logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गैस क्राइसिस, घरेलू गैस की किल्लत से उपभोक्ता परेशान, एजेंसियों पर बढ़ी भीड़ कुशीनगर। जनपद में इन दिनों घरेलू रसोई गैस को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। गैस सिलेंडर की बुकिंग में तकनीकी समस्या और आपूर्ति में अनियमितता के कारण लोगों को समय पर गैस नहीं मिल पा रही है। कई स्थानों पर गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की भीड़ देखी जा रही है और लोग सिलेंडर के लिए घंटों इंतजार करने को मजबूर हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस बुकिंग के लिए जारी टोल-फ्री नंबर और मोबाइल एप सही तरीके से काम नहीं कर रहे हैं, जिससे सिलेंडर बुक कराने में काफी दिक्कत हो रही है। कई लोगों ने बताया कि बार-बार कॉल करने के बावजूद बुकिंग नहीं हो पा रही, जबकि कुछ मामलों में नंबर गलत बताने लगा है। इसके कारण लोग सीधे गैस एजेंसी पहुंचकर जानकारी लेने को मजबूर हैं। दूसरी ओर गैस की संभावित कमी की चर्चाओं और हाल में कीमत बढ़ने की खबरों के बाद लोगों में पहले से सिलेंडर लेने की होड़ भी बढ़ गई है। कई गैस गोदामों और एजेंसियों पर लंबी कतारें लग रही हैं, जिससे अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया है। हालांकि जिला पूर्ति विभाग का कहना है कि जिले में एलपीजी की कोई स्थायी कमी नहीं है। अधिकारियों के अनुसार होली के अवकाश और बढ़ती मांग के कारण कुछ दिनों तक सप्लाई प्रभावित हुई थी, जिसे अब सामान्य करने की कोशिश की जा रही है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्यकता के अनुसार ही गैस बुक करें।

2 hrs ago
user_Pramod Rauniyar
Pramod Rauniyar
Credit reporting agency पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

गैस क्राइसिस, घरेलू गैस की किल्लत से उपभोक्ता परेशान, एजेंसियों पर बढ़ी भीड़ कुशीनगर। जनपद में इन दिनों घरेलू रसोई गैस को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। गैस सिलेंडर की बुकिंग में तकनीकी समस्या और आपूर्ति में अनियमितता के कारण लोगों को समय पर गैस नहीं मिल पा रही है। कई स्थानों पर गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की भीड़ देखी जा रही है और लोग सिलेंडर के लिए घंटों इंतजार करने को मजबूर हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस बुकिंग के लिए जारी टोल-फ्री नंबर और मोबाइल एप सही तरीके से काम नहीं कर रहे हैं, जिससे सिलेंडर बुक कराने में काफी दिक्कत हो रही है। कई लोगों ने बताया कि बार-बार कॉल करने के बावजूद बुकिंग नहीं हो पा रही, जबकि कुछ मामलों में नंबर गलत बताने लगा है। इसके कारण लोग सीधे गैस एजेंसी पहुंचकर जानकारी लेने को मजबूर हैं। दूसरी ओर गैस की संभावित कमी की चर्चाओं और हाल में कीमत बढ़ने की खबरों के बाद लोगों में पहले से सिलेंडर लेने की होड़ भी बढ़ गई है। कई गैस गोदामों और एजेंसियों पर लंबी कतारें लग रही हैं, जिससे अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया है। हालांकि जिला पूर्ति विभाग का कहना है कि जिले में एलपीजी की कोई स्थायी कमी नहीं है। अधिकारियों के अनुसार होली के अवकाश और बढ़ती मांग के कारण कुछ दिनों तक सप्लाई प्रभावित हुई थी, जिसे अब सामान्य करने की कोशिश की जा रही है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्यकता के अनुसार ही गैस बुक करें।