केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा क्षेत्रीय सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को अशोकनगर पिपरई मार्ग के 13 / 10 में और नदी पर नवनिर्मित उच्च स्तरीय पुल का उद्घाटन किया। अशोकनगर। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा क्षेत्रीय सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को अशोकनगर पिपरई मार्ग के 13 / 10 में और नदी पर नवनिर्मित उच्च स्तरीय पुल का उद्घाटन किया। इस पुल की कुल लंबाई 120 मीटर है। पुल की लागत 7 करोड़ 6 लाख रुपए है। इस पुल के बन जाने से मुंगावली, पिपरई से अशोकनगर जाने में नागरिकों को 12 माह निर्वाध यातायात उपलब्ध होगा और वर्षा ऋतु के समय भी कोई कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि पूर्व में ओर नदी पर रपटा था, जो कि वर्षा ऋतु के समय डूब में आ जाता था । जिसके कारण यह मार्ग यातायात के लिए पूर्णतः प्रतिबंधित हो जाता था। पुल के बन जाने से नागरिकों को आने-जाने की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा क्षेत्रीय सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को अशोकनगर पिपरई मार्ग के 13 / 10 में और नदी पर नवनिर्मित उच्च स्तरीय पुल का उद्घाटन किया। अशोकनगर। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा क्षेत्रीय सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को अशोकनगर पिपरई मार्ग के 13 / 10 में और नदी पर नवनिर्मित उच्च स्तरीय पुल का उद्घाटन किया। इस पुल की कुल लंबाई 120 मीटर है। पुल की लागत 7 करोड़ 6
लाख रुपए है। इस पुल के बन जाने से मुंगावली, पिपरई से अशोकनगर जाने में नागरिकों को 12 माह निर्वाध यातायात उपलब्ध होगा और वर्षा ऋतु के समय भी कोई कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि पूर्व में ओर नदी पर रपटा था, जो कि वर्षा ऋतु के समय डूब में आ जाता था । जिसके कारण यह मार्ग यातायात के लिए पूर्णतः प्रतिबंधित हो जाता था। पुल के बन जाने से नागरिकों को आने-जाने की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
- अशोकनगर। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा क्षेत्रीय सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को अशोकनगर पिपरई मार्ग के 13 / 10 में और नदी पर नवनिर्मित उच्च स्तरीय पुल का उद्घाटन किया। इस पुल की कुल लंबाई 120 मीटर है। पुल की लागत 7 करोड़ 6 लाख रुपए है। इस पुल के बन जाने से मुंगावली, पिपरई से अशोकनगर जाने में नागरिकों को 12 माह निर्वाध यातायात उपलब्ध होगा और वर्षा ऋतु के समय भी कोई कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि पूर्व में ओर नदी पर रपटा था, जो कि वर्षा ऋतु के समय डूब में आ जाता था । जिसके कारण यह मार्ग यातायात के लिए पूर्णतः प्रतिबंधित हो जाता था। पुल के बन जाने से नागरिकों को आने-जाने की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।2
- लोकेशन बीना रिपोर्टर बिजय चोहान अशोकनगर। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा क्षेत्रीय सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को1
- बीना से इस वक्त की बड़ी खबर… बीना विधायक निर्मला सप्रे से जुड़ा मामला अब राजनीतिक और कानूनी दोनों स्तर पर गरमाता जा रहा है। कांग्रेस से विधायक चुनी गईं निर्मला सप्रे के बीजेपी में शामिल होने के बाद यह मामला अब हाई कोर्ट जबलपुर तक पहुंच चुका है।1
- लोकल न्यूज बीना बीना में पंचमुखी हनुमान मंदिर पर विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी बीना के कुरवाई रोड स्थित नई बस्ती में श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर पर हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है, जहां हजारों श्रद्धालु पहुंचकर प्रसादी ग्रहण कर रहे हैं। हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर बीना की नई बस्ती स्थित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर में भक्ति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। यहां पंचमुखी सरकार भक्त मंडल द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। यह भंडारा दोपहर 1:00 बजे से निरंतर जारी है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर प्रसादी ग्रहण कर रहे हैं। मंदिर परिसर में पूरे समय भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। भक्त मंडल के सदस्यों द्वारा श्रद्धालुओं की सेवा में पूरे समर्पण के साथ प्रसादी वितरण किया जा रहा है, जिससे आयोजन में अनुशासन और श्रद्धा का विशेष माहौल नजर आ रहा है।1
- UP पुलिस के 112/1076 नंबर पर कॉल करते ही जो आवाज आती है, ये वही लड़कियां हैं। कम सैलरी मिलने पर आज ये लखनऊ में CM ऑफिस पर प्रोटेस्ट करने जा रही थीं। पुलिस ने बेरिकेडिंग करके रास्ते में रोक लिया और इन्हें बस में भरकर दूसरी जगह ले जाने की कोशिश का सोशल मीडिया पर अब तेजी से वीडियो हुआ वायरल #हिन्दी_न्यूज #हिन्दी_खबर #viralpost #latestnews #upnews @Jaybajnibabakhadowara subscribe/share करें1
- ललितपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां अवैध संबंधों के शक में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर शव को जलाने का आरोप लगा है घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। ललितपुर जनपद के मड़ावरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोंरई और उल्दना खुर्द के जंगल में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब वहां एक महिला का जला हुआ शव बरामद हुआ जंगल में शव मिलने की सूचना मिलते ही थाना मड़ावरा पुलिस मौके पर पहुंच गई प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मृत महिला के परिजनों ने उसके पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं परिजनों का कहना है कि आरोपी पति को महिला के चरित्र पर शक करता था और इसी अवैध संबंधों के संदेह के चलते उसने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया है और फिर पहचान छिपाने के लिए शव को जंगल में ले जाकर जला दिया गया घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी पति की तलाश की जा रही है.1
- पुलिस अधीक्षक कार्यालय जिला अशोकनगर अशोकनगर पुलिस ने लूट एवं छीना - झपटी के आरोपी को धरदबोंचा:- मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा । पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारी को संपत्ति संबंधी अपराधों में आरोपीगणों की जल्द गिरफ्तारी करने हेतु आदेशित किया गया है । उल्लेखनीय है कि दिनांक 26.03.2026 को फरियादी बड़े राजा यादव पुत्र मुंशीलाल यादव, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम करमई द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 24.03.2026 की शाम करीब 7 बजे छपराई एवं नारायणपुर के बीच पिपरई रोड़ पर दो अज्ञात व्यक्तियों ने कट्टा दिखाकर उसकी प्लेटिना मोटरसाइकिल क्रमांक MP67 ZE 8221 (कीमत लगभग ₹75,000) लूट ली । उक्त रिपोर्ट पर थाना देहात में अपराध क्रमांक 180/26 धारा 309(3) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । इसी क्रम में अन्य घटना में फरियादी अमन पुत्र जगन्नाथ जाटव, उम्र 19 वर्ष, निवासी पठार मोहल्ला, अशोकनगर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि भडूली रोड़ पर दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसका रियलमी 15T मोबाइल (कीमत लगभग ₹23,000) छीन लिया । इस पर थाना देहात में अपराध क्रमांक 181/26 धारा 304(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया । उक्त दोनों गंभीर घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक अशोकनगर के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा एसडीओपी अशोकनगर के निर्देशन में थाना प्रभारी देहात द्वारा विशेष टीमों का गठन किया गया तथा मुखबिर तंत्र सक्रिय किया । लगातार प्रयासों के फलस्वरूप दिनांक 02.04.2026 को प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी धर्मवीर परिहार पुत्र प्रकाश परिहार, निवासी छपराई माफी को गिरफ्तार किया गया । आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल वारंट प्राप्त किया गया तथा उसे जिला जेल अशोकनगर दाखिल किया गया । प्रकरण में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है । उक्त सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी देहात उनि भुवनेश शर्मा, उनि अजीम अंसारी, सउनि आमोद तिवारी, सउनि दीवान सिंह, प्रधान आरक्षक अतेन्द्र यादव एवं आरक्षक अर्जुन भील की विशेष भूमिका रही । पुलिस अधीक्षक अशोकनगर राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में अशोकनगर पुलिस द्वारा जिले में गंभीर अपराध कारित करने वाले आपराधिक तत्वों के विरुद्ध सख्त एवं निरंतर कार्यवाही जारी है ।1
- मुंगावली। नगर में एक वार फिर संप्रदायिक सौहार्द व हिंदु-मुस्लिम एकता कि एक शानदार मिसाल देखने को मिली है, जहां हनुमान जयंती की शोभायात्रा में शामिल भक्तो पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने फूलों की वर्षा की फूलों की पत्तियां वर्षाकर जोरदार स्वागत किया है। हिंदू-मुस्लिम एकता और सांप्रदायिक सौहार्द की यह खूबसूरत तस्वीर मुंगावली के अथाई मौहल्ले से सामने आई है, हर साल कि तरह इस साल भी ज़लील खां जमींदार परिवार के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के द्वारा जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं पर फूलों की वर्षाकर स्वागत किया है। और सभी को हिन्दुस्तान की गौरवशाली गंगा जमनी तहजीब का पैगाम दिया है, इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सभी श्रद्धालुओं के लिए शरबत व ठंडे का वितरण भी किया है। इस दौरान जलील खां जमींदार ने कहा कि हिंदू-मुस्लिम सिख ईसाई हमारे हिंदुस्तान के एक गुलदस्ते के फूल हैं। हम लोग अमन चैन और भाईचारे को पंसद करने वाले लोग हैं। हम एक दूसरे के त्योहारों में दिल से शामिल होते हैं। सालों से चली आ रही यह गौरवशाली हिंदू मुस्लिम एकता की परंपरा आगे भी इसी तरह से कायम रहेगी। श्रद्धालुओं पर मुस्लिम समुदाय के द्वारा फूलों की पत्तियां बरसाते हुए इस तस्वीर ने सभी के दिलों को छू लिया, इस नेक कार्य के जरिए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने प्यार, मोहब्बत और एकता का संदेश न सिर्फ जिले वासियों को दिया, बल्कि पूरे देशवासियों तक पहुंचाया है, यह स्वागत इस बात का गवाह है कि धर्म और समुदाय से परे मानवता और भाईचारा ही सबसे बड़ा धर्म है।4