*सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें* *02- अप्रैल - गुरुवार* *🚩श्री हनुमान जन्मोत्सव*🚩 *सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें* *02- अप्रैल - गुरुवार* *🚩श्री हनुमान जन्मोत्सव*🚩 *1* पीएम मोदी ने सुरक्षा पर कैबिनेट कमेटी मीटिंग की अध्यक्षता की, पश्चिम एशिया में हालात की समीक्षा, LPG और पेट्रोल-डीजल सहित जरूरी सामानों पर चर्चा की *2* प्रधानमंत्री ने आम लोगों की जरूरतों की उपलब्धता की समीक्षा की और कहा कि इस वैश्विक संकट का असर नागरिकों पर न पड़े, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों तक सही जानकारी पहुंचे, ताकि अफवाहों को रोका जा सके। अंत में, प्रधानमंत्री ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि वे इस स्थिति से प्रभावित लोगों और क्षेत्रों की समस्याओं को कम करने के लिए हर जरूरी कदम उठाएं *3* मैंने पूरी की स्व-गणना... जनगणना 2027 के पहले चरण PM मोदी ने दर्ज किया अपने घर का विवरण; *4* राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भारत की जनगणना के इतिहास में पहली बार शुरू हुई स्व-गणना प्रक्रिया में हिस्सा लिया। यह प्रक्रिया राष्ट्रीय राजधानी और सात अन्य राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू हुई है। इसमें लोगों को एक विशेष वेब पोर्टल के जरिये अपनी जानकारी खुद भरने का विकल्प दिया गया है। *5* उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और गृह मंत्री अमित शाह ने भी ऑनलाइन स्व-गणना फॉर्म भरा। अमित शाह ने कहा, जनगणना के पहले चरण के तहत शुरू हो रही मकान सूचीकरण प्रक्रिया में मैंने स्व-गणना फॉर्म भरा। यह प्रक्रिया भारत के विकास को तेज करने और सरकारी योजनाओं को हर नागरिक तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी। *6* एक देश, एक चुनाव: हर राज्य का दौरा करेगी संसद की संयुक्त समिति, आम सहमति बनाने की कोशिश *7* रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने केरल में एलडीएफ और यूडीएफ पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि केरल में भगवान भी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि केवल भाजपा ही राज्य को सुरक्षित रख सकती है। *8* 54 साल बाद नासा ने चांद की ओर नई उड़ान भरी। आर्टेमिस-II मिशन के तहत एस्ट्रोनॉट 10 दिन तक चंद्रमा की परिक्रमा करेंगे, जिससे अंतरिक्ष खोज का नया अध्याय शुरू होगा *9* करीब 54 साल बाद इंसान एक बार फिर चांद की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का पहला मानव मिशन आर्टेमिस-II भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह 4:05 बजे फ्लोरिडा से सफलतापूर्वक लॉन्च हुआ। इस मिशन में क्रिस्टीना कोच, विक्टर ग्लोवर, रीड वाइसमैन और जेरेमी हैनसेन सवार हैं, जिन्हें एसएलएस रॉकेट के जरिए अंतरिक्ष में भेजा गया *10* नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर, 8 महिलाओं की मौत, शव सड़क पर बिखरे; तीन लोग घायल, ट्रक चालक गिरफ्तार *11* इंडिगो की घरेलू उड़ानें ₹950, इंटरनेशनल ₹10,000 तक महंगी, 18 दिन में दूसरी बार किराया बढ़ा; फ्यूल महंगा होने से एक्स्ट्रा चार्ज लगेगा *12* महाराष्ट्र सरकार की महत्वाकांक्षी लड़की बहिन योजना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अनिवार्य e-KYC प्रक्रिया पूरी नहीं करने के कारण करीब 68 लाख खातों को बंद कर दिया गया है, जिससे योजना के लाभार्थियों की संख्या में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। अधिकारियों के मुताबिक, कुल 2.43 करोड़ खातों में से 68 लाख खातों को निर्धारित समय सीमा तक e-KYC पूरा न करने के चलते निष्क्रिय कर दिया गया *13* दिल्ली ने लखनऊ को लगातार पांचवां IPL मैच हराया, इकाना स्टेडियम में 6 विकेट से जीते, रिजवी की फिफ्टी; नटराजन-एनगिडी को 3-3 विकेट *14* हर वर्ष चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि पर हनुमान जी का जन्मोत्सव बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन हनुमान जी पूजा-अर्चना, आरती और हनुमान चालीसा का पाठ करने का विशेष महत्व होता है। *15* पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने के बावजूद उत्तर भारत में मौसम पूरी तरह स्थिर नहीं हुआ है। राजस्थान समेत कई इलाकों में बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक की गतिविधियां जारी हैं, जबकि मध्य भारत में ओलावृष्टि का खतरा मंडरा रहा है। *16* ट्रम्प बोले- ईरान जंग में जीत मिली, उनकी मिसाइल-ड्रोन क्षमता और नेवी खत्म, सेना हमारे कंट्रोल में, ऑपरेशन जारी *17* ईरान ने बहरीन में अमेजन ऑफिस पर हमला किया, माइक्रोसॉफ्ट-एपल, गूगल भी निशाने पर; ट्रम्प बोले- ईरान से डील की कोई जरूरत नहीं।

