logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*मुख्य विकास अधिकारी ने सहकारी निजी उर्वरक प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण, दिए निर्देश* *कृषकों को गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने तथा कालाबाजारी पर रोक लगाने के दिए निर्देश* *विक्रेता द्वारा बाँट माप का उपयोग न करने पर चेतावनी जारी किये जाने के दिए निर्देश* *तय दर पर किसानों को खाद न देने वाले सेंटरों पर होगी कार्रवाई:-मुख्य विकास अधिकारी* कानपुर देहात, दिनांक 28 जुलाई 2026 जनपद में कृषकों को निर्धारित मूल्य पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने तथा उर्वरकों की कालाबाजारी एवं जमाखोरी पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी श्री विधान जायसवाल ने आज सहकारी क्रय-विक्रय समिति झींझक तथा मंगलपुर स्थित निजी उर्वरक विक्रेता प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उर्वरकों की उपलब्धता, स्टॉक रजिस्टर, बिक्री अभिलेखों तथा वितरण व्यवस्था का गहनता से परीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने सहकारी क्रय-विक्रय समिति झींझक में उपलब्ध उर्वरकों के स्टॉक, वितरण व्यवस्था एवं अभिलेखों की समीक्षा की। उन्होंने समिति के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कृषकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए तथा उर्वरकों का वितरण पूर्ण पारदर्शिता एवं शासन द्वारा निर्धारित नियमों के अनुरूप किया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराना प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। इसके उपरांत मुख्य विकास अधिकारी ने मंगलपुर क्षेत्र स्थित निजी उर्वरक विक्रेता यादव ट्रेडर्स ग्राम कंचौसी प्रतिष्ठान का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रसीदें, मूल्य सूची एवं उपलब्ध उर्वरकों का भौतिक सत्यापन किया गया। उन्होंने विक्रेताओं को निर्देश दिए कि सभी उर्वरकों की बिक्री निर्धारित मूल्य पर की जाए तथा प्रत्येक बिक्री की विधिवत रसीद कृषकों को उपलब्ध कराई जाए। साथ ही प्रतिष्ठान पर मूल्य सूची एवं स्टॉक की जानकारी स्पष्ट रूप से प्रदर्शित रखने के निर्देश भी दिए गए। वहीँ विक्रेता द्वारा बाँट माप के उपयोग के स्थान पर ईंटों का उपयोग किया जा रहा था जिस पर उन्होंने जिला कृषि अधिकारी को निर्देश दिए कि सम्बंधित को चेतावनी दी जाए साथ ही यदि किसी भी निजी उर्वरक द्वारा ऐसा किया जाता है तो सम्बंधित के विरुद्ध कार्यवाही भी की जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि खरीफ सीजन के दृष्टिगत उर्वरकों की मांग बढ़ी हुई है, ऐसे में किसी भी प्रकार की जमाखोरी, कालाबाजारी अथवा अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को नियमित रूप से उर्वरक विक्रय केंद्रों का निरीक्षण करने तथा किसानों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कृषक बंधुओं से भी अपील की कि वे केवल अधिकृत विक्रेताओं से ही उर्वरक क्रय करें तथा खरीद के समय रसीद अवश्य प्राप्त करें। यदि किसी भी विक्रेता द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य वसूला जाता है अथवा अन्य किसी प्रकार की अनियमितता की जाती है तो इसकी सूचना तत्काल कृषि विभाग अथवा संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को दें। निरिक्षण के समय मौके पर उपायुक्त श्रम रोजगार अशोक कुमार, जिला कृषि अधिकारी प्राची पाण्डेय एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

11 hrs ago
user_Anand shukla
Anand shukla
अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago

*मुख्य विकास अधिकारी ने सहकारी निजी उर्वरक प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण, दिए निर्देश* *कृषकों को गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने तथा कालाबाजारी पर रोक लगाने के दिए निर्देश* *विक्रेता द्वारा बाँट माप का उपयोग न करने पर चेतावनी जारी किये जाने के दिए निर्देश* *तय दर पर किसानों को खाद न देने वाले सेंटरों पर होगी कार्रवाई:-मुख्य विकास अधिकारी* कानपुर देहात, दिनांक 28 जुलाई 2026 जनपद में कृषकों को निर्धारित मूल्य पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने तथा उर्वरकों की कालाबाजारी एवं जमाखोरी पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी श्री विधान जायसवाल ने आज सहकारी क्रय-विक्रय समिति झींझक तथा मंगलपुर स्थित निजी उर्वरक विक्रेता प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उर्वरकों की उपलब्धता, स्टॉक रजिस्टर, बिक्री अभिलेखों तथा

