मराँची की मिट्टी से राष्ट्रीय शिखर तक — राजन की घर वापसी जब इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस में देशभर में पहला स्थान हासिल करने की खबर आई, तो मराँची ताजपुर डीह का नाम राष्ट्रीय मानचित्र पर चमक उठा। यह उपलब्धि केवल एक रैंक नहीं, बल्कि वर्षों की तपस्या, अनुशासन और अटूट विश्वास का परिणाम थी। अब, सफलता के बाद पहली बार अपने गाँव लौटे राजन कुमार का स्वागत किसी पर्व से कम नहीं रहा। हाथीदह स्टेशन से लेकर गाँव की चौपाल तक, हर ओर उत्साह और गर्व का माहौल दिखा। खुले वाहन में तिरंगा थामे राजन जब आगे बढ़े, तो ढोल-नगाड़ों की गूंज और फूल-मालाओं की बरसात ने पल को ऐतिहासिक बना दिया। गाँव की गलियों में आज सिर्फ एक टॉपर नहीं, बल्कि एक प्रेरणा चली। उन बच्चों की आँखों में नए सपने थे, जो यह मानने लगे हैं कि बड़े मुकाम के लिए बड़े शहर नहीं, बड़ा हौसला चाहिए। मराँची ने अपने बेटे का अभिनंदन कर यह संदेश दिया— मेहनत जब संकल्प बन जाए, तो साधारण पृष्ठभूमि भी असाधारण इतिहास रच देती है। 💐 हार्दिक बधाई राजन कुमार!

- मोकामा से बड़ी खबर है। शिवरात्रि के अवसर पर लखनचंद ठाकुरबारी में भव्य आरती का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। विशेष सजावट और दीपों की रोशनी ने माहौल को और भी दिव्य बना दिया।1
- बेगूसराय- बछवाड़ा थाना की पुलिस ने 15 लीटर देशी शराब के साथ 02 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी बछवारा थाना की पुलिस ने 15 लीटर देसी शराब के साथ 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी रविवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चला रही है. इसी के तहत गुप्त सूचना के आधार पर 15 लीटर देसी शराब के साथ सुरेंद्र सहनी एवं पप्पू सहनी को गिरफ्तार किया गया है, साथ ही शराब बनाने वाला उपकरण भी जप्त किया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.1
- रविवार की शाम प्राचीन देवी स्थान से भगवान शिव की भव्य बारात निकाली गई। गाजे-बाजे, आकर्षक झांकियों और रथ पर सवार भगवान शिव-माता पार्वती के दिव्य स्वरूप ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। बारात कुर्था-गया मुख्य मार्ग होते हुए राणानगर गांव पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ स्वागत किया। इसके बाद बारात पुनः प्राचीन सूर्य मंदिर परिसर लौटी, जहां वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह संपन्न कराया गया। जयमाला के साथ शुरू हुए इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।1
- पैसा नहीं,छुआता,,है और इंसान छुआ,, आखिर ये लोग कौन हैं,,इंसान जोड़ो यात्रा, के तहत, देखिए, BLCP ITS TEM ASHOK SAMRAT के साथ,,1
- बरबीघा में महाशिवरात्रि पर निकली भव्य झांकियां, देर रात तक चला आयोजन बरबीघा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार की रात्रि बरबीघा नगर क्षेत्र में भव्य झांकियां निकाली गईं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच विभिन्न मंदिरों से आकर्षक झांकियां नगर भ्रमण पर निकलीं, जिसमें भगवान शिव और माता पार्वती की मनोहारी झलकियों ने लोगों का मन मोह लिया। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा और “हर-हर महादेव” के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। कार्यक्रम को लेकर बरबीघा थाना पुलिस पूरी तरह सतर्क दिखी। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई थी ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार गश्त करती रही और झांकियों के मार्ग पर विशेष निगरानी रखी गई। नगर के प्रमुख मंदिर परिसरों में रात 11:00 बजे तक पूजा-अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला जारी रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया और सुख-समृद्धि की कामना की। कई स्थानों पर भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने शिव भक्ति गीत प्रस्तुत किए। सोमवार की सुबह महाशिवरात्रि के अनुष्ठान का समापन हुआ। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिरों में उमड़ी रही। प्रशासन और आयोजन समिति के समन्वय से पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर लोगों ने संतोष व्यक्त किया।4
- धूमधाम से मनाया गया महाशिवरात्रि पर्व, शिवालयों में भारी भीड़, काशीविश्वनाथ, बैजनाथ, महाकालेश्वर, ओम्कारेश्वर, सोमनाथ में महारूद्राभिषेक का आयोजन, योगी आदित्यनाथ और चिराग पासवान ने किया महारूद्राभिषेक..देखिए महाशिवरात्रि पर आयोजित महारूद्राभिषेक की झलकियां राजपथ न्यूज़ पर ..1
- शेखपुरा - शहर के बुधौली बाजार से बाबा भूत नाथ की बारात में बाबा के गानों पर खुब झूमें. जहाँ हजारों की संख्या में महिला पुरुष एवं बच्चे शामिल हुये बारात में महिला श्रद्धांलुओं की संख्या पुरुषों से अधिक दिखाई दिये.1
- जब इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस में देशभर में पहला स्थान हासिल करने की खबर आई, तो मराँची ताजपुर डीह का नाम राष्ट्रीय मानचित्र पर चमक उठा। यह उपलब्धि केवल एक रैंक नहीं, बल्कि वर्षों की तपस्या, अनुशासन और अटूट विश्वास का परिणाम थी। अब, सफलता के बाद पहली बार अपने गाँव लौटे राजन कुमार का स्वागत किसी पर्व से कम नहीं रहा। हाथीदह स्टेशन से लेकर गाँव की चौपाल तक, हर ओर उत्साह और गर्व का माहौल दिखा। खुले वाहन में तिरंगा थामे राजन जब आगे बढ़े, तो ढोल-नगाड़ों की गूंज और फूल-मालाओं की बरसात ने पल को ऐतिहासिक बना दिया। गाँव की गलियों में आज सिर्फ एक टॉपर नहीं, बल्कि एक प्रेरणा चली। उन बच्चों की आँखों में नए सपने थे, जो यह मानने लगे हैं कि बड़े मुकाम के लिए बड़े शहर नहीं, बड़ा हौसला चाहिए। मराँची ने अपने बेटे का अभिनंदन कर यह संदेश दिया— मेहनत जब संकल्प बन जाए, तो साधारण पृष्ठभूमि भी असाधारण इतिहास रच देती है। 💐 हार्दिक बधाई राजन कुमार!1