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • महाकुंभ के दौरान अपनी नीली-भूरी आंखों की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में आईं मोनालिसा ने अब केरल के तिरुवंतपुरम स्थित तम्पानूर पुलिस स्टेशन पहुंचकर सुरक्षा की मांग की है. वह अपने प्रेमी फरमान के साथ थाने पहुंचीं. जानकारी के अनुसार दोनों पिछले करीब डेढ़ साल से एक-दूसरे के साथ संबंध में हैं और उनकी मुलाकात फेसबुक के माध्यम से हुई थी. बताया जा रहा है कि अलग-अलग धर्म से होने की वजह से मोनालिसा के पिता जय सिंह भोसले इस रिश्ते का विरोध कर रहे हैं. मोनालिसा का आरोप है कि परिवार की ओर से उन पर काफी दबाव बनाया जा रहा था और उन्हें धमकियां भी मिल रही थीं, जिसके कारण उन्हें घर छोड़ना पड़ा.पुलिस पूछताछ में जब उनसे यह सवाल किया गया कि वे इतनी दूर केरल क्यों आए हैं, तो दोनों ने बताया कि उन्हें लगा कि यहां वे सामाजिक और धार्मिक दबाव से दूर सुरक्षित तरीके से रह पाएंगे. पुलिस ने मोनालिसा के दस्तावेजों की जांच की, जिसमें वह बालिग पाई गईं. इसके बाद पुलिस ने उनके पिता को भी थाने बुलाया. कानूनी रूप से बालिग होने के कारण पुलिस ने मोनालिसा को अपने फैसले के अनुसार फरमान के साथ जाने की अनुमति दे दी. साथ ही स्थानीय प्रशासन को भी सूचित किया गया ताकि इस जोड़े की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.
    1
    महाकुंभ के दौरान अपनी नीली-भूरी आंखों की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में आईं मोनालिसा ने अब केरल के तिरुवंतपुरम स्थित तम्पानूर पुलिस स्टेशन पहुंचकर सुरक्षा की मांग की है. वह अपने प्रेमी फरमान के साथ थाने पहुंचीं. जानकारी के अनुसार दोनों पिछले करीब डेढ़ साल से एक-दूसरे के साथ संबंध में हैं और उनकी मुलाकात फेसबुक के माध्यम से हुई थी.
बताया जा रहा है कि अलग-अलग धर्म से होने की वजह से मोनालिसा के पिता जय सिंह भोसले इस रिश्ते का विरोध कर रहे हैं. मोनालिसा का आरोप है कि परिवार की ओर से उन पर काफी दबाव बनाया जा रहा था और उन्हें धमकियां भी मिल रही थीं, जिसके कारण उन्हें घर छोड़ना पड़ा.पुलिस पूछताछ में जब उनसे यह सवाल किया गया कि वे इतनी दूर केरल क्यों आए हैं, तो दोनों ने बताया कि उन्हें लगा कि यहां वे सामाजिक और धार्मिक दबाव से दूर सुरक्षित तरीके से रह पाएंगे. पुलिस ने मोनालिसा के दस्तावेजों की जांच की, जिसमें वह बालिग पाई गईं. इसके बाद पुलिस ने उनके पिता को भी थाने बुलाया. कानूनी रूप से बालिग होने के कारण पुलिस ने मोनालिसा को अपने फैसले के अनुसार फरमान के साथ जाने की अनुमति दे दी. साथ ही स्थानीय प्रशासन को भी सूचित किया गया ताकि इस जोड़े की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.
    user_Abulaish Ansari Kushinagr News
    Abulaish Ansari Kushinagr News
    Youth Social Services Organisation पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • कुशीनगर : तरयासुजान थाने के दरोगा का कथित रिश्वत ऑडियो वायरल, चार्जशीट के नाम पर पैसे मांगने का आरोप। चार्जशीट के नाम पर वसूली! दरोगा का कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल! दारोगा जी सस्पेंड कर दिए गए
    1
    कुशीनगर : तरयासुजान थाने के दरोगा का कथित रिश्वत ऑडियो वायरल, चार्जशीट के नाम पर पैसे मांगने का आरोप।
चार्जशीट के नाम पर वसूली! दरोगा का कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल!