770acd25-164f-4548-ae4c-756b6448f0b2

वितरण व्यवस्था का गहनता से परीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने सहकारी क्रय-विक्रय समिति झींझक में उपलब्ध उर्वरकों के स्टॉक, वितरण व्यवस्था एवं अभिलेखों की समीक्षा की। उन्होंने समिति के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कृषकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए तथा उर्वरकों का वितरण पूर्ण पारदर्शिता एवं शासन द्वारा निर्धारित नियमों के अनुरूप किया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराना प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। इसके उपरांत मुख्य विकास अधिकारी ने मंगलपुर क्षेत्र स्थित निजी उर्वरक विक्रेता यादव ट्रेडर्स ग्राम कंचौसी प्रतिष्ठान का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रसीदें, मूल्य सूची एवं उपलब्ध उर्वरकों का

3bdf1926-019e-4f64-9a1e-76c58f6ce0a3

भौतिक सत्यापन किया गया। उन्होंने विक्रेताओं को निर्देश दिए कि सभी उर्वरकों की बिक्री निर्धारित मूल्य पर की जाए तथा प्रत्येक बिक्री की विधिवत रसीद कृषकों को उपलब्ध कराई जाए। साथ ही प्रतिष्ठान पर मूल्य सूची एवं स्टॉक की जानकारी स्पष्ट रूप से प्रदर्शित रखने के निर्देश भी दिए गए। वहीँ विक्रेता द्वारा बाँट माप के उपयोग के स्थान पर ईंटों का उपयोग किया जा रहा था जिस पर उन्होंने जिला कृषि अधिकारी को निर्देश दिए कि सम्बंधित को चेतावनी दी जाए साथ ही यदि किसी भी निजी उर्वरक द्वारा ऐसा किया जाता है तो सम्बंधित के विरुद्ध कार्यवाही भी की जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि खरीफ सीजन के दृष्टिगत उर्वरकों की मांग बढ़ी हुई है, ऐसे में किसी

d69f7d45-d49d-4877-b395-6ae87a67ee6a

भी प्रकार की जमाखोरी, कालाबाजारी अथवा अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को नियमित रूप से उर्वरक विक्रय केंद्रों का निरीक्षण करने तथा किसानों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कृषक बंधुओं से भी अपील की कि वे केवल अधिकृत विक्रेताओं से ही उर्वरक क्रय करें तथा खरीद के समय रसीद अवश्य प्राप्त करें। यदि किसी भी विक्रेता द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य वसूला जाता है अथवा अन्य किसी प्रकार की अनियमितता की जाती है तो इसकी सूचना तत्काल कृषि विभाग अथवा संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को दें। निरिक्षण के समय मौके पर उपायुक्त श्रम रोजगार अशोक कुमार, जिला कृषि अधिकारी प्राची पाण्डेय एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *जिलाधिकारी ने वेयरहाउस का किया मासिक निरीक्षण, दिये निर्देश* *ईवीएम वेयर हाउस में साफ सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, रखरखाव आदि पर रखा जाये विशेष ध्यान।* कानपुर देहात 28 जुलाई 2026 जिलाधिकारी कपिल सिंह के द्वारा आज विभिन्न पार्टी के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस की सीसीटीवी व्यवस्था, साफ सफाई, रखरखाव आदि का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित को दिए। उन्होंने कहा कि ईवीएम वेयर हाउस में साफ सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, रखरखाव आदि पर विशेष ध्यान दिया जाए। नियमित अंतराल पर निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए वेयरहाउस में आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए अनिरुद्ध सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी गिरवर प्रसाद सहित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों में समाजवादी पार्टी से शेखू खान, भारतीय जनता पार्टी से श्यामू शुक्ला, बहुजन समाज पार्टी से आशुतोष गौतम, सीपीआई से रामऔतार भारती, आप आदमी पार्टी से भगवान सिंह यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, सुरक्षा कर्मी आदि उपस्थित रहे।
    2
    *जिलाधिकारी ने वेयरहाउस का किया मासिक निरीक्षण, दिये निर्देश*
*ईवीएम वेयर हाउस में साफ सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, रखरखाव आदि पर रखा जाये विशेष ध्यान।*
