logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

15 मार्च की महारैली को लेकर भाजपा नेता शिवेंद्र सिंह की अपील महराजगंज। जनपद के सर्वोदय कॉलेज धनेई में आगामी 15 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली सामाजिक समरसता महारैली को लेकर पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता शिवेंद्र सिंह ने निचलौल स्थित अपने निजी आवास पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। इस अवसर पर शिवेंद्र सिंह ने कहा कि यह महारैली समाज में भाईचारा, समानता और सामाजिक समरसता का संदेश देने वाला एक महत्वपूर्ण आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलना ही मजबूत और विकसित समाज की पहचान है। शिवेंद्र सिंह ने बताया कि महारैली की शुरुआत लगभग 100 से अधिक ब्राह्मणों द्वारा शंखनाद के साथ की जाएगी, जो भारतीय संस्कृति और परंपरा का प्रतीक होगा। इस आयोजन के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर लाने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में लोगों के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है और विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं। अंत में शिवेंद्र सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं और आमजन से अपील की कि वे 15 मार्च को सर्वोदय कॉलेज धनेई पहुंचकर इस महारैली को सफल बनाएं और सामाजिक एकता का संदेश मजबूत करें।

10 hrs ago
user_Mohammad alam journalist
Mohammad alam journalist
Local News Reporter निचलाउल, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago

15 मार्च की महारैली को लेकर भाजपा नेता शिवेंद्र सिंह की अपील महराजगंज। जनपद के सर्वोदय कॉलेज धनेई में आगामी 15 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली सामाजिक समरसता महारैली को लेकर पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता शिवेंद्र सिंह ने निचलौल स्थित अपने

निजी आवास पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। इस अवसर पर शिवेंद्र सिंह ने कहा कि यह महारैली समाज में भाईचारा, समानता और सामाजिक समरसता का संदेश देने वाला एक महत्वपूर्ण आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि समाज के

सभी वर्गों को साथ लेकर चलना ही मजबूत और विकसित समाज की पहचान है। शिवेंद्र सिंह ने बताया कि महारैली की शुरुआत लगभग 100 से अधिक ब्राह्मणों द्वारा शंखनाद के साथ की जाएगी, जो भारतीय संस्कृति और परंपरा का प्रतीक होगा। इस आयोजन के

माध्यम से समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर लाने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में लोगों के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है और विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी

संख्या में लोग इसमें शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं। अंत में शिवेंद्र सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं और आमजन से अपील की कि वे 15 मार्च को सर्वोदय कॉलेज धनेई पहुंचकर इस महारैली को सफल बनाएं और सामाजिक एकता का संदेश मजबूत करें।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • महराजगंज के परतावल स्थित राज गैस सर्विस ने गैस वितरण की व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। अब उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर गोदाम से नहीं दिया जाएगा। सिलेंडर केवल ऑनलाइन या मोबाइल से बुकिंग के बाद होम डिलीवरी के माध्यम से ही मिलेगा। लंबी कतारों और भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। एजेंसी प्रबंधक ने साफ कहा है कि क्षेत्र में गैस की कोई कमी नहीं है और सभी उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर मिलेगा। . || Raj Gas Service || Paratawal News || Gas cylinder Update || Maharajganj News . #Maharajganj #Partawal #LPGGas #GasCylinder #RajGasService
    1
    महराजगंज के परतावल स्थित राज गैस सर्विस ने गैस वितरण की व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। 
अब उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर गोदाम से नहीं दिया जाएगा। सिलेंडर केवल ऑनलाइन या मोबाइल से बुकिंग के बाद होम डिलीवरी के माध्यम से ही मिलेगा।
लंबी कतारों और भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। एजेंसी प्रबंधक ने साफ कहा है कि क्षेत्र में गैस की कोई कमी नहीं है और सभी उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर मिलेगा।
.
|| Raj Gas Service || Paratawal News || Gas cylinder Update || Maharajganj News 
.
#Maharajganj #Partawal #LPGGas #GasCylinder #RajGasService
    user_Aapan Maharajganj
    Aapan Maharajganj
    Newspaper publisher नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by Neeraj Ahiran
    1
    Post by Neeraj Ahiran
    user_Neeraj Ahiran
    Neeraj Ahiran
    Driver कप्तानगंज, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • कुशीनगर। जनपद में इन दिनों घरेलू रसोई गैस को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। गैस सिलेंडर की बुकिंग में तकनीकी समस्या और आपूर्ति में अनियमितता के कारण लोगों को समय पर गैस नहीं मिल पा रही है। कई स्थानों पर गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की भीड़ देखी जा रही है और लोग सिलेंडर के लिए घंटों इंतजार करने को मजबूर हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस बुकिंग के लिए जारी टोल-फ्री नंबर और मोबाइल एप सही तरीके से काम नहीं कर रहे हैं, जिससे सिलेंडर बुक कराने में काफी दिक्कत हो रही है। कई लोगों ने बताया कि बार-बार कॉल करने के बावजूद बुकिंग नहीं हो पा रही, जबकि कुछ मामलों में नंबर गलत बताने लगा है। इसके कारण लोग सीधे गैस एजेंसी पहुंचकर जानकारी लेने को मजबूर हैं। दूसरी ओर गैस की संभावित कमी की चर्चाओं और हाल में कीमत बढ़ने की खबरों के बाद लोगों में पहले से सिलेंडर लेने की होड़ भी बढ़ गई है। कई गैस गोदामों और एजेंसियों पर लंबी कतारें लग रही हैं, जिससे अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया है। हालांकि जिला पूर्ति विभाग का कहना है कि जिले में एलपीजी की कोई स्थायी कमी नहीं है। अधिकारियों के अनुसार होली के अवकाश और बढ़ती मांग के कारण कुछ दिनों तक सप्लाई प्रभावित हुई थी, जिसे अब सामान्य करने की कोशिश की जा रही है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्यकता के अनुसार ही गैस बुक करें।
    1
    कुशीनगर। जनपद में इन दिनों घरेलू रसोई गैस को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। गैस सिलेंडर की बुकिंग में तकनीकी समस्या और आपूर्ति में अनियमितता के कारण लोगों को समय पर गैस नहीं मिल पा रही है। कई स्थानों पर गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की भीड़ देखी जा रही है और लोग सिलेंडर के लिए घंटों इंतजार करने को मजबूर हैं। 
उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस बुकिंग के लिए जारी टोल-फ्री नंबर और मोबाइल एप सही तरीके से काम नहीं कर रहे हैं, जिससे सिलेंडर बुक कराने में काफी दिक्कत हो रही है। कई लोगों ने बताया कि बार-बार कॉल करने के बावजूद बुकिंग नहीं हो पा रही, जबकि कुछ मामलों में नंबर गलत बताने लगा है। इसके कारण लोग सीधे गैस एजेंसी पहुंचकर जानकारी लेने को मजबूर हैं। 
