Shuru
Apke Nagar Ki App…
1947 से पाकिस्तान हमारी फुट का फायदा उठा रहा बोले अब्दुल्ला, टीएमसी की याचिका स्वीकार हुई -सिब्बल, झालमुई जुमलेबाज नौटंकियों से सावधान- संजय सिंह, बीजेपी सांसद पाठक पिछवाड़े से भागे, वार खत्म होते ही पैट्रोल सस्ता हो जाएगा ट्रंप का एलान और जयपुर में सिलेंडर की शवयात्रा.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर... 1947 से पाकिस्तान हमारी फुट का फायदा उठा रहा बोले अब्दुल्ला, टीएमसी की याचिका स्वीकार हुई -सिब्बल, झालमुई जुमलेबाज नौटंकियों से सावधान- संजय सिंह, बीजेपी सांसद पाठक पिछवाड़े से भागे, वार खत्म होते ही पैट्रोल सस्ता हो जाएगा ट्रंप का एलान और जयपुर में सिलेंडर की शवयात्रा.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर...
Rajpath News
1947 से पाकिस्तान हमारी फुट का फायदा उठा रहा बोले अब्दुल्ला, टीएमसी की याचिका स्वीकार हुई -सिब्बल, झालमुई जुमलेबाज नौटंकियों से सावधान- संजय सिंह, बीजेपी सांसद पाठक पिछवाड़े से भागे, वार खत्म होते ही पैट्रोल सस्ता हो जाएगा ट्रंप का एलान और जयपुर में सिलेंडर की शवयात्रा.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर... 1947 से पाकिस्तान हमारी फुट का फायदा उठा रहा बोले अब्दुल्ला, टीएमसी की याचिका स्वीकार हुई -सिब्बल, झालमुई जुमलेबाज नौटंकियों से सावधान- संजय सिंह, बीजेपी सांसद पाठक पिछवाड़े से भागे, वार खत्म होते ही पैट्रोल सस्ता हो जाएगा ट्रंप का एलान और जयपुर में सिलेंडर की शवयात्रा.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर...
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- पांढुर्णा / दिनांक 1 मई 2026 को पांढुरना शहर के अंबाड़ा रोड फलाह चौक पर ए एस ऑनलाईन एंड एजुकेशन सर्विसेज का भव्य शुभारंभ किया गया। इस नए संस्थान के माध्यम से क्षेत्र के नागरिकों को एक ही छत के नीचे कई महत्वपूर्ण सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। प्रो आवैज़ सौदागर के इस कार्यालय में ऑनलाइन ई-गवर्नमेंट कार्य, शिक्षा परामर्श, बैंकिंग सेवाएँ, वाहन संबंधी कार्य और प्रिंटिंग की सुविधा प्रदान की जाएगी। संस्थान का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व विधायक जतन उईके, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष संदीप घाटोड़े, उपाध्यक्ष ताहीर पटेल, सुनील बुधराजा, मो सिराज पहलवान, सदर अंबाडा ईशाक पटेल और हाजी शाहिद के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर शहर के अनेक गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे जिनमें रवि खापरे, इमरान खान, पार्षद दुर्गेश उईके, कदीर सैय्यद, गुड्डू भाई फारूकी, जिब्राईल मंसूरी, अफरोज ख़ान, अमजद खान, मोहशीन पटेल, एजाज शेख़, अशफाक कुरैशी, आरिफ फारूकी, डॉ आरिफ कुरैशी और अलताफ मंसूरी शामिल थे। कार्यक्रम में भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे जिनमें अब्बास शेख़, इमरान पठान, साबीर फारुकी, आरिफ शेख़, इमरान शेख़, जुनैद खान, शादीक पटेल, प्रेमराज सौदागर, इरशाद फारुकी, इमरान मंसूरी, सोहेल फारुकी, कामिल मंसूरी, सोहेब फारुकी, जुबेर शेख़, अरबाज शेख़, इकराम शेख़, जुनैद कुरैशी और फरदीन खान सहित अन्य सहयोगियों ने उपस्थित होकर शुभकामनाएं दीं। इस नई शुरुआत से क्षेत्र के लोगों को ऑनलाइन और शैक्षणिक कार्यों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।1
- बैतूल ब्रेकिंग: भीमपुर के बर्राढाणा में भीषण आग का तांडव, कई घर जलकर खाक बैतूल। जनपद के भीमपुर तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम मोहदा के बर्राढाणा से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है। यहाँ खाना बनाते समय उठी एक चिंगारी ने भीषण आग का रूप ले लिया, जिससे गांव के कई मकान जलकर पूरी तरह खाक हो गए हैं। तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आग उस वक्त लगी जब ग्रामीण घरों में दोपहर का खाना बना रहे थे। इसी दौरान अचानक चली तेज हवाओं ने आग की लपटों को हवा दे दी। हवा इतनी तेज थी कि देखते ही देखते आग ने आसपास के मकानों को अपनी चपेट में ले लिया।1
- मुलताई। अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के तहत मुलताई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी मुलताई एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर दी दबिश थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 1 मई 2026 को ग्राम मालेगांव में छापेमार कार्रवाई की। सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अपनी दुकान में अवैध शराब रखकर बिक्री कर रहा है। पुलिस टीम के पहुंचते ही आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर मौके पर ही पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अलकेश मालवीय (45 वर्ष) निवासी मालेगांव बताया। 5.4 लीटर अवैध शराब बरामद दुकान की तलाशी के दौरान पुलिस ने एक बोरी में रखी अवैध शराब बरामद की, जिसमें— 20 पाव देशी प्लेन शराब (180 एमएल) 10 पाव देशी लाल शराब (180 एमएल) कुल 30 पाव (लगभग 5.4 लीटर) शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3200 रुपये बताई गई है। आरोपी से शराब के वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34(ए) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार के साथ सउनि एम.एल. गुप्ता, प्रधान आरक्षक गजराज, सुशील धुर्वे, दिनेश बर्डे, महिला आरक्षक छाया, आरक्षक अरविंद, विवेक एवं कमलेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।2
