रात्रि के अंधेरे में बार्डर पर पुलिस का सघन वाहन चेकिंग, कार्यवाही रात्रि के अंधेरे में बार्डर पर पुलिस का सघन वाहन चेकिंग, कार्यवाही औरैया जिले के थाना बेला क्षेत्र में पुलिस ने रात के अंधेरे में भी कानून व्यवस्था बनाए रखने की मिसाल पेश की। थाना प्रभारी गंगादास गौतम के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ कन्नौज जनपद के तिर्वा रोड पर देर रात तक सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य संदिग्ध वाहनों पर नजर रखना, सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना और कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना था। औरैया-कन्नौज जिले की सीमा पर आने-जाने वाले वाहनों की गहन जांच की गई। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 20 वाहनों का चालान किया गया और करीब 60 हजार रुपये का शमन शुल्क वसूला गया। जिन वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई, उनमें बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, संदिग्ध नंबर प्लेट और जरूरी दस्तावेज न रखने वाले चालक शामिल थे। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सड़क सुरक्षा को लेकर यह अभियान लगातार जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से औरैया-कन्नौज मार्ग पर वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस का यह अभियान आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।

- खबर औरैया से जहाँ पर राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन खबर औरैया से जहां पर आज दिनांक 9.5. 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसमें पुराने विवादों चालान,पारिवारिक मामलों आदि से सम्बन्धित मामलो का निस्तारण किया गया1
- *औरैया* औरैया में परिवहन विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर,सिल्ट उठाने के लिए ठेकेदार से मिलीभगत कर बाईकों को दे दी मंजूरी औरैया में सिल्ट उठान में बड़ा घोटाला, ठेकेदार ने ट्रैक्टर की जगह दर्ज करवाईं बाइकें अयाना रजवहा की सिल्ट उठान में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है? ठेकेदार विनोद कांट्रैक्टर ने अधिकारियों की आंखों में धूल झोंककर 26 ट्रैक्टरों की लिस्ट में 5 बाइकों के रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करवा लिए और 15 नवंबर 2025 को अनुबंध भी हासिल कर लिया? 0 से 7.420 KM तक सिल्ट उठान के लिए तीन बुलडोजर और 26 ट्रैक्टर दिखाए गए थे, लेकिन जांच में खुलासा हुआ कि 5 वाहन तो बाइकें हैं। हैरानी की बात ये है कि भोगनीपुर निचली राम गंगा नहर प्रखंड के जिम्मेदारों ने बिना जांच किए ही ठेका पास कर दिया? वहीं अब संबंधित अधिकारी अपनी साख बचाने के लिए कर रहे जांच की बात,लेकिन सवाल उठता है कि आखिर कैसे ऐसे ठेकेदार अपने मंसूबों को देते है अंजाम....? देखें बाकी खबर विस्तार से..अगले बुलेटिन में1
- कुएं में गिरने से 85 वर्षीय वृद्ध की दर्दनाक मौत, गांव में कोहराम कुएं में गिरने से 85 वर्षीय वृद्ध की दर्दनाक मौत, गांव में कोहराम औरैया जिले की अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फूलपुर में एक दर्दनाक हादसे में 85 वर्षीय वृद्ध राजबहादुर मिश्रा की कुएं में गिरने से मौत हो गई। इस घटना ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। शुक्रवार की सुबह राजबहादुर मिश्रा खाना खाने के बाद पास के मंदिर गए थे। मंदिर के निकट बने पुराने कुएं में झांकते समय अचानक उनका संतुलन बिगड़ा और वे कुएं में जा गिरे। एक युवक ने शोर मचाकर ग्रामीणों को सतर्क किया। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार अशोक कुमार, चौकी प्रभारी योगेंद्र सिंह और फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची। कुएं में कूड़ा और गंदगी भरी होने के कारण बचाव कार्य में काफी कठिनाई आई। घंटों की मशक्कत के बाद गांव के एक व्यक्ति ने रस्सी के सहारे कुएं में उतरकर फायर टीम ने वृद्ध को बाहर निकाला, परंतु तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया।1
- आज दिनांक 9 मई 2026 से लोक अदालत के जरिए किया जा रहा है विवादों का निस्तारण1
- 9 मई दिन शनिवार को आयोनित राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ हजारों वादों का निस्तारण1
- *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया* *रोशनपुर में सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, घटिया निर्माण के आरोप में रुकवाया काम।* *रिपोर्ट:–आशुतोष अवस्थी* *मो न:–9027303624* *औरैया के रोशनपुर क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।* *ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार और गुणवत्ता में भारी अनियमितता के गंभीर आरोप लगाए।* *बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने निर्माण कार्य बंद कराते हुए रोलर मशीन पर चढ़कर नाराजगी जताई।* *प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण में घटिया डामर और खराब सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है।* *ग्रामीणों ने मौके पर हाथों से सड़क उखाड़कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए।* *लोगों का कहना है कि सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के बावजूद विभागीय स्तर पर लापरवाही और भ्रष्टाचार जारी है।* *ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।* *मामले को लेकर ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।*4
- उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें लूट के एक आरोपी को गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में घायल हुए आरोपी के पास से लूटे गए रुपये और अवैध हथियार बरामद किए हैं।1
- रात्रि के अंधेरे में बार्डर पर पुलिस का सघन वाहन चेकिंग, कार्यवाही रात्रि के अंधेरे में बार्डर पर पुलिस का सघन वाहन चेकिंग, कार्यवाही औरैया जिले के थाना बेला क्षेत्र में पुलिस ने रात के अंधेरे में भी कानून व्यवस्था बनाए रखने की मिसाल पेश की। थाना प्रभारी गंगादास गौतम के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ कन्नौज जनपद के तिर्वा रोड पर देर रात तक सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य संदिग्ध वाहनों पर नजर रखना, सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना और कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना था। औरैया-कन्नौज जिले की सीमा पर आने-जाने वाले वाहनों की गहन जांच की गई। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 20 वाहनों का चालान किया गया और करीब 60 हजार रुपये का शमन शुल्क वसूला गया। जिन वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई, उनमें बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, संदिग्ध नंबर प्लेट और जरूरी दस्तावेज न रखने वाले चालक शामिल थे। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सड़क सुरक्षा को लेकर यह अभियान लगातार जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से औरैया-कन्नौज मार्ग पर वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस का यह अभियान आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।1