महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु निरंतर प्रयासरत है और समाज में विभिन्न सहयोगियों के साथ मिलकर सुविधा और सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। जिससे सकारात्मक बदलाव आ रहे हैं। उपरोक्त बातें एचडीएफसी बैंक के जोनल हेड मनीष टंडन ने चोलापुर विकासखंड के देईपुर गांव में बुनकरों के सहायता हेतु नव स्थापित सीएफसी सेंटर के उद्घाटन के अवसर कही। इस दौरान जोनल हेड ने सीएफसी में स्थापित हथकरघों, उपलब्ध सेवाओं आदि का भ्रमण कर जानकारी प्राप्त की। अंबुजा फाउंडेशन के जिला प्रभारी रविंद्र द्विवेदी ने बताया कि इस सीएफसी सेंटर से चोलापुर ब्लॉक के 5 गांवों के बुनकरों को बुनाई से संबंधित विभिन्न सुविधाएं, प्रशिक्षण तथा बुनकरों हेतु सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी आदि उपलब्ध होगा । इस अवसर पर अंबुजा फाउंडेशन के अंशु सिंह ने एचडीएफसी बैंक परिवर्तन के अंतर्गत वाराणसी जिले में 15 गांवों में किए जा रहे से विकासीय कार्यों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया। इस अवसर पर एचडीएफसी बैंक के कलस्टर हेड केके मिश्रा अंबुजा फाउंडेशन से दीनानाथ सिंह, सुनील कुमार, सरिता सिन्हा अमन तिवारी के अलावा विभिन्न गांव के बुनकर , समूह सदस्य, महिलाएं ग्रामीण आदि उपस्थित रहे।
ग्रामीण महिलाओं को रोजगार में बैंक करेगा विशेष मदद पिण्डरा ग्रामीण महिलाओं को रोजगार में बैंक करेगा विशेष मदद: पिंडरा आज के बदलते परिदृश्य में महिलाओं की भूमिका काफी तेजी से बदल रही है । महिलाएं बदले किरदारों को भी बखूबी निभा रही हैं और दायित्व निर्वहन में प्रेरणा स्रोत बनकर समाज में उभर रही हैं। एचडीएफसी बैंक महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु निरंतर प्रयासरत है और समाज में विभिन्न सहयोगियों के साथ मिलकर सुविधा और सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। जिससे सकारात्मक बदलाव आ रहे हैं। उपरोक्त बातें एचडीएफसी बैंक के जोनल हेड मनीष टंडन ने चोलापुर विकासखंड के देईपुर गांव में बुनकरों के सहायता हेतु नव स्थापित सीएफसी सेंटर के उद्घाटन के अवसर कही। इस दौरान जोनल हेड ने सीएफसी
में स्थापित हथकरघों, उपलब्ध सेवाओं आदि का भ्रमण कर जानकारी प्राप्त की। अंबुजा फाउंडेशन के जिला प्रभारी रविंद्र द्विवेदी ने बताया कि इस सीएफसी सेंटर से चोलापुर ब्लॉक के 5 गांवों के बुनकरों को बुनाई से संबंधित विभिन्न सुविधाएं, प्रशिक्षण तथा बुनकरों हेतु सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी आदि उपलब्ध होगा । इस अवसर पर अंबुजा फाउंडेशन के अंशु सिंह ने एचडीएफसी बैंक परिवर्तन के अंतर्गत वाराणसी जिले में 15 गांवों में किए जा रहे से विकासीय कार्यों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया। इस अवसर पर एचडीएफसी बैंक के कलस्टर हेड केके मिश्रा अंबुजा फाउंडेशन से दीनानाथ सिंह, सुनील कुमार, सरिता सिन्हा अमन तिवारी के अलावा विभिन्न गांव के बुनकर , समूह सदस्य, महिलाएं ग्रामीण आदि उपस्थित रहे।
- सिद्धगिरी बाग में महीनों से खोदी सड़क, क्षेत्र की जनता बेहाल – जिम्मेदार अधिकारी बेखबर वाराणसी: शहर के सिद्धगिरी बाग क्षेत्र में कई महीनों से सड़क खोदी हुई पड़ी है, जिससे स्थानीय लोगों का जीवन मुश्किल हो गया है। सड़क की मरम्मत न होने के कारण क्षेत्र में रोज़ाना धूल, गड्ढों और कीचड़ की समस्या बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क खोदने के बाद उसे ऐसे ही छोड़ दिया गया है। इस वजह से आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि कई बार संबंधित अधिकारियों और विभाग को इसकी सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि ऐसा लगता है जैसे अधिकारियों को जनता की परेशानियों से कोई मतलब ही नहीं है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराई जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और किसी बड़े हादसे की आशंका भी खत्म हो सके।1
- Post by Mohan Lal2
- Post by Jitendra bahadur Dubey1
- भदोही। कटरा बाजार में बरनवाल समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें होली मिलन समारोह की तैयारी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बरनवाल समाज का होली मिलन समारोह 17 मार्च को शाम 6 बजे आयोजित किया जाएगा। बैठक में कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पदाधिकारियों का चयन भी किया गया। इसमें संध्या बरनवाल को अध्यक्ष, रीना बरनवाल को उपाध्यक्ष, मोनी बरनवाल को मंत्री तथा एकता बरनवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं कार्यक्रम के संयोजक के रूप में रंजन बरनवाल और रेखा बरनवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि होली मिलन समारोह में हर वर्ष की तरह इस बार भी गीत-संगीत, रंग-गुलाल और गुजिया के साथ आपसी भाईचारे और उत्साह के बीच कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने कहा कि इस बार समारोह को पहले से और बेहतर तरीके से आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर ममता बरनवाल, रीना बरनवाल, पूजा, प्रीति, पूर्णिमा, रीना (कटरा), रीना (रामरायपुर), रंजन बरनवाल (रजपुरा), रंजन (भदोही), ममता, अनामिका, माला, यशी, सरिता, मनी, रेनू, निखिल बरनवाल, विनीत बरनवाल सहित समाज के कई लोग मौजूद रहे।1