कानपुर देहात 28 जुलाई 2026
जिलाधिकारी कपिल सिंह के द्वारा आज विभिन्न पार्टी के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस की सीसीटीवी व्यवस्था, साफ सफाई, रखरखाव आदि का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित को दिए। उन्होंने कहा कि ईवीएम वेयर हाउस में साफ सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, रखरखाव आदि पर विशेष ध्यान दिया जाए। नियमित अंतराल पर निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए वेयरहाउस में आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए अनिरुद्ध सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी गिरवर प्रसाद सहित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों में समाजवादी पार्टी से शेखू खान, भारतीय जनता पार्टी से श्यामू शुक्ला,  बहुजन समाज पार्टी से आशुतोष गौतम, सीपीआई से रामऔतार भारती, आप आदमी पार्टी से भगवान सिंह यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, सुरक्षा कर्मी आदि उपस्थित रहे।
    user_Anand shukla
    Anand shukla
    अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • जिला जालौन मे गौशाला होने के बावजूद खेतों में घूम रहे आवारा गौवंश? जालौन के विकास खंड महेवा की ग्राम पंचायत दहेलखण्ड में किसानों ने आरोप लगाया है कि खुले में घूम रहे गौवंश उनकी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें रातभर खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की है। इस मामले में संबंधित अधिकारियों का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। नोट: यह समाचार स्थानीय ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों, उपलब्ध वीडियो/दृश्य सामग्री एवं मौके से प्राप्त जानकारी पर आधारित है। इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि शेष है। संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। #जालौन #महेवा #दहेलखण्ड #किसान #गौवंश
    1
    जिला जालौन मे गौशाला होने के बावजूद खेतों में घूम रहे आवारा गौवंश?

जालौन के विकास खंड महेवा की ग्राम पंचायत दहेलखण्ड में किसानों ने आरोप लगाया है कि खुले में घूम रहे गौवंश उनकी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें रातभर खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की है। इस मामले में संबंधित अधिकारियों का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
नोट: यह समाचार स्थानीय ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों, उपलब्ध वीडियो/दृश्य सामग्री एवं मौके से प्राप्त जानकारी पर आधारित है। इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि शेष है। संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
#जालौन #महेवा #दहेलखण्ड #किसान #गौवंश
    user_पत्रकार विकाश सिंह
    पत्रकार विकाश सिंह
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • ईमानदार IAS को नहीं मिला अपना चेंबर, घंटों तहसील परिसर में इंतजार—जालौन की प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल!" नवीन तहसील परिसर में बड़ा प्रशासनिक सवाल IAS रिंकू सिंह राही को नहीं मिला अपना ही चेंबर! घंटों तहसील परिसर के बाहर इंतजार, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे कई सवाल जनपद जालौन के नवीन तहसील परिसर में उस समय हैरानी का माहौल बन गया जब उपजिलाधिकारी (न्यायिक) IAS रिंकू सिंह राही अपने नए कार्यालय में कार्यभार ग्रहण करने पहुंचे, लेकिन उन्हें अपना चेंबर ही आवंटित नहीं मिला। जानकारी के अनुसार, कलेक्ट्रेट से नवीन तहसील परिसर में कार्यालय स्थानांतरित होने के बाद भी उनके बैठने की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। बताया जा रहा है कि रिंकू सिंह राही दोपहर करीब 3 बजे से घंटों तक कार्यालय के बाहर इंतजार करते रहे। उनका कार्यालय का सामान भी बाहर रखा रहा। चर्चा यह भी है कि चेंबर आवंटित न होने के कारण उन्होंने रात में भी वहीं रुकने का निर्णय लिया। इस घटना के बाद पूरे तहसील परिसर में चर्चाओं का दौर तेज हो गया और प्रशासनिक व्यवस्था पर कई सवाल खड़े होने लगे। यह मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि रिंकू सिंह राही अपनी सख्त कार्यशैली, पारदर्शिता और कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णयों को लेकर पहले से ही सुर्खियों में रहे हैं। ऐसे में एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी को यदि अपने ही कार्यालय के लिए घंटों इंतजार करना पड़े तो आम जनता के बीच स्वाभाविक रूप से कई प्रश्न उठ रहे हैं। हालांकि, अब तक जिला प्रशासन की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि चेंबर आवंटन में देरी आखिर क्यों हुई। इसलिए इस घटना के पीछे किसी व्यक्ति विशेष की मंशा या किसी प्रकार के जानबूझकर किए गए व्यवहार का निष्कर्ष निकालना उचित नहीं होगा। आधिकारिक स्पष्टीकरण आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। अब उठ रहे हैं बड़े सवाल... - क्या नवीन तहसील परिसर शुरू होने से पहले कार्यालय आवंटन की तैयारी पूरी नहीं की गई थी? - क्या एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के लिए भी बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित नहीं हो सकी? - आखिर चेंबर आवंटन में इतनी देरी क्यों हुई? - क्या यह केवल प्रशासनिक अव्यवस्था थी या समन्वय की कमी? - यदि अधिकारी को ही घंटों इंतजार करना पड़े तो आम जनता को कितनी परेशानी झेलनी पड़ती होगी? - क्या ऐसी घटनाएं प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल नहीं खड़े करतीं? - क्या जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी? - क्या इस पूरे मामले पर जिला प्रशासन आधिकारिक सफाई देगा? फिलहाल यह मामला पूरे जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब सभी की नजर प्रशासन के आधिकारिक पक्ष पर टिकी है कि आखिर चेंबर आवंटन में हुई इस देरी की वास्तविक वजह क्या थी। आपकी क्या राय है? क्या यह सिर्फ प्रशासनिक लापरवाही है या व्यवस्था में गंभीर कमी? अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। #Jalaun #Orai #RinkuSinghRahi #IAS #SDM #Tehsil #BreakingNews #UPNews #JalaunNews #UraiNews #Administration #Bureaucracy #OfficeAllocation #TehsilCampus #Government #UttarPradesh #HindiNews #LatestNews #ViralNews #PublicAdministration #GoodGovernance #Breaking #NewsUpdate #Justice #PublicInterest #SonuMaharaj #CrimeReporterJalaun #ग्रामीण_सुबह #जालौन #उरई
    1
    ईमानदार IAS को नहीं मिला अपना चेंबर, घंटों तहसील परिसर में इंतजार—जालौन की प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल!"
नवीन तहसील परिसर में बड़ा प्रशासनिक सवाल
IAS रिंकू सिंह राही को नहीं मिला अपना ही चेंबर! 
घंटों तहसील परिसर के बाहर इंतजार, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे कई सवाल
जनपद जालौन के नवीन तहसील परिसर में उस समय हैरानी का माहौल बन गया जब उपजिलाधिकारी (न्यायिक) IAS रिंकू सिंह राही अपने नए कार्यालय में कार्यभार ग्रहण करने पहुंचे, लेकिन उन्हें अपना चेंबर ही आवंटित नहीं मिला।
जानकारी के अनुसार, कलेक्ट्रेट से नवीन तहसील परिसर में कार्यालय स्थानांतरित होने के बाद भी उनके बैठने की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी।
बताया जा रहा है कि रिंकू सिंह राही दोपहर करीब 3 बजे से घंटों तक कार्यालय के बाहर इंतजार करते रहे। 
उनका कार्यालय का सामान भी बाहर रखा रहा। 
चर्चा यह भी है कि चेंबर आवंटित न होने के कारण उन्होंने रात में भी वहीं रुकने का निर्णय लिया। 
इस घटना के बाद पूरे तहसील परिसर में चर्चाओं का दौर तेज हो गया और प्रशासनिक व्यवस्था पर कई सवाल खड़े होने लगे।
यह मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि रिंकू सिंह राही अपनी सख्त कार्यशैली, पारदर्शिता और कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णयों को लेकर पहले से ही सुर्खियों में रहे हैं। 
ऐसे में एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी को यदि अपने ही कार्यालय के लिए घंटों इंतजार करना पड़े तो आम जनता के बीच स्वाभाविक रूप से कई प्रश्न उठ रहे हैं।
हालांकि, अब तक जिला प्रशासन की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि चेंबर आवंटन में देरी आखिर क्यों हुई।
इसलिए इस घटना के पीछे किसी व्यक्ति विशेष की मंशा या किसी प्रकार के जानबूझकर किए गए व्यवहार का निष्कर्ष निकालना उचित नहीं होगा। आधिकारिक स्पष्टीकरण आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
अब उठ रहे हैं बड़े सवाल...