दारोगा जी सस्पेंड कर दिए गए
    user_Times Update
    Times Update
    Media Consultant कुशी नगर, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Neeraj Ahiran
    1
    Post by Neeraj Ahiran
    user_Neeraj Ahiran
    Neeraj Ahiran
    Driver कप्तानगंज, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Post by Dhruv Muskan
    1
    Post by Dhruv Muskan
    user_Dhruv Muskan
    Dhruv Muskan
    Singer तमकुही राज, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बेतिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनता दरबार आयोजित किया। इस दौरान विभिन्न थानों से आए लोगों की समस्याओं को बारी-बारी से सुना गया और संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी शिकायतों का त्वरित और नियमानुसार समाधान किया जाए। आज की सुनवाई में कुल 34 लोगों की समस्याओं का सफलतापूर्वक निपटारा किया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने 12 मार्च गुरुवार शाम 7:30 बजे प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जनता को इस कार्रवाई की जानकारी दी। जनता दरबार के इस आयोजन से स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास और सहयोग की भावना बढ़ी है।
    1
    बेतिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनता दरबार आयोजित किया। इस दौरान विभिन्न थानों से आए लोगों की समस्याओं को बारी-बारी से सुना गया और संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी शिकायतों का त्वरित और नियमानुसार समाधान किया जाए। आज की सुनवाई में कुल 34 लोगों की समस्याओं का सफलतापूर्वक निपटारा किया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने 12 मार्च गुरुवार शाम 7:30 बजे प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जनता को इस कार्रवाई की जानकारी दी। जनता दरबार के इस आयोजन से स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास और सहयोग की भावना बढ़ी है।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    2 hrs ago
  • देवरिया। शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए रस अकैडमी एवं लाइब्रेरी सेंटर का उद्घाटन वाइस प्रिंसिपल स्वेता सिंह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। उद्घाटन के अवसर पर श्वेता सिंह ने कहा कि आज के समय में विद्यार्थियों के लिए पुस्तकालय और अध्ययन केंद्र बेहद आवश्यक हैं। ऐसे केंद्र न केवल छात्रों को शांत वातावरण में पढ़ाई का अवसर देते हैं, बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए भी यह काफी सहायक सिद्ध होते हैं। उन्होंने कहा कि रस अकैडमी एवं लाइब्रेरी सेंटर के माध्यम से क्षेत्र के छात्रों को बेहतर शैक्षिक संसाधन और अध्ययन की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य प्राप्त करने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों और अतिथियों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अध्ययन केंद्रों के खुलने से युवाओं को शिक्षा के प्रति प्रेरणा मिलेगी। उद्घाटन के बाद अतिथियों ने लाइब्रेरी का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कई गणमान्य लोग, शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
    4
    देवरिया। शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए रस अकैडमी एवं लाइब्रेरी सेंटर का उद्घाटन वाइस प्रिंसिपल स्वेता सिंह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
उद्घाटन के अवसर पर श्वेता सिंह ने कहा कि आज के समय में विद्यार्थियों के लिए पुस्तकालय और अध्ययन केंद्र बेहद आवश्यक हैं। ऐसे केंद्र न केवल छात्रों को शांत वातावरण में पढ़ाई का अवसर देते हैं, बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए भी यह काफी सहायक सिद्ध होते हैं।
उन्होंने कहा कि रस अकैडमी एवं लाइब्रेरी सेंटर के माध्यम से क्षेत्र के छात्रों को बेहतर शैक्षिक संसाधन और अध्ययन की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों और अतिथियों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अध्ययन केंद्रों के खुलने से युवाओं को शिक्षा के प्रति प्रेरणा मिलेगी। उद्घाटन के बाद अतिथियों ने लाइब्रेरी का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर कई गणमान्य लोग, शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
    user_Jyoti pathak
    Jyoti pathak
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    37 min ago
