logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्व. फलेंद्र सिंह कंवर के निवास पहुंचकर परिजनों से की मुलाकात *कोरिया, 16 जनवरी 2026/* छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को कोरिया जिले के ग्राम सरभोका (कुड़ेली) स्थित अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व सदस्य एवं जिला पंचायत कोरिया के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय फलेंद्र सिंह कंवर के निवास पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय ने ग्राम सरभोका (कुड़ेली) में स्व.फलेंद्र सिंह की प्रतिमा में पुष्पांजलि अर्पित की।उन्होंने परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की और दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने स्व. कंवर की पत्नी श्रीमती सुमित्रा देवी तथा उनके पुत्र रविन्द्र कुमार सिंह, अखिलेश सिंह और युवक सिंह तथा तीनों बेटियां श्रीमती अंजुला सिंह, श्रीमती मंजुला सिंह व श्रीमती अर्चना सिंह व पारिवारिक सदस्यों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों व समाज के प्रतिनिधियों से कहा कि स्व. फलेंद्र सिंह कंवर अंचल के वरिष्ठ, लोकप्रिय और समर्पित जननेता थे। उन्होंने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में जिले और समाज के विकास और जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने रोचक जानकारी साझा करते हुए कहा कि स्व. फलेंद्र सिंह और हमारे गोत्र एक ही होने के कारण पारिवारिक रिश्तेदारी हैं। स्व. फलेंद्र सिंह कंवर का जन्म 15 जून 1950 को ग्राम पंचायत सरभोका के गौटिया परिवार में हुआ था। वर्ष 1990 में वे ग्राम पंचायत सरभोका के निर्विरोध सरपंच निर्वाचित हुए और यहीं से उनके सामाजिक व राजनीतिक जीवन की शुरुआत हुई। इसके बाद वे जनपद पंचायत अध्यक्ष, मंडी अध्यक्ष, वर्ष 2000 में सोनहत क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य तथा वर्ष 2005 में जिला पंचायत अध्यक्ष बने। इसी दौरान उन्हें प्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग का सदस्य मनोनीत किया गया। स्वास्थ्य में गिरावट के बावजूद वे लंबे समय तक जनसेवा में सक्रिय रहे। वर्ष 2010 के बाद स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने सक्रिय राजनीति से दूरी बना ली। 6 अक्टूबर 2022 को 72 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. फलेंद्र सिंह कंवर का सरल स्वभाव, जनसेवा के प्रति समर्पण और जनता से जुड़ाव उन्हें सदैव स्मरणीय बनाए रखेगा। उनके योगदान को क्षेत्र की जनता लंबे समय तक याद किए जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों की मांग पर ग्राम सरभोका, (कुडेली) के विभिन्न विकास कार्यो-कुडेली बाजार की कांक्रीटीकरण, खेल अधोसरंचना और अन्य विकास कार्यो के लिए राशि की घोषणा भी की। इस अवसर पर अनुसूचित जाति, जनजाति विकास विभाग के मंत्री व कोरिया जिला के प्रभारी मंत्री श्री राम विचार नेताम, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महराज, बैकुंठपुर विधायक श्री भइया लाल राजवाड़े, कोरिया कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक श्री रवि कुमार कुर्रे, कंवर समाज के पदाधिकारी, ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

8 hrs ago
user_Editor In Chief vivekanand Pandey Swaranjali News
Editor In Chief vivekanand Pandey Swaranjali News
पत्रकार पटना, कोरिया, छत्तीसगढ़•
8 hrs ago
77bd04ce-0809-4f73-ac9a-845148135640

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • यूजीसी के समर्थन मे सरगुजा के मूलनिवासी समाज का आंदोलन एवं ज्ञापन
    1
    यूजीसी के समर्थन मे सरगुजा के मूलनिवासी समाज का आंदोलन एवं ज्ञापन
    user_Sandeep kushwaha
    Sandeep kushwaha
    सूरजपुर, सूरजपुर, छत्तीसगढ़•
    23 hrs ago
  • दी रजिस्टर्ड बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष विशाहू लाल बौद्ध एवं महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष मनोज बौद्ध प्रभाकर बौद्ध इत्यादि लोग चांदनी बिहार पुर जिला सूरजपुर छत्तीसगढ़ का भ्रमण किया और लाल जी बौद्ध एवं क्षेत्र के उन लोगों से संपर्क किया
    5
    दी रजिस्टर्ड बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष विशाहू लाल बौद्ध एवं महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष मनोज बौद्ध प्रभाकर बौद्ध  इत्यादि लोग चांदनी बिहार पुर जिला सूरजपुर छत्तीसगढ़ का भ्रमण किया और लाल जी बौद्ध एवं क्षेत्र के उन लोगों से संपर्क किया
    user_Lalji Boudh
    Lalji Boudh
    बिहारपुर, सूरजपुर, छत्तीसगढ़•
    15 hrs ago
  • न्यूज़ स्क्रिप्ट नगर अंबिकापुर के प्रतापपुर चौक स्थित सहेेली गली शिव मंदिर से भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात धूमधाम के साथ निकाली गई। श्री शिव शंकर कीर्तन मंडली के तत्वावधान में आयोजित इस शोभायात्रा में भक्ति, संस्कृति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। सहेेली गली शिव मंदिर से बारात निकालने की परंपरा 80 के दशक से अनवरत जारी है। पिछले 46 वर्षों से यह आयोजन निरंतर श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जा रहा है। शाम 4 बजे मंदिर प्रांगण से निकली बारात गुदरी चौक, जोड़ा पीपल, देवीगंज रोड सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए रात्रि लगभग 10 बजे गौरी मंदिर पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भगवान शिव की आरती उतारी और बारातियों का फल एवं मिठाइयों से भव्य स्वागत किया। गौरी मंदिर पहुंचने के पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार और पूर्ण विधि-विधान के साथ भगवान शिव एवं माता पार्वती का पाणिग्रहण संस्कार संपन्न कराया गया। इस दौरान पूरा वातावरण हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। भक्ति और आस्था से ओत-प्रोत इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और देर रात तक धार्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा।khas report by himanshu raj md news vice buero ambikapur c.g.7805838076.