- क्या नवीन तहसील परिसर शुरू होने से पहले कार्यालय आवंटन की तैयारी पूरी नहीं की गई थी?
- क्या एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के लिए भी बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित नहीं हो सकी?
- आखिर चेंबर आवंटन में इतनी देरी क्यों हुई?
- क्या यह केवल प्रशासनिक अव्यवस्था थी या समन्वय की कमी?
- यदि अधिकारी को ही घंटों इंतजार करना पड़े तो आम जनता को कितनी परेशानी झेलनी पड़ती होगी?
- क्या ऐसी घटनाएं प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल नहीं खड़े करतीं?
- क्या जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी?
- क्या इस पूरे मामले पर जिला प्रशासन आधिकारिक सफाई देगा?
फिलहाल यह मामला पूरे जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ है।
अब सभी की नजर प्रशासन के आधिकारिक पक्ष पर टिकी है कि आखिर चेंबर आवंटन में हुई इस देरी की वास्तविक वजह क्या थी।
आपकी क्या राय है? 
क्या यह सिर्फ प्रशासनिक लापरवाही है या व्यवस्था में गंभीर कमी?
अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
#Jalaun #Orai #RinkuSinghRahi #IAS #SDM #Tehsil #BreakingNews #UPNews #JalaunNews #UraiNews #Administration #Bureaucracy #OfficeAllocation #TehsilCampus #Government #UttarPradesh #HindiNews #LatestNews #ViralNews #PublicAdministration #GoodGovernance #Breaking #NewsUpdate #Justice #PublicInterest #SonuMaharaj #CrimeReporterJalaun #ग्रामीण_सुबह #जालौन #उरई
    user_सोनू महाराज पत्रकार
    सोनू महाराज पत्रकार
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • 🎤'गौ सम्मान आवाहन अभियान' के तहत निकाला गया जुलूस,कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा गया मांग पत्र🖥️ 📌गायों को पूर्ण सुरक्षा और राष्ट्रीय सम्मान दिलाए जाने की उठायी गयी मांग गौ सम्मान आवाहन अभियान के समापन के अवसर पर जिला मुख्यालय उरई में गौभक्तों एवं आम जनमानस द्वारा जुलूस निकाला गया। जुलूस कलेक्ट्रेट पहुंचा, जहां गायों को पूर्ण सुरक्षा और राष्ट्रीय सम्मान दिलाए जाने की मांग को लेकर आवाज उठाई गई। आयोजकों के अनुसार, गायों के संरक्षण और सम्मान की मांग को लेकर देशभर में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया था। यह अभियान 27 अप्रैल से 27 जुलाई तक संचालित किया गया, जिसका सोमवार को समापन हुआ। अभियान के समापन पर जुलूस के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे गौ सेवकों ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम संबोधित मांग पत्र सौंपा। इसके साथ ही अभियान के दौरान एकत्र किए गए हस्ताक्षर भी सौंपे गए। इस दौरान सरकार से गायों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें राष्ट्रीय सम्मान दिलाने की मांग की गई। इस अवसर पर-विनिता पांडेय, राधा पांडेय,अनिरुद्ध सिंह, आचार्य तेजस जी, निर्मल कुमार, गौरव जी महाराज, महंत गुरु प्रसाद शर्मा समेत अनेक गौभक्त एवं आम जनमानस मौजूद रहे। व्यूरो रिपोर्ट:जनपद जालौन से soni news के लिये अजय सोनी उरई
    1
    🎤'गौ सम्मान आवाहन अभियान' के तहत निकाला गया जुलूस,कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा गया मांग पत्र🖥️
📌गायों को पूर्ण सुरक्षा और राष्ट्रीय सम्मान दिलाए जाने की उठायी गयी मांग
गौ सम्मान आवाहन अभियान के समापन के अवसर पर  जिला मुख्यालय उरई में गौभक्तों एवं आम जनमानस द्वारा जुलूस निकाला गया। जुलूस कलेक्ट्रेट पहुंचा, जहां गायों को पूर्ण सुरक्षा और राष्ट्रीय सम्मान दिलाए जाने की मांग को लेकर आवाज उठाई गई।
आयोजकों के अनुसार, गायों के संरक्षण और सम्मान की मांग को लेकर देशभर में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया था। यह अभियान 27 अप्रैल से 27 जुलाई तक संचालित किया गया, जिसका सोमवार को समापन हुआ।