  • कुशीनगर के जटहां बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पकहां लूकपुर स्थित नूरी जामा मस्जिद में पवित्र माह रमजान के अवसर पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। यह आयोजन समाजसेवी डॉ. नईमुद्दीन अंसारी द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में रोजेदारों ने शिरकत की। सभी रोजेदारों ने खजूर के साथ रोजा इफ्तार किया और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। मस्जिद के इमाम हाफिज सफीद कादरी ने बताया कि रमजान का तीसरा अशरा शुरू हो चुका है, जिसे जहन्नम से निजात का अशरा कहा जाता है। इस दौरान ज्यादा से ज्यादा इबादत, तौबा और दुआ करने की अहमियत बताई गई। इफ्तार के दौरान रोजेदारों ने मुल्क में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ की तथा अल्लाह से सभी की इबादत और दुआ कबूल करने की प्रार्थना की।
    1
    कुशीनगर के जटहां बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पकहां लूकपुर स्थित नूरी जामा मस्जिद में पवित्र माह रमजान के अवसर पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया।
यह आयोजन समाजसेवी डॉ. नईमुद्दीन अंसारी द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में रोजेदारों ने शिरकत की। सभी रोजेदारों ने खजूर के साथ रोजा इफ्तार किया और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
मस्जिद के इमाम हाफिज सफीद कादरी ने बताया कि रमजान का तीसरा अशरा शुरू हो चुका है, जिसे जहन्नम से निजात का अशरा कहा जाता है। इस दौरान ज्यादा से ज्यादा इबादत, तौबा और दुआ करने की अहमियत बताई गई।
इफ्तार के दौरान रोजेदारों ने मुल्क में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ की तथा अल्लाह से सभी की इबादत और दुआ कबूल करने की प्रार्थना की।
    user_Pramod Rauniyar
    Pramod Rauniyar
    Credit reporting agency पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कुशीनगर भ्रष्टाचार के आरोप में एक सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। तरयासुजान थाने में तैनात रहे एसआई आलोक कुमार सिंह के खिलाफ उसी थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बताया जा रहा है कि एसआई आलोक कुमार सिंह पर रिश्वत मांगने का आरोप लगा था। इस मामले में रिश्वत मांगने का एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद मामला गंभीर हो गया। ऑडियोसामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक केशव कुमार मिश्रा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एसआई आलोक कुमार सिंह को निलंबित कर दिया था और मामले की जांच के आदेश दिए थे। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद अब तरयासुजान थाने में उनके खिलाफ आधिकारिक रूप से एफआईआर दर्ज कर ली गई है।पुलिस विभाग की इस कार्रवाई से जिले में हड़कंप मच गया है और मामले को लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
    1
    कुशीनगर भ्रष्टाचार के आरोप में एक सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। तरयासुजान थाने में तैनात रहे एसआई आलोक कुमार सिंह के खिलाफ उसी थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बताया जा रहा है कि एसआई आलोक कुमार सिंह पर रिश्वत मांगने का आरोप लगा था। इस मामले में रिश्वत मांगने का एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद मामला गंभीर हो गया। ऑडियोसामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक केशव कुमार मिश्रा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एसआई आलोक कुमार सिंह को निलंबित कर दिया था और मामले की जांच के आदेश दिए थे। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद अब तरयासुजान थाने में उनके खिलाफ आधिकारिक रूप से एफआईआर दर्ज कर ली गई है।पुलिस विभाग की इस कार्रवाई से जिले में हड़कंप मच गया है और मामले को लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
    user_Abulaish Ansari Kushinagr News
    Abulaish Ansari Kushinagr News
    Youth Social Services Organisation पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • कुशीनगर में सड़क हादसे में टेम्पू चालक की मौत: तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, चालक की तलाश जारी।
    1
    कुशीनगर में सड़क हादसे में टेम्पू चालक की मौत:
तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, चालक की तलाश जारी।
    user_Times Update
    Times Update
    Media Consultant कुशी नगर, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.