    4
    न्यूज़ स्क्रिप्ट
नगर अंबिकापुर के प्रतापपुर चौक स्थित सहेेली गली शिव मंदिर से भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात धूमधाम के साथ निकाली गई। श्री शिव शंकर कीर्तन मंडली के तत्वावधान में आयोजित इस शोभायात्रा में भक्ति, संस्कृति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला।
सहेेली गली शिव मंदिर से बारात निकालने की परंपरा 80 के दशक से अनवरत जारी है। पिछले 46 वर्षों से यह आयोजन निरंतर श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जा रहा है।
शाम 4 बजे मंदिर प्रांगण से निकली बारात गुदरी चौक, जोड़ा पीपल, देवीगंज रोड सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए रात्रि लगभग 10 बजे गौरी मंदिर पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भगवान शिव की आरती उतारी और बारातियों का फल एवं मिठाइयों से भव्य स्वागत किया।
गौरी मंदिर पहुंचने के पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार और पूर्ण विधि-विधान के साथ भगवान शिव एवं माता पार्वती का पाणिग्रहण संस्कार संपन्न कराया गया। इस दौरान पूरा वातावरण हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा।
भक्ति और आस्था से ओत-प्रोत इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और देर रात तक धार्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा।khas report by himanshu raj md news vice buero ambikapur c.g.7805838076.
    user_Himanshu raj
    Himanshu raj
    Social Media Manager अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • top news
    2
    top news
    user_Dhanesh yadav
    Dhanesh yadav
    मैनपाट, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    21 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मंगलवार सुबह एक दो वर्षीय बच्चे का शव उसके घर के बाड़ी में स्थित बंद पड़े गोबर गैस टैंक से बरामद किया गया। बच्चा सोमवार से लापता था। यह मामला दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत बरेड़ीमुड़ा गोपालपुर गांव का है।जानकारी के अनुसार, बरेड़ीमुड़ा गोपालपुर निवासी प्रमोद कंवर ने सोमवार को दर्री थाना में अपने दो वर्षीय पोते हर्ष कंवर के लापता होने की सूचना दी थी। प्रमोद ने बताया कि हर्ष उसके साथ घर पर था और अचानक कहीं चला गया। परिवार ने गांव, खेल के मैदान, पड़ोसियों के घर, कुएं और झाड़ियों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।सूचना मिलने पर दर्री थाना पुलिस मंगलवार सुबह गांव पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घर के आंगन, कुएं और आसपास की झाड़ियों में तलाशी ली। इस दौरान, घर से कुछ दूरी पर बाड़ी में बने गोबर गैस टैंक पर पुलिस का ध्यान गया। टैंक बंद था, लेकिन उसका चैंबर खुला था और उसमें पानी भरा हुआ था।संदेह होने पर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से टैंक का पानी खाली कराया। पानी कम होने पर मासूम हर्ष का शव टैंक के अंदर मिला। घटना के बाद गांव में भीड़ जमा हो गई।
    1
    छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मंगलवार सुबह एक दो वर्षीय बच्चे का शव उसके घर के बाड़ी में स्थित बंद पड़े गोबर गैस टैंक से बरामद किया गया। बच्चा सोमवार  से लापता था। यह मामला दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत बरेड़ीमुड़ा गोपालपुर गांव का है।जानकारी के अनुसार, बरेड़ीमुड़ा गोपालपुर निवासी प्रमोद कंवर ने सोमवार को दर्री थाना में अपने दो वर्षीय पोते हर्ष कंवर के लापता होने की सूचना दी थी। प्रमोद ने बताया कि हर्ष उसके साथ घर पर था और अचानक कहीं चला गया। परिवार ने गांव, खेल के मैदान, पड़ोसियों के घर, कुएं और झाड़ियों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।सूचना मिलने पर दर्री थाना पुलिस मंगलवार सुबह गांव पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घर के आंगन, कुएं और आसपास की झाड़ियों में तलाशी ली। इस दौरान, घर से कुछ दूरी पर बाड़ी में बने गोबर गैस टैंक पर पुलिस का ध्यान गया। टैंक बंद था, लेकिन उसका चैंबर खुला था और उसमें पानी भरा हुआ था।संदेह होने पर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से टैंक का पानी खाली कराया। पानी कम होने पर मासूम हर्ष का शव टैंक के अंदर मिला। घटना के बाद गांव में भीड़ जमा हो गई।