- *दोस्तों कांग्रेस के इन्हीं नेताओं के कारण जेहादियों का मनोबल बढ़ा हुआ है इतना सब कुछ जानने के बाद भी ये नेता अपने बयानों से बाज नहीं आ रहे हैं अब ऐसे नेताओं को जूते 🥿से स्वागत करना शुरू करना चाहिए!*1
- चांडिल कंदर्वेद से सटे बॉर्डर क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कपाली ओपी अंतर्गत डोबो रोड स्थित पुटीसिल्ली इलाके में ट्रक और हाइवा के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि हाइवा का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर में हाइवा चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना सुबह करीब 5:30 बजे के आसपास हुई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और राहत-बचाव का काम शुरू किया गया। प्राथमिक तौर पर हादसे की वजह तेज रफ्तार मानी जा रही है, हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। अपील: प्रशासन ने वाहन चालकों से सावधानी बरतने और ओवरस्पीडिंग से बचने की अपील की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।1
- Post by Ravi Gupta2
- चक्रधरपुर का ऐतिहासिक मां केरा मंदिर , 400 वर्षों की आस्था , अग्निपथ पर चलकर निभाते हैं श्रद्धा। झारखंड के चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत केरा गांव स्थित मां केरा मंदिर आस्था , परंपरा और इतिहास का अद्भुत संगम है। करीब 400 वर्षों से अधिक पुराना यह सिद्ध पीठ हर साल अप्रैल माह में आयोजित होने वाले भव्य मेले और अनोखी धार्मिक परंपराओं के लिए पूरे क्षेत्र में प्रसिद्ध है । चैत्र नवरात्रि के अवसर पर यहां नौ दिनों तक विशेष अनुष्ठान होते हैं। जिसमें झारखंड ही नहीं बल्कि उड़ीसा और पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस दौरान मंदिर परिसर भक्ति में माहौल से सराबोर रहता है। इतिहास और मान्यता :-केरा राज परिवार के अनुसार सदियों पहले कामाख्या मंदिर (कामरूप) से एक सिद्ध साधु मां भगवती की दिव्या प्रतिमा लेकर केरा पहुंचे थे। उन्होंने नदी किनारे एक वृक्ष के नीचे तपस्या की उनके ब्रह्मलीन होने के बाद केरा रियासत के राजा को स्वप्न में देवी ने दर्शन देकर मंदिर निर्माण का आदेश दिया। इसके बाद इस पवित्र स्थल पर मां केरा मंदिर का निर्माण कराया गया। जहां आज भी पूजा अर्चना जारी है। अग्निपथ और कठोर भक्ति की परंपरा :- मां केरा मंदिर की सबसे खास पहचान है। श्रद्धालुओं द्वारा नंगे पांव जलते अंगारों पर चलना और कांटों पर लेटकर अपनी आस्था प्रकट करना। मान्यता है की मनोकामना पूर्ण होने पर भक्त इस कठिन तपस्या के माध्यम से देवी के प्रति कृतज्ञता जताते हैं। छऊ नृत्य और सांस्कृतिक विरासत :- मंदिर परिसर में हर वर्ष भव्य छऊ नृत्य का आयोजन भी किया जाता है। जो इस क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति पहचान को दर्शाता है। लोक मान्यता है कि स्वयं देवी एक बार छऊ देखने आई थी,जिसके बाद यह परंपरा और भी मजबूत हो गई। मेले का कार्यक्रम अप्रैल 2026 : -1 अप्रैल शुभ घट स्थापना 10 अप्रैल यात्रा घट ,11 अप्रैल वृंदावन यात्रा , 12 अप्रैल गरियाभार यात्रा व छऊ राज परिवार , 13 अप्रैल जलाभिषेक , 14 अप्रैल कालिका घाट एवं हठ भक्ति , मां तेरा मंदिर न सिर्फ एक धार्मिक स्थल है , बल्कि यह आस्था , इतिहास और लोक संस्कृति का जीवंत प्रतीक है, यहां हर साल लाखों लोग अपनी श्रद्धा और विश्वास के साथ पहुंचते हैं।1