- बैतूल 2 मई,2026/भीमपुर विकासखंड के ग्राम मोहदा के बर्राढाना पहुंचकर कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने आगजनी से प्रभावित परिवारों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने मौके पर राहत कार्यों का अवलोकन किया और प्रभावित ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि शासन-प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। कलेक्टर ने संबंधित राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगजनी से हुए नुकसान का सही एवं विस्तृत आकलन किया जाए तथा आरबीसी 6-4 के प्रावधानों के तहत प्रभावितों को शीघ्र आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। कलेक्टर के निर्देशानुसार प्रभावित परिवारों के लिए राशन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं तत्काल सुनिश्चित की गई हैं, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। कलेक्टर ने इन व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को खुद की निगरानी में कैंप लगाकर सभी का स्वास्थ्य परिक्षण भी करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी, एसडीएम श्री अजीत मरावी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे।2
- बैतूल के बर्राढाना में भीषण आगजनी: सिलेंडर ब्लास्ट से भड़की आग, 15 घर जलकर खाक बैतूल।जिले के भीमपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम बर्राढाना में शनिवार को भीषण आगजनी की घटना सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग की शुरुआत एक रसोई गैस सिलेंडर में हुए ब्लास्ट से हुई, जिसके बाद तेज हवाओं के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।देखते ही देखते आग ने करीब 15 घरों को अपनी चपेट में ले लिया। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैलती चली गई और आसपास के कई अन्य मकानों तक पहुंच गई। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी और चीख-पुकार का माहौल बन गया। ग्रामीणों के अनुसार, आग इतनी भयानक थी कि एक के बाद एक घरों में रखे गैस सिलेंडर भी फटने लगे, जिससे स्थिति और भयावह हो गई। राहत की बात यह है कि अब तक किसी जनहानि की खबर नहीं है, लेकिन आग लगातार फैलती जा रही है। ग्राम बर्राढाना में 100 फीसदी आदिवासी समुदाय निवास करता है, जिससे यह हादसा सामाजिक और आर्थिक रूप से भी बड़ी क्षति माना जा1
- Post by Manohar agrval Agrawal1
- 🔹मुलताई पुलिस की कार्यवाही – अवैध सट्टा लिखते 01 आरोपी को पकड़ा 🔹जिला बैतूल में अवैध जुआ एवं सट्टा गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी के मार्गदर्शन में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के तहत एसडीओपी मुलताई श्री एस.के. सिंह के निर्देशन एवं थाना प्रभारी मुलताई निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार के नेतृत्व में प्रभावी कार्यवाही की गई। 🔹*घटना का विवरण* दिनांक 02.05.2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बिजली ऑफिस के पास कामथ क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से सट्टा पर्ची लिख रहा है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई एवं आरोपी रमेश पिता सेवाराम वामनकर, उम्र 40 वर्ष, निवासी चिखलीखुर्द को पकड़ा गया। 🔹*जब्त साम्रगी* आरोपी के कब्जे से 01 सट्टा पर्ची 01 लीड पेन नगदी 560 रुपये जप्त किए गए। 🔹आरोपी के विरुद्ध धारा 4(क) सट्टा एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में उपस्थित होने हेतु नोटिस तामील किया गया है। 🔹 *मुख्य भूमिका* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मुलताई निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार, प्र.आर. सुशील धुर्वे, आरक्षक अरविन्द एवं आरक्षक विवेक चौरे की सराहनीय भूमिका रही। 🔹*पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील* पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि अवैध जुआ एवं सट्टा जैसी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।2
- तेज आंधी-तूफान का तांडव, कहीं उड़ी छतें आमला। शनिवार शाम क्षेत्र में आए अचानक मौसम के बदलाव ने भारी तबाही मचाई है। आमला नगर सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में करीब आधे घंटे से ज्यादा तक चले भीषण आंधी-तूफान और तेज हवाओं ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। कुदरत के इस कहर से क्षेत्र में भारी नुकसान होने की सूत्रों के हवाले से सूचना प्राप्त हुई है।1
- बैतूल जिले के भीमपुर तहसील अंतर्गत ग्राम मोहदा के बर्राढाणा में खाना बनाते समय तेज हवाओं के कारण गांव में आग लग जाने की सूचना मिल रही है। जिससे कई मकान आग के हवाले हो गए है1