    user_Manoj kumar dinkar
    Manoj kumar dinkar
    Journalist कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • 30 दिवसीय पवित्र रमजान का महीना 19/2/26 दिन गुरुवार से शुरू हो रहा है मुसलमानों का पवित्र रमजान का 30 दिवसीय महीना 19 फरवरी से आरम्भ हो रहा है कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा ! (1) 19/2/26 को 6:1 मीनट पर अफतारी का प्रोग्राम होगा। (2) 18/2/26 से मस्जिदों में रात 8:00 बजे से तराबी का प्रोग्राम होगा, जामा मस्जिद में हाफिज़ व कारी असीमुद्दीन साहब के द्वारा तरावी सुनाया जाएगा (3) 30 दिवसीय रमजान का महीना समाप्त होते ही । ईद’ का व्योहार मनाया जायेगा। हर साल की तरह इस वर्ष भी अंजुमन कमेटी इस त्योहार हेतु व्यापक तैयार की जा रही है, जामा मस्जिद, ईदगाह, मजार, कब्रिस्तान में साफ सफाई, रौशनी की व्यवस्था की जा रही है। आप से गुजारिश है कि, सुरक्षा व्यवस्था पेयजल व्यवस्था लाइट व्यवस्था हेतू निर्देशित करने की व्यवस्था की जाये।
    1
    30 दिवसीय पवित्र रमजान का महीना 19/2/26 दिन गुरुवार से शुरू हो रहा है
मुसलमानों का पवित्र रमजान का 30 दिवसीय महीना 19 फरवरी से आरम्भ हो रहा है कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा !
(1) 19/2/26 को 6:1 मीनट पर अफतारी का प्रोग्राम होगा।
(2) 18/2/26 से मस्जिदों में रात 8:00 बजे से तराबी का प्रोग्राम होगा, जामा मस्जिद में हाफिज़ व कारी असीमुद्दीन साहब के द्वारा तरावी सुनाया जाएगा
(3) 30 दिवसीय रमजान का महीना समाप्त होते ही । ईद’ का व्योहार मनाया जायेगा।
हर साल की तरह इस वर्ष भी अंजुमन कमेटी इस त्योहार हेतु व्यापक तैयार की जा रही है, जामा मस्जिद, ईदगाह, मजार, कब्रिस्तान में साफ सफाई, रौशनी की व्यवस्था की जा रही है।
आप से गुजारिश है कि, सुरक्षा व्यवस्था पेयजल व्यवस्था लाइट व्यवस्था हेतू निर्देशित करने की व्यवस्था की जाये।
    user_Jarif Khan
    Jarif Khan
    Journalist सीतापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • अंबिकापुर में डॉक्टरों और नर्सों ने दिन प्रति दिन लापरवाही करने के आड़ में लगे है। कोई भी कार्य सही ढंग से नहीं हो रही और बता दे की उनको सिर्फ मतलब है उनके पैसों से जो सरकार द्वारा मिल रही हैं।।
    1
    अंबिकापुर में डॉक्टरों और नर्सों ने दिन प्रति दिन लापरवाही करने के आड़ में लगे है। कोई भी कार्य सही ढंग से नहीं हो रही और बता दे की उनको सिर्फ मतलब है उनके पैसों से जो सरकार द्वारा मिल रही हैं।।
    user_हमर जशपुर
    हमर जशपुर
    बगीचा, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • बड़ी खबर: माड़ी जलाशय में दिखा मगरमच्छ! 🐊 सिंगरौली जिले के देवसर क्षेत्र अंतर्गत माड़ी जलाशय में आज एक विशालकाय मगरमच्छ देखा गया है। मगरमच्छ दिखने से आसपास के ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल है।
    1
    बड़ी खबर: माड़ी जलाशय में दिखा मगरमच्छ! 🐊
सिंगरौली जिले के देवसर क्षेत्र अंतर्गत माड़ी जलाशय में आज एक विशालकाय मगरमच्छ देखा गया है। मगरमच्छ दिखने से आसपास के ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल है।
    user_उपसंपादक जय प्रकाश द्विवेदी
    उपसंपादक जय प्रकाश द्विवेदी
    Local News Reporter देवसर, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.