दूसरी ओर गैस की संभावित कमी की चर्चाओं और हाल में कीमत बढ़ने की खबरों के बाद लोगों में पहले से सिलेंडर लेने की होड़ भी बढ़ गई है। कई गैस गोदामों और एजेंसियों पर लंबी कतारें लग रही हैं, जिससे अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया है। 
हालांकि जिला पूर्ति विभाग का कहना है कि जिले में एलपीजी की कोई स्थायी कमी नहीं है। अधिकारियों के अनुसार होली के अवकाश और बढ़ती मांग के कारण कुछ दिनों तक सप्लाई प्रभावित हुई थी, जिसे अब सामान्य करने की कोशिश की जा रही है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्यकता के अनुसार ही गैस बुक करें।
    user_Pramod Rauniyar
    Pramod Rauniyar
    Credit reporting agency पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • कुशीनगर जटहा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पकहां लूकपुर नूरी जामा मस्जिद में पवित्र महीना माहे रमजान में डाक्टर नईमुद्दीन अंसारी इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया इफ्तार पार्टी में आए सभी रोजदारों न खजूर से रोजा इफ्तार किया उसके बाद मस्जिद के इमाम हाफिज सफीद कादरी ने रमजान का पवित्र महीना का तीसरा अशरा शुरू हो गया है, जिसे जहन्नम से निजात (मुक्ति) का अशरा कहा जाता है। यह वो मुबारक दिन हैं जिनमें हमें ज्यादा से ज्यादा इबादत, तौबा और दुआ करनी चाहिए।आइए अल्लाह से दिल से दुआ करें कि वह हमारे गुनाहों को माफ़ फरमाए और हमें जहन्नम की आग से बचाकर जन्नतुल फिरदौस में जगह अता करे। अल्लाह हम सबकी इबादत और दुआओं को कबूल फरमाए। और रोजदारों ने मुल्क में अमन और शांति की दुआएं मांगी अल्लाह ताला सभी रोजदारों की दुआओं को कबूल फरमाए। आमीन।
    2
    कुशीनगर जटहा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पकहां लूकपुर नूरी जामा मस्जिद में पवित्र महीना माहे रमजान में डाक्टर नईमुद्दीन अंसारी इफ्तार पार्टी का आयोजन  किया गया इफ्तार पार्टी में आए सभी रोजदारों न खजूर से रोजा इफ्तार किया उसके बाद मस्जिद के इमाम हाफिज सफीद कादरी ने रमजान का पवित्र महीना का तीसरा अशरा शुरू हो गया है, जिसे जहन्नम से निजात (मुक्ति) का अशरा कहा जाता है। यह वो मुबारक दिन हैं जिनमें हमें ज्यादा से ज्यादा इबादत, तौबा और दुआ करनी चाहिए।आइए अल्लाह से दिल से दुआ करें कि वह हमारे गुनाहों को माफ़ फरमाए और हमें जहन्नम की आग से बचाकर जन्नतुल फिरदौस में जगह अता करे। अल्लाह हम सबकी इबादत और दुआओं को कबूल फरमाए। और रोजदारों ने मुल्क में अमन और शांति की दुआएं मांगी अल्लाह ताला सभी रोजदारों की 
दुआओं को कबूल फरमाए। आमीन।
    user_Abulaish Ansari Kushinagr News
    Abulaish Ansari Kushinagr News
    Youth Social Services Organisation पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • गैस ब्लैक का ग्राहकों ने लगाया आरोप, देखें #Anandnagar #gas #cylinder #Israel #Iran
    1
    गैस ब्लैक का ग्राहकों ने लगाया आरोप, देखें  #Anandnagar #gas #cylinder #Israel #Iran
    user_R K SINGH Y
    R K SINGH Y
    News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Pk गौरीशंकर गुप्ता आई कैन न्यूज़
    1
    Post by Pk गौरीशंकर गुप्ता आई कैन न्यूज़
    user_Pk गौरीशंकर गुप्ता आई कैन न्यूज़
    Pk गौरीशंकर गुप्ता आई कैन न्यूज़
    Reporter पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • महराजगंज जिला अस्पताल में मरीजों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत दो नए डॉक्टरों की तैनाती प्रस्तावित की गई है। एक डॉक्टर JEAES वार्ड में और दूसरा ब्लड बैंक में अपनी सेवाएं देगा। इससे इमरजेंसी सर्जरी, एनेस्थीसिया और ब्लड बैंक सेवाएं और मजबूत होंगी, जिससे मरीजों को बेहतर और समय पर इलाज मिल सकेगा। . #MaharajganjNews #aapanmaharajganj #NHMRecruitment #DistrictHospital #HealthNews
    1
    महराजगंज जिला अस्पताल में मरीजों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। 
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत दो नए डॉक्टरों की तैनाती प्रस्तावित की गई है। एक डॉक्टर JEAES वार्ड में और दूसरा ब्लड बैंक में अपनी सेवाएं देगा। 
इससे इमरजेंसी सर्जरी, एनेस्थीसिया और ब्लड बैंक सेवाएं और मजबूत होंगी, जिससे मरीजों को बेहतर और समय पर इलाज मिल सकेगा।
. 
#MaharajganjNews
#aapanmaharajganj
#NHMRecruitment
#DistrictHospital
#HealthNews
    user_Aapan Maharajganj
    Aapan Maharajganj
