कोरबा/दर्री:-गोबर गैस टैंक में मिला दो वर्षीय का शव, गांव में दौड़ी शोक की लहर,सोमवार से था लापता। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मंगलवार सुबह एक दो वर्षीय बच्चे का शव उसके घर के बाड़ी में स्थित बंद पड़े गोबर गैस टैंक से बरामद किया गया। बच्चा सोमवार से लापता था। यह मामला दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत बरेड़ीमुड़ा गोपालपुर गांव का है।जानकारी के अनुसार, बरेड़ीमुड़ा गोपालपुर निवासी प्रमोद कंवर ने सोमवार को दर्री थाना में अपने दो वर्षीय पोते हर्ष कंवर के लापता होने की सूचना दी थी। प्रमोद ने बताया कि हर्ष उसके साथ घर पर था और अचानक कहीं चला गया। परिवार ने गांव, खेल के मैदान, पड़ोसियों के घर, कुएं और झाड़ियों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।सूचना मिलने पर दर्री थाना पुलिस मंगलवार सुबह गांव पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घर के आंगन, कुएं और आसपास की झाड़ियों में तलाशी ली। इस दौरान, घर से कुछ दूरी पर बाड़ी में बने गोबर गैस टैंक पर पुलिस का ध्यान गया। टैंक बंद था, लेकिन उसका चैंबर खुला था और उसमें पानी भरा हुआ था।संदेह होने पर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से टैंक का पानी खाली कराया। पानी कम होने पर मासूम हर्ष का शव टैंक के अंदर मिला। घटना के बाद गांव में भीड़ जमा हो गई।

- छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मंगलवार सुबह एक दो वर्षीय बच्चे का शव उसके घर के बाड़ी में स्थित बंद पड़े गोबर गैस टैंक से बरामद किया गया। बच्चा सोमवार से लापता था। यह मामला दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत बरेड़ीमुड़ा गोपालपुर गांव का है।जानकारी के अनुसार, बरेड़ीमुड़ा गोपालपुर निवासी प्रमोद कंवर ने सोमवार को दर्री थाना में अपने दो वर्षीय पोते हर्ष कंवर के लापता होने की सूचना दी थी। प्रमोद ने बताया कि हर्ष उसके साथ घर पर था और अचानक कहीं चला गया। परिवार ने गांव, खेल के मैदान, पड़ोसियों के घर, कुएं और झाड़ियों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।सूचना मिलने पर दर्री थाना पुलिस मंगलवार सुबह गांव पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घर के आंगन, कुएं और आसपास की झाड़ियों में तलाशी ली। इस दौरान, घर से कुछ दूरी पर बाड़ी में बने गोबर गैस टैंक पर पुलिस का ध्यान गया। टैंक बंद था, लेकिन उसका चैंबर खुला था और उसमें पानी भरा हुआ था।संदेह होने पर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से टैंक का पानी खाली कराया। पानी कम होने पर मासूम हर्ष का शव टैंक के अंदर मिला। घटना के बाद गांव में भीड़ जमा हो गई।1
- कोरबा, प्रेम संबंध के विवाद में युवक को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना में गंभीर रूप से झुलसे युवक को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- Post by Dhananajy jangde1
- जांजगीर ; खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल का महाकाली आश्रम, जांजगीर में हुआ आगमन, माँ महाकाली के दर्शन कर, लिया आशीर्वाद,,,,1
- जनपद पंचायत धरमजयगढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत धौराभाठा में जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) मद से लगभग 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित पुलिया की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जावेद पारा में बनी इस पुलिया को देखकर प्रथम दृष्टया ही निर्माण कार्य एस्टीमेट के अनुरूप और मानक गुणवत्ता के साथ किया गया हो, ऐसा प्रतीत नहीं होता। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया में नाम मात्र की रेलिंग लगाई गई है और वह भी पूरे ढांचे में नहीं बनाई गई। जो रेलिंग लगाई गई है, उसमें भी दरारें उभरने लगी हैं। ढलाई कार्य की स्थिति भी चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिया से जुड़ी सड़क के निचले हिस्से में खोखलापन दिखाई देने लगा है, जिससे भविष्य में बड़े हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। इतना ही नहीं, सूत्रों के अनुसार डेढ़ से दो वर्ष पूर्व बनी सीसी सड़क भी स्तरहीन निर्माण का उदाहरण बन चुकी है। बताया जाता है कि सड़क निर्माण के महज एक महीने के भीतर ही वह उखड़ने लगी थी और वर्तमान में स्थिति यह है कि सड़क लगभग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। करोड़ों नहीं तो लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद धरातल पर टिकाऊ निर्माण दिखाई नहीं दे रहा है। ग्रामीणों की मांग है कि पुलिया और सीसी सड़क—दोनों कार्यों की तकनीकी गुणवत्ता की स्वतंत्र जांच कराई जाए तथा व्यय की गई राशि का सामाजिक अंकेक्षण किया जाए। निष्पक्ष जांच से ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि निर्माण कार्य में कहीं अनियमितता या लापरवाही तो नहीं हुई। यदि जांच होती है तो “दूध का दूध और पानी का पानी” हो सकता है और जिम्मेदारों की जवाबदेही तय की जा सकती है।4
- मृतक युवक का नाम तरुण लहरे 17 वर्षीय बताया गया है।1
- Post by Gautam karsh1
- कोरबा, जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धमनागुड़ी से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहां 15 वर्षीय छात्रा गीता महंत ने अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, गीता महंत कक्षा 9वीं की छात्रा थी और नियमित रूप से अपनी पढ़ाई कर रही थी। घटना की सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।1