Shuru
Apke Nagar Ki App…
धौलपुर राष्ट्रीय लोक अदालत में राजीनामे के माध्यम से हुआ कुल 5396 प्री-लिटीगेशन एवं लंबित प्रकरणों का निस्तारण
Deepu Verma Journalist Dholpur
धौलपुर राष्ट्रीय लोक अदालत में राजीनामे के माध्यम से हुआ कुल 5396 प्री-लिटीगेशन एवं लंबित प्रकरणों का निस्तारण
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- आपको बताने में बड़ा हर्ष हो रहा है कि कैला देवी पदयात्रा में पूर्व अध्यक्ष के द्वारा पूर्ण रूप से भागीदारी निभाई जा रही है इसमें सकुशल भंडारे का एक विशेष आयोजन किया जा रहा है कि वह भंडारा मुख्य रूप से पैदल यात्री कैला देवी राजस्थान की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए किया गया है जिसमें उनके तिलक लगाकर एवं स्वागत सत्कार कर नष्ट एवं भोजन का प्रबंध मुख्य रूप से रखा गया है जिसका आयोजन शिवा ट्रैक्टर एजेंसी के मालिक शिव गर्ग द्वारा किया गया3
- जौरा कस्बे में गैस सिलेंडर को लेकर उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब उपभोक्ताओं की भारी भीड़ गैस पर्ची लेने के लिए एजेंसी के बाहर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि चौबे इंडेन गैस एजेंसी के बाहर सुबह से ही लोगों की लंबी कतार लगी हुई थी। इसी दौरान भीड़ में खड़ी एक महिला अचानक जोर-जोर से चीखने-चिल्लाने लगी और गुस्से में आकर एजेंसी के शटर को पकड़कर जोर-जोर से बजाने लगी। महिला की इस हरकत से वहां मौजूद उपभोक्ता और एजेंसी के कर्मचारी घबरा गए। स्थिति को देखते हुए कर्मचारियों ने तुरंत महिला को गैस सिलेंडर की पर्ची दे दी। पर्ची मिलने के बाद महिला शांत हो गई और वहां से अपने घर के लिए रवाना हो गई। घटना के दौरान कुछ देर तक एजेंसी के बाहर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।1
- धौलपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां राजस्थान पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। धौलपुर में जिला पुलिस के वार्षिक निरीक्षण के लिए उप महानिरीक्षक सुरक्षा राजस्थान जयपुर अजय सिंह आईपीएस शनिवार देर रात धौलपुर पहुंचे। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया कि उप महानिरीक्षक 14 और 15 मार्च को जिले की पुलिस व्यवस्था का वार्षिक निरीक्षण करेंगे। शनिवार सुबह उप महानिरीक्षक अजय सिंह ने पुलिस लाइन धौलपुर पहुंचकर सेरेमोनियल परेड की सलामी ली और परेड का बारीकी से निरीक्षण किया। इस परेड का नेतृत्व स्वयं पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने किया। परेड के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली से जुड़े विभिन्न प्रदर्शन भी आयोजित किए गए, जिनमें पीटी निरीक्षण, क्राइम सीन का डेमो, नाकाबंदी की कार्यवाही तथा बलवा या भीड़ नियंत्रण के दौरान पुलिस की रणनीति का प्रदर्शन शामिल रहा। इन सभी गतिविधियों के माध्यम से पुलिस बल की तैयारी और कार्यक्षमता का आकलन किया जा रहा है। इसके अलावा उप महानिरीक्षक आज पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों और जवानों के साथ संपर्क सभा करेंगे तथा जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध गोष्ठी में भी भाग लेंगे। वहीं पुलिस अधीक्षक कार्यालय धौलपुर का भी निरीक्षण किया जाएगा। दौरे के दूसरे दिन यानी 15 मार्च को जिले के विभिन्न पुलिस थानों और वृताधिकारी कार्यालयों का निरीक्षण किया जाएगा।4
- धौलपुर: उप महानिरीक्षक सुरक्षा अजय सिंह (IPS) ने शुरू किया जिला पुलिस का वार्षिक निरीक्षण धौलपुर। राजस्थान के उप महानिरीक्षक (DIG) सुरक्षा, अजय सिंह (IPS) दो दिवसीय दौरे पर धौलपुर पहुंचे हैं, जहाँ वे जिला पुलिस के वार्षिक कामकाज और व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण करेंगे। सेरेमोनियल परेड के साथ हुआ भव्य स्वागत निरीक्षण के पहले दिन आज सुबह पुलिस लाइन धौलपुर में डीआईजी अजय सिंह ने सेरेमोनियल परेड की सलामी ली और परेड का बारीकी से निरीक्षण किया। इस परेड का नेतृत्व स्वयं धौलपुर पुलिस अधीक्षक (SP) विकास सांगवान द्वारा किया गया। परेड के पश्चात जवानों की शारीरिक दक्षता जांचने के लिए पीटी (PT) का भी अवलोकन किया गया। पुलिस कार्यप्रणाली का 'लाइव डेमो' निरीक्षण के दौरान पुलिस की सजगता और कार्यकुशलता को परखने के लिए विभिन्न डेमो आयोजित किए गए, जिनमें प्रमुख हैं: क्राइम सीन डेमो: अपराध स्थल पर साक्ष्य जुटाने और जांच की प्रक्रिया। नाकाबंदी डेमो: संदिग्धों को रोकने