    Newspaper publisher नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • कुशीनगर के जटहां बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पकहां लूकपुर स्थित नूरी जामा मस्जिद में पवित्र माह रमजान के अवसर पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। यह आयोजन समाजसेवी डॉ. नईमुद्दीन अंसारी द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में रोजेदारों ने शिरकत की। सभी रोजेदारों ने खजूर के साथ रोजा इफ्तार किया और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। मस्जिद के इमाम हाफिज सफीद कादरी ने बताया कि रमजान का तीसरा अशरा शुरू हो चुका है, जिसे जहन्नम से निजात का अशरा कहा जाता है। इस दौरान ज्यादा से ज्यादा इबादत, तौबा और दुआ करने की अहमियत बताई गई। इफ्तार के दौरान रोजेदारों ने मुल्क में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ की तथा अल्लाह से सभी की इबादत और दुआ कबूल करने की प्रार्थना की।
    1
    कुशीनगर के जटहां बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पकहां लूकपुर स्थित नूरी जामा मस्जिद में पवित्र माह रमजान के अवसर पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया।
यह आयोजन समाजसेवी डॉ. नईमुद्दीन अंसारी द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में रोजेदारों ने शिरकत की। सभी रोजेदारों ने खजूर के साथ रोजा इफ्तार किया और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
मस्जिद के इमाम हाफिज सफीद कादरी ने बताया कि रमजान का तीसरा अशरा शुरू हो चुका है, जिसे जहन्नम से निजात का अशरा कहा जाता है। इस दौरान ज्यादा से ज्यादा इबादत, तौबा और दुआ करने की अहमियत बताई गई।
इफ्तार के दौरान रोजेदारों ने मुल्क में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ की तथा अल्लाह से सभी की इबादत और दुआ कबूल करने की प्रार्थना की।
    user_Pramod Rauniyar
    Pramod Rauniyar
    Credit reporting agency पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • महाकुंभ के दौरान अपनी नीली-भूरी आंखों की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में आईं मोनालिसा ने अब केरल के तिरुवंतपुरम स्थित तम्पानूर पुलिस स्टेशन पहुंचकर सुरक्षा की मांग की है. वह अपने प्रेमी फरमान के साथ थाने पहुंचीं. जानकारी के अनुसार दोनों पिछले करीब डेढ़ साल से एक-दूसरे के साथ संबंध में हैं और उनकी मुलाकात फेसबुक के माध्यम से हुई थी. बताया जा रहा है कि अलग-अलग धर्म से होने की वजह से मोनालिसा के पिता जय सिंह भोसले इस रिश्ते का विरोध कर रहे हैं. मोनालिसा का आरोप है कि परिवार की ओर से उन पर काफी दबाव बनाया जा रहा था और उन्हें धमकियां भी मिल रही थीं, जिसके कारण उन्हें घर छोड़ना पड़ा.पुलिस पूछताछ में जब उनसे यह सवाल किया गया कि वे इतनी दूर केरल क्यों आए हैं, तो दोनों ने बताया कि उन्हें लगा कि यहां वे सामाजिक और धार्मिक दबाव से दूर सुरक्षित तरीके से रह पाएंगे. पुलिस ने मोनालिसा के दस्तावेजों की जांच की, जिसमें वह बालिग पाई गईं. इसके बाद पुलिस ने उनके पिता को भी थाने बुलाया. कानूनी रूप से बालिग होने के कारण पुलिस ने मोनालिसा को अपने फैसले के अनुसार फरमान के साथ जाने की अनुमति दे दी. साथ ही स्थानीय प्रशासन को भी सूचित किया गया ताकि इस जोड़े की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.
    1
    महाकुंभ के दौरान अपनी नीली-भूरी आंखों की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में आईं मोनालिसा ने अब केरल के तिरुवंतपुरम स्थित तम्पानूर पुलिस स्टेशन पहुंचकर सुरक्षा की मांग की है. वह अपने प्रेमी फरमान के साथ थाने पहुंचीं. जानकारी के अनुसार दोनों पिछले करीब डेढ़ साल से एक-दूसरे के साथ संबंध में हैं और उनकी मुलाकात फेसबुक के माध्यम से हुई थी.
बताया जा रहा है कि अलग-अलग धर्म से होने की वजह से मोनालिसा के पिता जय सिंह भोसले इस रिश्ते का विरोध कर रहे हैं. मोनालिसा का आरोप है कि परिवार की ओर से उन पर काफी दबाव बनाया जा रहा था और उन्हें धमकियां भी मिल रही थीं, जिसके कारण उन्हें घर छोड़ना पड़ा.पुलिस पूछताछ में जब उनसे यह सवाल किया गया कि वे इतनी दूर केरल क्यों आए हैं, तो दोनों ने बताया कि उन्हें लगा कि यहां वे सामाजिक और धार्मिक दबाव से दूर सुरक्षित तरीके से रह पाएंगे. पुलिस ने मोनालिसा के दस्तावेजों की जांच की, जिसमें वह बालिग पाई गईं. इसके बाद पुलिस ने उनके पिता को भी थाने बुलाया. कानूनी रूप से बालिग होने के कारण पुलिस ने मोनालिसा को अपने फैसले के अनुसार फरमान के साथ जाने की अनुमति दे दी. साथ ही स्थानीय प्रशासन को भी सूचित किया गया ताकि इस जोड़े की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.
    user_Abulaish Ansari Kushinagr News
    Abulaish Ansari Kushinagr News
    Youth Social Services Organisation पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.