अभियान के समापन पर जुलूस के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे गौ सेवकों ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम संबोधित मांग पत्र सौंपा। इसके साथ ही अभियान के दौरान एकत्र किए गए हस्ताक्षर भी सौंपे गए।
इस दौरान सरकार से गायों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें राष्ट्रीय सम्मान दिलाने की मांग की गई।
इस अवसर पर-विनिता पांडेय, राधा पांडेय,अनिरुद्ध सिंह, आचार्य तेजस जी, निर्मल कुमार, गौरव जी महाराज, महंत गुरु प्रसाद शर्मा समेत अनेक गौभक्त एवं आम जनमानस मौजूद रहे।
व्यूरो रिपोर्ट:जनपद जालौन से soni news के लिये अजय सोनी उरई
    user_SONI NEWS
    SONI NEWS
    Media company उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जालौन पुलिस में पकड़ा शातिर चोर, चोरी की बाइक बरामद!!. जालौन में गिरफ्तार किए गए बदमाश के पास से बरामद की गई चोरी की मोटरसाइकिल दो दिन पहले इस चोर ने नगर क्षेत्र के अक्षदा गार्डन के पास से चुराई थी मोटरसाइकिल शेष विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय पेश किया गया क्षेत्राधिकारी जालौन अजय कुमार सिंह ने किया खुलासा गिरफ्तार किया गया चोर है पोस्टग्रेजुएट और तकनीकी शिक्षा में दक्ष जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र का मामला
    1
    जालौन पुलिस में पकड़ा शातिर चोर, चोरी की बाइक बरामद!!.
जालौन में गिरफ्तार किए गए बदमाश के पास से बरामद की गई चोरी की मोटरसाइकिल 
दो दिन पहले इस चोर ने नगर क्षेत्र के अक्षदा गार्डन के पास से चुराई थी मोटरसाइकिल 
शेष विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय पेश किया गया 
क्षेत्राधिकारी जालौन अजय कुमार सिंह ने किया खुलासा 
गिरफ्तार किया गया चोर है पोस्टग्रेजुएट और तकनीकी शिक्षा में दक्ष 
जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र का मामला
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • तिगाई गांव में तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रही महिला को मारी जोरदार टक्कर, उपचार के दौरान हुई मौत रुरा थाना क्षेत्र के तिगाई गांव में सड़क पार कर रही एक महिला को तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी।वहीं आनन फानन में परिजन उसे उपचार हेतु अकबरपुर स्तिथ एक निजी अस्पताल में ले गए।जहां उपचार के दौरान ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि मृतक महिला का नाम कुसुमा देवी पत्नी फूलचंद उम्र 45 वर्ष, तिगाई गांव निवासी है, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।परिजनों की ओर से लिखित तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
    1
    तिगाई गांव में तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रही महिला को मारी जोरदार टक्कर, उपचार के दौरान हुई मौत
रुरा थाना क्षेत्र के तिगाई गांव में सड़क पार कर रही एक महिला को तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी।वहीं आनन फानन में परिजन उसे उपचार हेतु अकबरपुर स्तिथ एक निजी अस्पताल में ले गए।जहां उपचार के दौरान ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि मृतक महिला का नाम कुसुमा देवी पत्नी फूलचंद उम्र 45 वर्ष, तिगाई गांव निवासी है, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।