और चेकिंग की रणनीति। बलवा नियंत्रण: दंगा या उपद्रव की स्थिति में भीड़ को नियंत्रित करने का अभ्यास। संपर्क सभा और अपराध गोष्ठी एसपी विकास सांगवान ने बताया कि डीआईजी अजय सिंह आज पुलिस लाइन में जवानों और अधिकारियों के साथ 'संपर्क सभा' करेंगे, जिसमें पुलिसकर्मियों की समस्याओं और सुझावों पर चर्चा होगी। इसके बाद जिला पुलिस अधिकारियों के साथ 'अपराध गोष्ठी' (Crime Meeting) आयोजित कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी। आगामी कार्यक्रम आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय के निरीक्षण के बाद, दौरे के दूसरे दिन कल डीआईजी द्वारा जिले के विभिन्न पुलिस थानों और वृताधिकारी (CO) कार्यालयों का निरीक्षण किया जाएगा।3
- अम्बाह में अखिल भारतीय पुरुष एवं महिला दंगल का आयोजन मध्य प्रदेश के Ambah में नगर पालिका परिषद द्वारा अखिल भारतीय पुरुष एवं महिला दंगल का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन पचासा ग्राउंड, अम्बाह में आयोजित किया जाएगा, जिसमें देशभर के नामी पहलवान और महिला खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस दंगल प्रतियोगिता में पुरुष और महिला दोनों वर्गों की कुश्ती कराई जाएगी। आयोजकों द्वारा विजेता खिलाड़ियों के लिए आकर्षक पुरस्कार राशि भी घोषित की गई है। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, खेल प्रेमी और बड़ी संख्या में दर्शकों के उपस्थित रहने की संभावना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष Anjali Dinesh Jain ने बताया कि इस दंगल का उद्देश्य क्षेत्र में पारंपरिक कुश्ती खेल को बढ़ावा देना और युवा खिलाड़ियों को मंच प्रदान करना है। आयोजकों ने नगरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस खेल आयोजन का आनंद लें और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें। यह दंगल प्रतियोगिता अम्बाह क्षेत्र में खेल और संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। 🤼♂️🏆1
- अम्बाह में दंगल1
- अम्बाह वार्ड क्रमाक 17 भुमियां रोड फरहास मौहल्ला शौचालय के सामने से दो चोर चुरा ले गए चैंबर करीबन रात के 3:52 पर चोरी की घाटना कैमरे में कैद हो गई1
- जिला भिंड के थाना मिहोना में पदस्थ थाना प्रभारी विजय कैन के द्वारा भारतीय सेना से सेवा निवृत सूबेदार मेजर राकेश सिंह कुशवाहा को उनके जमीनी प्रकरण की फरियाद लेकर न्याय मांगने आए थे जिस पर टी आई मिहोना के द्वारा उन्हें पीटा गया और उनकी मां को गंदी गंदी गालियां दी गई और भारतीय सेवा को गंदी-गंदी गाली दी गई फिर भी पुलिस प्रशासन में तैनात शीर्ष अधिकारी ऐसी संकीर्ण मानसिकता वाले व्यक्ति को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। साथियों टी आई - विजय कैन मिहोना जो कि संविधान के चौथे स्तंभ के समक्ष अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत कर रहे हैं इनके इस प्रकार से बातचीत के तरीके से कोई व्यक्ति मुझे बताने का प्रयास करे कि क्या एक वर्दी पहने वाला अधिकारी आज तक कभी भी इस प्रकार से स्पष्टीकरण देता है क्या जबकि व्यक्ति को आरोपी बताया गया हो जो अधिकारी वर्दी पहने के बाद मीडिया के समक्ष सही तरीके से बैठ कर अपने पद की गरिमा नहीं समझ सकता वह व्यक्ति सही कैसे हो सकता हैं। क्या ऐसे अधिकारियों को इतने बड़े पदों पर बैठने का अधिकार होना चाहिए। ऐसे व्यक्ति जो सत्य मेव जयते की गरिमा नहीं समझ सकते ऐसी संकीर्ण मानसिकता वाले व्यक्ति को डिपार्टमेंट का नाम खराब करने का मौका नहीं देना चाहिए। डिपार्टमेंट को ऐसे व्यक्ति को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर संविधान की नियमावली के आधार पर दंडात्मक कार्यवाही करनी चाहिए।5
- आगरा में देर रात पुलिस ने चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये की अवैध शराब बरामद की है। एत्मादपुर थाना क्षेत्र के छलेसर हाईवे पर पुलिस ने एक ट्रक को रोककर तलाशी ली, जिसमें शराब की तस्करी बिल्कुल ‘पुष्पा स्टाइल’ में की जा रही थी। बताया जा रहा है कि ट्रक के अंदर लगे जनरेटर की बंद बॉडी के भीतर करीब 600 पेटी अवैध शराब छिपाकर ले जाई जा रही थी। पुलिस के अनुसार यह शराब पंजाब के भटिंडा से बिहार ले जाई जा रही थी। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 50 से 60 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है कि इस तस्करी में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।1