- राजनगर के रेनबो स्मार्ट स्कूल बड़ा कूनाबेड़ा में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। कुल 110 में से 107 छात्रों ने 80% से अधिक अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्री-नर्सरी की वेदंशी महतो 98.56% के साथ टॉपर रहीं, जबकि एलकेजी की इशिता महतो 98.25% के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। इस अवसर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को सम्मानित किया गया। साथ ही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को भी मेडल व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य साधन ज्योतिषी ने छात्रों को मेहनत, नैतिकता और आत्मविश्वास के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा के साथ खेलकूद भी व्यक्तित्व विकास में अहम भूमिका निभाता है। कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं व अभिभावकों का सराहनीय सहयोग रहा। विद्यालय द्वारा निःशुल्क नामांकन व “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” योजना के तहत विशेष सुविधा भी दी जा रही है।1
- टोंटो में पड़ोसी ने कुल्हाड़ी से हमला कर किया जख्मी, इलाज के अभाव में हुई मौत टोंटो थाना के सेरेंगसिया गांव के पदमपुर टोला निवासी 50 वर्षीय दामु सिंकू को पड़ोसी के साथ हुए विवाद में सर पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दिया है। बुधवार की शाम शरेंगसिया गांव में बागवानी विवाद में पड़ोस में रहने वाले परगना सिंकू ने उस पर कुल्हाड़ी से सर पर हमला कर जख्मी कर दिया था । रात 6 बजे उसे मूर्छित अवस्था में टोंटो स्वास्थ केंद्र ले जाया गया जहां कोई सहयोग नहीं मिलने पर परिवार वाले किराए की छोटा हाथी वाहन में लेकर कर जख्मी रटी 10 बजे सदर अस्पताल पहुंचे। सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच कर सर पर लगी गंभीर चोट के कारण परिवार वालों को उसे रांची रिम्स ले जाने की सलाह दी है। यहां सरकारी एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं किए जाने के कारण जख्मी व्यक्ति के साथ आई पत्नी और दो छोटे बच्चे असहाय महसूस कर रहे थे। परिवार वालों के अनुसार उनके पास प्राइवेट वाहन की व्यवस्था करने के लिए इतने पैसे नहीं है कि वे ईलाज करवाने उसे रांची ले जा सके। उसके साथ आए गांव के मुंडा आदि सदर अस्पताल पहुंचा कर गांव लौट गये। जख्मी व्यक्ति के पुत्र ने बताया शाम चार बजे बागवानी के विवाद में पड़ोस में रहने वाले परगना सिंकू ने उसके पिता पर कुल्हाड़ी से सर पर हमला कर दिया। घटना स्थल पर दामु सिंकू लहूलुहान हो कर गिर गया । परिवार वालों और गांव के मुंडा को जानकारी मिलने पर जख्मी व्यक्ति को सदर अस्पताल लाया गया लेकिन रांची ले जाने की बात पर सभी असमंजस में पड़ गए और रात भर में उसकी मौत हो गई । इस मामले में परिवार वाले डोबरो सिंकू, किशनू सिंकू , पेलंग सिंकू पर आरोप लगाया गया है। #चाईबासासमाचार #कोल्हानखबर #पसिंहभूमसमाचार #chaibasacrime #पसिंहभूमअपराध #JharkhandNews #BreakingNews #SadarHospital #kolhannews #chaibasanews #Tontoझींकपानी #AxAttack #HospitalNegligence1
- Post by Gautam Raftaar media1
- मजदूर को मिले मुआवजा स्थाई नौकरी भारतीय कारंत्तिकारी मजदूर संघ ने उठाई आवाज। आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के Garg Engineering Unit 2 में 8 सितंबर को को विष्णुदेव कुम्हार का कंपनी में काम करने के दौरान मशीन से हाथ कट गया था। जिसके बाद कंपनी ने विष्णुदेव का प्राथमिक उपचार कराया था लेकिन उसको उचित मुआवजा नहीं मिला और न ही स्थाई नौकरी मिला। पीड़ित मजदूर ने इस पूरी घटना की जानकारी भारतीय कारंत्तिकारी मजदूर संघ कोल्हान प्रभारी संजय गोराई को दी जिसके बाद श्री संजय ने मजदूर हित की मांग को लेकर कंपनी प्रबंधन को पीड़िता के परिवार के साथ मिलकर ज्ञापन सौंपा, और जानकारी दी गई की मजदुर को लेकर प्रबंधन विचार विमर्श करें और मजदूर को उचित मुआवजा एवं जीवन यापन के लिए स्थाई नौकरी दी जाए अन्यथा मजदूर संघ उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। बताया जा रहा है कंपनी के अंदर सुरक्षा पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है न ही न्यूनतम मजदूरी मिलता है जिसको लेकर कंपनी प्रबंधन अक्सर विवादों में रहता है।1