परिजनों की ओर से लिखित तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • 🎤'आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति' ने राज्यपाल को भेजा मजिस्ट्रेट के द्वारा 10 सूत्रीय मांग पत्र🖥️ 📌मजबूत आरक्षण अधिनियम बनाने की उठायी गयी मांग🖥️* लखनऊ: आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति (ABSS) ने देश में गरीब और वंचित वर्ग (SC, ST और OBC) को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा है। समिति ने देश में सामाजिक न्याय स्थापित करने के लिए एक मजबूत आरक्षण अधिनियम (ACT) पारित करने की मांग की है। मेरिटोरियस अभ्यर्थियों को अनारक्षित श्रेणी में समायोजित करने की मांग ज्ञापन में मुख्य रूप से यह मुद्दा उठाया गया है कि अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के जो अभ्यर्थी अपनी योग्यता और अंकों के आधार पर सामान्य (Unreserved) मेरिट में चयनित होते हैं, उन्हें अनारक्षित श्रेणी में ही समायोजित किया जाना चाहिए। समिति का कहना है कि पूर्व में प्रचलित व्यवस्था के अनुसार ऐसे मेधावी अभ्यर्थियों को सामान्य श्रेणी में रखा जाता था, जिससे आरक्षित वर्ग के अन्य पात्र अभ्यर्थियों को उनकी सीटों का लाभ मिल पाता था। यह व्यवस्था भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14, 15(4), 16(4), और 16(4A) के अनुरूप है। वर्तमान भर्तियों में विचलन पर जताई चिंता समिति ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) और अन्य विभागों की भर्तियों में इस व्यवस्था से विचलन (बदलाव) देखा जा रहा है। इस कारण आरक्षित वर्ग के हजारों पात्र अभ्यर्थी चयन से वंचित हो रहे हैं, जो कि संविधान निर्माताओं की मंशा के खिलाफ है। 10 सूत्रीय मांगों पर ध्यान देने की अपील ज्ञापन के माध्यम से समिति ने राज्यपाल से अनुरोध किया है कि सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने के लिए 'आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति' की 10 सूत्रीय मांगों को प्रभावी रूप से लागू किया जाए। इस पत्र पर संगठन के पदाधिकारियों और जिला अध्यक्ष के हस्ताक्षर मौजूद हैं। व्यूरो रिपोर्ट:जनपद जालौन से soni news के लिये अजय सोनी उरई
    1
    🎤'आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति' ने राज्यपाल को भेजा मजिस्ट्रेट के द्वारा 10 सूत्रीय मांग पत्र🖥️
📌मजबूत आरक्षण अधिनियम बनाने की उठायी गयी मांग🖥️*
लखनऊ: आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति (ABSS) ने देश में गरीब और वंचित वर्ग (SC, ST और OBC) को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा है। समिति ने देश में सामाजिक न्याय स्थापित करने के लिए एक मजबूत आरक्षण अधिनियम (ACT) पारित करने की मांग की है।
मेरिटोरियस अभ्यर्थियों को अनारक्षित श्रेणी में समायोजित करने की मांग
ज्ञापन में मुख्य रूप से यह मुद्दा उठाया गया है कि अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के जो अभ्यर्थी अपनी योग्यता और अंकों के आधार पर सामान्य (Unreserved) मेरिट में चयनित होते हैं, उन्हें अनारक्षित श्रेणी में ही समायोजित किया जाना चाहिए। समिति का कहना है कि पूर्व में प्रचलित व्यवस्था के अनुसार ऐसे मेधावी अभ्यर्थियों को सामान्य श्रेणी में रखा जाता था, जिससे आरक्षित वर्ग के अन्य पात्र अभ्यर्थियों को उनकी सीटों का लाभ मिल पाता था। यह व्यवस्था भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14, 15(4), 16(4), और 16(4A) के अनुरूप है।
वर्तमान भर्तियों में विचलन पर जताई चिंता
समिति ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) और अन्य विभागों की भर्तियों में इस व्यवस्था से विचलन (बदलाव) देखा जा रहा है। इस कारण आरक्षित वर्ग के हजारों पात्र अभ्यर्थी चयन से वंचित हो रहे हैं, जो कि संविधान निर्माताओं की मंशा के खिलाफ है।
10 सूत्रीय मांगों पर ध्यान देने की अपील
ज्ञापन के माध्यम से समिति ने राज्यपाल से अनुरोध किया है कि सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने के लिए 'आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति' की 10 सूत्रीय मांगों को प्रभावी रूप से लागू किया जाए। इस पत्र पर संगठन के पदाधिकारियों और जिला अध्यक्ष के हस्ताक्षर मौजूद हैं।
व्यूरो रिपोर्ट:जनपद जालौन से soni news के लिये अजय सोनी उरई
    user_SONI NEWS
    SONI NEWS