- भदोही जिले के ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के पीपर गांव में पेट्रोल डालकर जलाने की सनसनीखेज घटना में बड़ा मोड़ सामने आया है। 55 वर्षीय जयसलाल सरोज की वाराणसी के BHU ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जयसलाल सरोज गांव के ग्राम प्रधान के घर हैंडपंप की पाइप मांगने गए थे, इसी दौरान विवाद हुआ और आरोप है कि प्रधान के बेटे ने उन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना में जयसलाल सरोज करीब 80 प्रतिशत झुलस गए थे। उन्हें पहले जिला अस्पताल और बाद में वाराणसी के BHU ट्रामा सेंटर रेफर किया गया था जहां मंगलवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी शैलेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने गांव पहुंचकर जांच की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या की धारा 302 सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है। पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।#Bhadohi #BhadohiNews #UPNews #CrimeNews #BreakingNews #BHUtraumaCenter #Justice #UPPolice #HindiNews #ViralNews1
- पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी समेत तीन डकैत गिरफ्तार, पैरों में लगी गोली भदोही जनपद के औराई थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार तड़के पुलिस मुठभेड़ के दौरान ₹50,000 के इनामी समेत तीन अंतरराज्यीय बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान तीनों अभियुक्तों के पैर में गोली लगी, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई भेजा गया है। पुलिस के अनुसार सभी की स्थिति सामान्य है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। मंगलवार तड़के करीब 2:10 बजे औराई पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि संदिग्ध बदमाश कोठरा बाईपास के पास मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर जांच शुरू की। इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायर किया, जिसमें तीनों बदमाशों के बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लग गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान पंकज राव (38) निवासी नटवलिया थाना कसिया जनपद कुशीनगर, सर्वेश सिंह (28) निवासी बाबूछपरा मोरबन थाना रामकोला जनपद कुशीनगर और सकलेन (44) निवासी अहरौली राय थाना कसिया जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ विभिन्न जनपदों में क्रमशः 28, 13 और 27 आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से तीन तमंचा 315 बोर, तीन खोखा कारतूस, पांच जिंदा कारतूस, एक सफेद रंग की बिना नंबर प्लेट की मारुति सुजुकी बलेनो कार, तीन मोबाइल फोन तथा लूट के 8 हजार रुपये बरामद किए हैं। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि 17 फरवरी 2026 को उन्होंने औराई थाना क्षेत्र के जयरामपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर आए एक बुजुर्ग को झांसे में लेकर अपनी कार में बैठाया और घोसिया ओवरब्रिज के पास उनसे रुपये छीनकर फरार हो गए थे। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त लूट की एक और घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। इस संबंध में थाना औराई में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा घटना स्थल का फोरेंसिक टीम के साथ निरीक्षण भी कराया गया है।1
- *वाराणसी* साध्वी गिताम्बा मा के शिष्य के साथ जमकर मारपीट.... वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र का है मामला... मारपीट प्रॉपर्टी के विवाद को लेकर बताया जा रहा है... घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल....1
- सुरक्षा सप्ताह का समापन, शून्य दुर्घटना लक्ष्य के साथ प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने का संकल्प वाराणसी। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) से जुड़े प्रोजेक्ट स्थल पर आयोजित सुरक्षा सप्ताह का समापन कार्यक्रम सोमवार को सुरक्षा शपथ और धन्यवाद ज्ञापन के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में सुरक्षा मानकों को लेकर जागरूकता और दुर्घटनामुक्त कार्यस्थल के लक्ष्य को दोहराया गया। कार्यक्रम के दौरान अहलुवालिया कंस्ट्रक्शन इंडिया लिमिटेड के सेफ्टी मैनेजर यशवंत सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रोजेक्ट इंचार्ज संजय बिस्वास तथा सेफ्टी मैनेजर सुब्रत घोष भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के जीएम संदीप पिंपलापुरे, सीनियर मैनेजर अंकुर अग्रवाल, मैनेजर आशीष गुप्ता और मैनेजर रोहित कुमार सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। सुरक्षा सप्ताह के दौरान कर्मचारियों और श्रमिकों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें सुरक्षा से जुड़े क्विज, जागरूकता गतिविधियां और अन्य कार्यक्रम शामिल रहे। कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को ट्रॉफी, मेडल, सर्टिफिकेट और उपहार देकर सम्मानित किया गया। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने इस दौरान अहलुवालिया कंपनी के स्टाफ की कार्यशैली और सुरक्षा मानकों के पालन की सराहना की। अधिकारियों ने कहा कि टीम के सामूहिक प्रयासों से प्रोजेक्ट को शून्य दुर्घटना के लक्ष्य की ओर सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि परियोजना निर्धारित समय में पूरी हो जाएगी। कार्यक्रम के अंत में सभी कर्मचारियों और उपस्थित लोगों के बीच मिष्ठान वितरण किया गया। साथ ही सभी ने कार्यस्थल पर सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने और सुरक्षित वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया। सुरक्षा सप्ताह के समापन के साथ ही प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों ने यह संदेश दिया कि विकास कार्यों के साथ-साथ सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।4