Shuru
Apke Nagar Ki App…
भारी भीड़ के चलते नहीं लग सका मनोना धाम सरकार का दरबार,वापस लौटे महंत ओमेन्द्र चौहान शाहजहांपुर!के मदनापुर कस्बे में बुधवार को आयोजित मनोनाधाम सरकार के दरबार में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बरेली के आंवला स्थित मनोना धाम के महंत ओमेंद्र चौहान जैसे ही सुनीता मैरिज लॉन पहुंचे, श्रद्धालुओं की भीड़ बेकाबू हो गई और कई लोग मंच पर चढ़ गए। अव्यवस्था और धक्का_मुक्की की स्थिति बनने पर सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिसके चलते दरबार नहीं लग सका। कार्यक्रम में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे
A K DIXIT
भारी भीड़ के चलते नहीं लग सका मनोना धाम सरकार का दरबार,वापस लौटे महंत ओमेन्द्र चौहान शाहजहांपुर!के मदनापुर कस्बे में बुधवार को आयोजित मनोनाधाम सरकार के दरबार में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बरेली के आंवला स्थित मनोना धाम के महंत ओमेंद्र चौहान जैसे ही सुनीता मैरिज लॉन पहुंचे, श्रद्धालुओं की भीड़ बेकाबू हो गई और कई लोग मंच पर चढ़ गए। अव्यवस्था और धक्का_मुक्की की स्थिति बनने पर सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिसके चलते दरबार नहीं लग सका। कार्यक्रम में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by रिपोर्टर रईस खान1
- शाहजहांपुर!के मदनापुर कस्बे में बुधवार को आयोजित मनोनाधाम सरकार के दरबार में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बरेली के आंवला स्थित मनोना धाम के महंत ओमेंद्र चौहान जैसे ही सुनीता मैरिज लॉन पहुंचे, श्रद्धालुओं की भीड़ बेकाबू हो गई और कई लोग मंच पर चढ़ गए। अव्यवस्था और धक्का_मुक्की की स्थिति बनने पर सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिसके चलते दरबार नहीं लग सका। कार्यक्रम में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे1
- Post by Saurabh Trivrdi1
- शाहजहांपुर: 263 ग्राम गांजा व नकदी के साथ तस्कर गिरफ्तार शाहजहांपुर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रामचन्द्र मिशन पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 263 ग्राम अवैध गांजा और 2600 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रामचन्द्र मिशन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हरदोई बाईपास स्थित किंग मैरिज लॉन के सामने एक व्यक्ति गांजा बेच रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके से अतुल उर्फ सौरभ पुत्र कमलेश (28 वर्ष) निवासी आदर्श नगर कॉलोनी, थाना रोजा, जनपद शाहजहांपुर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 263 ग्राम गांजा (करीब 79 पैकेट) और 2600 रुपये नकद बरामद हुए। इस संबंध में थाना रामचन्द्र मिशन में मुकदमा संख्या 45/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले ऑटो चलाता था, लेकिन पिछले 3-4 दिनों से गांजा बेचने का काम कर रहा था। उसने बताया कि उसे अजयपाल नाम का व्यक्ति गांजा लाकर देता था और वह छोटे-छोटे पैकेट बनाकर 50 से 100 रुपये में बेचता था। बिक्री से मिलने वाले पैसों में से कुछ वह अपने पास रखता था और बाकी अजयपाल को दे देता था। पुलिस अब मामले में अन्य संबंधित लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है।2
- शाहजहांपुर। जनपद में अपराध की रोकथाम और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कटरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक वारंटी को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण में थाना कटरा पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाद संख्या 6017/10, मुकदमा अपराध संख्या 86/03 धारा 392 भादवि से संबंधित वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार वारंटी की पहचान शम्भू पुत्र रामचन्द्र उर्फ मेवाराम यादव (60 वर्ष) निवासी ग्राम सालपुर नवदिया, थाना कटरा के रूप में हुई है। उसे बुधवार दोपहर करीब 2:40 बजे उसके घर से दबोचा गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेशी के लिए भेज दिया।1
- Post by Dharmendra kumar mishra1
- Post by Journalist Amit Dixit1
- Post by User50281