    Media company उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में युवाओं को मिल रहे रोजगार के नए अवसर, आर्थिक रूप से हो रहे स्वावलंबी लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में रोजगार सृजन की दिशा में लगातार प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में उद्योग, निवेश, स्वरोजगार योजनाओं और सरकारी पहलों के माध्यम से युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर उपलब्ध हो रहे हैं। सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर प्रदेश के युवा आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रहे हैं और अपने परिवार की आय में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। निवेश को बढ़ावा देने, औद्योगिक विकास, स्टार्टअप, एमएसएमई और कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से रोजगार के नए द्वार खुल रहे हैं। प्रदेश सरकार का लक्ष्य युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराकर उत्तर प्रदेश को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर राज्य के रूप में स्थापित करना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि युवाओं की प्रतिभा और परिश्रम ही प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी ताकत है।
    1
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में युवाओं को मिल रहे रोजगार के नए अवसर, आर्थिक रूप से हो रहे स्वावलंबी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में रोजगार सृजन की दिशा में लगातार प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में उद्योग, निवेश, स्वरोजगार योजनाओं और सरकारी पहलों के माध्यम से युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर उपलब्ध हो रहे हैं। सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर प्रदेश के युवा आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रहे हैं और अपने परिवार की आय में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। निवेश को बढ़ावा देने, औद्योगिक विकास, स्टार्टअप, एमएसएमई और कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से रोजगार के नए द्वार खुल रहे हैं। प्रदेश सरकार का लक्ष्य युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराकर उत्तर प्रदेश को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर राज्य के रूप में स्थापित करना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि युवाओं की प्रतिभा और परिश्रम ही प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी ताकत है।
    user_Pankaj Gupta
    Pankaj Gupta
    Media and information sciences faculty उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • जालौन जालौन में कुछ देर की बारिश के चलते हुआ जलभराव, एक घण्टे की बारिश ने खोली पालिका के दावों की पोल जालौन में कुछ देर की बारिश के चलते हुआ जलभराव, एक घण्टे की बारिश ने खोली पालिका के दावों की पोल, इलाके के कई घरों में पानी घुसने से स्थानीय लोगों हुई परेशानियां, सड़क पर भारी जलभराव के बीच तैरते आए नजर, सड़कों पर भारी जलभराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, कालपी नगर पालिका क्षेत्र के मोहल्ला रामगंज का मामला।
    1
    जालौन

जालौन में कुछ देर की बारिश के चलते हुआ जलभराव,

एक घण्टे की बारिश ने खोली पालिका के दावों की पोल
जालौन में कुछ देर की बारिश के चलते हुआ जलभराव,
एक घण्टे की बारिश ने खोली पालिका के दावों की पोल,
इलाके के कई घरों में पानी घुसने से स्थानीय लोगों हुई परेशानियां,
सड़क पर भारी जलभराव के बीच तैरते आए नजर,
सड़कों पर भारी जलभराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,
कालपी नगर पालिका क्षेत्र के मोहल्ला रामगंज का मामला।
    user_Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    रिपोर्टर उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.